captain durgaprasad chaudhary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कप्तान साहब की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 31वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गये। नवज्योति के जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर स्थित कार्यालयों  में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के ऊपर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

जिला और उपखण्ड मुख्यालयों पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवज्योति के जयपुर में जोबनेर बाग स्टेशन रोड और आम्रपाली वैशाली नगर स्थित कार्यालयों में भी कप्तान साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कप्तान साहब के सिद्धान्तों पर नवज्योति आज भी अडिग है: दीनबंधु चौधरी
अजमेर में भी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। ब्यावर रोड स्थित कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी कृषि उपज मंडी (अनाज) में लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसी प्रकार केसरगंज स्थित दैनिक नवज्योति कार्यालय में भी स्टाफ द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अनाज मंडी स्थित कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी उपज मंडी में लगी कप्तान साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अजमेर उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कप्तान साहब द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर पत्रकारिता प्रारंभ की गई थी उस पर नवज्योति आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि नवज्योति आज भी अपनी अलग पहचान रखता है। दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी ने कहा कि नवज्योति आज भी अपने पाठकों को संतुष्ट करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कप्तान साहब के सिद्धान्तों पर नवज्योति आज भी अडिग है। इस दौरान मंडी व्यापारिक संघ अध्यक्ष टीकमदास अगनानी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र अग्रवाल (इंदोर/मुम्बई), नीरा अग्रवाल, दैनिक नवज्योति के संपादक संजय माथुर, पार्षद गजेन्द्र सिंह रलावता, शक्ति सिंह रलावता, ताराचंद चौधरी, मोहनलाल गर्ग, जय कुमार, पंकज कुमार, दीपक, हनुमान अग्रवाल, संदीप गर्ग,  दिलीप अगनानी, धर्मीचंद, कंवरपाल गर्ग,  वेदप्रकाश अग्रवाल, रामेश्वरलाल गुर्जर, पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

कप्तान साहब के दिखाए रास्ते पर दैनिक नवज्योति लगातार अग्रसर: नरेन्द्र चौधरी
नवज्योति के कोटा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कप्तान साहब के दिखाए रास्ते पर दैनिक नवज्योति लगातार अग्रसर है। निष्पक्ष, निर्भिक और पाठक के प्रति समर्पित रहने के सिद्धान्त को हम सब अपनाए हुए हैं। स्टाफ के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते कहा कि नवज्योति एक ऐसा अखबार है जिसकी जड़ें स्वतंत्रता संग्राम से जुडी हैं। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अखबार से जुडे होने पर उन्हें गर्व महसूस होता है।

उदयपुर में भी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी के योगदान को याद किया
दैनिक नवज्योति के उदयपुर संस्करण कार्यालय में गुरुवार सुबह एजीएम सीए प्रिया गोयल की अगुवाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्टाफ ने दैनिक नवज्योति के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें और राजस्थान में पत्रकारिता के विकास में उनके योगदान को याद किया।

दैनिक नवज्योति की ओर से जोधपुर में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह का आयोजन
जोधपुर। पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि दैनिक नवज्योति आम आदमी का अखबार है। यह वो समाचार पत्र है जिसमें छोटी से छोटी खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इस समाचार पत्र पर पूंजीपतियों का कोई प्रभाव नहीं है यह पत्रकारिता के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाते हुए सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जाखड़ बुधवार को दैनिक नवज्योति की ओर से जोधपुर में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अतिथियों ने कप्तान दुर्गाप्रसाद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। लेकिन उदयपुर प्रकरण के बाद उन्हें बुधवार जल्दी सुबह जयपुर जाना पड़ा इसलिए वे समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। लेकिन उन्होंने शुभकामनायें प्रेषित करते हुए सम्मानित होने वाले पत्रकारों को बधाई दी और इस वृहत कार्यक्रम के लिए दीनबंधुजी का भी धन्यवाद जताया। समारोह में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि वो बचपन से ही नवज्योति पढ़ते आये हैं। नवज्योति में पाठकों की हर जिज्ञासा शांत होती है। और समाचार पत्र  भले ही किसी के सहयोग और सपोर्ट से ऊंचे उठे हो लेकिन नवज्योति की लोकप्रियता खुद के ही बुते हैं। खबरों की प्रामाणिकता और निष्पक्षता के साथ सत्यपरकता में नवज्योति का कोई सानी नहीं। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

समारोह को संबोधित करते हुए सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि नवज्योति सबसे पुराना और विश्वसनीय समाचार पत्र है। दूसरे समाचार पत्रों में खबरें छूट जाती है, लेकिन नवज्योति हर समाचार को उसकी महत्ता के आधार पर प्रकाशित करता है। उन्होंने कहा कि मैं जब पैदा हुई थी तब नवज्योति का प्रकाशन हुआ था। नवज्योति आज यदि लोकप्रियता के शिखर पर है तो वो इसलिए क्यों कि यह समाचार पत्र किसी प्रकार का प्रापेगेंडा नहीं करता। समारोह को संबोधित करते हुए पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सौलंकी कहा कि जिस समय अजमेर से प्रकाशित होकर नवज्योति जोधपुर पहुंचता था तब भी यह इतना ही लोकप्रिय था आज तो यह हर घर की जरूरत बन गया है। उन्होंने नवज्योति की संपादकीय टीम की जमकर सराहना की। रीको निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नवज्योति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कप्तान दुर्गाप्रसाद जी चौधरी ने पत्रकारिता के जिन सिद्धांतों को प्रतिपादित किया नवज्योति आज भी उसी पर कायम है। यह गौरव की बात है।

समारोह को संबोधित करते हुए शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य दैनिक नवज्योति प्रभावी तरीके से करता है। छोटे से छोटे कार्यक्रम को भी नवज्योति कवर करता है इससे अच्छी और बड़ी बात क्या हो सकती है। महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि नवज्योति ने आम आदमी का दिल जीता है और आज भी नवज्योति की खबर पढ़ने के बाद ही पाठकों को संतुष्टि होती है। उन्होंने सम्मानित होने वाले पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले नवज्योति जोधपुर संस्करण के चीफ रिपोर्टर ने एलएल शर्मा ने कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में आभार नवज्योति जोधपुर संस्करण के महाप्रबंधक मुकुल गुप्ता ने ज्ञापित किया।

इनका हुआ सम्मान

अशोक कुमार मेघवाल फलोदी, दीपक श्रीमाल बांसवाडा,, सुखपाल जाट, भीलवाडा, किशन उपाध्याय, चूरू, सुरेश जाटोल, बाडमेर, वीरेन्द्र पाटनी छबड़ा जिला बारां, प्रकाश सिंह राठौड़, सोजत सिटी, विनोद दवे, जोधपुर, ललित नारायण श्रीमाली, जोधपुर, प्रकाश खंडेलवाल जोधपुर।

यह थे अतिथि

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक सिरोही संयम लोढ़ा, पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सौलंकी, रीको के निदेशक सुनील परिहार, विधायक सूरसागर सूर्यकांता व्यास, विधायक शहर मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा, नवज्योति ग्रुप के निदेशक हर्ष चौधरी, नवज्योति जोधपुर संस्करण के महाप्रबंधक मुकुल गुप्ता।

गहलोत आज से जोधपुर दौरे पर, तीन दिन में देंगे कई सौगाते, दैनिक नवज्योति के स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में सीएम कल होंगे शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मंगलवार से तीन दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई सौगातें देंगे। गहलोत शाम साढ़े 4 बजे जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान गहलोत रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे।  विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। बुधवार को दैनिक नवज्योति के  स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।  हैल्थ केयर अचीवर्स सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री गहलोत शिरकत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 30 जून को सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस में  जनसुनवाई करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम, सुमेर स्कूल के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। 30 जून को मुख्यमंत्री गहलोत का शाम 6 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।