texas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
वॉशिंगटन। कनाडा की खाद्य निरीक्षण एजेंसी ने बछड़ों में मांस खाने वाले 'स्क्रूवर्म' मिलने के बाद अमेरिकी राज्य टेक्सास से आने वाले मवेशियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ला प्रियोर शहर और जवाला काउंटी में बछड़ों के भीतर ये स्क्रूवर्म मिला है। इसके मद्देनजर टेक्सास में भी आपदा घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की सीमा पार करने से पहले 21 दिनों के भीतर जो भी गाय और घोड़े टेक्सास में रहे होंगे, उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के उस बयान के बाद आयी है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के सबसे बड़े गोमांस और मवेशी उत्पादक राज्य टेक्सास में दो अलग-अलग बछड़ों में यह परजीवी पाया गया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस प्रकोप से पैदा हुए 'आसन्न खतरे' के मद्देनजर शुक्रवार को आपदा की घोषणा कर दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान इसके और फैलने की आशंका है।

'न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म' एक परजीवी मक्खी है, जिसकी मादा जीवित गर्म खून वाले जानवरों और इंसानों के खुले घावों व श्लेष्मा झिल्ली में अंडे देती है। जब इन अंडों से लार्वा निकलते हैं, तो सैकड़ों की संख्या में ये नुकीले मुंह वाले लार्वा मांस को कुतरते हुए भीतर तक रास्ता बना लेते हैं। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो अंततः संक्रमित जीव की मौत हो जाती है। बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि टेक्सास में 60 वर्षों में पहला ऐसा मामला तीन सप्ताह के एक बछड़े में मिला है, जिसके नाभि क्षेत्र में यह लार्वा पाया गया। यह मामला ला प्रियोर शहर में सामने आया था। इसके बाद शुक्रवार को पहले मामले से लगभग 9 किलोमीटर दूर जवाला काउंटी में एक महीने के बछड़े में दूसरा मामला सामने आया। यूएसडीए ने कहा कि इसका पता तब चला, जब अधिकारी 'कई संदिग्ध मामलों' की जांच कर रहे थे।

मैक्सिको में भीषण हादसा, लैंडिंग के दौरान नेवी का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत
मैक्सिको। मैक्सिकों से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां लैंडिंग के दौरान सैन्य मेडिकल विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। ये हादसा टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास हुआ।

फिलहाल, हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू जारी है और जांच एजेंसियां विमान हादसे के कारण की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पानी विवाद पर ट्रंप ने मेक्सिको को नए शुल्क की दी धमकी
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह 1944 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संधि के आधार पर पानी की आपूर्ति नहीं करता है, तो उसके सामानों पर अतिरिक्त पांच फीसदी आयात शुल्क लगाए जाएंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मेक्सिको के इस संधि का लगातार उल्लंघन करने से टेक्सास की फसलों और पशुधन को गंभीर नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा, मेक्सिको अभी भी पिछले पांच बरसों में हमारी संधि का पालन करने में विफल रहने के कारण अमेरिका का 8,00,000 एकड़-फीट (98.64 करोड़ घन मीटर) से अधिक पानी का कर्ज़दार है। अमेरिका को मेक्सिको से 31 दिसंबर से पहले 2,00,000 एकड़-फीट (24.66 करोड़ घन मीटर) पानी जारी करने की ज़रूरत है, और बाकी पानी जल्द ही आना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस पानी को फौरन (तुरंत) जारी न किए जाने पर मेक्सिको पर पांच प्रतिशत शुल्क लगाने के दस्तावेज़ों को अधिकृत कर दिया है।

ज्ञातव्य है कि सन 1944 की जल संधि, को कोलोराडो और तिजुआना नदियों और रियो ग्रांडे के पानी के उपयोग पर संधि के नाम से भी जाना जाता है। इसके अनुसार अमेरिका को कोलोराडो नदी से मेक्सिको को सालाना 15 लाख एकड़-फीट (1.85 अरब घन मीटर) पानी भेजना होता है, जबकि मेक्सिको को पांच वर्षीय चक्रों में रियो ग्रांडे से अमेरिका को 17.5 लाख एकड़-फीट (2.2 अरब घन मीटर) पानी पहुंचाना अनिवार्य है।

ट्रंप ने इससे पहले भी 10 अप्रैल को इस मामले पर मेक्सिको को प्रतिबंधों और शुल्कों की धमकी दी थी। इसके बाद अप्रैल के अंत में दोनों पक्षों ने प्रगति की घोषणा की थी।

टेक्सास ने 1,02,000 से अधिक प्रवासियों को दूसरे राज्यों में भेजा
वाशिंगटन। दक्षिणी राज्य के क्षेत्र से अवैध प्रवासियों को हटाने के एक कार्यक्रम के तहत 1,02,000 से अधिक लोगों को अमेरिका के अन्य हिस्सों, ज्यादातर न्यूयॉर्क और शिकागो में भेजा है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने कहा कि टेक्सास ने अप्रैल 2022 से वाङ्क्षशगटन में 12,500 से अधिक प्रवासियों को पहुंचाया है। अगस्त 2022 से न्यूयॉर्क शहर में 37,500 से अधिक प्रवासियों को तथा अगस्त 2022 से शिकागो में 31,200 से अधिक प्रवासियों को पहुंचाया गया है।

कार्यालय ने कहा कि इसके अलावा 16,000 से अधिक प्रवासियों को डेनवर, 3,400 से अधिक को फिलाडेल्फिया और 1,500 से अधिक को लॉस एंजिल्स भेजा गया। कार्यालय ने कहा कि सीमा सुरक्षा प्रयास के हिस्से के रूप में, जिसे ऑपरेशन लोन स्टार कहा जाता है, टेक्सास के अधिकारी स्वतंत्र रूप से अवैध ड्रग फेंटेनाइल की 45.4 करोड़ से अधिक घातक खुराक जब्त करने और लगभग पांच लाख प्रवासियों को पकड़ा गया।

टेक्सास के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रिकॉर्ड संख्या में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले प्रवासियों को रोकने के प्रयास में मेक्सिको के साथ राज्य की सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगा दी। राज्य ने बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की हिरासत,अभियोजन और कारावास जैसे कदम भी उठाए।

सोमवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सीमा गश्ती एजेंटों को टेक्सास द्वारा लगाए गए अवरोधों को हटाने की अनुमति देने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया।अगले दिन होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के जनरल काउंसिल जोनाथन मेयर ने टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन को एक पत्र भेजा जिसमें अनुरोध किया गया कि राज्य शुक्रवार तक सीमा स्थलों तक संघीय पहुंच की पुष्टि करे।

दिसंबर 2023 में अमेरिका ने दक्षिणी सीमा पर रिकॉर्ड 302,000 प्रवासियों का दस्तावेजीकरण किया, जो एक महीने में सबसे अधिक संख्या है।इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा देश का नेतृत्व करने के सभी तीन वर्षों में अवैध लोगों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई है।

टेक्सास ने किया गूगल पर मुकदमा
ह्युस्टन। अमेरिका के टेक्सास राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने गूगल पर अपने व्यावसायिक हितों के लिए टेक्सास के लाखों नागरिकों का बायोमेट्रिक डाटा अनधिकृत रूप से एकत्रित करने और उसका उपयोग करने को लेकर मुकदमा दायर किया है।
कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि गूगल ने टेक्सास की अनुमति के बिना गूगल फोटोज, गूगल असिस्टेंट और नेस्ट हब मैक्स जैसे अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से वॉयसप्रिंट और फेस ज्योमेट्री सहित लाखों बायोमेट्रिक डेटा एकत्रित किया है। गूगल द्वारा अपने व्यावसायिक हितों के लिए टेक्सस के लोगों की निजी जानकारी का उपयोग करना राज्य का अधिकार और बायोमेट्रिक पहचानकर्ता अधिनियम का उल्लंघन है।

गूगल के प्रवक्ता जोस कास्टानेडा ने एक बयान जारी कर कहा कि गूगल सीधे अदालत में इन आंकड़ो को प्रस्तुत करेगा और कहा कि अटॉर्नी जनरल पैक्सटन एक बार फिर कमजोर मुकदमे के माध्यम से हमारे उत्पादों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
यह मुकदमा कथित रूप से ऑनलाइन गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए बड़ी तकनीकी कंपनियों के खिलाफ कई राज्यों द्वारा दायर की गई मुकदमों में नवीनतम है।

टेक्सास: 4 भारतीय महिलाओं पर नस्लवादी हमला
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में अमेरिकी मूल की एक महिला ने चार भारतीय महिलाओं पर हिंसक नस्लवादी हमले किए हैं और अपशब्द कहते हुए उन्हें वापस जाने के लिए कहा है। इस संबंध में एक वीडियो सामाने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस के ट्वीट और वीडियो के अनुसार पुलिस ने हमलावर महिला को हमला और आतंकवादी धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह वीडियो तब से वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी महिला अपशब्द बोलती है और भारतीय महिलाओं को भारत वापस जाने के लिए कहती नजर आ रही है। यह घटना बुधवार रात की है, जिसे टेक्सास के डलास में एक पार्किंग में अंजाम दिया गया। वायरल वीडियो में बातचीत के अनुसार यह घटना प्लानो में उस समय हुई जब भारतीय दोस्तों का एक समूह एक रेस्तरां से बाहर आया था।

आरोपी महिला वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बताती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के समूह पर हमला करती दिख रही है। महिला वीडियो में, "मैं तुम भारतीय से नफरत करती हूं। ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि वे एक बेहतर जिंदगी चाहते हैं।" कहती नजर आ रही है। महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर हुई है।

तीन महिलाओं ने हमलावर का वीडियो बनाया। वहीं एक अन्य को अधिकारियों से बात करते या फोन पर मदद मांगते देखा गया।

अमेरिका के टेक्सास में मजदूर की पड़ी ट्रैक्टर-ट्रैलर पर नजर, अंदर दिखे इंसानों के शव, 46 प्रवासी पाए गए मृत
वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सेंट एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कम से कम 46 लोग मृत पाए गए हैं। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रिना रोचा गार्सिया के मुताबिक सभी मृतक प्रवासी थे। सीएनएन ने सेंट एंटोनियो के पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस के हवाले से कहा कि अधिकारियों को इसकी सूचना शाम के ठीक छह बजे से पहले मिली, जब घटनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग से मदद के लिए एक मजदूर के चीखने-चिल्लाने की आवाज मिली थी। दरअसल, इस मजूदर की नजर इसी ट्रैक्टर-ट्रेलर पर पड़ी थी, जिसके दरवाजे आधे खुले हुए थे और अंदर इंसानों के शव थे।

सेंट एंटोनियो के दमकल विभाग के प्रमुख चाल्र्स हुड ने कहा कि 12 वयस्कों और चार बच्चों सहित कुल 16 लोगों को पास के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। जितने लोग बचे हुए पाए गए हैं, उनमें ज्यादातर थकावट, बेचैनी और बेहोशी की हालत में मिले। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर का न तो एयर कंडीश्नर काम कर रहा था और न अंदर ठंडे पानी का इंतजाम था।
इस बीच, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके बारे में श्री मैकमैनस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे घटना से जुड़े थे या नहीं।