dam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होगा गूलर बांध : सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, सुरेश रावत के निर्देशन में कार्यादेश जारी
जयपुर। जयपुर शहर की द्रव्यवती नदी पर स्थित सांगानेर के गूलर बांध को पुनर्जीवित किया जा रहा है। बांध के सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए लगभग 25 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत के निर्देशन में विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर कार्यादेश जारी कर दिया है। विभाग के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव भुवन भास्कर ने गूलर बांध का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्य अभियंता ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में बांध के ओवरफ्लो स्ट्रक्चर की स्थिति अत्यंत खराब होने से उन्होंने संरचना के तकनीकी पुन:डिजाइन और नए निर्माण के निर्देश दिए। परियोजना के अंतर्गत गूलर बांध को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा गुलर बांध के जीर्णोद्धार और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग की टीम ने हाल ही में बांध का निरीक्षण कर विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बांध परिसर में सफाई व्यवस्था, पर्यटन सुविधाओं के विकास और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बांध क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण की भी समीक्षा की और मौके पर ही इसकी रिपोर्ट तैयार की। विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल थालौर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बांध की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार कार्यों की रूपरेखा तैयार की। टीम ने बांध के आसपास पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने, परिसर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने तथा क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए।अधिकारियों के अनुसार गुलर बांध के विकास के लिए राज्य सरकार लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस राशि से बांध की संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आसपास पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

विभाग का मानना है कि जीर्णोद्धार कार्य पूरे होने के बाद गुलर बांध न केवल जल प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि यह क्षेत्र एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो ।

पंजाब में कभी भी टूट सकता है ससराली बांध : सेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात, अलर्ट जारी
लुधियाना। पंजाब में लुधियाना प्रशासन ने सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण जिले के पूर्वी हिस्से में सतलुज नदी पर बने ससराली बांध पर भारी दबाव पड़ने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। बांध में दरार आने की आशंका से बांध के पास सेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। हालात संभालने के लिए पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा और जिला उपायुक्त हिमांशु जैन बांध पर डटे हुए हैं।

अगर ससराली तटबंध और कमजोर होकर टूटता है, तो ससराली, बूंट, रावत, हवास, सीरा, बूथगढ़, मंगली टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खासी खुर्द, मंगली कादर, मत्तेवाड़ा, मंगत और मेहरबान जैसे गांवों में बाढ़ आ सकती है। जिला प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने, जहां तक संभव हो ऊपरी मंजिलों पर चले जाने, तथा यदि वे निचले या एक मंजिला मकानों में रहते हैं, तो उन्हें अस्थायी रूप से सुरक्षित आश्रयों में चले जाने की सलाह दी गयी है। इन इलाकों के लोगों को जरूरी सामान और दस्तावेज सुरक्षित रखने सलाह दी गई है।

इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि लगातार सतर्क रहें और हालात पर नजर बनाये रखें। यदि दो मंजिला मकान में हैं, तो ऊपरी मंजिल पर ही रहें। निचले इलाकों या एक मंजिला घरों में रहने वाले लोग अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर चले जायें। बांध टूटने के बाद पानी शहर की तरफ जाने से रोकने के लिए उसके 500 मीटर दूरी पर 10 फुट ऊंचा रिंग बांध बनाया जा रहा है, ताकि पानी के तेज बहाव को रोका जा सके।

अगर यह बांध टूटा तो लुधियाना के 14 गांवों में बाढ़ आ सकती है, जिसके बाद राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड, समराला चौक तक पानी आ सकता है। इसके अलावा साहनेवाल में धनांसू की तरफ भी इसकी मार पड़ सकती है। पचास हजार से ज्यादा लोगों को बांध टूटने से ज्यादा खतरा हो सकता है।

सतलुज नदी में भाखड़ा बांध से छोड़ा हुआ पानी बहता है। बांध का जलस्तर खतरे के निशान 1680 से थोड़ा कम यानी 1678.74 फुट पर चल रहा है। इसके चारों गेट 10-10 फुट तक खोले गये हैं। इस समय भाखड़ा बांध में पानी की आमद 76,318 क्यूसेक है, जबकि निकासी 80,792 क्यूसेक की जा रही है। शुक्रवार को हालांकि मौसम साफ रहने और चटख धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जनजीवन सामान्य होने लगा है। बाढ़ के पानी में डूबे क्षेत्रों से भी पानी घटने लगा है।

राज्य में आयी भीषण बाढ़ के कारण 22 जिलों के 1902 गांव प्रभावित हुये हैं, जबकि 15 जिलों की 3.84 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावित आबादी को ठहराने के लिए राज्य में इस समय 196 राहत शिविर विभिन्न स्थानों पर जारी हैं।  1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और सबसे अधिक प्रभावित जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और मानसा शामिल हैं।
राज्य के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के अनुसार अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 20,972 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चौदह जिलों में अब तक कुल 43 मौतें हो चुकी हैं। सबसे अधिक होशियारपुर में सात और पठानकोट में छह मौतें हुई हैं, जबकि बरनाला और अमृतसर में पांच-पांच, लुधियाना और बङ्क्षठडा में चार-चार, मानसा में तीन, गुरदासपुर और एस.ए.एस. नगर में दो-दो, तथा पटियाला, रूपनगर, संगरूर में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि पठानकोट के तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

फसलों के नुकसान की जानकारी देते हुए मुंडियां ने कहा कि राज्य के 18 जिलों में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अकेले गुरदासपुर में 40,169 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है।

इस मानसून अब तक 226 बांध लबालब, पिछले 24 घंटे के दौरान 356.22 एमक्यूएम पानी की आवक
जयपुर। प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 75.33 प्रतिशत पानी पहुंच गया है। पिछली 27 जुलाई से बांधों में करीब 35.72 प्रतिशत पानी अधिक पहुंच गया है। इस मानसून अब तक बांधों में कुल भराव क्षमता का 32 प्रतिशत पानी आया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 356.22 एमक्यूएम पानी की आवक हुई। इस मानसून अब तक 226 बांध लबालब हो चुके है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 78.47 प्रतिशत पानी, भरतपुर संभाग के बांधों में 52.59 प्रतिशत पानी, जोधपुर संभाग के बांधों में 51.25 प्रतिशत पानी, कोटा संभाग के बांधों में 93.04 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा संभाग के बांधों में 74.63 प्रतिशत पानी, उदयपुर संभाग के बांधों में कुल क्षमता का 48.03 प्रतिशत पानी आ गया है।

ईसरदा बांध भरने की मंजूरी: ईसरदा बांध को भरने की मंजूरी मिल गई है। अब 30 जुलाई से बांध को भरकर टेस्टिंग की शुरुआत होगी। 30 जुलाई को 249.60 आरएल मीटर तक भरकर टेस्टिंग होगी। हर सात दिन में 0.60 फीट जलस्तर बढ़ाकर टेस्टिंग होगी। 15 सितंबर को 253 आरएल मीटर तक जलस्तर पहुंचेगा।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज : 6 गेट खुले, बनास नदी में छोड़ा जा रहा है पानी
जयपुर। बीसलपुर बांध के 6 गेट रविवार को ही खोल दिए गए थे, जो आज भी खुले हुए हैं। इससे 60100 क्यूसेक (प्रति सेकेंड) पानी की निकासी की जा रही है। सुबह तक गेट नंबर 10 से 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। उसके बाद पानी की आवक को देखते हुए गेट नंबर 11 को भी खोल दिया गया। गेट नंबर 10 को 2 मीटर खोलकर 12020 क्यूसेक और गेट नंबर 11 को एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।

पानी की आवक तेज होने पर गेट नंबर 11 को भी 2 मीटर खोल दिया गया। बांध में पानी और बढ़ने के बाद गेट नंबर 9 व 12 को भी खोला गया। इन चारों गेटों से 36060 क्यूसेक पानी की निकासी जारी थी। क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद रात को 8 नंबर और 13 नंबर गेट भी खोले गए। अब आज  बीसलपुर बांध के 6 गेट से 60100 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश के बांधों में जलस्तर बढ़ा, कुल भराव क्षमता 50.45% तक पहुंची
जयपुर। राजस्थान में इस वर्ष बांधों में जलस्तर की स्थिति में सुधार देखा गया है। राज्य के बांधों में कुल भराव क्षमता का 50.45% पानी मौजूद है, जो पिछले वर्ष 30 जून को केवल 32.53% था। मानसून की अच्छी शुरुआत से प्रदेश के 90 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई है।

कोटा संभाग के बांधों में सर्वाधिक 79.13% पानी भरा हुआ है, जो जल संरक्षण में अग्रणी है। जयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 37.05%, भरतपुर संभाग में 36.03%, और बांसवाड़ा संभाग में 27.30% पानी उपलब्ध है। हालांकि जोधपुर संभाग के बांधों में केवल 12.94% पानी दर्ज किया गया है, जो चिंताजनक है।

यह आंकड़े जल संसाधन विभाग के द्वारा जारी किए गए हैं और जलस्तर में बढ़ोतरी से कृषि और पेयजल आपूर्ति में सुधार की संभावना है। राज्य सरकार जल संरक्षण और पुनर्भरण के प्रयासों को और तेज करने पर विचार कर रही है।

बीसलपुर बांध में डूब क्षेत्र में आई कृषि भूमि होगी अवाप्त
जयपुर। बीसलपुर बांध में आरएल 315.50 मीटर पानी आने के बाद डूब क्षेत्र में आई कृषि भूमि अवाप्त होगी। डेम के ओवर फ्लो होने पर 34 दिन में 31.4 टीएमसी पानी छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए धारा-4 की प्रक्रिया शुरू की है।

अतिरिक्त कलेक्टर को अवाप्ति की जिम्मेदारी

जल संसाधन विभाग के उप सचिव एवं प्राधि. सहायक मुकेश कुमार गुप्ता ने भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा-3जी एवं राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अन्तर्गत अतिरिक्त कलेक्टर पुनर्वास एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना देवली भूमि अवाप्ति अधिकारी होंगे। पीने के लिए 16.20 टीएमसी पानी रिजर्व: डेम की भराव क्षमता 38.7 टीएमसी है, जिसमें जलदाय विभाग को पेयजल के लिए 16.20 टीएमसी पानी उपलब्ध होता है। इसके अलावा 80 हैक्टेयर सिंचाई के लिए किसानों को आठ टीएमसी पानी उपलब्ध करवाया जाता है, उसके बाद अजमेर, टोंक-उनियारा की सप्लाई की जा रही है। करीब एक हजार एमएलडी पानी सप्लाई बांध से हो रहा है।

अब तक कब-कब ओवरफ्लो हुआ बांध
बीसलपुर बांध अब तक सात बार ओवरफ्लो हुआ है। पहली बार बीसलपुर के 2004 में ओवरफ्लो होने पर गेट खोले गए, जब 26 टीएमसी पानी छोड़ा गया। दूसरी बार 2006 में 43 टीएमसी , 2014 में 11 टीएमसी, 2016 में 135 टीएमसी पानी छोड़ा गया। 2016 में पहली बार बांध के सभी गेट खोले गए। इसके बाद अब तक ओवरफ्लो होने पर एक साथ सभी गेट नहीं खोले गए।

मानसून की गतिविधियां फिर से तेज होने की संभावना, बीसलपुर बांध में आया 82.34 फीसदी पानी
जयपुर। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिर से तेज होने की संभावना है। मौसम साफ रहा और धूप खिली हुई थी, जिससे एक बार फिर उमस और गर्मी का अहसास रहा। वहीं बीते 24 घंटों में दौसा और झालावाड़ में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश दौसा जिले के राहुवास में 101 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के पदमपुर गंगानगर में 28.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश, दक्षिणी उड़ीसा से लगे बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन तंत्र बना हुआ है जो कि आगे बढ़ रहा है और इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में बारिश की गतिविधियों में एक सितंबर से बढ़ोतरी होगी और कहीं-कहीं भारी बारिश के गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने और 2-3 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बीसलपुर बांध का गेज 314.52 आरएल मीटर
बीसलपुर बांध में पानी की आवक अब बेहद कम हो गई है। बीते 24 घंटों में महज तीन सेमी पानी की बांध में आवक हुई है। इसके चलते बांध का जलस्तर अब बढ़कर शनिवार रात तक 314.52 आरएलमीटर हो गया है। वहीं त्रिवेणी 2.80 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बांध में कुल भराव क्षमता का करीब 82.34 फीसदी आ चुका है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

प्रदेश के बड़े बांधों में आया पानी, बीसलपुर में भी आवक लगातार जारी
जयपुर। इस बार मानसून की भारी बारिश होने से प्रदेश के बांधों में भी पानी की अच्छी आवक हुई है। वहीं अभी मानसून सीजन जारी है और ऐसे में पानी की आवक और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के बड़े बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। इसके चलते कोटा बैराज में 97.42 प्रतिशत पानी, राणा प्रताप सागर में 85.53 प्रतिशत पानी, माही बजाज सागर में 60.65 प्रतिशत, टोंक के बीसलपुर बांध में 62, दौसा के मोरेल बांध में 100 प्रतिशत, धौलपुर के पार्वती बांध में 97.56 प्रतिशत, बूंदी के गुढा बांध में 88.12 प्रतिशत पानी आ गया है। इसके अलावा पाली के बांध में 21.70 प्रतिशत, भीलवाड़ा के मेजा बांध में मात्र 3.35 प्रतिशत, डूंगरपुर के सोम कमला अंबा में 48.46 प्रतिशत, राजसमंद बांध में 43.90 प्रतिशत, सलूंबर के जयसमंद में 46.30 प्रतिशत, प्रतापगढ़ के जाखम बांध में 33.20 प्रतिशत, झालावाड़ के कालीसिंध बांध में 48.43 प्रतिशत, करौली के पांचना बांध में 82.13 प्रतिशत पानी आ चुका है।

बीसलपुर बांध में आया 62% पानी
बीसलपुर बांध का वर्तमान जलस्तर बढ़कर 313.31 आरएल मीटर हो गया है। जो कि बांध की भराव क्षमता का कुल 62 प्रतिशत पानी है। वहीं बांध में पानी की आवक का मुख्य स्रोत त्रिवेणी नदी फिलहाल 2.50 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है।

रैलिंग पार करते समय पैर फिसलने से डैम में गिरा युवक पानी में बहा
जयपुर। भरतपुर संभाग के सवाई माधोपुर में चैथ का बरवाड़ा के टॉपुर डैम में गिरे युवक की सुबह पानी के साथ बहने की जानकारी प्राप्त हुई है। सुरेश बैरवा डैम पर बनी रैलिंग पार कर रहा था, लेकिन पैर फिसलने की वजह से वह रैलिंग से नीचे गिर गया और डैम के तेज बहाव में उसी समय बह गया।

हादसे की सूचना एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस को दी गई। स्थानीय लोग अपने स्तर पर युवक की लगातार तलाश कर रहे है, लेकिन युवक का अभी तक कोई लता नहीं चला है।

कर्नाटक में तुंगभद्रा बांध का गेट ढहा, बाढ़ की चेतावनी
बेंगलुरु। कर्नाटक में तुंगभद्रा बांध का एक गेट देर रात बह जाने से नीचले इलाके में भारी मात्रा में पानी भर गया, जिससे आंध्र प्रदेश में बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गयी है। इस घटना ने आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) को कृष्णा नदी के किनारे रहने वाले निवासियों के लिए तत्काल बाढ़ चेतावनी जारी करनी पड़ी। तुंगभद्रा बांध का गेट नंबर 19 बाढ़ के पानी के भारी दबाव के कारण ढह गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 35,000 क्यूसेक पानी बहा। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर कुर्मानध के अनुसार कुल डिस्चार्ज 48,000 क्यूसेक तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे निचले इलाकों में समुदायों के लिए संभावित खतरा हो सकता है। स्थिति के जवाब में एपीएसडीएमए ने कुरनूल जिले के निवासियों, विशेष रूप से कोसिगी, मंत्रालयम, नंदवरम और कौथलम के गांवों के निवासियों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। वरिष्ठ अधिकारी ने स्थानीय लोगों से नहरों और नदियों को पार करने से बचने का आग्रह किया, जहां बांध से छोड़े जाने के कारण जल स्तर में अचानक वृद्धि होने की संभावना है।

कुर्मानध ने एक बयान में कहा, Þइन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहना चाहिए और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं, और जहां भी जरूरत होगी, हम सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और घटना से संभावित परिणामों का प्रबंधन करने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है। स्थिति अस्थिर बनी हुई है, और निवासियों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सूचित रहने की सलाह दी जाती है। बाढ़ का पानी नीचे की ओर बह रहा है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

बीसलपुर बांध में लगातार जारी है पानी की आवक, 44.70 फीसदी भरा
जयपुर। बीसलपुर बांध क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांध में पानी की आवक एक बार फिर शुरू हो गई है। बांध में पानी फिर से बढ़ना शुरू हो गया था, जो कि अब भी जारी है। बांध का जलस्तर बढ़कर दोपहर 12 बजे तक 311.91 आरएल मीटर हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में अब बांध में कुल भराव क्षमता का 44.70 फीसदी पानी आ चुका है।

वहीं दूसरी ओर इस मानसून बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में त्रिवेणी नदी भी चल गई है, जो कि फिलहाल 2.50 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में पानी का मुख्य स्रोत त्रिवेणी है।