draupadi murmu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाले अधिनियम को राष्ट्रपति की मंजूरी : 2 जून से होगा लागू, सीएम चंद्रबाबू ने की पुष्टि
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाने से संबंधित आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंजूरी दे दी है। विधि और न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति ने इस अधिनियम को सोमवार को मंजूरी दे दी। अधिसूचना में कहा गया है कि इस अधिनियम को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 कहा जा सकता है और यह आगामी 2 जून से लागू माना जाएगा। दो जून से अमरावती विधिवत रूप से आंध्र प्रदेश की राजधानी बन जाएगी।

उल्लेखनीय है कि संसद के दोनों सदनों ने बजट सत्र के दूसरे चरण में इससे संबंधित विधेयक को मंजूरी दी थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अधिसूचना को साझा करते हुए कहा है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। एक प्रभावी ट्वीट में उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है, "आंध्र प्रदेश की प्रजा की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंजूरी देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जिससे हमारी राजधानी का लंबे समय से संजोया सपना साकार हुआ है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को हमारे राज्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन के लिए, विधेयक का समर्थन करने वाले सभी सांसदों को, हमारे राज्य के नेताओं को और हमारे साथ खड़े रहने वाले प्रत्येक नागरिक को धन्यवाद देता हूँ। यह आंध्र प्रदेश की प्रजा, विशेषकर अमरावती के किसानों की जीत है।"

राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती ने बोला सीएम ममता बनर्जी पर हमला, कहा- संवैधानिक पदों का सम्मान जरूरी, दलगत राजनीति से ऊपर उठें
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित नौवें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उचित प्रोटोकाल न दिए जाने पर सियासत गर्म हो गई है। रविवार को सोशल मीडिया के जरिये प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि भारतीय संविधान के आदर्शों और मान-मर्यादा के अनुसार सभी को राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखना आवश्यक है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस पद का किसी भी प्रकार से राजनीतिकरण करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ आदिवासी समाज से भी आती हैं। ऐसे में हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे को लेकर जो घटनाएं हुईं, वह नहीं होनी चाहिए थीं और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मायावती ने कहा कि पिछले कुछ समय से संसद में भी, विशेषकर लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जिस प्रकार का राजनीतिकरण किया जा रहा है, वह भी उचित नहीं है। सभी राजनीतिक दलों को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान करना चाहिए और उनकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। बसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि संसद का जो सत्र शुरू होने जा रहा है, वह देश और जनहित में सुचारू रूप से चले, यही जनता की अपेक्षा और समय की मांग है।

गौरतलब है कि, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रोटोकाल का मामला सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वह राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं, लेकिन अगर कोई 50 बार भी आए तो हर कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस समय धरने पर बैठी हैं और जिस कार्यक्रम का जिक्र किया जा रहा है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

इंदौर 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार से किया सम्मानित
नई दिल्ली। इंदौर को लगातार 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों में इस बार इंदौर को पहला स्थान मिला, जबकि सूरत दूसरे स्थान पर रहा। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले स्वच्छ शहर में पहले स्थान पर अहमदाबाद, दूसरे स्थान पर भोपाल और तीसरे स्थान पर लखनऊ रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यहां स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25 में 23 सुपर स्वच्छ लीग शहरों और पंद्रह स्वच्छ शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। सुपर स्वच्छ लीग शहरों में दस लाख जनसंख्या वाले स्वच्छ शहरों में पहला पुरस्कार इंदौर को, जबकि दूसरा सूरत तीसरा नवी मुंबई और चौथे स्थान पर विजयवाड़ा को दिया गया। वहीं तीन से दस लाख जनसंख्या वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों में पहले स्थान पर नोएडा दूसरे पर चंडीगढ़ तीसरे पर मैसूरु चौथे पर उज्जैन पांचवें पर गांधीनगर और छठे स्थान पर गुंटूर रहा।

पचास हजार से तीन लाख वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों में दिल्ली की नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) को पहला पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर तिरुपति तीसरे स्थान पर अंबिकापुर जबकि चौथे स्थान पर लोनावला रहा। वहीं बीस हजार से पचास हजार वाले शहरों में पहला स्थान वीटा, दूसरे पर सास्वद तीसरे पर देवलाली प्रवारा और चौथे स्थान पर डूंगरपुर रहा। बीस हजार से कम जनसंख्या वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों पंचगनी पहले स्थान पर रहा जबकि पाटन दूसरे, पन्हला तीसरे और बिश्रामपुर चौथे स्थान पर रहा।

इसके अलावा पंद्रह सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया है। जिनमें दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में अहमदाबाद को पहला  भोपाल को दूसरा और लखनऊ को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार तीन से दस लाख जनसंख्या वाले स्वच्छ शहरों में मीरा भयंदर को पहला बिलासपुर को दूसरा जबकि जमशेदपुर को तीसरा स्थान मिला है। पचास हजार से तीन लाख की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में देवास पहले स्थान पर रहा। वहीं करहाड़ को दूसरा जबकि करनाल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। बीस से पचास हजार की जनसंख्या वाले शहरों में पणजी को पहला अस्का को दूसरा जबकि कुम्हारी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, विजेताओं को दी बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात श्रेणियों में 17 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में मुर्मू ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरे देश और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्होंने असाधारण काम किया है, अछ्वुत उपलब्धियां हासिल की हैं, उनके पास असीमित क्षमताएं हैं और उनके पास अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों को अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे, तब ये पुरस्कार विजेता देश के प्रबुद्ध नागरिक होंगे। ऐसे प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियां विकसित भारत के निर्माता बनेंगे।

बदलते परिदृश्य में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे सेना : मुर्मु
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि तेजी से बदलती भू-राजनीतिक स्थिति में सेनाओं को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है। मुर्मु ने गुरूवार को तमिलनाडु के वेङ्क्षलगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के छात्र अधिकारियों और शिक्षकों को संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ रहा है और दुनिया रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विकास को स्वीकार कर रही है। भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों को तैयार रखने के लिए स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और एक विश्वसनीय रक्षा भागीदार और बड़ा रक्षा निर्यातक बनने की ओर अग्रसर है। राष्ट्रपति ने कहा कि तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में हमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखना है बल्कि साइबर युद्ध और आतंकवाद जैसी नई राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना है। जलवायु परिवर्तन का मुद्दा नए आयाम हासिल कर रहा है जिसे समझने और प्रबंधित करने की जरूरत है। गहन शोध पर आधारित अद्यतन ज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों को लागू करने की जरूरत है।
मुर्मु ने कहा कि रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज ने भारत और मित्र देशों के सशस्त्र बलों के अधिकारियों और  नागरिक अधिकारियों को प्रशिक्षित करने तथा शिक्षित करने में सराहनीय योगदान दिया है। पिछले सात दशकों में इसने मध्यम स्तर के अधिकारियों को पेशेवर रूप से तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का सभी सम्मान करते हैं। सशस्त्र बल देश की सीमाओं और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में सबसे आगे हैं। राष्ट्रीय हितों की निरंतर रक्षा करने के लिए राष्ट्र को रक्षा बलों पर गर्व है।

मुर्मु ने कहा कि यह अच्छी बात है कि महिला अधिकारी अब तीनों सेनाओं में विभिन्न इकाइयों की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती ताकत और भूमिका सभी के लिए, विशेषकर युवा लड़कियों के लिए उत्साहजनक और प्रेरणादायक है। उन्होंने सशस्त्र बलों में अधिक से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई, जहां वे असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकेंगी और अज्ञात क्षेत्रों में नई जमीन हासिल कर सकेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पाठ्यक्रम छात्र अधिकारियों को  जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेगा तथा ऐसे रणनीतिकार बनाएगा जो जटिल परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपट सकें।

जनता के लिए खुलेगा देहरादून स्थित 'राष्ट्रपति आशियाना', मुर्मू ने जारी किये निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की और आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।

श्रीमती मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। इक्कीस एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल मौजूदा समय में राष्ट्रपति अगंरक्षक (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है। परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए शनिवार को आशियाना परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान तय किया गया कि आम लोग परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे। लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास और इसके 186 साल पुराने अस्तबल से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा।

सैर के मध्य लोग परिसर के खूबसूरत बाग, कैफेटिरिया का भी आनंद उठा सकेंगे। बैठक में परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले बिजली, पानी, पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीबीजी के सीओ कर्नल अमित बेरवाल, ओएसडी स्वाति शाही के साथ ही उत्तराखंड शासन के सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे, देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सवीन बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति के निर्देश पर, हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति नीलायम और मशहोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है।

संजय मूर्ति ने ली कैग पद की शपथ, राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडपम में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने के संजय मूर्ति को गुरुवार को भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडपम में आयोजित किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

मूर्ति 1989 बैच के भारतीय प्रशासन सेवा के हिमाचल कैडर के अधिकारी हैं। वह गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान ले रहे हैं, जो 20 नवंबर को कैग के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

मणिपुर : कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील, नागरिकों ने किया कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान
इंफाल। मणिपुर के कुछ जिलों में सुबह पांच बजे से 10 बजे तक पांच घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। कुकी उग्रवादियों द्वारा दो पुरुषों, छह महिलाओं और बच्चों की हत्या के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है । कुछ व्हाइट लिस्टेड कनेक्शनों को छोड़कर इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। सत्तारूढ़ और विपक्षी विधायकों तथा नागरिक समाज ने केन्द्र सरकार से महिलाओं और बच्चों की हत्या करने वाले कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

बैठक में केंद्र से जिरीबाम में छह मासूम महिलाओं और बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों के खिलाफ सात दिनों के भीतर सामूहिक अभियान शुरू करने को कहा गया। बैठक में कहा गया कि जिरीबाम में छह मासूम मैतेई महिलाओं और बच्चों, सात नवंबर को जिरीबाम में एक हमार महिला की मौत और नौ नवंबर को बिष्णुपुर जिले के सैटन में एक मैतेई महिला किसान की हत्या से संबंधित मामलों को तुरंत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया जाए।

बैठक में छह मासूम महिलाओं और बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों को सात दिन के भीतर गैरकानूनी संगठन घोषित करने का निर्णय लिया गया। यदि निर्दिष्ट अवधि के भीतर उपरोक्त प्रस्तावों को लागू नहीं किया जाता है तो सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक राज्य के लोगों के परामर्श से भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे।

केंद्र और राज्य सरकारों से मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जल्द से जल्द सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। इस बीच, राज्य कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर संकट को हल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है।

मुर्मु ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 शिक्षकों को किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया।

मुर्मु ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किये।

गौरतलब है कि  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया। इन शिक्षकों में 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और छह संगठनों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं, दो दिव्यांग और एक दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षक हैं। इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची निम्न प्रकार है...

अविनाशा शर्मा - हरियाणा

सुनील कुमार - हिमाचल प्रदेश

पंकज कुमार गोया - पंजाब

राजिंदर सिंह - पंजाब

बलजिंदर बराड़ सिंह - राजस्थान

हुकम चौधरी चंद - राजस्थान

कुसुम लता गरिया - उत्तराखंड

चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री - गोवा

चंद्रेशकुमार भोलाशंकर बोरीसागर - गुजरात

विनय शशिकांत पटेल - गुजरात

माधव पटेल प्रसाद - मध्य प्रदेश

सुनीता गोधा - मध्य प्रदेश

के, शारदा - छत्तीसगढ़

नरसिम्हा मूर्ति एचके - कर्नाटक

द्विति चंद्र साहू - ओडिशा

संतोष कुमार कर - ओडिशा

आशीष कुमार रॉय - पश्चिम बंगाल

प्रशांत कुमार मारिक - पश्चिम बंगाल

उर्फनामीन जम्मू - कश्मीर

रविकांत द्विवेदी - उत्तर प्रदेश

श्याम मौर्य प्रकाश यू - उत्तर प्रदेश

डॉ. मिनाक्षी कुमारी - बिहार

सुकेंद्र कुमार सुमन - बिहार

के. सुमा - अंडमान एंड निकोबर द्वीप

सुनीता गुप्ता - मध्य प्रदेश

चारू शर्मा - दिल्ली

अशोक सेनगुप्ता - कर्नाटक

एच एन गिरीश - कर्नाटक

नारायणस्वामी.आर - कर्नाटक

ज्योति पंका - अरुणाचल प्रदेश

लेफिजो अपोन - नागालैंड

नंदिता च ओंगथम - मणिपुर

यांकिला लामा - सिक्किम

जोसेफ वनलालह्रुआ सेल - मिजोरम

एवरलास्टी एनजी पाइनग्रोप - मेघालय

डॉ.नानी जी देबनाथ - त्रिपुरा

दीपेन खानिकर - असम

डॉ. आशा रानी - झारखंड

जिनु जॉर्ज - केरल

के सिवाप रसद - केरल

मिडी श्रीनिवास राव - आंध्र प्रदेश

सुरेश कुनाट - आंध्र प्रदेश

प्रभाकर रेड्डी पेसरा - तेलंगाना

थदुरी संपत कुमार - तेलंगाना

पल्लवी शर्मा - दिल्ली

चारु मैनी - हरियाणा

गोपीनाथ आर - तमिलनाडु

मुरलीधरन रमिया सेथुरमन - तमिलनाडु

इतिर्नत्रिनु चिन्नी बेडके - महाराष्ट्र

सागर चित्तरंज एन बागड़े - महाराष्ट्र

राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन में लगभग 20 मिनट चली इस बैठक में राष्ट्रपति ने देवनानी को उनके नए पदभार के लिए बधाई दी। इसके पश्चात राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने धनखड़ से  उनके  राजकीय निवास पर मुलाकात करके उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि विधानसभाध्यक्ष का पद संभालने के बाद देवनानी की यह प्रथम दिल्ली यात्रा है।

हर भाषा को संभाल कर रखना लेखक का कर्तव्य, अनुवाद से और समृद्ध होगा साहित्य : मुर्मू
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश में भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हर भाषा को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है और एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषाओं में अनुवाद से साहित्य और ज्यादा समृद्ध होगा।

मुर्मू यहां केंद्रीय संस्कृति विभाग के अधीन संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी की ओर से राज्य के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह 'उत्कर्ष' एवं 'उन्मेष' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों को साहित्य ने शक्ति प्रदान की।

पूर्व में बंकिम-चन्द्र चट्टोपाध्याय से लेकर पश्चिम में झवेरचंद मेघाणी तक, तथा दक्षिण में सुब्रह्मण्य भारती से लेकर उत्तर में ज्ञानी हीरा सिंह ‘दर्द’ तक, देश के कोने-कोने में, अनेक रचनाकारों ने स्वाधीनता और… pic.twitter.com/MYCQt0Z9yf

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 3, 2023

मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साहित्य के क्षेत्र में इस बात का विचार किया जाना चाहिए कि इस क्षेत्र में पाठकों की भागीदारी कितनी है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में उड़िया भाषा की एक पुस्तक ऐसी है, जिसके 100 से ज्यादा रीपीट हो चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संप्रेषणीय होना साहित्य की प्रमुख कसौटी है।

मुर्मू ने कहा कि उनका संथाली और उड़िया भाषा से सबसे ज्यादा परिचय है। संथाली भाषा की पुस्तकों का कई अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषा में अनुवाद होने से साहित्य समृद्ध होता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में 700 से ज्यादा आदिवासी समुदाय है, लेकिन उनकी भाषाएं और बोली इससे लगभग दो गुनी हैं। देश भर की भाषाओं को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी मध्यप्रदेश में रहती है, इसलिए ये आयोजन यहां किया जाना तर्कसंगत और भावसंगत दोनों है।

राष्ट्रपति राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची। मुर्मू के यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा तथा जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद में राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर भी श्री मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।

मुर्मु विधानसभा में पुन: आरम्भ हो रहे आठवें सत्र में विशेष संबोधन देंगी। इस मौके पर मिश्र, डॉ. जोशी सहित विधायक आदि मौजूद रहेंगे।      राष्ट्रपति जयपुर से सीकर जिले में स्थ्ति प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचेंगी और वहां दर्शन और आरती करेंगीं। उनका शाम को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान द्वारा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हो रहे सेमिनार को संबोधित करना भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति का गुरूवार एवं शुक्रवार को रात्रि विश्राम राज भवन में रहेगा। वह 15 जुलाई को जयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगीं।