toilet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - जिस टॉयलेट में सांस लेना तक दूभर था, उसकी खुशबूदार फिनायल से धुलाई की
कोटा। दैनिक नवज्योति में 18 फरवरी को ''यात्रीगण कृपया ध्यान दें.........'' शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद रोड़वेज प्रशासन हरकत मे आया। संजय नगर स्थित बस स्टेण्ड़ पर बने स्टाफ टॉयलेट की मरम्मत करवाकर बंद पड़े वॉश बेसिन के नलों को चालू कर दिया गया। जिस टॉयलेट में सांस लेना तक दूभर था सफाई कर्मियों द्वारा उनमें खुशबुदार फिनायल से धुलाई की जा रही थी । पूरे परिसरों के भीतर पौछा लगाया जा रहा था। हालांकि परिसर में बना शुलभ शौचालय अभी भी नहीं खोला गया, लेकिन परिसर में साफ सफाई के प्रयास देखकर बस स्टैण्ड़ पर यात्रियों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी । यात्रा कर रही ममता ने बनाया कि 20 दिन बाद यहां दौबारा आयी हूं ।आज देखा कि नीचें वाला स्टाफ टॉयलेट साफ हो गया तो पहली बार प्रयोग किया है।

एडीसीए की महिला टीम ने लिया बस स्टैंड के हालातों का जायजा

शनिवार को मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए की महिला टीम ने संजय नगर बस स्टैंड का दौरा किया और मौके पर फैली अव्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने पाया कि टॉयलेट के नाम पर एकमात्र स्थान पर अभी भी ताला लगा हुआ था। परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था अभी नहीं थी।

वात्सल्य कक्ष तैयार करने की बात कही

एडीसीए की जिला अध्यक्ष सीता प्रजापती ने बताया कि दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से छपी जन समस्याओं की खबरों पर संज्ञान लेते हुये राष्ट्रीय महासिचव राकेश तंवर के निदेर्शानुसार यह दौरा किया गया। इस दौरान महिलाओं की गरिमा के सम्मान हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और वात्सल्य रूम (मदर केयर रूम) तैयार करने की मांग की।

खबर में छपा सब सत्य

एडीसीए की महिला टीम ने परिसर का दौरा करने के बाद रोड़वेज के प्रशासनिक भवन में बैठी नीति गोयल मैनेजर प्रशासन से दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबर मे छपे हालात पर बात कही तो रोड़वेज प्रशासननिक अधिकारियों ने भी प्रकाशित खबरों की पुष्टि करते हुये अक्षरश: सत्य होने की बात कहकर आगे से इसमें सुधार की बात कही । तथा शीघ्र ही सुधार करवाने की बात कही।

दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुये हमारी टी म ने रोड़वेज बस स्टेण्ड़ का दौरा किया कमियों के बारे में मौके पर एक रिर्पोट तैयार की है, जिसे आगे कार्यवाही के लिये भेजा जायेगा।

-सीमा प्रजापति, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एडीसीए

यह बोले जिम्मेदार

महिलाओं के सम्मान के लिये निगम तत्परता से कार्य करवाने के लिये तैयार है, एक दो दिन में सामने आयी परेशानियों को दूर करवा दिया जाएगा।

-नीति गोयल , प्रशासनिक प्रबन्धक कोटा आगार

कोटा दक्षिण वार्ड 22- सब्जीमंडी के शौचालय पर ताला, सड़कों पर पशुओं के जमावड़े से राहगीर परेशान
कोटा। शहर के हृदय स्थल पर स्थित कोटा नगर निगम दक्षिण वार्ड 22 में विकास कार्य को लेकर केवल खानापूर्ति ही की गई है। वार्ड की कॉलोनियों मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मुख्य सड़क पर स्थित सब्जी मंडी के पास शौचालय पर ताला लगा हुआ है। महिलाओं व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सब्जीमंडी का कचरा सड़क पर फैला रहता है। जिसके कारण पशुओं का जमावड़ा होने के कारण वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को असुविधा होती है। वार्ड में खुले ट्रांसफार्मर में बिखरे तारों से करंट का डर बना रहता है। सिंधी कॉलोनी निवासी विशाल कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि हमारी कॉलोनी में स्थित सब्जी मंडी से कॉलोनीवासियों को काफी परेशानी होती है।  सब्जी विक्रेता शाम को सब्जी बचने के बाद  सड़क पर बिखेर देते हैं। जिससे आवागमन भी बाधित होता है। सब्जीमंडी में स्थित महिला टॉयलेट पर ताला होने से भी महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती हैं।

साजीदेड़ा में नहीं होती नालियों की सफाई
साजीदेड़ा  के निवासी अब्दुल गफ्फर, राजू मंसूरी व रेहाना ने बताया कि हमारी तरफ की नालियों में रोजाना सफाई नहीं होने के कारण नालियां कचरे से अटी पड़ी है। बरसात के दिनों में नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क किनारे जमा हो जाता हे।

वार्ड का एरिया: संतकंवर धर्मशाला, सिंधी स्कूल, संपूर्ण सिंधी  कॉलोनी, सम्पूर्ण आरपीएस कॉलोनी, साजीदेड़ा आधा राजीव पाठशाला के पीछे वाला हिस्सा इत्यादि क्षेत्र।

पार्क बना कचरा पात्र
वार्ड में स्थित पार्क बदहाल स्थिति में है यहां रहवासियों ने कचरा डालकर कचरा पात्र बना दिया है। बारिश के दिनों में पार्क में फेंके गए कचरे से बदबू आती है। कुछ दुकानदारों ने पार्क में दुकानों का सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया है।

वार्ड में सामुदायिक भवन की जरूरत
सिंधी कॉलोनी में रहने वाले राजू व दिनेश ने बताया कि हमारी कॉलोनी में धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन होना चाहिए। कॉलोनी कुछ माह पहले बनी डामर सड़क तेज बरसात के चलते बह गई है। सड़क पर हुए गड्डों में पानी भर जाने के कारण वाहनचालकों व राहगीरों के चोटिल होने का अंदेशा बना रहता है।

हमारी तरफ की नालियों की सफाई नहीं होने के कारण कचरे से अटी पड़ी है जिसे कारण दुर्गंध बनी रहती है।
- चेतन कुमार

रात्रि के समय पर वहां से गुजरने वाले राहगीरों को को श्वान परेशान करते हैं। वाहनचालकों के पीछे दौड़ते है जिससे चोटिल होने की संभावना भी बनी रहती है। हमने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- असद

सब्जीमंडी में बिखरे कचरे की वजह से सड़कों पर पशुओं काजमावड़ा बना रहता है। इस वजह से मुख्य सड़क जाम हो जाती है। रात्रि में राहगीरों व वाहनचालकों के चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।
- राजेंद्र कुमार

इनका कहना है
टैंडर होने के बाद सड़क का काम चालू करवा देंगे। निगम कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।
- श्रीमती सुमन पेशवानी, पार्षद

गंदगी से अटा शौचालय, सफाई व्यवस्था चौपट
पनवाड़। भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है। वहीं पनवाड़ कस्बे के बस स्टैंड पर पानी की खेळ के पास बना सार्वजनिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, इसकी साफ सफाई नियमित नहीं होने के कारण गंदगी से अटा पड़ा हुआ है, जहां पर कचरा, पॉलीथिन गंदगी से दुर्गंध आती रहती है। नशेडियों ने शौचालय को अड्डा बना रखा है, जहां पर शराब पीकर बोतले वही फेंक जाते हैं। नशेड़ियों ने इसका दरवाजा तक चुरा लिया है, ऐसे में इसका उपयोग करे तो कैसे करे , जैसे तैसे लोग को उपयोग में ले लेते है पर महिलाओं के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। कस्बे के दीपेश सोनी ने बताया कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। ग्राम पंचायतों में वर्ष के 12 लाख रुपए साफ सफाई के लिए दे रही है। वहीं दूसरी ओर इसकी धज्जियां उड़ रही है, इसका उदाहरण है कस्बे के बस स्टैंड पर पानी की खेळ के पास सार्वजनिक शौचालय जिसकी नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अटा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आती रहती है। कस्बे के मैंन बस स्टैंड होने से बसों का ठहराव होने से बड़ी संख्या में यात्री आते जाते हैं। वहीं मैन मार्केट होने से लोगों का आना जाना लगा रहता है, इसको देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था, जिससे यात्रियों एवं आमजन को सुविधा मिल सके, लेकिन साफ सफाई पर ध्यान नहीं देने के कारण यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे फैलने वाली दुर्गंध के कारण लोग इसका उपयोग नहीं करते और खुले में शौच के लिए मजबूर है। यही नहीं सार्वजनिक शौचालय में गेट नहीं होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आमजन के लिए ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर सार्वजनिक शौचालय तो बना दिया लेकिन कुछ महीने पहले पानी की खेळ का ऊंचाई बढ़ाने के कारण शौचालय की ऊंचाई कम हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कस्बेवासी की मांग है कि सार्वजनिक शौचालय की ऊंचाई बढ़ाकर कर निर्माण कराया जाए एवं समय पर साफ सफाई कराई जाए।

इनका कहना है
शौचालय में सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध से कस्बेवासियो ंको परेशानी उठानी पड़ रही है, शौचालय में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए।
-भंवरलाल रेगर, ग्रामीण

नशेडियों का आतंक इतना है कि शौचालय का गेट तक तोड़ कर ले गए और शराब की बोतलें पीकर शौचालय में फैंक जाते है।
-उमेश सोनी, ग्रामीण

शौचालय में नियमित सफाई होनी चाहिए तथा गेट लगवाना चाहिए ताकी किसी प्रकार की कोई समस्या कस्बेवासियों को ना हो।
- भरत सेन, ग्रामीण

बस स्टैण्ड पास में होने के कारण सुविधा के लिए बस स्टैण्ड बनाया गया था लेकिन सफाई नहीं होने के कारण यात्री व कस्बेवासी परेशानी का सामना कर रहे है।
- इकबाल पठान, ग्रामीण

साफ सफाई के लिए ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है। शौचालय के कई बार गेट लगवा दिया गया है नशेडी तोड़ कर ले जाते हैं। जो भी समस्या है उसका जल्द से जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
- देवराज सिंह सोलंकी, प्रशासक ग्राम पंचायत पनवाड़

आजादी के 76 सालों बाद भी हिंडोली के बाजार में आधी आबादी के लिए टॉयलेट तक नहीं
हिंडोली। बूंदी जिले की अहम हिंडोली नगर पालिका मुख्यालय पर आजादी के 76 साल बाद भी बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय तक नही है। जबकि हिंडोली कस्बे में यह मुख्य बाजार 4 किमी क्षेत्र में फैला है। सब्जी मंडी में एक शौचालय है जो भी बंद पड़ा है। हिंडोली कस्बे की ग्राम पंचायत नगर पालिका बनने से पहले राजस्थान में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत का अहोदा हिंडोली के पास था। जहां की आबादी लगभग 15 हजार के लगभग थी  और 9 हजार मतदाता थे। हिंडोली ग्राम पंचायत में 2000 से सन 2005 तक प्रेम बाई सैनी पहली महिला सरपंच होने का गौरव हासिल हुआ था लेकिन वह भी सार्वजनिक स्थान पर महिला शौचालय नहीं बना पाई थी। दूसरी बार मीनू खठोड को 2015 से 2020 तक ग्राम पंचायत की दूसरी महिला सरपंच बनने का गौरव हासिल हुआ था। भाजपा नेता नितेश खटोड़ ने बताया कि मेरी पत्नी जब सरपंच बनी थी तब मैंने हिंडोली कस्बे की पुरानी बस स्टैंड पर छोटे-छोटे दो शौचालय बनवाए थे। एक महिलाओं के लिए था और एक पुरुषों के लिए। लेकिन असामाजिक तत्व महिला शौचालय की किवाड़ को तोड़कर ही ले गए। इसलिए वह महिला शौचालय किसी काम का नहीं रहा। नितेश खटोड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास शक्तियों का अभाव रहता है। कोई भी व्यक्ति अपने मकान दुकान के सामने सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने पर विवाद खड़ा कर देता है जबकि जगह सरकारी क्यों न हो अब नगर पालिका हिंडोली बन चुकी है लेकिन यह नगर पालिका के लिए भी महिला शौचालय बनाना चुनौती पूर्ण काम है। ग्राम पंचायत हिंडोली की पूर्व सरपंच प्रेम बाई सैनी का कहना है कि सब्जी मंडी हिंडोली में महिला और पुरुष शौचालय बनवाए थे लेकिन समय पर उनका रखरखाव और सफाई नहीं होने से सब्जी मंडी बेचने वाले ने बदबू के कारण उन शौचालयों को बंद कर दिया। पूर्व सरपंच मीनू खटोड़ का कहना था कि आधी आबादी के लिए हिंडोली बाजार में शौचालय होना अति आवश्यक था। बाजार की लंबाई चौड़ाई बहुत अधिक है। कम से कम तीन या चार शौचालय होना जरूरी है। पुरानी बस स्टैंड पर महिला शौचालय का निर्माण करवाया था लेकिन और सामाजिक तत्वों ने उसको खुर्द बुर्द कर दिया ।

महिला शौचालय की हिंडोली बाजार में बहुत आवश्यकता है। मेरे भी बर्तन की दुकान है और बर्तन की खरीदारी के लिए दो-चार महिलाएं एक साथ ही आती है। आसपास कहीं शौचालय नहीं है बल्कि हिंडोली के पूरे बाजार में शौचालय ही नहीं है। ऐसी स्थिति में यह बहुत गंभीर समस्या है। अब हिंडोली नगर पालिका बनी है। व्यापार महासंघ की सबसे पहले मांग महिला शौचालय की होगी।
- बलवंत चौधरी, व्यापार महासंघ सेक्रेटरी  हिंडोली

हिंडोली कस्बे के बाजार में आदि आबादी के लिए शौचालय नहीं है। महिलाएं दुकानों पर जब आती हैं तो खरीदारी करने के लिए तो अमूमन घंटा या 2 घंटे बाजार में रुकना ही होता है। तब शौचालय की आवश्यकता पड़ती है। बहुत सी बार महिलाएं पूछने पर हम ही शर्म सी होने लगती है।
- संदीप  झंवर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष हिंडोली

हिंडोली नगर पालिका अभी ढंग से अस्तित्व में नहीं आई है। यह पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने के बाद बजट की उपलब्धता होते ही बोर्ड की पहली बैठक में इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा और शीघ्र ही शौचालय बनवाए जाएंगे।
- मंजू ढोली,  नगर पालिका चेयरमैन हिंडोली

देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक युवक द्वारा शर्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । सूचना पर पहुंची देहीखेड़ा  पुलिस ने  युवक के शव को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कब्जे में लेकर उसे एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । मृतक  की पहचान  पंकज कुमार (25 साल) पुत्र रामगोपाल तेली निवासी देहीखेड़ा जिला बूंदी के रूप में हुई है । देहीखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी कोटा थाना अधिकारी मनोज कुमार सोनी ने बताया कि देहीखेड़ा थाना पुलिस ने देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में युवक के सुसाइड करने की सूचना दी।  ट्रेन कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंची जिस पर टॉयलेट में फंदे पर लटके युवक के शव को कब्जे में लिया। युवक निजामुद्दीन से लाखेरी के लिए सफर कर रहा था ।  युवक ने शर्ट से गले में फंदा लगा रखा था । युवक को कोटा एमबीएस अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  शव को मोर्चरी में रखवाया गया व  युवक के परिजनों को सूचना दी । परिजनों के कोटा पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि  युवक पंकज कुमार नशे का आदी था तथा होटल पर काम करता था।  कभी कभार घर पर आता था । अधिकतर वह घर के बाहर ही रहता था।  शनिवार को मृतक  पंकज घर से निकला था जिसके बाद सोमवार सुबह पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई । युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । आत्महत्या के करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला शौचालय में मिला नवजात का शव
दौसा। यहां के श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चिकित्सालय के इमरजेंसी यूनिट के ऑब्जर्वेशन वार्ड के महिला शौचालय में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि बुधवार को रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी यूनिट के ऑब्जर्वेशन वार्ड के महिला शौचालय में एक नवजात का शव मिलते चिकित्साकर्मियों एवं प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवराम मीणा को दी गई।

पीएमओ मौके पर पहुंचे तथा कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर मोर्चडी में रखवाया। उधर कोतवाली पुलिस जिला चिकित्सालय के सीसी टीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि नवजात महिला शौचालय के नाले में मृत पड़ा मिला था। अस्पताल प्रशासन व कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इमरजेंसी के महिला शौचालय में मृत नवजात किसने डाला।

घटना के बाद उठे कई सवाल: श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी यूनिट के ऑब्जर्वेशन वार्ड के महिला शौचालय में इस तरह की घटना होना चिकित्साकर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। इमरजेंसी यूनिट में भारी भरकम स्टाफ तैनात रहता है तथा इस यूनिट में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भेज दिया जाता है। गर्भवती महिला का इंमरजेंसी वार्ड में किसी भी तरह का उपचार नहीं किया जाता है। भारी भरकम स्टाफ व चारों तरह सीसी टीवी होने के बावजूद इस शर्मसान घटना का अंजाम दिया गया। इधर पुलिस चिकित्साल में भर्ती घात्री एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।