police post - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस चौकी : कही प्लास्टर उखड़ा तो कही गिरेगा छज्जा
खानपुर। खानपुर कस्बे के अंदर पुराने भवन में स्थित पुलिस चौकी जर्जर हालत में है। यह अभी इतनी जर्जर अवस्था में है कि कभी गिर सकती है। यहां पर आसपास कस्बेवासी व छोटे बच्चे पुलिस चौकी के सामने से निकलते है और कभी कभी सड़क पर साइकिल चलाते है और खेलते है । इन बच्चों के साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यह जर्जर इमारत कभी भी गिर सकती है। बिल्डिंग के ऊपर की मंजिल का छज्जा तो बिल्कुल झुक गया है जो आज और कल में कभी भी गिर सकता है, जब से यह पुलिस चौकी बनी है तब से इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई है। पुलिस चौकी के अंदर एक छोटा सा गणेश मंदिर भी है जिसमें कभी-कभी कोई पूजा करने आते हैं तो उनके साथ भी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस चौकी से आसपास सटे हुए मकानों में रहने वाले कस्बेवासियों को हादसे का भय सताता रहता है। अभी झालावाड़ जिले में खानपुर क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बड़े-बड़े पक्के मकान गिर गए तो यह पुरानी पुलिस चौकी क्या है, यह जर्जर इमारत कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। इस हादसे से बचने के कस्बेवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस जर्जर पुलिस चौकी इमारत की मरम्मत करवाई जाए।

यह पुलिस चौकी काफी सालों पुरानी है। यह इतनी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है कि इस मूसलाधार बारिश में कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, अत: कृपया इस पर ध्यान दे।
-बंटी गौतम, कस्बेवासी

इस पुलिस चौकी को बने हुए तो काफी समय हो गया है। इसकी कोई पुताई होती है ना ही कोई मरम्मत । जिस कारण कस्बेवासियों में भय का माहौल है। यह बिल्डिंग कभी गिर सकती है ।
-हेमेंद्र बना, कस्बेवासी

पुरानी पुलिस चौकी वास्तव में काफी जर्जर हालत में है। अभी बारिश के मौसम में जर्जर इमारतों में हादसों को भय बना रहता है।
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

पुलिस चौकी के सामने से कस्बेवासी निकलते है तो जर्जर इमरात गिरने का भय बना रहता हैजल्द जल्द समस्या का समाधान करें
- राधे, कस्बेवासी

मेरा मकान भी पुलिस चौकी के नजदीक है और मेरे एक छोटी सी किराने की दुकान है, यहां पर ग्राहक सामान लेने आते हैं वह जाते हैं कभी कबार उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्राहकों को भी दुर्घटना का भय बना रहता है। इस जर्जर इमारत की मरम्मत की जाए।
-गिरधर लक्षकार, कस्बेवासी

आसपास के मोहल्ले वासियों में डर बना हुआ है कि यह जर्जर पुलिस चौकी इमारत से कोई हादसा न हो जाए। इसकी मरम्मत करवाई जाए।
-केशव लक्षकार, कस्बेवासी

इस इमारत को लेकर अभी बजट पास नहीं हुआ है जैसे ही बजट पास होगा, तुरंत कार्य करवा दिया जाएगा।
- रजत विजयवर्गीय, उपखंड अधिकारी खानपुर

पुलिस चौकी की जर्जर हालत को देखते हुए कार्यवाही की जाएगी और इसकी मरम्मत की जाएगी।
-पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

पुलिस चौकी पर हमने कस्बे की कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी तैनात कर रखी है अभी इसी में काम चल रहा है, जैसे ही नई बनेगी, वहां पर स्टाफ बढ़ा दिया जाएगा।
-रविंद्र सिंह थाना अधिकारी खानपुर

पुलिस चौकी हटाने के बाद बालाजी मंदिर में बढ़ी जेब काटने और चेन तोड़ने की वारदातें
फुलेरा। भंदे बालाजी पर संचालित पुलिस चौकी को हटाया गया है तभी से बालाजी मंदिर परिसर में चोरी जेब कटने  चेन तोड़ने आदि अपराधिक घटनाओ में बढ़ोतरी हो रही है तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा भगवान के भरोसे पर चल रही है पुलिस चौकी के हटने के बाद असामाजिक तत्वों मे पुलिस का खौफ नही रहने से घटनाओ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भंदे बालाजी के परकोटे में दर्शन करने के लिए मंगलवार को लाइन में लगे श्रद्धालु की असामाजिक तत्वों द्वारा जेब काट कर 15 हजार की राशि ले जाने की घटना सामने आई है घटना को अंजाम देने वाले युवक मंदिर परिसर मे लगे सी.सी टीवी कैमरे में कैद हो गए। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को छीतरमल जाट निवासी गौरा की ढ़ाणी तन महेश वास बालाजी के दर्शन करने के लिए लाइन मे लगा था कि पीछे खडे कुछ युवक  श्रद्धालु की जेब साफ कर 15 हजार की राशी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही  मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सीसीटीवी देखे गए तो घटना को अंजाम देने वाला युवक कैमरे मे कैद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी से कमल व रामनिवास ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे में जेब साफ करने वाले युवक के फुटेज देखकर उसकी तलाश शुरू की। मंदिर परिसर में अपे्रल माह में भी श्रद्धालुओं की चेन तोड़ने व मीणा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में दो जनों की जेब काटने के प्रकरण घटित हो चुके है मंदिर में कुछ  दिनों पूर्व ही असामाजिक तत्वों द्वारा श्रद्धालु की जेब साफ की जा चुकी है। मीणा समाज की धर्मशाला में सामूहिक विवाह सम्मेलन मे भाग लेने पधारे विधायक बाबूलाल नागर से बालाजी क्षेत्र में फिर से पुलिस चौकी को स्थापित करवाने की लोगों ने मांग रखी जिस पर विधायक ने दो कांस्टेबलों की नियुक्ति करवा दी गई। बालाजी मंदिर में मंगलवार व शनिवार को काफी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने के लिए आते हंै पुलिस की व्यापक व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं के साथ निरंतर लूटपाट की घटनाएं हो रही है। लोगो का कहना है कि मंदिर परिसर मे मंगलवार-शनिवार को दर्शन के लिए काफी लोगो का आना जाना रहता है, पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल भी बस मंदिर परिसर मे हाजरी लगाने ही आते है पुलिस की ढ़िलाई का असामाजिक तत्व घटनाओ को अंजाम देकर पूरा फायदा ले रहे है। समिति के पदाधिकारी भीड़ पर निगरानी रखते हैं। समिति के कोषाध्यक्ष हरजीराम चौधरी व व्यवस्थापक हंसराज कुमावत ने बताया कि भंदे बालाजी पर आमजन की सुरक्षा के लिए फिर से पुलिस चौकी संचालित हो इससे ही अपराधिक घटनाओ पर लगाम लग सकती है। भंदे बालाजी स्थल पर आए दिन जेब काटने चेन तोड़ने की घटनाएं होने पर दर्शनार्थियों में भय बना है। असामाजिक तत्वो की हरकतों  को  रोकने के लिए पुलिस मंदिर समिति व श्रद्धालुओं को सतर्क रहना होगा।