drug smuggler arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक : एमडीएमए, डोडा पोस्त और अफीम के दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
जैसलमेर। झिंझनियाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर अवैध डोडा पोस्त और अफीम का दूध बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि सगतसिंह पुत्र मानसिंह राजपुरोहित (57) निवासी लखा के कब्जे से 3 किलो 215 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 212 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और क्षेत्र में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए और अफीम जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुरजाराम ने बताया कि आरोपी प्रहलादसिंह पुत्र कमलसिंह, निवासी सुमेलनगर (सांगड़) हाल लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के कब्जे से 49.45 ग्राम अवैध एमडीएमए व 231.87 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी मौके पर जब्त किया है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशा कहां से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

जहर बेचने का शौकीन : राजस्थान का टॉप 10 फरार अपराधी कोलकाता से गिरफ्तार, महाराष्ट्र की जेल से सीखा ड्रग्स बनाना
जयपुर। राजस्थान के टॉप 10 फरार अपराधियों में से एक एमडी जहर का काला कारोबार फैलाने वाला एक लाख का इनामी बदमाश, जहर के सौदागर को एटीएस और एएनटीएफ टीम ने ऑपरेशन विषाणुबाहु चलाकर कोलकाता से गिरफ्तार किया है। वह करीब आठ सााल से फरार रहकर नशे का कारोबार चला रहा था। गिरफ्तारशुदा आरोपी पर उसकी उम्र से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगना और कर्नाटक में मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सबसे ज्यादा मुकदमे राजस्थान में करीब 15-17, गुजरात में 8, तेलंगाना में 3, महाराष्ट्र में 2 और कर्नाटक में एक  दर्ज है।  पुलिस महानिरीक्षक एटीएस विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार उर्फ अनिल उर्फ रामलाल (31) नेडी नाड़ी धोरीमन्ना बाड़मेर को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जो अवैध मादक पदार्थ, चोरी, मारपीट , फिरौती के लिए अपहरण जैसे गम्भीर अपराधों में लिप्त था। आरोपी के खिलाफ आसाम और मणिपुर में भी फर्जी नाम से क्राइम करने और मुकदमा दर्ज होने के बारे में पड़ताल जारी है। लागत एक लाख, आमदनी 30 लाख  पश्चिमी राजस्थान में एमडी की फै्ट्रिरयों में अचानक वृद्धि हुई।

जिनका जिम्मेदार आरोपी रमेश और उसकी गैंग निकली। चाहे बात जोधपुर के कुडी भमतासनी, बाडमेर के सेड़वा , सिरोही  समेत कई अन्य इलाकों में भी रमेश की एमडी की फै्ट्रिरयां मिलीं, जिनके बारे में अनुसंधान जारी है। वह महाराष्ट्र जेल में मिले डॉ. बिरजू नाम के आदमी से मिला और उससे एमडी बनाने का फार्मूला सीखकर ब्रोमो, कास्टिक सोडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, टार्लबन और एथिल अल्कोहल को मिला कर केमिकल रिएक्शन करवा कर पांच से सात दिन में एमडी बनाने की प्रक्रिया पूरी करता था। इसके लिए 2-3 सहयोगी पार्टनरों के मकान-जमीन पर फै्ट्रिरयां लगा कर जहर बेचने का कारोबार चला रहा था।   जाने विषाणुबाहु का मतलब आई जी विकास कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विषाणुबाहु कूट नाम इस लिए रखा कि आरोपी के अनेक विषैले कारोबार थे। अत: मुख्य काम उसके जहर के कारोबार को बंद कराना था। अनेक राज्यों में अलग-अलग पार्टनरों के साथ काम करने के कारण रमेश को पकड़ने के लिए चलाए अभियान का नाम विषाणुबाहु रखा गया।

एएनटीएफ का शिकंजा : नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ दबिश, 50 हजार रुपए के दो इनामी और 2.5 करोड़ के नशे का जखीरा जब्त
जयपुर। एएनटीएफ की टीमें लगातार मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं। इसी के तहत टीमों ने सोमवार को नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सूरत, सांचौर और जोधपुर में दबिश देकर 50 हजार रुपए के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर 2.5 करोड़ के नशे का जखीरा जब्त किया। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन के बाद यह प्रभावी कार्रवाई की गई है। टीम ने सुरेश कुमार (30) निवासी सेड़िया जालौर के कब्जे से ढाई करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ 1.77 ग्राम एमडी व 763 ग्राम स्मैक जब्त की है। दूसरी कार्रवाई ऑपरेशन 7 हेवन्स चलाकर 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश रामस्वरूप (26) निवासी बिश्नोईयों का तला खांरा रामसर बाड़मेर को सूरत गुजरात से, तीसरी कार्रवाई ऑपरेशन मदमगरा के तहत 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश महेश गिरि (32) निवासी खडिन पनघट रोड के पास थाना रामसर बाड़मेर को जोधपुर से दस्तयाब किया है।

मानव जीवन से खेलने का शौक: आरोपी सुरेश 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद सूरत गुजरात में एसी फ्रिज की रिपेयरिंग करने लगा। जब इससे सपने पूरे नहीं हुए तो वह काम छोड़कर अपने पिता के साथ हीरे की घिसाई का काम करने लग गया। जब यहां से भी उसके शौक पूरे नहीं हुए तो अपने चाचा बुद्धराम के सम्पर्क में आकर एमडी, हेरोइन व स्मैक की तस्करी करने लगा।

कोविड में धंधा चोपट हुए तो तस्करी में जुटा
कोविड में दुनिया जान बचाने को परेशान थी वहीं रामस्वरूप करोड़ों रुपयों की जुगत में था। आरोपी ने कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई गांव में की। उसके बाद नवीं से 12वीं तक सूरत गुजरात में पढ़ाई छोड़कर पहले डीजे साउड का काम किया लेकिन कोविड में लॉकडाउन से डीजे का काम नहीं चल सका। कोविड में कामधंधा चौपट होने के कारण आरोपी रामस्वरूप अपने परिचित प्रवीण चौधरी निवासी सिणधरी बाडमेर के सम्पर्क में आकर एमडी ड्रग्स तस्करी का काम शुरू कर दिया। प्रवीण चौधरी कोतवाली बाड़मेर में एनडीपीएस के प्रकरण में पकड़ा गया। इस मामले में शामिल रामस्वरूप गांव छोड़कर वापस सूरत गुजरात आ गया, उसने तस्करी के गुर सीखे।

ऑपरेशन मदमगरा
आरोपी महेश शुरू से ही आपराधिक प्रवृति का रहा तथा आपराधिक गतिविधियों में लीन रहा। राजस्थान के झालावाड़, भीलवाड़ा, चुरू, बाड़मेर, सिरोही तथा गुजरात के अहमदाबाद जिले में आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण हैं। महेश कक्षा पांचवी के बाद पढ़ाई छोड़कर मुम्बई में करीब 5 साल तक लकड़ी फर्नीचर का काम किया और उसके बाद नागौर आकर टाइल बनाने का काम करने लगा। इसके बाद राजकोट चला गया और वहां पर ट्रक ड्राइवरी करने लगा। यहां उसकी पहचान चन्दू जाट से हुई। इसके बाद हरियाणा से ट्रक में अवैध शराब भरकर बिहार सप्लाई करने लग गया और इसके बदले में चन्दू जाट आरोपी को 30 हजार रुपए हर फेरे के देता था।

यूं किया ऑपरेशन का नामकरण
आईजी विकास कुमार ने बताया कि 7 हेवन्स छद्म नाम रखा गया। विष्णु के सातवें अवतार राम थे तथा आरोपी का नाम राम से शुरू होने के कारण भगवान विष्णु के सातवें अवतार पर 7 हेवन्स रखा गया है। वहीं दूसरे ऑपरेशन मदमगरा का नाम चार अलग अलग शब्दों को मिलाकर बनाया गया था। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी करने के कारण मादक नाम में से मद लिया गया। आरोपी के नाम महेश से म लिया गया। आरोपी के उपनाम गिरी से ग लिया गया। आरोपी रामसर क्षेत्र का रहने वाला है जिससे पहला अक्षर र लिया गया है।

ऑपरेशन मरुद्रग : मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क फैलाने वाला कुख्यात तस्कर शंकर बाड़मेर से गिरफ्तार, हैदराबाद में नाम बदलकर काट रहा था फरारी
जयपुर। आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले अंतरप्रांतीय कुख्यात तस्कर शंकर बिश्नोई को बाड़मेर से गिरफ्तार कर लिया। वह चौहटन क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी वीके सिंह निर्देशन में टीमें अब तक एक माह में छह कुख्यात तस्करों को दबोच चुकी है। शंकर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन मरुद्रग चलाया। कुख्यात तस्कर शंकर मादक द्रव्यों की तस्करी, शराब तस्करी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के अनेकों अपराधों में शामिल रहा है। शंकर लम्बे समय से हैदराबाद में फरारी काट रहा था और हाल ही में वापस बाड़मेर आकर गुप्त रूप से फिर से तस्करी के धंधे में लगा था। आरोपी शंकर खुद के पास कोई मोबाइल नहीं रखता था तथा पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए हैदराबाद में छिप रहा था।

वहां उसने अपना नाम भी बदलकर सूर्या रख लिया था और छद्म रूप से रेलिंग के व्यवसाय में लगा था, पर छोटी कमाई से अरमान न पूरे होते देख और पुलिस का दबाव कम होता मानकर वह वापस लौट आया और फिर अपना धंधा जमाने की कोशिश करने लगा। इस बार शंकर ने छोटी-छोटी खेपों के माध्यम से धंधा जमाने की सोची। इन खेपों को लाने के लिए किसी कार डीलर से संपर्क साधा और स्विफ्ट कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद टीम ने जांच की तो पता चला कि शंकर की डीलर से एक सफेद स्विफ्ट कार दिखाने की डील हुई और शंकर ने मित्र के माध्यम से उसे कार दिखाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर बुलाया उसे दबोच लिया।

ऐसे बन जाते हैं तस्कर
आईजी विकास कुमार ने बताया कि शंकर दसवीं की पढ़ाई छोड़कर पिता के कहने पर चेन्नई में अपने किसी मित्र के पास कपडे़ के धंधे के लिए  चला गया। 10 हजार मासिक तनख्वाह से असंतुष्ट होकर शंकर वापस घर आ गया और गाड़ी चलाने लगा। गाड़ी चलाते-चलाते उस पर कुख्यात तस्करों की नजर पड़ी और उसे तस्करी में शामिल कर लिया। धीरे-धीरे शंकर खुद मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य सूत्रधार बन बैठा।

एटीएस की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर परिवार सहित गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार
जयपुर। राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के सरगना और 20 हजार रुपए के इनामी अपराधी आरिफ हुसैन को दबोच लिया। आरोपी को उसकी पत्नी शहनाज बानो और बेटे जाबिद के साथ पकड़ा गया है। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए सीकर में किराए के मकान में छिपा हुआ था। दो महीने की निगरानी के बाद पुलिस ने ऑपरेशन ज्ञानीगंज चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरिफ  तस्करी में अपने बेटे जाबिद के नाम से खरीदे गए ट्रक का इस्तेमाल करता था। ट्रक को खुद इनोवा कार से स्कॉर्ट करता था। 2024 में जब पुलिस ने ट्रक पकड़ा तो आरिफ मौके से भाग निकला था। इसके बाद उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था।

काली कमाई से खरीदी गाड़ियां
नशे के कारोबार से हुई कमाई से आरिफ ने अपनी पत्नी के नाम इनोवा कार और बेटे के नाम ट्रक खरीदे। तस्करी का नेटवर्क खड़ा करने के बाद वह फरारी के दौरान भी कारोबार बदलकर गांजे की सप्लाई करने लगा।

कोर्ट पेशी पर पहुंचते ही दबोचा
सूचना के आधार पर एटीएस ने पता लगाया कि तीनों गुरुवार को झुंझुनूं कोर्ट पेशी पर जाने के लिए सीकर में एकत्र होंगे। पहले से तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। आईजी ने बताया कि गिरफ्तारी अभियान का नाम ऑपरेशन ज्ञानीगंज इसलिए रखा गया, क्योंकि मुख्य आरोपी का नाम आरिफ है, जिसका अर्थ उर्दू में ज्ञानी यानि विद्वान होता है। सीकर में जहां वह किराये के मकान में छिपा हुआ था, वह मोहल्ला व्यापारियान कहलाता है। पुलिस ने इन दोनों बातों को जोड़ते हुए कोडनेम ज्ञानीगंज रखा यानी ज्ञानी (आरिफ ) का ठिकाना गंज।

ओडिशा में 4 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
भुवनेश्वर। ओडिशा के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम ने छापेमारी के दौरान 4 ड्रग तस्करों को पकड़ा और उनके कब्जे से 1030 ग्राम वजन की प्रतिबंधित ब्राउन शुगर जब्त की। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर उनकी टीम ने बीबीएसआर टीम के सहयोग से खोरधा में मादक पदार्थ के खिलाफ छापेमारी की, जिसमें तस्करों के पास से 1030 ग्राम वजन की प्रतिबंधित ब्राउन शुगर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

चारों तस्करों को जिला एवं सत्र सह विशेष न्यायाधीश, खोरधा की अदालत में भेजा जा रहा है। एसटीएफ ने मादक पदार्थो के खिलाफ एक विशेष अभियान के दौरान अब तक 55 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 202 ग्राम कोकीन, 111 क्विंटल से अधिक गांजा और 750 ग्राम अफीम जब्त की है। इसके साथ ही 156 से अधिक ड्रग डीलरों तथा तस्करों को गिरफ्तार किया है।