renewal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सब्जीमंडी के नवीनीकरण में देरी से व्यापारियों में बढ़ी चिंता
सुल्तानपुर। नगर में स्थित सब्जीमंडी के नवीनीकरण में देरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि अगर बारिश से पूर्व सब्जीमंडी का नवीनीकरण नहीं हुआ तो हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सब्जीमंडी में पिछले साल की तरह इस साल भी कीचड़ और गंदगी फैल जाएगी। गौरतलब है कि जर्जर अवस्था को देखते हुए नगर पालिका द्वारा सब्जीमंडी को तुड़वाकर दोबारा विकास कार्य कराया जा रहा है। इससे सब्जीमंडी व्यापारियों को आवारा जानवरों एवं बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। पूर्व में तेज आंधी और हवा चलने के कारण सब्जीमंडी में एक साइड के थड़ों का टीन शेड टूट गया था। जिसके कारण सब्जीमंडी व्यापारियों को टापरी बनाकर दुकानें लगानी पड़ रही हैं। उन्हें बारिश के दिनों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही मुख्य दरवाजे की स्थिति सही नहीं होने के कारण आवारा जानवर रात्रि में भी सब्जीमंडी में घुस जाते हैं। सब्जियों को खराब कर देते हैं। सब्जीमंडी व्यापारी रघुवीर राठौर, आजाद, कमल सुमन, जीतू राठौर ने बताया कि पूर्व में सब्जीमंडी की जर्जर व्यवस्था के कारण व्यापारियों के साथ ही सब्जी खरीदने आने वाली महिलाओं एवं नगर वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आवारा जानवरों की भरमार बारिश के दिनों में पानी भरने से कीचड़ होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन नगर पालिका द्वारा नवीनीकरण कराने से व्यापारियों को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नगर में पंचायत समिति मार्ग पर स्थित सब्जीमंडी में नगर पालिका प्रशासन द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से डोम निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

25 लाख रुपए से होगा कायाकल्प
पालिका चेयरमैन हेमलता शर्मा एवं प्रतिनिधि विनीत शर्मा ने बताया कि पुरानी सब्जीमंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार था। यहां तक कि बारिश के दिनों में सब्जीमंडी में पानी भर जाया करता था। जिससे सब्जीमंडी व्यापारियों को गंदगी में बैठना पढ़ता था। साथ ही खरीदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। 25 लाख रुपए से सब्जीमंडी का कायाकल्प करवाया जा रहा है। जिसमें डोम की सुविधा मुहैया करवाने से बारिश के दिनों में व्यापारियों एवं खरीदारों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश से पूर्व व्यापारियों को सब्जीमंडी को कंप्लीट करा कर दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

फैंकनी पड़ती हैं सब्जियां
व्यापारी पुरुषोत्तम मेघवाल बनवारी लाल सुमन, राजेंद्र सुमन का कहना है कि बारिश के दिनों में अगर सब्जीमंडी कंप्लीट नहीं होती है तो व्यापारियों को सड़क पर सब्जियां बेचने में बहुत समस्याएं होंगी। वर्तमान में भी सड़क पर दुकानें लगाने से धूल मिट्टी के कारण सब्जियां खराब हो जाती हैं। पूर्व में सब्जियां बच जाने पर दूसरे दिन बेच दी जाती थी। लेकिन अब धूल मिट्टी के कारण सब्जियां खराब हो जाती है, जिन्हें फेंकना पड़ता है। तेज हवा आंधी चलने के कारण सब्जीमंडी के बाहर सड़क पर त्रिपाल की टप्पर बनाकर सब्जियां बेच रहे व्यापारियों को समस्याएं हो रही हैं।

बारिश से पहले काम हो जाएगा पूरा
नगर पालिका ईओ जितेंद्र सिंह पारस ने बताया कि सब्जीमंडी व्यापारियों को अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए सब्जीमंडी का काम कराया जा रहा है। व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए ही सब्जीमंडी का कार्य शुरू कराया गया था। जिसे बारिश के पूर्व पूर्ण करवा दिया जाएगा। जिससे व्यापारियों को बारिश में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इनका कहना है
सब्जीमंडी में डोम बनाया जा रहा है। जिससे बारिश के दिनों में भी समस्या नहीं होगी। सभी व्यापारियों को लॉटरी के माध्यम से जगह का आवंटन किया जाएगा।
-जितेंद्र सिंह पारस, ईओ, नगर पालिका

पार्किंग ठेकेदार ने बना लिया ठेके का फर्जी नवीनीकरण आदेश, राजस्व उपायुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा पत्र
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज का विवादों से नाता टूट नहीं रहा है और कार्मिकों की मदद से एक पार्किंग ठेकेदार ने पार्किंग ठेका स्थल के नवीनीकरण का फर्जी आदेश तैयार कर लिया है, जिससे निगम प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद निगम हेरिटेज राजस्व उपायुक्त ने अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थानाधिकारी को पत्र भी लिखा है। पार्किंग ठेकेदार भरत सिंह की फर्म महादेव एसोसिएट्स ने मालवीय मार्ग पर एयरटेल आॅफिस के बाहर के पार्किंग स्थल के टेंडर के नवीनीकरण का फर्जी आदेश तैयार कर लिया।

यह फर्म वर्ष 2019 में घाटगेट पार्किंग के टेंडर की शर्तों की पालना न करने पर जुलाई 2020 में ब्लैक लिस्टेड हो गई थी, लेकिन अधिकारियोंं ने इस ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाते हुए वर्ष 2021 में दुबारा टेंडर दे दिया। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार भरत सिंह ने 3 अक्टूबर, 2019 को ई-नीलामी में घाटगेट पार्किंग स्थल की उच्चतम बोली लगाकर टेंडर उठाया था, लेकिन टेंडर की शर्तों की पालना न करने पर फर्म को नगर निगम के तत्कालीन राजस्व उपायुक्त ने 17 जुलाई, 2020 को आदेश जारी कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। साथ ही ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम के सभी टेंडरों और नीलामी में शामिल होने पर भी रोक भी लगाई थी।

नकली कागजात नगर निगम के आॅफिस की फाइल में भी लगा दिए
नगर निगम हेरिटेज के राजस्व शाखा के अधिकारियों ने मेहरबानी दिखाते हुए इस फर्म को मालवीय मार्ग पर एयरटेल आॅफिस के बाहर का पार्किंग ठेका दे दिया। ठेकेदार ने एक साल तक पार्किंग का काम किया। मई में काम पूरा होने से चंद दिन पहले ही महादेव एसोसिएट्स ने इस पार्किंग ठेके के नवीनीकरण का फर्जी आदेश 13 अप्रैल, 2022 की तारीख के साथ तैयार कर लिया और राजस्व उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर भी कर लिए। यह नकली कागजात नगर निगम के आॅफिस की फाइल तक में लगा दिए गए। उपायुक्त राजस्व दीपाली भगोतिया ने बताया कि जांच में कागज को पहचान लिया और 3 जून को ठेका फर्म और प्रोपराइटर भरत सिंह के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अशोक नगर थाने में पत्र लिखा हैं।