Mask - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में एम्स में कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर सभी कर्मचारियों  के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एम्स ने परामर्श में कहा कि सभी कर्मचारियों को एकल प्रयोग या दोबारा प्रयोग किए जाने वाला मास्क पहनना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों को अपने कार्य स्थलों पर उचित साफ सफाई रखनी चाहिए तथा नियमित रूप से उस स्थल को संक्रमण रहित करना चाहिए।

आंकड़ों के अनुसार वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि संक्रमण तेज नहीं है। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। जानकारों का कहना है कि अगले दो-तीन सप्ताह में कोविड संक्रमण में उतार आना शुरू होगा। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड संक्रमण निम्न और मध्यम स्तर का है लेकिन बच्चों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को सतर्कता रखनी आवश्यक है।

मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों को 500 रुपए का जुर्माना भरना होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में मास्क पहनने को अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। मास्क नहीं लगाने वालों को पांच सौ रुपये जुर्माना देना होगा।

डीडीएमए ने बैठक में निर्णय लिया गया है कि स्कूल नहीं बंद होंगे, लेकिन एक नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (एओपी) के तहत काम करेंगे। इसके साथ ही साथ समाजिक दूरी और अस्पताल की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा की गई। इसी तरह बाजारों में बढऩे वाली भीड़ पर भी काबू पाने के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि मास्क को अनिवार्य करने को लेकर सरकार जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगी। अधिकारियों को सामाजिक मिलन कार्यक्रमों पर भी देखरेख के साथ ही टेस्टिंग में तेजी लाने को कहा गया है।

बच्चों के लिए कौनसा मास्क है सही
कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट के बाद से स्कूलों के खुलने लगे हैं। कोरोना से पहले वाली लाइफ में वापस लौटने के लिए सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है ऐसे में छोटों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी आपका काम है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार जब बच्चे फिजिकली स्कूलों में जाना शुरू करते हैं तो बच्चों के मास्क को अपग्रेड करना और भी ज्यादा जरूरी  हो जाता है क्योंकि वे अचानक जर्म्स और कई तरह के पैथोजन्स और माइक्रोब्स के संपर्क में आ जाते हैं। स्कूलों  फिर से शुरू हो गए हैं तो ऐसे में बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने के बारे में भी बताया जाना चाहिए। बच्चे पिछले दो सालों से घरों के अंदर वातावरण में बंद थे, जिससे उनके कोरोना वायरस के संपर्क में आने की संभावना काफी कम हो गई है। लेकिन जो हमने नहीं सोचा होगा वह यह है कि इस आइसोलेशन ने उनकी नेचुरल इम्यूनिटी को कम कर दिया है और एंटीबॉडी और उन्हें रोगाणुओं के संपर्क में कमी के कारण अन्य बीमारियों के लिए जयादा संवेदनशील बना दिया अब स्कूल फिर से खुलने के साथ, हमारे बच्चे क्लास में वापस जाएंगे, जो कीटाणुओं के लिए प्रजनन स्थल हैं,खासकर वेंटिलेशन की कमी के कारण।

क्या है एक्सपर्ट की राय
मास्क बच्चों के लिए सबसे अच्छे हैं क्योंकि ये कोविड के साथ-साथ अन्य वायरस के खिलाफ भी बहुत इफेक्टिव हैं।  एक अध्ययन द्वारा इस दावे की पुष्टि की गई है, जिसमें कहा गया है कि अच्छी तरह से फिट होने वाले मास्क कोरोना से संक्रमण के जोखिम को 0.1 प्रतिशत तक कम कर देते हैं। बच्चों के लिए मास्क जो अच्छी तरह से फिट, सांस लेने योग्य, दोबारा इस्तेमाल किए और धोए जा सकते हैं।

कैसे चुनें सही मास्क
एन95 मास्क जो हाई वायरल फिल्ट्रेशन  और पार्टिकुलेट फिल्ट्रेशन देते हैं, मास्क पहनने वालों में कॉन्फिडेंस पैदा करते हैं। इसी के साथ आरामदायक मास्क यह सुनिश्चित करता है कि बच्चे सांस ले सकें, मास्क खरीदने से पहले हमेशा रेलिवेंट टेस्ट रिपोर्ट और सर्टिफिकेशन मांगे ताकि आप अपने बच्चों को कॉन्फिडेंस और मन की शांति के साथ स्कूल भेज सकें।

सर्जिकल या कपड़े का
एक्सपर्ट की मानें तो 3.प्लाई और सर्जिकल मास्क के मामले में इन मास्क के अंदर रखा पोलिमर को फिल्टर के रूप में काम करता है, जो माइक्रोब्स को मास्क में एंटर करने या बाहर निकलने से रोकता है। हालांकि 3.प्लाई और सर्जिकल मास्क के किनारे आपकी नाक या मुंह के चारों ओर सील नहीं बनाते हैं, जिससे सांस लेने पर वायरस और एरोसोल आपके एयर पैसेज में एंटर कर जाते हैं। इसके अलावा ये मास्क किसी भी तरह की सुरक्षा देने के लिए प्रमाणित नहीं हैं।

कपड़े के मास्क में
ढीले बने हुए कपड़े के मास्क कम से कम सुरक्षा प्रदान करते हैं क्योंकि वे श्वास पर कोई प्रोटेक्शन नहीं करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि कपड़े के मास्क की फिल्ट्रेशन एफिशियंसी कम होती है।

8 घंटे में खत्म क्षमता
एन95 मेडिकल या डिस्पोजेबल मास्क के मामले में इन मास्क पर इलेक्ट्रोस्टेटिक चार्ज 8 घंटे के अंदर खत्म हो जाता है, जिसके बाद मास्क अपनी फिल्ट्रेशन कैपिसिटी खो देते हैं। यह मास्क केवल स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए है।

COMPUTER शिक्षकों की भर्ती की मांग को लकेर बेरोजगारों का अनोखा प्रदर्शन
जयपुर। 10हजार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर अमर जवान ज्योति पर मंगलवार को तीसरे दिन में बेरोजगारों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान बेरोजगारों ने सरकार से कंप्यूटर शिक्षकों की विज्ञप्ति जारी रहेगी गुहार लगाई और कहा कि बेरोजगार पिछले 5 महा से घोषणा के बाद से विज्ञप्ति का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में बेरोजगार एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। मंगलवार को बेरोजगार ने अमर जवान ज्योति पर राजीव गांधी का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बेरोजगारों ने कहा कि राजीव गांधी का सपना प्रदेश को आईटी में आगे ले जाने का है। लेकिन सरकार पिछले 5 माह से अब तक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10,000 से अधिक पदों पर कंप्यूटर के शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी नहीं किया है। ऐसे में बेरोजगार विरोध करने में लगे हुए है।

8 आईपीएस समेत 66 को मिला डीजीपी डिस्क
जयपुर। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के फलस्वरूप डीजीपी प्रशस्ति डिस्क एवं रोल प्रदान करने हेतु पुलिस मुख्यालय परिसर में सोमवार सुबह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस  एम एल लाठर चुने गए 66 पुलिस एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान डीजीपी ने कहा बदमाशो से मिलीभगत करने वालो को बख्शा नही जाएगा। अच्छा काम करने वालों को हमेशा सम्ममानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह के दौरान 8 आईपीएस, एक अतिरिक्त निदेशक प्रचार, एक उप निदेशक स्वास्थ्य, 10 आरपीएस, 2 निजी सचिव, 9 पुलिस निरीक्षक व कंपनी कमांडर, 3 उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर,, 2-2 मंत्रालयिककर्मी व हेड कांस्टेबल एवं 28 कांस्टेबल को डीजीपी प्रशस्ति पत्र व रॉल प्रदान किया जायेगा।

8 आईपीएस को मिला डीजीपी डिस्क
एडिशनल डीजीपी पुनर्गठन एवं नियम संजीव कुमार नार्जारी, आईजी इंटेलीजेंस रूपिंदर सिंघ, डीआईजी कार्मिक गौरव श्रीवास्तव, एडिशनल कमिश्नर द्वितीय जयपुर हैदर अली जैदी, डीआईजी सीआईडी सीबी अनिल कुमार टॉक, एसपी जयपुर ग्रामीण मनीष अग्रवाल, एसपी कोटा शहर गौरव यादव एवं एसपी प्रशिक्षण पीटीसी जयपुर दौलतराम अटल को डीजीपी डिस्क मिला है।

10 आरपीएस सम्मानित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, ज्ञान चंद यादव, भरत लाल मीणा, सौरभ कोठारी, ललित किशोर एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, रामानंद शर्मा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार व अमीर हसन को सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क व स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी को मिला डीजीपी का सम्मान
अतिरिक्त निदेशक प्रचार पुलिस मुख्यालय गोविंद पारीक एवं उप निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सुनील पूनिया को डीजीपी का सम्मान दिया गया।

निजी सचिव व मंत्रालयिक सेवा के 4 को मिला डीजीपी का सम्मान
अतिरिक्त निजी सचिव पुलिस मुख्यालय मुरारी लाल गुप्ता, डीजीपी के निजी सहायक बनवारी लाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अनुभाग प्रथम नेमीचंद शर्मा एवं सूचना सहायक एससीआरबी प्रकाश कंवर शेखावत को भी सम्मानित किया गया।

9 पुलिस निरीक्षक एवं कंपनी कमांडर
पुलिस निरीक्षक धीरज वर्मा, कामरान खान, राम सिंह नाथावत, शिवदास मीणा, पूनम चौधरी, विक्रांत शर्मा एवं कंपनी कमांडर दीपक जोशी, सीताराम बुनकर एवं सुश्री वीना कुमारी।

3 उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर एवं 2 हेड कांस्टेबल
प्लाटून कमांडर मुकेश कुमार व उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा एवं उपनिरीक्षक प्रोबेशनर विजय मीणा तथा हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद जाट व महावीर प्रसाद यादव।

28 कांस्टेबल एवं कॉन्स्टेबल चालक
अशोक सिंह, अशोक कुमार रावत, भागीरथ मीणा, भंवर लाल, भूपेंद्र कुमार, गुमान सिंह, हेमराज राजावत, हनुमान चौधरी, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, लालाराम, मुकेश कुमार गुर्जर, मुनेश कुमार, महेंद्र कुमार, मही राम, महेश कुमार, नारायण लाल, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, रामचंद्र, सुभाष चंद्र वर्मा, सुरेश कुमार यादव, सोमपाल सिंह, सुरेश चंद गुर्जर, सुरेश कुमार एवं उमेश चंद्र दीक्षित को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया।

तीसरी लहर की संभावना कम, आएगी भी तो ज्यादा घातक नहीं होगी : सिंह
जयपुर। प्रदेश में जिस तेजी से फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोरोना एक बार फिर से अपने रंग में आ गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के मामले बढ़ने का बड़ा कारण आमजन की ओर से त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही है। साथ ही सब कुछ अनलॉक होने के बाद कोरोना के मामलों में कुछ उछाल आना स्वभाविक है। मुख्यमंत्री कोविड सलाहकार समिति के सदस्य और वरिष्ठ अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद काफी संख्या में लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और लोगों में अब एंटीबॉडी भी डवलप हो गई है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना काफी कम हैउऔर इसका नतीजा है कि दोनों डोज लगवाने वाले लोगों में भी कोरोना ज्यादा गंभीर नहीं है और लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं। साथ ही आने वाले समय में वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़ेगा और ऐसे में लोगों में हर्ड इम्यूनिटी भी डवलप होगी जिससे कोरोना का असर कम हो जाएगा।

बच्चों में भी एंटीबॉडी होने लगी डवलप
डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बच्चों में कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि दिल्ली में जो सीरो सर्वे हुआ है उसके नतीजों में यह बात सामने आई है कि व्यस्कों के साथ ही बच्चों में भी एंटीबॉडी डवलप हो गई है। इसका कारण है कि कोरोना काल में बिना लक्षणों वाले मरीज भी देखे गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो बच्चों पर भी प्रभाव काफी कम रहेगा। यही बात राजस्थान और जयपुर के मामले में भी देखी गई है कि यहां भी व्यस्कों के साथ ही बच्चों में भी एंटीबॉडी डवलप होने लगी है और ज्यादातर बच्चे लक्षण और बिना लक्षणों के कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना अब ज्यादा गंभीर असर नहीं दिखाएगा।

वेरिएंट का लगाया जा रहा है पता
डॉ. सिंह ने बताया कि अभी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है और कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा रहा है। जब वेरिएंट का पता चलेगा तो यह बात भी साफ हो जाएगी कि वेरिएंट नया है या पुराना और कितना असरकारक है। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा।

फिर मिले पांच पॉजिटिव
जयपुर में बुधवार को भी कोरोना मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी रहा। एक दिन में पांच नए पॉजिटिव मिले और महज एक मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज हुआ। शहर के चांदपोल से 1, सिविल लाइंस से 1, गोविंदगढ़ से 1, मानसरोवर से 1 और वैशाली नगर से 1 केस पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही जयपुर में कोरोना के मामले बढ़कर एक लाख 87 हजार 877 हो गए हैं। एक्टिव केस फिर बढ़कर 55 पर पहुंच गए हैं।

बच्चे स्कूल में कितनी देर मास्क लगाएं?
कोटा। शहर में स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं। कई बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। अब तक 12 साल से नीचे की उम्र के बच्चों के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए बच्चों के लिए मास्क ही सबसे आसान और कारगर तरीका है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों को कितनी देर तक मास्क लगाना चाहिए? डब्ल्यूएचओ पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क लगाने की सलाह नहीं देता है।  स्कूल में बच्चों को कितनी देर तक मास्क लगाकर रखना चाहिए इस बारे में दैनिक नवज्योति को वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों ने बताया।

वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश बंसल का कहना है इंडियन एकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स का मानना है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं पहनना चाहिए। डब्ल्यूएचओ पांच साल के बच्चों के ऊपर मास्क पहनना रिकमंड करता है। स्कूल पांच साल की उम्र के बच्चे ही जाते है। जब बच्चा संपर्क में है तब तक मास्क लगाना ही पड़ेगा। अपनी गाड़ी में बैठते हैं या खुले स्थान में है, खेल रहे है या थोड़े डिस्टेंस पर हैं। तब बीच में थोड़ी देर के लिए मास्क खोल सकते हैं। स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान मास्क हटाना पड़ेगा। स्कूल में प्ले ग्राउण्ड पर खेल रहे है और थोड़े डिस्टेंस पर है तो 10-15 मिनट मास्क हटा लें थोड़ा रिलेक्सेशन मिल जाएगा। क्लास में जब तक बैठे है तो मास्क पहनना ही है। सीढ़ी चढ़ रहे है अकेले है तो उस दौरान थोड़ी देर मास्क उतार सकते है। यदि आस पास 6 से 8 फीट की दूरी है तो उस बीच भी मास्क उतार सकते है। सामान्य जनता के लिए एन-95 मास्क नहीं है। सर्जिकल मास्क या कपड़े के मास्क का उपयोग करें। सबसे जरूरी है कि मास्क पहनते समय नाक, मुंह और ठोढ़ी ढंकी हुई होनी चाहिए इस बात का ध्यान रखें। सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजिन में सबसे सुरक्षित मास्क ही है। स्प्रेडिंग इनफेक्शन रेस्पिरेटरी सिक्रिशन से होता है। खांसी आए तो हाथ की जगह कोहनी में खांसें। जिन बच्चों को सांस संबंधी परेशानी है उन बच्चों को स्कूल जाना है तो मास्क पहनना है यदि तकलीफ ज्यादा है तो घर पर रहे।

जेके लोन हॉस्पिटल,जयपुर के अधीक्षक डॉ.अरविंद शुक्ला का कहना है पांच साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं लगाना चाहिए। इससे ऊपर की उम्र वालों को व्यस्क की तरह बिहेव करना चाहिए। जहां एक्सपोजर हो, वहां बच्चों को मास्क लगा लेना चाहिए। लगातार क्लास रूम में क्लास के दौरान बीच में ब्रेक हो तो अच्छा है। इससे बच्चे कम्फर्टेबल रहेंगे। अगर बच्चे मास्क हटाते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं कि मास्क हटा दिया और खेल रहे हैं। प्ले ग्राउंड में मास्क लगाना जरूरी नहीं है। यह प्रेफर नहीं करते कि ज्यादा देर तक मास्क लगाकर रखा जाए। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है उसमें थोड़ा आॅक्सीडेशन कम होता है। लेकिन इसका कोई नियम भी तय नहीं है कि कितनी देर मास्क लगाना चाहिए। जब तक एक्सपोजर है तब तक मास्क लगाना चाहिए। जिनको सांस संबंधी तकलीफ है उन्हें मास्क का उपयोग करने से बचना चाहिए और पब्लिक प्लेस पर भी नहीं जाना चाहिए। बेहतर होगा ऐसे बच्चे आॅनलाइन क्लास अटेंड करें। एन95 मास्क बच्चों को लगाने की जरूरत नहीं है। सर्जिकल मास्क और सामान्य कॉटन मास्क लगाना पर्याप्त है।

अभिभावक साइमा बानो ने बताया  स्कूल में मास्क पहनकर बच्चों का आना कंपलसरी है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना भी जरूरी है। स्कूल समय में मास्क पहनकर रखने पर परेशानी तो बच्चों को  होती है। गर्मी के कारण बीच में बच्चे मास्क कुछ देर हटा भी देते है। बच्चे एक दिन छोड़ कर एक दिन स्कूल जा रहे है।

अभिभावक सौरभ जैन ने बताया बेटी स्कूल जाती थी। चार घंटे लगातार मास्क लगाने पर उसका चेहरा लाल हो जाता था। कान दुखने लग जाते थे। ढंग से सांस नहीं ले पा रही थी। देखकर ऐसा लगता था कि वह कंजस्टेड फील कर रही है। क्लास में थोड़ा-सा भी नीचे मास्क करने पर टीचर बोल देती थी मास्क सही तरीके से लगाइए। यह बड़ी समस्या थी। बच्चे क्लास रूम से बाहर नहीं जा सकते है। इंटरवेल और प्रेयर क्लास रूम में ही होती है। वॉशरूम या हैंडवॉश के लिए ही क्लास से बाहर जा सकते है। बच्चा लंच ब्रेक में ही मास्क हटा सकता है बाकि टाइम स्कूल में मास्क हटा नहीं सकते। बच्चों के लिए इतनी देर तक मास्क लगाना मुश्किल है। वह कुछ ही दिन स्कूल गई, फिर तबीयत खराब हो गई।

स्टूडेंट कल्पित गौड़ ने बताया रोज स्कूल जा रहे है। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक स्कूल रहता है। कोविड गाइड लाइन की पालना के प्रति स्कूल में बहुत सख्ती है। स्कूल टाइम में मास्क लगातार लगा रहता है। हटा नहीं सकते है। लंच करते समय ही हटाते है। ब्रेक भी मिलता है पर उसमें भी मास्क लगाकर रखते है, क्योंकि क्लास के मित्रों से बात करते है। मास्क लगातार लगाने पर परेशानी यह होती है कि सांस लेने में थोड़ी दिक्कत आने लगती है। तब थोड़ी देर के लिए थोड़ा-सा ही मास्क नीचे करते है।

स्टूडेंट परी पंवार ने बताया स्कूल समय में मास्क लगाकर रखते है। बीच में 5-6 मिनट का ब्रेक मिलता है, तब थोड़ा-सा मास्क नीचे कर लेते है। मास्क लगाए रखने में कोई खास परेशानी नहीं आती है।

केनब्रिज स्कूल की  प्रिंसिपल वंदना सिंह  का कहना है बच्चों का  स्कूल समय कम है। बिना मास्क के बच्चों को स्कूल परिसर और क्लास रूम के अंदर अलाऊ नहीं कर सकते।  स्कूल में मास्क उनके लिए अनिवार्य है। फिजिकल एक्टिविटी नहीं करवाएं। क्लास रूम हवादार होने चाहिए। एन-95 मास्क की जगह नॉर्मल क्लॉथ मास्क बच्चों के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल रहते है। अगर बच्चे बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी कर रहे है, तब मास्क लगाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता अगर नॉर्मल क्लॉथ मास्क लगाकर बच्चे क्लास में बैठ रहे है और क्लास रूम अच्छी तरह हवादार हैं तो बच्चों को मास्क लगाने में ज्यादा परेशानी महसूस होगी ।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, बच्चों को रेमडेसिविर लगाने पर रोक
नई दिल्ली। देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की संभावना के मद्देनजर उनके इलाज के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। गाइडलाइंस के मुताबिक बच्चों को रेमडेसिविर देने से सख्त मना किया गया है। साथ ही बताया गया है कि 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को फेस मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है। वहीं 6-11 साल के बच्चे माता-पिता की निगरानी में मास्क लगा सकते हैं, जबकि 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे बड़ों की तरह ही मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज यानी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के इलाज के लिए डिटेल गाइडलाइंस जारी किए हैं। गाइडलाइंस में कोरोना के हल्के लक्षण और माइल्ड लक्षण वाले बच्चों की कैसे देखभाल करनी है और उनके इलाज में क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। माइल्ड लक्षणों में कमरे में ऑक्सीजन सैचुरेशन 94 फीसदी या इससे ज्यादा हो सकती है। गले में दिक्कत, सांस लेने में परेशानी व खांसने में परेशानी शामिल है।

इलाज के लिए निर्देश
-बुखार में हर 4 से 6 घंटे के बीच में एक पैरासिटामोल की गोली देनी है।
-खांसी के लिए गर्म पानी से गरारे करने हैं।
-आइसोलेशन में गए बच्चों से उनके माता-पिता को सकारात्मक बात करने की सलाह दी गई है।
-ऑक्सीजन सैचुरेशन को बच्चों में समझने के लिए 6 मिनट के वॉक टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।

स्टेरॉयड पर नियंत्रण
गाइडलाइंस के मुताबिक एसिंप्टोमैटिक और माइल्ड के मामलों में बच्चों पर स्टेरॉयल का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। स्टेरॉयड केवल मॉडरेट, सीवियर और क्रिटिकल स्थिति के बच्चों को ही सख्त निगरानी में दिया जाना चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि उचित समय तक ही स्टेरॉयड दें। डीजीएचएस ने बच्चों में एसिंप्टोमेटिक यानी बिना किसी लक्षण वाले और माइल्ड लक्षण वाले मामलों में स्टेरॉयड के इस्तेमाल को भी बहुत हानिकारक बताया है। डीजीएचएस ने अस्पताल में भर्ती गंभीर और मध्यम संक्रमण से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में ही स्टेरॉयड का यूज करने के लिए कहा है।

एचआरसीटी को कम प्रोत्साहित करें
गाइडलाइंस में हाई रेजोल्यूशन सीटी (एचआरसीटी) स्कैन के तर्कसंगत उपयोग की सलाह देते हुए डीजीएचएस ने कहा है कि सीने के स्कैन से इलाज में बहुत कम मदद मिलती है, ऐसे में इसे कम प्रोत्साहित करना चाहिए। वहीं डीजीएचएस ने कोविड-19 को एक वायरल संक्रमण बताते हुए कहा है कि हल्की बीमारी के मामले में एंटीमाइक्रोबियल्स से इसकी रोकथाम या इलाज में कोई मदद नहीं मिलती है, इसलिए हल्के संक्रमण वाले बच्चे या बड़े, सभी को कोई दवा लेने के बजाय मास्क लगाने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाने जैसे उचित को कोविड प्रोटोकॉल का को फॉलो करना चाहिए।