converted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

432 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदला
जयपुर। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 432 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया है। इन स्कूलों में इसी सत्र में पढ़ाई शुरू होगी और पहले साल कक्षा एक से 5 तक की कक्षाओं में ही अंग्रेजी माध्यम में एडमिशन हो सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के मुताबिक प्रदेश में दो हजार स्कूलों को हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करना है। इसमें गांव और शहर दोनों में एक-एक हजार स्कूल है। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम स्कूल बदलने के नियमों में फेरबदल किए थे। पहले 12वीं तक के स्कूलों को हिन्दी से अंग्रेजी में बदल दिया था, लेकिन अब पहली से 5वीं तक के स्कूलों ही हिन्दी से अंग्रेजी में तब्दील हुए है।

इन स्कूलों में कक्षा छह से 12 में हिन्दी माध्यम ही संचालित होगा। रूपान्तरण से पूर्व स्कूलों में जिस तृतीय भाषा का संचालन किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरण के बाद भी उन स्कूलों में उसी तृतीय भाषा का संचालन होगा। इन स्कूलों में नॉन टीचिंग पदों को बिना इंटरव्यू के सीधा ही पदस्थापन से भरा जाएगा। स्कूलों में आवश्यक अतिरिक्त पदों को विभाग प्रारंभिक शिक्षा विभाग में उपलब्ध आरक्षित पदों और अन्य स्कूलों से वर्तमान स्वीकृत स्ट्रेंथ के तहत ही की जाएगी। पदों की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में अतिरिक्त पदों के लिए अलग से स्कूलवार प्रस्ताव भेजे जाने होंगे।

211 हिन्दी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदला
जयपुर। राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अभिभावकों का रुझान भी प्राइवेट स्कूलों की बजाए इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरफ तेजी से बढ़ा है। इन स्कूलों में आवेदनों की संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के 211 हिन्दी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के आदेश दिए हैं।

विभाग में नए सेक्शन
महात्मा गांधी स्कूल का संचालन अच्छे तरीके से करने के लिए शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों निदेशालय और संभाग मुख्यालयों पर नए पद सृजित किए हैं। शिक्षा निदेशालय में अब उप निदेशक और सहायक निदेशक का पद अलग से दिया है, जो राज्य के महात्मा गांधी स्कूलों की व्यवस्था देखेंगे। वहीं संभाग में भी ऐसे ही पद होंगे। जिलों में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का एक पद दिया गया है।

अंग्रेजी स्कूलों का क्रेज सबसे अधिक
शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी स्कूलों का क्रेज ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विरोध भी हुआ। इसलिए इस बार शहरी क्षेत्र में ही ज्यादातर स्कूल खोले गए हैं। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी कस्बों में महात्मा गांधी स्कूल खोले गए हैं। जयपुर में सर्वाधिक 40 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील किया गया है, जबकि अलवर में 15, बाड़मेर में 5, बारां में 3, भरतपुर में 15, बीकानेर में 12, चित्तौड़गढ़ में 10,  चूरू में 10, दौसा में 15, धौलपुर में 3, डूंगरपुर में एक, हनुमानगढ़ में 16, जालौर में एक, झुंझुनू में 13, जोधपुर में 13, करौली में 5, कोटा में एक, नागौर में 5, राजसमंद में तीन, गंगानगर में एक, सीकर में 7, सिरोही में एक, टोंक में 5 और अजमेर में 5 स्कूलों को रूपांतरित किया गया है।