ADM - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई : दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, खान विभाग की कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में मचा हड़कंप
जयपुर। कोटा माइनिंग विभाग ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अचानक निरीक्षण कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कराकर बड़ा कदम उठाया है। एडम (ADM) कोटा के निर्देश पर माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा ने लाखेरी उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नोटाड़ा के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भरी कालि/बजरी से लदे वाहनों को पकड़ लिया। उन वाहनों पर कुल 2,54,400 का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर वाहन पुलिस थाना दहीखेड़ा में सुपुर्द कर दिए गए। खान विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। एडम कोटा अविनाश कुलदीप ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लीक या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं जयपुर कार्यालय से भी साफ संदेश दिया गया है। टी. रविकांत ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर आकस्मिक निरीक्षण करने और खनन उत्पादन, निकासी व राजस्व का विश्लेषण कर लीकेज की पहचान कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि जब्त खनिजों की नीलामी दिसंबर में करवाई जाएगी और बजरी सहित अन्य जब्त खनिजों के लिए जल्द निविदा जारी की जाएगी। खन विभाग की यह कड़ी कार्रवाई राज्य भर में अवैध खनन को नियंत्रित करने तथा निकासी व राजस्व में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम मानी जा रही है।

83 आरएएस और 45 आरपीएस के तबादले, 39 एसडीएम, 10 एडीएम बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेश में कार्यरत 83 आरएएस और 45 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों में प्रदेश में 39 एसडीएम और 10 एडीएम पदों पर नए आरएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जितेन्द्र सिंह नरूका को अलवर नगर परिषद का आयुक्त, भावना गर्ग को अजमेर भूप्रबन्धन अधिकारी, मुनीदेव यादव को भरतपुर वृत्त में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, सुनील आर्य को भरतपुर में भूप्रबन्धन अधिकारी, कार्तिकेय मीणा को कोटा में जिला रसद अधिकारी, गोपालराम बिरदा को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक, डॉ. विभु कौशिक को चिकित्सा विभाग में आरएमएससीएल में कार्यकारी निदेशक, आभा बेनीवाल को कर्मचारी चयन बोर्ड में विशेषाधिकारी, लोकेश कुमार मीणा को बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी जयपुर में रजिस्ट्रार, उत्तम सिंह शेखावत को स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल में सचिव, मीनाक्षी मीणा को राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों का जिम्मा भी दिया गया है।

पांच आरएएस के तबादले हुए निरस्त
6 सितम्बर को जारी आरएएस तबादला सूची में शामिल पांच आरएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त किए गए हैं। इनमें उम्मेदी लाल मीणा को एडीएम हनुमानगढ़ से हटाकर एडीएम ब्यावर, चिकित्सा विभाग में निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा-प्रथम को पंचायती राज में अतिरिक्त निदेशक, लाखन सिंह गुर्जर को टपूकड़ा में एसडीएम से अलवर के रामगढ़ में एसडीएम, मुकेश कुमार मीणा-द्वितीय को नाचना जैसलमेर में उपनिवेशन विभाग में उपायुक्त से जैसलमेर के मोहनगढ़ में सहायक आयुक्त, पवन कुमार का जैसलमेर में एसडीएम से झुंझुनूं के चिड़ावा में एसडीएम पद पर किया गया तबादला निरस्त किया गया है।

आईपीएस नूनावत राज्यपाल के एडीसी बने
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। कार्मिक विभाग ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है।  आईपीएस अधिकारी प्रवीण नूनावत को राज्यपाल का एडीसी लगाया है। नूनावत वर्तमान में नीमकाथाना में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्ररत थे। सीकर एसपी भुवन भूषण यादव को उनकी जगह नीमकाथाना के एसपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

झांपदा में रात्रि चौपाल आयोजित; एडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए अधिकारियों को निर्देश
लालसोट। लालसोट उपखंड क्षेत्र के झांपदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार रात्रि को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीना की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। रात्रि चौपाल में बिजली पानी के मुद्दे छाए रहे। ग्रामीणों ने बिजली एवं पेयजल की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया एवं समाधान कराए जाने का आग्रह किया। इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीणा ने विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी एवं हीट वेव के चलते विद्युत कटौती नहीं की जावे तथा आवश्यक हो तो सुबह के समय ही बिजली काटी जावे ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पेयजल का वितरण का समय निर्धारित कर समय सारणी से आमजन को अवगत कराया जाए ताकि इस भीषण गर्मी में आमजन को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कोटवाल एवं खाती ढाणियों में खराब पड़े  हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन जैन ने हीट वेव के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में अगर आवश्यक हो तो ही घरों से बाहर निकले तथा उन्होंने हीट वेव एवं गर्मी से बचाव के बारे में भी ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी। ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित पशु स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त कार्मिक के अनुपस्थित रहने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मीना ने उपखंड अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। झांपदा पुलिस थाना प्रभारी मदनलाल मीना ने इस अवसर पर बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचने के बारे में जागरूक किया। नालावास ग्राम के ग्रामीणों ने ग्राम की चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एसडीएम ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेजुबान पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए 25 परिंडे लगाए जावे तथा 6 सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं को पीने के पानी के लिए व्यवस्था की जावे। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीना, उपखंड अधिकारी नरेंद्र मीना, तहसीलदार अमितेश मीना, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, विद्युत निगम के सहायक अभियंता रामनरेश मीना, जलदाय विभाग की सहायक अभियंता जालंधर मीना, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन जैन, सरपंच प्रीतम सिंह शाहिद ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण एवं ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशासन मौजूद रहा।

आरक्षण के लिए सैनी समाज ने लगाया जोर रैली निकालकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी। आरक्षण की मांग को लेकर सैनी (माली) समाज एकजुट हो गया है। गुरुवार को गंगापुर सिटी में आरक्षण की 12 प्रतिशत मांग सहित 11 सूत्री मांगों के साथ सैनी समाज ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली। रैली में सैकड़ों युवा हाथों में तख्ती बैनर लेकर जोश के साथ चल रहे थे। रैली में महिलाओं एवं बच्चें-बच्चियों का भी हुजूम उमड़ पड़ा। रैली थोक फल सब्जी मंडी उदेई मोड से प्रारंभ हुई जो ओसवाल चुंगी नाका, फब्बारा चौक, कचहरी रोड होते हुए उप जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में सैनी समाज के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण के साथ सामाजिक उत्थान और विकास के लिए 11 सूत्री मांगे भी पेश की गई और राज्य सरकार से उन मांगों पर जल्द से जल्द अमल करने का बारे में आग्रह किया गया। सैनी समाज के जिला अध्यक्ष सीएल सैनी ने बताया कि सैनी समाज पिछले कई वर्षों से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है, यह आरक्षण समाज के लिए संवैधानिक अधिकार है जिसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने आगे बताया कि सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य, सूर्यवंशी समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई है।

वर्तमान में ये ओबीसी वर्ग में आती है। राजस्थान में जाति अनुपात जनसंख्या से भी सैनी समाज वर्तमान आरक्षण में विभिन्न नौकरियों में अपनी साझेदारी प्राप्त करने में असमर्थ है। आरक्षण की इस जातिगत स्पर्धा में समाज अपने आप को अलग-थलग महसूस कर रहा है। आरक्षण की रैली से पूर्व यहां नई फल सब्जी मण्डी में हुई सभा में सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सीएल सैनी ने कहा कि आरक्षण समाज का संवैधानिक अधिकार है। समाज इस प्राप्त करने के कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गंगापुरसिटी में आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, शाक्य आदि जातियों के हजारों की संख्या में युवा, बुर्जुगों का रैली में आकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग करने से जाहिर है, समाज आरक्षण के लिए संकल्पवान है। उन्होंने रैली में शामिल युवाओं, बेटियों और महिलाओं की आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर कहा कि उनका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने आशा जताई की सरकार शीघ्र उनकी सभी मांगों पर गौर करके समाज को संबल प्रदान करेंगी। इस मौके पर गंगापुर, बामनवास, बोली, सवाई माधोपुर, करौली, लालसोट, मलारना उपखंड के पदाधिकारी एवं सैनी समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।