phulera news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर फुलेरा कार्यकर्ताओं ने पीसीसी वॉर रूम पर किया प्रदर्शन
जयपुर। फुलेरा विधानसभा में कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग करते हुए फुलेरा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीसीसी वॉर रूम के बाहर प्रदर्शन किया।

स्थानीय उम्मीदवार की पैरवी के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ मे लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपनी मांग उठाई। फुलेरा ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामप्रसाद ने बताया कि फुलेरा में कांग्रेस 20 साल से जीत नहीं पा रही। हर बार बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने से हार मिल रही है। हम सभी कांग्रेसजनों की मांग है कि इस बार स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिया जाए तो कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज करेगी। हम पहले भी बडे नेताओं को अपनी मांग से अवगत करा चुके हैं। पार्टी हमारी मांग पर गंभीरता से विचार कर कार्यकर्ताओं में जोश भरे।

रेलवे अजमेरी गेट समपार फाटक पर आरओबी बनाने की मांग
फुलेरा। रेलवे अजमेरी फाटक ट्रेनों की आवाजाही के चलते करीब 15-16 घंटे बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सांभर सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण चलने पर मुख्य मार्ग को बंद करने से सभी लोगों को अजमेरी गेट पर स्थित इसी रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अजमेरी गेट समपार फाटक पर जन हित में शीघ्र ही आरओबी का निर्माण करवाया जाना जरूरी है। फुलेरा जंक्शन से अजमेर जा रही रेल लाइनों पर स्थित रेलवे समपार फाटक नं एलसी-1(टी) के अधिक समय तक बंद रहने से शहर की आधी जनता ठगा सा महसूस करने लगी है नगर पालिका के 25 वार्डो मे 9 वार्ड इसी क्षेत्र में आते हैं व करीब 17 हजार की आबादी भी इसी एरिया में निवास करती है।

फुलेरा की भौगोलिक स्थित ऐसी है जिसमें बीचों बीच रेल पटरियों का जाल बिछा रहने के साथ रेल के समपार फाटक बने हैं। मिली जानकारी अनुसार फुलेरा से अजमेर व अजमेर से फुलेरा के बीच प्रतिदिन करीब 32 ट्रेन सवारी व 20-20 माल गाड़ियों का आवागमन होता है, इस स्थिति में एक ट्रेन के निकलने में करीब 15-20 मिनट तक फाटक बंद रहने से लोगों को परेशानी होती है मृत लोगों की शव यात्रा को भी कई बार फाटक पर ठहरना पड़ता है। श्रीराम नगर व आसपास के हजारों लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए प्रतिदिन ट्रेनों में जयपुर अजमेर अप डाउन के लिए वाहनों से रेलवे स्टेशन तक आने जाने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को परेशानी होती है कई बार फाटक के ज्यादा देर तक बंद रहने से मजदूरों की ट्रेन छूट जाती है व रोजी रोटी का संकट बनता है।

परीक्षा के समय स्कूल भवनो मे आने जाने के लिए विद्यार्थियों व्यापारी आमजन के लिए फाटक परेशानी का सबब बना हुआ है उस पार बने सभी सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना सरकारी अस्पताल, केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे स्टेशन, सरकारी स्कूलें, गार्डन, खेल मैदान, मोक्षधाम बने रहने से लोगों को इसी एक मात्र फाटक से आना जाना पड़ता है व फाटक के अधिकांशत बंद रहने से लोग परेशान हैं। फाटक पर आरओबी बनने के बाद ही रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है। लोग काफी समय इस समस्या के समाधान हेतु जन प्रतिनिधि व रेल प्रशासन से जन हित में फाटक पर आरओबी निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं पर आमजन की सुनवाई कब होगी।