eknath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र में महायुति की बैठक रद्द, अचानक गांव रवाना हुए एकनाथ शिंदे
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है। अभी तक प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला नहीं किया गया है। सीएम पद को लेकर बैठक होने वाली थी। अब सूचना मिल रही है कि बैठक को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद महायुति की संयुक्त बैठक होगी।

इसके बाद दिल्ली से आने वाले दोनों पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की घोषणा की जा सकती है। वहीं इस बीच शिंदे अचानक अपने गांव के लिए रवाना हो गए। उनके करीबियों के अनुसार शिंदे के वापस आने के बाद बैठक होगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है। हालांकि मंत्रियों के विभागों को लेकर संशय बना हुआ है।

एकनाथ शिंदे को शिवसेना का प्रमुख नेता किया घोषित
मुंबई। चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को वास्तविक शिवसेना के रूप में मान्यता और धनुष और तीर का चुनाव चिह्न देने के बाद शिंदे को आधिकारिक तौर पर पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शाम को मुंबई में आयोजित बैठक में पार्टी का प्रमुख नेता घोषित किया गया। बैठक शिदे के नेतृत्व में हुई। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि हम शिंदे को शिवसेना के नेता के रूप में स्वीकार करते हैं। मंत्री भुसे को पार्टी की अनुशासन समिति का प्रमुख बनाया गया है, जबकि शंभूराज देसाई और संजय मोरे को सदस्य बनाया गया है। बैठक में सिद्धेश कदम को पार्टी सचिव नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। शिवसेना में पार्टी प्रमुख और कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को अनुशासन समिति का सामना करना पड़ेगा।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित करने , राज्य में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत नौकरियां दिये जाने , वीरमाता अहिल्याबाई होल्कर, छत्रपति संभाजी राजे के नाम राष्ट्रीय नायकों की सूची में शामिल करने , मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिये जाने चाहिए तथा मुंबई में चर्चगेट स्टेशन का नाम ङ्क्षचतामनराव देशमुख के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

शिंदे महाराष्ट्र के नाथ, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और स्वयं सरकार में शामिल न होने की घोषणा के चंद घंटों बाद ही भाजपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन शाम 7 बजे एक समारोह में शिंदे और फडनवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

फडनवीस ने पहले कहा, सरकार में शामिल नहीं होंगे
शिंदे गोवा से लौटे थे और फडनवीस के साथ राज्यपाल से  मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया और उसके तुरंत बाद फडनवीस ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने जाने की सहमति की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह स्वयं सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के काम में पूरा सहयोग करेंगे।

पार्टी ने दिए आदेश, तो बने डिप्टी सीएम
उनके बयान के बाद पार्टी के अध्यक्ष ने दिल्ली में कहा कि फडनवीस को सरकार में शामिल होना चाहिए। पार्टी ने फडनवीस को उप-मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए निर्देशित किया है।

सियासी घमासान में भाजपा की एंट्री, एकनाथ शिंदे ने फडणवीस से की मुलाकात
मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी घमासान में अब भाजपा की एंट्री होती नजर आ रही है। शिवसेना के बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वड़ोदरा में मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के भी वड़ोदरा में होने की खबर है लेकिन इस मुलाकात में ये मौजूद थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शाह सर्किट हाउस में रुके हुए थे। शिंदे गुवाहाटी से रात 10.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे दिल्ली से चार्टर प्लेन से वड़ोदरा पहुंचे। फडणवीस भी मुम्बई से करीब 9 बजे दिल्ली के रास्ते चार्टर प्लेन से वडोदरा के लिए निकले। दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे वातचीत हुई। इसके बाद दोनों ही रवाना हो गए।

अविश्वास प्रस्ताव किया खारिज
महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को शनिवार को खारिज कर दिया। यह नोटिस एकनाथ शिंदे ने भेजा था।

बागी 16 विधायकों को नोटिस
सूत्रों के अनुसार जिरवाल के कार्यालय ने बताया कि सेना बागी 16 विधायकों की सदन सदस्यता समाप्त करने के नोटिस भेजे गए हैं और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए मुम्बई में हाजिर होने को कहा गया है।

हम कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे : केसरकर
शिव सेना के बागी विधायकों में से एक दीपक वसंत केसरकर ने शनिवार को गुवाहाटी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वह कोई नई पार्टी नहीं बनायेंगे। गुवाहाटी में बागी विधायकों की बैठक के बाद केसरकर ने कहा कि हमारे गुट के नेता एकनाथ शिंदे हैं और हम न तो कोई नई पार्टी बनाएंगे और न ही किसी पार्टी में विलय करेंगे। हमारे पास विधायकों के संख्या अधिक है इसलिए हम ही असली शिव सेना हैं, हमने अभी शिव सेना छोड़ी नहीं है। हम शिव सेना के टिकट पर चुनाव लड़े थे, इसलिए हम अभी भी शिव सैनिक हैं और हमारे पास दो तिहाई बहुमत है, ऐसे में विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल हमें अयोग्य नहीं ठहरा सकते। हमें जिरवाल की नोटिस स्वीकार नहीं है और वह इसके खिलाफ अदालत में जाएंगे। पार्टी ने बैठक के लिए व्हिप जारी किया था लेकिन व्हिप बैठक के लिए नहीं बल्कि विधानसभा में मतदान के समय उपयोग किया जाता है, इसलिए उनका व्हिप जारी करना गलत था।

शिवसेना बाल ठाकरे की विचारधारा का पालन करेगी : राउत
कार्यकारिणी की बैठक में छह प्रस्ताव पारित
शिव सेना कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के विद्रोहियों समेत हिंदुत्व के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और इसमें छह प्रस्ताव पारित किए गए।
- शिवसेना बालासाहब की हिंदुत्व की विचारधारा का पालन करेगी।
- बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उद्धव के पास बागियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है।
- जो चले गए हैं वे बालासाहब के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
- ऐसा करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे।
- जिन नेताओं ने शिवसेना छोड़ दी है, वे शिवसेना और बालासाहेब के नाम पर वोट नहीं मांगें।
- हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन
पुणे, ओस्मानाबाद और नांदेड़ में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपनी पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा उनके कार्यालयों में घुसकर तोड़ फोड़ की। ओस्मानाबाद में बागी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जो एकनाथ शिंदे की शिविर में शामिल हो गए हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं का एक समूह सावंत के कार्यालय के सामने जमा हो गया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

उद्धव ठाकरे की मुश्किलें नहीं हो रही कम, एकनाथ शिंदे के खेमे में गए शिवसेना के 2 और विधायक
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शिवसेना के दो और विधायक एकनाथ शिंदे के खेमे में चले गए। दूसरी तरफ शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि हम एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार हैं। बस शिंदे मुंबई आकर उद्धव से बात करें। इसके अलावा बीजेपी ने शिंदे को सरकार बनाने का ऑफर भेज दिया है।

राउत के बयान के बाद राकांपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राकांपा ने कहा है कि राउत सोच-समझ कर बयान दे। ऐसे बयानों से गठबंधन सरकार को खतरा हो सकता है।

नौ सांसद भी छोड़ेंगे उद्धव का साथ
वर्तमान हालात के बाद अब शिवसेना टूट की कगार पर नजर आ रही है। विधायकों की तरह ही शिवसेना के 19 में से करीब 8-9 सांसद भी उद्धव का साथ छोड़ सकते है। इनमें से ज्यादातर सांसद कोंकण, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र से है। इनमें से वाशिम की शिवसेना सांसद भावना गवली का नाम सबसे प्रमुख बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ये सांसद सत्ता परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं और शिंदे के हाथ में शिवसेना की पूरी कमान आते ही ये उद्धव से अलग हो जाएंगे।

शिंदे का नया गेम : पूर्व पार्षदों को साथ लाएंगे
उधर शिंदे 400 पूर्व पार्षदों को अपने साथ लाकर उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय बाद ही वहां मुम्बई नगरपालिका के चुनाव होने वाले हैं।

इस राजनीतिक संकट के पीछे भाजपा का हाथ : पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट में भाजपा का हाथ है। उन्होंने सवाल किया कि शिव सेना के बागी विधायकों की गुवाहाटी में किसने व्यवस्था की। पवार ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि वर्तमान सरकार अल्पमत में है या नहीं इसका फैसला तो विधानसभा में ही होगा और सदन में बहुमत सिद्ध करने के समय बागी विधायक भी सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे। जब सभी विधायक वापस आएंगे, तभी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी समस्या का निराकरण मिलकर करेगी।

दल ने फैसला सराहा
इस बीच शिंदे का एक बयान सामने आया है। वे गुवाहाटी में रुके बागी विधायकों से कह रहे हैं कि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी, जो सुपर पावर है, ने ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए उनकी सराहना की है। उस पार्टी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, शिंदे ने खुलकर किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन इसे बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है।