phc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अरनेठा पीएचसी में डॉक्टर पद रिक्त, मरीज परेशान
अरनेठा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनेठा में पिछले एक माह से डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है या निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और समय पर उपचार उपलब्ध हो सके।

यह कहा अधिकारी ने
जल्द ही नए डॉक्टर की ज्वाइनिंग होने की संभावना है । साथ ही इस मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बूंदी को भी अवगत कराये, ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
-  डॉ. जितेंद्र सहरिया, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी

लैब टेक्नीशियन घर में बैठा : मरीज अस्पताल में तड़प रहे, मरीजों को जाना पड़ता है खानपुर, बारां
मोईकलां। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।  आवश्यक जांच के लिए मरीजों को खानपुर या बारां जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग की ओर से यहां पर जांच सुविधा के लिए एक लैब टेक्नीशियन नियुक्त है। लेकिन उसके समय पर मौजूद नहीं रहने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को मौके पर मौजूद कस्बेवासियों ने बताया कि लैब टेक्नीशियन सात दिन में केवल एक बार हस्ताक्षर करने आता है।

कई बार कर चुके समझाइश
पीएचसी प्रभारी कम्पाउडर सुमेर सिंह तंवर ने बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी लैब टेक्नीशियन के व्यवहार में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

जारी कर चुके हैं नोटिस
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पहले भी लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी किया जा चुका है।

इनका कहना है
समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
-कम्पाउडर सुमेर सिंह तंवर, पीएचसी प्रभारी

लगातार शिकायतें मिलने पर उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर एक बार पहले भी उसका वेतन रोका जा चुका है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी

असर खबर का - दुगारी पीएचसी को लंबे समय बाद मिला चिकित्सक
भण्डेड़ा।  भण्डेड़ा क्षेत्र के दुगारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लंबे समय से चिकित्सक का पद रिक्त था। इस कारण आगंतुक रोगियों को उचित उपचार न मिलने के चलते उन्हें मजबूरन बांसी, देई, नैनवां और बूंदी तक जाकर उपचार कराना पड़ता था। रोगियों और तीमारदारों की इस समस्या को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी अनुसार जनवरी 2024 में चिकित्सक कन्हैयालाल मीणा का स्थानांतरण होने के बाद यह पद रिक्त रहा। नवज्योति ने 26 जून और 30 जुलाई को दुगारी केंद्र की स्थिति और उपचार में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद संबंधित विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 19 अगस्त को केन्द्र पर चिकित्सक सोहन लाल को पदभार ग्रहण कराया।

मौके पर भंवरलाल गुर्जर, नंदलाल सैनी, राजेंद्र गुर्जर, महावीर सैनी, कमल साहू, रमेश सैनी, मुकुट बिहारी दाधीच सहित ग्रामीणों और कर्मचारियों ने चिकित्सक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चिकित्सक सोहनलाल ने बताया कि वे रोगियों और तीमारदारों से बातचीत करेंगे और समय पर उचित उपचार देकर राहत सुनिश्चित करेंगे।

हिलाली ने पीएचसी की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
पेशावर। न्यायाधीश मुसर्रत हिलाली ने पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जियो न्यूज के मुताबिक न्यायाधीश हिलाली ने शनिवार को पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली ने नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई । यह पद मुख्य न्यायाधीश कैसर रशीद की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो गया था। समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, बार काउंसिल के पदाधिकारियों, वकीलों और कार्यवाहक सरकार के मंत्रियों ने भी भाग लिया।

न्यायमूर्ति हिलाली को यदि नियमित मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाता है, तो वह देश की दूसरी महिला होंगी जिन्हें उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया है। पहली न्यायमूर्ति सैयदा ताहिर सफदर हैं, जो बलूचिस्तान उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं।

शॉपिग सेंटर पीएचसी छत से गिर रहा प्लास्टर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कोटा । शहर में लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवाए देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं जिससे मरीजों को बडे अस्पताल तक जाने की दौड़ बच जाए लेकिन शहर के अधिकांश पीएचसी पर प्राथमिक उपचार की ही सुविधा है। अस्पतालों के भवनों की खस्ताहाल हालत पर विभाग का ध्यान नहीं है जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। शहर के शॉपिंग सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बरसों से भवन की मरम्मत नहीं होने से छतों से प्लास्टर गिर रहा है। वहीं बारिश शुरू होने के साथ छत से जगह जगह पानी टपक रहा है। गंदे पानी की निकासी के चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा जिससे मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में भी परेशानी होरही है। अस्पताल की मरम्मत से लेकर सुविधा बढ़ाने के लिए कई बार सीएमएचओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अस्पताल प्रभारी ने गुहार लगा दी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हर बार आश्वासन का झुनझुना देकर इतिश्री कर ली जाती है।

टीकाकरण केंद्र कक्ष में गिर रहा प्लास्टर
शॉपिंग सेंटर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र कक्ष छत का जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा होने का अंदेशा सदैव बना रहता है। इस कक्ष में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व कोविड वैक्सीन लगाई जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां आते है। बारिश के चलते इन दिनों छत आए दिन प्लास्टर गिर रहा है। ये तो गनिमत रहती है अभी तक प्लास्टर किसी मरीज के सिर पर नहीं गिरा नहीं हो बड़ी दुर्घटना हो जाती।

जहां जांच होती वहीं फैल रहा फंगस
शॉपिग सेंटर अस्पताल के लेब में चहुंओर दीवारों पर सीलन आ रही है। छत से पानी टपक रहा है। दीवारों पर ब्लैक फंगस लगी हुई है। ऐसे में लेब जांच से ज्यादा संक्रमण दे रही है। चहुंओर सीलन की बदबू से यहां काम करने वाले लेब टेक्नीशियन परेशान रहते है। इसके अलावा अस्पताल के इंग्जेक्शन रूम में भी सीलन और पानी टपक रहा है। नि:शुल्क दवा केंद्र की छत से प्लास्टर गिर रहा है।

निकासी नहीं होने से अस्पताल में भरा पानी
अस्पताल परिसर में पानी बारिश की पानी निकासी के लिए चेंबर नहीं बना रखा जिससे पानी अस्पताल परिसर में ही फैलता है। अस्पताल के मुख्य गेट पर चेंबर नहीं होने से यहां लोहे की सीढ़ी लगा रखी उस पर चढ़कर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है।

अस्पताल की मरम्मत कराने के लिए सीएमएचओ को कई बार पत्र लिखा और मौखिक भी अवगत कराया। उन्होंने विज्ञान नगर सीएचसी के बजट से अस्पताल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। जन सहयोग से अस्ताल में पुताई कराई लेकिन बारिश से छत टपक रही है। प्लास्टर गिर रहा है। अस्पताल में पानी की निकासी के लिए कोई चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा है।
-डॉ. निधी सक्सेना, अस्पताल प्रभारी

5 जिलों के 10 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को किया पीएचसी में क्रमोन्नत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के गोठड़ा, हिंग्वाहेडा एवं सलारपुर, करौली जिले के गामड़ा एवं रतियापुरा, झुंझुनूं जिले के भाटीवाड, बजावा एवं शीथल, भरतपुर जिले के गढी मेवात और बाड़मेर के जसाई गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की मांग के चलते गहलोत ने नियमों में शिथिलन देते हुए यह निर्णय लिया है।  गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।