repair work - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़क सही हुई, ट्रैफिक नहीं सुधरा
कोटा। शहर में एक तरफ तो ट्रैफिद्दक का दबाव वैसे ही अधिक है। वहीं दूसरी तरफ सरोवर टॉकीज के सामने बदहाल सड़क को सही करने का काम पृूरा होने के बाद भी अभी तक उस सड़क को चालू नहीं किया गया है। जिससे अभी भी सिंगल रोड से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से जाम व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरोवर टॉकीज के सामने मंदिर के साइड में तालाब किनारे की सड़क पिछले काफी समय से खराब हो रही थी। जिससे वहां से वाहनों को निकलने में हिचकोले खाने पड़ रहे थे। जिससे दो पहिया वाहन ही नहीं चार पहिया वाहनों व ई रिक् शा का संतुलन बिगडऩे से एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ था। इस संबंध में दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से इस बदहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरु किया गया था। 21 जुलाई को काम शुरु किया गया। जिसे पूरा हुए भी कई दिन हो गए हैं। उसके बाद भी अभी तक इस सड़क से वाहनों का आवागमन शुरु नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर एक तरफ तो सरोवर पार्किंग के सामने से रास्ता बंद किया गया है। जिससे वाहनों को पार्किंग वाली साइड से ही जाना पड़ रहा है। वहीं सरोवर टॉकीज के सामने की तरफ भी मिट्टी का ढेर लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। ऐसे में सिंगल रोड से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से दिन में कई बार विशेष रूप से शाम के समय यहां ट्रेफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि सीसी सड़क बनने के बाद उसे चालू किया जाना चाहिए। जिससे वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। साथ ही संकरे रोड से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से जाम के साथ ही एक्सीडेंट का खतरा भी बना हुआ है। काम चल रहा था तब तक तो रास्ता बंद करना सही था लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई दिन से रास्ता बंद किया हुआ है।
इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि सीसी रोड बनने के बाद उस पर पानी का छिड़काव किया जाता है। जिससे सड़क पक्की हो जाए। कच्ची सड़क पर वाहनों के निकलने से कई बार सड़क खराब हो जाती है। जल्दी ही यहां से रास्ता चालू कर दिया जाएगा।

असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
कोटा । शहर के निचले और घने रिहायशी इलाकों में आमजन व राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी टूटी नालियां, खुले चैंबर और खराब सड़कें की अब नगर निगम ने सुध लेना शुरू कर दिया है। गोवर्धनपुरा क्षेत्र में क्रॉस रोड टूटी नालियों के रिपेयरिंग का काम शुुरू होने के कारण स्थानीय निवासीयों और वाहन चालकों कों आए दिन हो रही परेशानी व दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। दरअसल क्षेत्र में रास्ते पर नालियों के ढक्कन पूरी तरह टूट जाने से वाहन गिरकर पलट रहे थे। स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद स्थानीय जमादार से लेकर निगम अधिकारी तक लगातार बजट न होने का रटा-रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ लेते थे।

बजट आने के बाद होंगे बड़े काम
एईएन विनोद मेहरा ने बताया कि मेन्टिनेंस के लिए लोकल स्तर पर संवेदक को एडवांस काम करने के लिए तैयार किया गया है, क्षेत्र में काम कराने के लिए एस्टीमेट बनाकर दिया गया है। जैसे ही पैसा आएगा काम शुरू हो जाएगा। वही नगर निगम की एक्सईएन शिल्पा चित्तौड़ा ने बताया कि फिलहाल आमजन की परेशानियों को देखते हुए निगम की टीम ने अति-खतरनाक और इमरजेंसी पॉइंट्स को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करवा दिया है।

कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके थे वाहन
गोरधनपुरा क्षेत्र में स्टील ब्रिज नहर से चौथ माता मंदिर मार्ग की दुर्दशा इन टूटी नालियों के कारण 14 जुलाई को भी एक ई-रिक्शा नाली पर से गुजरते समय पलट गया था, जिसके नीचे दबने से चालक बोरखेड़ा निवासी रफीक के पैर में गंभीर चोट आई थी। इसके अलावा लोडिंग से सामान गिरने और कारें फंसने जैसी घटनाएं भी लगातार सामने आ रही थीं। कोटड़ी, गोवर्धनपुरा, छावनी, रामचंद्रपुरा और दाल मिल रोड सहित स्टील ब्रिज नहर से चौथ माता मंदिर मार्ग की दुर्दशा को प्रमुखता से सामने रखा था। क्षेत्र के स्थानीय निवासी नरेश सुमन ने चिंता जताते हुए बताया था कि स्टील ब्रिज नहर से चौथ माता मंदिर वाले रास्ते पर तीन-चार क्रॉस रोड नालियों के ढकान टुटे पड़े थे। इससे वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे तथा रात के अंधेरे में बच्चों के गिरने व चोटिल होने का खतरा बना हुआ था।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
जनहित से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को 'खुले चेम्बर,टुटी नालियां,खतरनाक सडकें' शीर्षक में 'बजट या जानलेवा, जनता के जान-माल के काम तो होने ही चाहिए' उप शीर्षक में प्रमुखता से उजागर किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। नगर निगम द्वारा कार्य शुरू करवाए जाने पर स्थानीय निवासी नरेश सुमन, गोलू प्रजापति और बालचंद मेहरा ने 'दैनिक नवज्योति' का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय निवासियों को सुगम व सुरक्षित रास्ते के लिए सभी आवश्यक स्थानों पर रिपेयरिंग करवाई जा रही है। अभी हमारे द्वारा ज्यादा जरूरी स्थानों को चिन्हित करवाकर काम शुरू करवाया गया है। आगे बजट स्वीकृत होने पर अन्य शेष विकास व मरम्मत कार्य भी करवाए जाएंगे।
-शिल्पा चित्तौडा, एक्सईएन नगर निगम कोटा

असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
कोटा। बरसात शुरु होने से पहले ही कोटा विकास प्राधिकरण ने खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम शुरु कर दिया है।शहर में कई मुख्य सड़कें ऐसी हैं जो बरसात से पहले ही खस्ताहाल हो गई है। कई जगह पर सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं तो कहीं सड़क का डामर व सीसी ही उखड़ा हुआ है। जिससे अभी वाहन चालकों को इन गड्ढ़ों पर हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ रहा है। जिससे वाहनों के असंतुलित होकर हादसे होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बरसात शुरु होने पर उन गड्ढ़ों में पानी भरने पर उनकी गहराई का पता नहीं चलने से हादसे होने का खतरा अधिक बना हुआ है।इसे देखते हुए कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से सड़कों के पेचवर्क व मरम्मत का काम मंगलवार को शुरु कर दिया है।

केडीए की ओर से सरोवर टॉकीज के सामने स्थित मंदिर के पीछे व तालाब किनारे की सड़क को सही करने का काम शुरु कर दिया है। केडीए की ओर से सरोवर पार्किंग के सामने से ही रास्ता बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। वहीं सरोवर टॉकीज मोड से वाहनों को डायवर्ट किया गया है। केडीए की ओर से सड़क की खुदाई कर उसे नई सड़क बनाई जा रही है। जिससे बरसात के समय में वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर हो रहे गड्ढ़ों पर भी पेचवर्क किया जाएगा। जिसमें अभय कमांड सेंटर से दादाबाड़ी रोटरी के बीच स्थित एलबीएस मार्ग पर हो रहे गड्ढ़ों और दादाबाड़ी छोटा चौराहा स्थित गड्ढ़ों को भी सही किया जाएगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर में कई सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ों व उनसे लोगों को होने वाली परेशानी का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 20 जून को पेज 4 पर' बरसात से पहले ही सड़कों का हुआ बुरा हाल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें सरोवर टॉकीज के सामने मंदिर के पीछे की बदहाल सड़क समेत अन्य स्थानों की सड़कों के बारे में बताया गया था। इनके कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को भी उजागर किया था। इसके बाद 8 जुलाई को पेज 8 पर' गड्ढणे और मवेशी, बरसात में खतरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें भी सड़कों की बदहाल स्थिति को उजागर किया था। इसके बाद कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरु कर दिया गया है।

खुले चेंबर, टूटी नालियां, खतरनाक सड़कें राहगीरों के लिए बनी मुसीबत का सबब
कोटा। मानसून की दस्तक से ठीक पहले शहर के निचले और घने रिहायशी इलाकों में टूटी नालियां और खुले चेंबर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। कोटड़ी, गोवर्धनपुरा, छावनी और रामचंद्रपुरा क्षेत्र की गलियों में क्रॉस-रोड की नालियों के ढक्कन लंबे समय से टूटे पड़े हैं। स्थानीय निवासी यहां के जन प्रतिनिधियों को समस्याएं बताते है तो अब पावर नहीं होने रटा रटाया सा जवाब सुनकर लाचार से रह जाते है। वहीं निगम अधिकारीयों का कहना है कि अभी कोई काम ही नही चल रहा है ऐसे में रिपेयरिंंग के काम का बजट जारी होने पर काम करवायें जायेंगे।

ई-रिक्शा पलटा, लोडिंग में से गिरा था कांच का सामान
गोरधनपुरा क्षेत्र में सुबह 9 बजे के लगभग एक ई-रिक्शा नाली पर से गुजरते समय पलट गया जिसके नीचे चालक बोरखेडा निवासी रफीक का पैर भी चपेट में आ गया। स्थानीय निवासी गोलु प्रजापति ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने दौडकर रिक्शे को सीधा करके चालक को बाहर निकाला। बालचन्द मेहरा ने बताया कि यहां हर रोज किसी की कार फंस जाती है तो कभी किसी पैदल चलते को ठोकर लग जाती है। कल भी यहीं पर फ्रेमिंग के कांच लेकर जा रहा लोडिंग पलट गया था। हम लोग सभी जगह शिकायत कर चुके है।

40 से 50 लाख  बजट मिले तो मिले राहत
निगम के जेईएन विनोद मेहरा ने बताया कि हमारे द्वारा आसपास के 5 वार्डो के क्षेत्रों में नालियों की मरम्मत के लिए 40 से 50 लाख का एस्टीमेट बनाकर तैयारी पूरी कर ली गई है जैसे ही बजट आता है वैसे ही काम शुरू कर दिया जायेगा। जहां तक संभव है बारिश होने से पहले ही इस कार्य को पूरा करवा लिया जाएगा, ताकि सड़कों पर जलजमाव की स्थिति न बने।

बना हुआ है बच्चों के गिरने का खतरा
यहाँ आए दिन ऑटो और दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्टील ब्रिज नहर से चौथ माता मंदिर वाले रास्ते पर तीन-चार नालियों पर लगातार सभी के ढकान क्षतिग्रस्त हैं। यहाँ अभी हाल ही में ऑटो गिरने जैसी घटनाएँ सामने आई हैं। इन इलाकों की अंदरूनी गलियों में छोटी-छोटी नालियों के क्रॉस-कवर टूट चुके हैं, जिससे  बच्चों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं  दाल मिल रोड़ पर सीवरेज के बाद रिपेयर की गई।
-नरेश सुमन ,स्थानीय निवासी

हमने क्षेत्र में मरम्मत के लिये एस्टीमेट तैयार किया गया है, ज्यादा खतरनाक और इमरजेंसी पॉइंट्स की जानकारी यदि उनके पास आती है तो वहाँ प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पेंचवर्क और मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा।
- शिल्पा चित्तौड़ा एक्सईएन नगर निगम कोटा

असर खबर का - नहर की सुरक्षा दीवारों की मरम्मत का कार्य शुरू
कोटा। नान्ता क्षेत्र में चम्बल की बायीं मुख्य नहर (छटउ) की टूटी सुरक्षा दीवार, जो पिछले 20 दिनों से राहगीरों के लिए 'मौत का मुहाना' बनी हुई थी, आखिरकार शनिवार से सुधारी जाने लगी है। दैनिक नवज्योति द्वारा इस गंभीर लापरवाही के मुद्दे को प्रमुखता से तीन बार प्रकाशित करने के बाद विभाग की नींद टूटी। शनिवार सुबह मौके पर ग्राउटिंग का काम शुरू होने से अब इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

सीएड़ी प्रशासन ने सड़क बन्द करवाई
सीएड़ी प्रशासन द्वारा सड़क को बँद करवा दिया गया है। नान्ता पुलिया से सगस जी मन्दिर तक का रास्ता पुरी तरह बेरिकेट्स लगाकर बन्द कर दिया है। जिस जगह ज्यादा सड़क नहर की दिवार गिरी है वहां पहले भी दीवार गिर चुकी थी जिसके बाद आरयूआईडीपी द्वारा उपर से ही नयी दीवार बनाने के कारण इस जगह सड़क सकड़ी हो गयी थी ऐसे में अब नीचे से दीवार बनवायी गयी हे जिससे यहां सड़क की चौड़ाई पहले जैसी हो जायेगी।

हजारों भारी वाहनों का मार्ग
यह रास्ता नान्ता सुखाड़िया, बुन्दी की और जाने के लिये सीधा और सुगम है। इस बीच यहां का रास्ता लगातार प्रयोग होता रहा, यहां से नगर निगम, क्रेशर के ट्रेक्टर ट्रालियां सहित भारी ट्रेलर तक लगातार गुजरते रहते है। गनीमत रही की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुयी। राहगीर और स्थानीय लोग प्रशासन की इस अनदेखी यही प्रश्न कर रहे थे कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था। शनिवार सुबह से शुरू हुए ग्राउटिंग के काम के बाद अब सड़क के इस धंसे हुए हिस्से के धंसने का खतरा कम होगा।

नवज्योति ने उठाई आवाज, तब हरकत में आया तंत्र
करीब तीन सप्ताह पहले सोमवार की रात को नहर की दीवार ढह गई थी, जिससे सड़क का हिस्सा पूरी तरह जानलेवा हो गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सीएडी अधिकारियों को तुरंत सूचना दी, लेकिन 20 दिनों तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। दैनिक नवज्योति ने नहर की सुरक्षा दीवार देर रात टूटी, उसके बाद 11 मार्च को जिन्दगी की सुरक्षा झाड़ टीन से व तीसरी बार 14 मार्च को यह तो सरासर लापरवाही है शीर्षक से सुरक्षा के मुद्दे को प्रकाशित कर प्रशासन की संवेदनहीनता और झाड़ियों-कांटों के सहारे की जा रही 'अस्थाई सुरक्षा' की पोल खोली। खबर का असर यह हुआ कि विभाग को अंततः काम शुरू करना पड़ा।

दैनिक नवज्योति ने जिस तरह इस मुद्दे को बार-बार उठाया, उसी का परिणाम है कि आज यहाँ काम शुरू हुआ है। वरना अधिकारी तो इसे मिट्टी के कट्टों के और झाड़ के भरोसे ही छोड़ चुके थे।
- नितिन नान्ता, अध्यक्ष ट्रेचिंग ग्राउण्ड़ हटाओं संघर्ष समिति

दीवार नीचे से ही उठाई गई है। काम में समय लगेगा। अभी नहर बंद है जितना हो सकें मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा। पहले अन्य विभागों से कहा गया था लेकिन अब काम सीएड़ी ही करवा रहा है।
- अरविंद कुमार, अधिशाषी अभियंता, CAD कोटा

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
नमाना। नमाना कस्बे से होकर गुजरने वाली घोड़ा पछाड़ नदी पर बनी खरेड पुलिया लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। गत वर्ष बरसात के दौरान पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से इस मार्ग से कोटा जाने वाले वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। करीब पांच महीने पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर अब प्रश्न उठ रहे हैं। पुलिया पर दो बड़े गड्ढे बने रहने के कारण उन्हें भरने के बजाय बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए गए। रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था के अभाव में ये पत्थर वाहन चालकों के लिए और अधिक खतरनाक साबित हो रहे थे। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचे।

ग्रामीणों ने लगातार शिकायत दर्ज कराते हुए विभाग का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंधेरे में गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में आठ फरवरी के अंक में खरेड पुलिया की मरम्मत लटकी, हादसे का खतरा शीर्षक से समााचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान आकर्षित करवाया था। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुन: मौके पर पहुंचकर पुलिया की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित रह सके।

नौनेरा डेम क्षेत्र में मकानों की सुरक्षा हेतु सेफ्टी वॉल का निर्माण, नाले का डायवर्जन
जयपुर। नौनेरा डेम की भराव क्षमता को देखते हुए जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किनारे स्थित मकानों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम बड़ौद में सेफ्टी वॉल का निर्माण कराया गया है। इस कार्य के लिए मैसर्स चम्बल कंस्ट्रक्शन, कोटा को कार्यादेश जारी किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

ग्रामीण आबादी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी वॉल के साथ-साथ प्राकृतिक नाले के डायवर्जन चैनल का निर्माण भी कराया गया है, ताकि वर्षा जल का बहाव नियंत्रित रहे और बस्तियों की ओर पानी का दबाव कम हो। निर्माण के दौरान तेज बारिश के कारण नाले में किए गए अर्थवर्क की फिलिंग मिट्टी में कुछ स्थानों पर रेन कट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। साथ ही सेफ्टी वॉल में दो स्थानों पर जॉइंट भी खुल गए थे। इन तकनीकी खामियों को संवेदक द्वारा अपने खर्च पर ठीक करवा दिया गया है। कटाव की स्थायी रोकथाम के लिए पिचिंग कार्य की आवश्यकता चिन्हित की गई है, हालांकि यह कार्य स्वीकृत एस्टीमेट में शामिल नहीं था। इसके लिए स्टिलिंग बेसिन अरेंजमेंट कार्य की निविदा प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
मिश्रौली। मिश्रौली क्षेत्र में सिलेहगढ़ - बोलिया रोड की जर्जर हालत को लेकर 24 नवंबर को दैनिक नवज्योति  में प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं, बड़े-बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त हो रहे वाहनों की समस्या को उजागर किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल के संज्ञान में मामला आने के बाद संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप सिलेहगढ़ - बोलिया रोड पर रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सड़क पर बने गड्ढों को भरा जा रहा है और मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है, जिससे क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों ने विधायक कालूराम मेघवाल व प्रशासन का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि सड़क की मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि यह कार्य पूरा हो गया तो आवागमन सुगम होगा और जान-माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

असर खबर का - क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत से मिली राहत, अटल पथ में स्वीकृत किया था सड़क को
चौमहला। कस्बे के ओसवाल दाल मिल से बस स्टैण्ड तक की सीसी सड़क काफी  क्षतिग्रस्त हो रही थी, जिसका अटल पथ योजना में स्वीकृत होकर रविवार से इस सड़क का कार्य शुरू हो गया। इस सड़क में जगह जगह काफी गड्डे हो रहे जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। दैनिक नवज्योति ने समय समय पर इस सड़क का प्रमुखता से मुद्दा उठाया था।

चौमहला गंगधार मुख्य सड़क को बस स्टेंड ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सीसी सड़क काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसमें जगह जगह काफी गड्डे हो रहे है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से ही बसों का आना जाना बना रहता है। साथ  ही अन्य गांवों से सामुदायिक चिकित्सालय आने वाले मरीज भी  चार पहिया वाहन से इसी मार्ग से अस्पताल आते है। यह सड़क पूरी तरह उखाड़  चुकी है जिससे अस्पताल ,बस स्टैंड पर आने वालो को काफी परेशानी हो रही है, उन्हें आवागमन मे असुविधा  हो रही है, वही हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है।काफी लंबे समय बाद सरकार ने इस सड़क की सुध ली। इस सड़क को अटल पथ में स्वीकृत किया था। रविवार को ठेकेदार द्वारा इसकी खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। इस सड़क के बनने से वाहन चालकों सहित बस स्टेंड,अस्पताल आने वाले लोगों को सुविधा होगी।

केदारकुई से एनएच-27 मार्ग तक ग्रामीणों की बढ़ीं समस्या, पुलिया टूटी, बह गई सड़क, गांवों का टूटा संपर्क
राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई गांवों की सड़कें और पुलिया गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खासकर केदारकुई गांव  से एनएच-27 ऊनी तक के सड़क मार्ग में कई स्थानों पर पुलिया टूट गई हैं और सड़क पर पानी के तेज बहाव से सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश भले ही थम चुकी हो, लेकिन इसके बाद बने हालात ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस मार्ग से रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूटने से आने-जाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीण जितेंद्र राठौर, रामवीर परिहार ने बताया कि पुलिया टूटने के साथ-साथ सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया है। ऐसे में पैदल चलना तो दूर, वाहन से आवागमन भी असंभव हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की है ताकि मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हो सके।

क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि मरम्मत कार्य में विलंब हुआ तो क्षेत्र में जनजीवन और आर्थिक गतिविधियां ठप हो जाएंगी।

कई स्थानों से पुलिया टूट गई है। जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-  योगेंद्र राठौर, कस्बेवासी।

इस मार्ग पर रोजाना आवागमन होता है। सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
- श्यामसिंह राठौर, कस्बेवासी।

बारिश से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बारिश के साथ बह गया है। पैदल चलने के साथ -साथ वाहनों से सफर करना भी किसी जोखिम से कम नहीं है।
- बादाम सिंह परिहार, कस्बेवासी।

जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
- बसंत गुप्ता, एक्सईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग।

कोटा दक्षिण वार्ड 3 - पार्क की दरकार, सामुदायिक भवन का किराया कम हो तो मिले राहत
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण के वार्ड तीन में पार्क की मरम्मत का कार्य चल रहा साथ ही वार्ड में हमने एक और पार्क बनाने की मांग की है। साथ ही सामुदायिक भवन का किराया भी कम करने के लिए यूआइटी अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। पुरूष टॉयलेट है वार्ड में केवल एक ही वह भी दूर जिसे पुरूषों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्डवासियों ने पार्क की दीवार को तोड़कर उसमें कचरा डालना शुरू कर दिया। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। साथ ही बारिश का पानी नाले में जाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।  निगम के सफाई कर्मचारी केवल रोड की सफाई करते है वहां घर के सामने की नहीं करते है।

वार्ड में मैन रोड पर सड़क के गड़ढे दे रहे दर्द
वार्डवासी इरशाद खान, सलमान, सय्यद खान  सहित अन्य ने बताया कि हमारे वार्ड में मैन रोड की सड़क में गढड़े हो रहे है जिसे हमें आने जाने में परेशान का सामना करना पड़ता है। और बारिश के समय में रात्रि में ये गडढे दिखाई नहीं देने के कारण हादसे होेने का डर बना रहता है।

पार्क को ही बना दिया कचरा पात्र
वार्ड वासियों ने मैन रोड पर स्थित पार्क को ही कचरा पात्र बना दिया व घरों से निकलने वाला कचरा वार्ड वासी इसी में डाल रहे है। जिसे राहगीरों को परेशानी व बदबू का सामना करना पड़ा रहा है। व पार्क की दीवार को तोड़कर वार्डवासियों ने अपनी सुविधा के अनुसार जब इच्छा हो तब इसमें कचरा डाल रहे।

नाले की सफाई की पर बदबू से नहीं मिली निजात
वार्डवासियों ने बताया कि बारिश से पूर्व नाले की सफाई तो कर दी गई किंतु नाले में पड़े कचरे से दिनभर बदबू आती है। जिसे परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही बीमारियां होने का अंदेशा भी बना रहता है।

इनका कहना है
सामुदायिक भवन का किराया कम करने के लिए अधिकारियों को बोल रखा है। बारिश पूर्व नाले की सफाई करवा दी गई है। और रोड  की भी मरम्मत कर दी जाएगी। और पार्क बनाने के लिए भी अधिकारियों को बोल रखा है। और अभी पार्क की मरम्म्मत का कार्य चल रहा है।
- मोहम्मद अख्तर, पार्षद (कांग्रेस)

वार्ड में पुरूष टॉयलेट की आवश्यकता  है व लंबे समय से हमारी मांग भी पर हमारी मांग पर अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता है। और रात्रि के समय रोड किनारे बैठै कुत्ते बाइक सवार के ऊपर झपटते है जिसे बाइक सवार को वहां अपना शिकर बना लेते है।
- शाहिद खान, दुकानदार वार्डवासी

हमारे वार्ड में आधे रोड की सफाई करते है और आधा छोड़ देते है जिसे परेशानी आती है। और रोड लाइट भी बंद है जिसे रात्रि में हादसे का अंदेशा बना रहता है। लाइट ठीक करने के लिए हमने कई बार अधिकारी व पार्षद को बोल पर ध्यान नहीं देते है।
- अब्दुल सत्तार, वार्डवासी

हमारे वार्ड में अधिकतर बिजली का बिल ज्यादा आता है बारिश के समय नालियों में पानी भर जाता है। जिसे मच्छर परेशान करते है।
- पप्पू, वार्डवासी

नालियां छोटी व चौड़ाई कम होने के कारण बारिश के समय नालियां कचरे व पॉलिथिन से भर जाती है। कचरा नालियों में भरा रहता है। जिससे बदबू आती है।
- महेंद्र कुमार, वार्डवासी

असर खबर का - कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू
चौमहला। कस्बे के व्यस्तम कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य आरएसआरडीसी द्वारा मंगलवार को शुरू कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।  जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय से सड़क पर गड्ढा होने पर दैनिक नवज्योति ने हादसे की आशंका सड़क पर बना गड्ढा जान लेवा शीर्षक के साथ सोमवार को प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। चौमहला कुंडला मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने मुख्य सड़क पर क्रास कर बनी नाली उसके ऊपर बनी जाली काफी क्षतिग्रस्त हो गई तथा इसके आसपास की गई सीसी के सरिये बाहर निकल रहे थे। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता था,आएदिन लोग गिर कर घायल भी हो रहे थे। लोगों ने गड्ढे पर बोर्ड लगाकर सचेत किया जा रहा था।

विभाग ने दिया था आश्वासन
दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को लेकर आरएसआरडीसी के अधिकारियों से बात कर लोगों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समस्या के हल का आश्वासन दिया था। मंगलवार सुबह से इस जगह मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। विभाग द्वारा क्रास कर बनी नाली पर हैवी लोहे की जालियां लगाकर सीमेंट कंक्रीट से मजबूत बनाया जा रहा है।