iran news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरानी राष्ट्रपति ने की 12 दिवसीय युद्ध की समाप्ति की घोषणा, कहा- अमेरिका और इजरायल इस्लामी देशों के बीच दुश्मनी करना चाहते हैं
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने 12 दिवसीय युद्ध की समाप्ति की घोषणा की और सभी सरकारी निकायों और क्रांतिकारी संस्थानों से अपने सभी प्रयासों को पुनर्निर्माण पर केंद्रित करने का आग्रह किया। पेजेशकियन ने युद्ध विराम लागू होने के बाद ईरानी लोगों को दिए संदेश में कहा कि आज, आपके बहादुर और ऐतिहासिक लचीलेपन के बाद, हम युद्ध विराम और इजरायल के दुस्साहस द्वारा ईरानी राष्ट्र पर थोपे गए 12 दिवसीय युद्ध की समाप्ति देख रहे हैं।

आक्रामक दुश्मन परमाणु सुविधाओं को नष्ट करने और परमाणु ज्ञान को कम करने के साथ-साथ सामाजिक अशांति को भड़काने के अपने नापाक लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रहा। इसके विपरीत इजरायल और उसके सहयोगियों की ''झूठी अजेयता के पतन के साथ-साथ कब्जे वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुविधाओं और केंद्रों के व्यापक विनाश ने दुनिया को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि महान ईरान के खिलाफ दुस्साहस की कीमत बहुत भारी है। कल संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ एक फोन कॉल में पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय ढांचे के भीतर और बातचीत की मेज पर मुद्दों को हल करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल इस्लामी देशों के बीच कलह और दुश्मनी पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इस क्षेत्र में एकता और शांति को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और उन्हें विकास को गति देने का आधार मानता है। इजरायल ने 13 जून को ईरान के विभिन्न क्षेत्रों पर बड़े हवाई हमले किए, जिसमें परमाणु और सैन्य स्थल शामिल थे, जिसमें वरिष्ठ कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक मारे गए। ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की कई लहरें शुरू करके जवाब दिया, जिससे हताहत हुए और भारी क्षति हुई।

अमेरिकी वायु सेना ने फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान के तीन ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी की। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सोमवार को कतर में अमेरिकी अल उदीद एयर बेस को मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान के हमले के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को लगभग 0400 (जीएमटी) पर युद्धविराम शुरू होगा। ईरान और इजरायल दोनों ने बाद में युद्धविराम की शुरुआत की पुष्टि की।

ईरान ने अब खाड़ी के 3 द्वीपों पर तैनात किया नया मिसाइल सिस्टम, डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद उठाया कदम
तेहरान। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने खाड़ी में तीन अहम द्वीपों पर नई मिसाइल सिस्टम की तैनाती की है। ईरान ने कहा है कि ये मिसाइल सिस्टम दुश्मन के ठिकानों, जहाजों और संपत्तियों को निशाना बना सकते हैं। ये हथियार ग्रेटर टुंब, लेसर टुंब और अबू मूसा द्वीप पर तैनात किए गए हैं। ये द्वीप होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हैं, जो दुनिया के लिए बहुत अहम शिपिंग रूट है। ईरान का साल 1971 से इन तीनों खाड़ी द्वीपों पर नियंत्रण है। हालांकि इन द्वीपों पर ईरान का संयुक्त अरब अमीरात के साथ विवाद भी रहा है। ईरान की ओर से द्वीपों पर मिसाइल सिस्टम की तैनाती ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता फिर से शुरू करने के लिए कहा है। ऐसा ना करने पर ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान के खाड़ी में मिसाइल सिस्टम की तैनाती के अलावा अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई है। ईरान की तैनाती से क्षेत्र में अमेरिका के साथ उसकी तनातनी बढ़ सकती है।

ईरान ने दुनिया को किया आगाह
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नौसेना कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने कहा है कि हमारी रणनीति है कि हम इस द्वीप समूह पर ताकत बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अब हम क्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों, जहाजों और संपत्तियों पर हमला करने में सक्षम हैं। इसका मतलब है कि ईरान इन द्वीपों को अपनी रक्षा के लिए इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। ईरान का कहना है कि नई मिसाइल सिस्टम 600 किलोमीटर (370 मील) तक किसी भी लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट कर सकती है। इससे ईरान की सैन्य क्षमता काफी बढ़ी है और वह क्षेत्र में किसी भी संभावित खतरे का जवाब देने के लिए बेहतर तरीके से तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए धमकी दी है।

ईरान ने दी कार्रवाई की धमकी
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि अमेरिका की धमकियों से ईरान को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ईरान के साथ बुरा करने की कोशिश करेगा तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। अमेरिका के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि ट्रंप की कोशिश तेहरान के साथ विश्वास बनाकर सशस्त्र संघर्ष को टालने की है। अमेरिका बातचीत से मसले का हल चाहता है।

ईरान में भूकंप के झटके, 3 लोगों की मौत
तेहरान। ईरान के दक्षिणी होर्मोजगान प्रांत में तड़के भूकंप के झटके आए। इससे 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 19 घायल हो गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी। भूकंप का केंद्र खाड़ी के पास बंदरगाह शहर बंदर खमीर के आसपास रहा। भूकंप से इलाके में कई घर नष्ट हो गये अथवा आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

ईरान में आए भूकंप के झटके
तेहरान। ईरान के दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत में चरक बंदरगाह के पास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी।
रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केन्द्र चरक बंदरगाह से 23 किलोमीटर और किस द्वीप से 25 किलोमीटर की दूरी पर तथा सतह से 22 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नही है।