kanhaiyalal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेजेएम के तहत स्वीकृत कार्य को लेकर विधानसभा में उठा प्रश्न : कन्हैयालाल ने दिया जवाब, कहा - लापरवाही वाली फर्मों की जांच कर कार्रवाई करेगी सरकार
जयपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्य को लेकर प्रश्न उठा। भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा कि कई अधिकारियों ने नियम विरुद्ध फर्मो को लापरवाही कर ज्यादा पेमेंट किया क्या उनके खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई करेगी?

इस पर मंत्री कन्हैयालाल ने जवाब देते हुए कहा कि 117 काम हो चुके हैं, बाकी अगर कोई भी काम होगा करेंगे, बाकि जो अनुचित है तो कार्रवाई करेंगे। इस दौरान मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि पिछली सरकार के वक्त जो भ्रष्टाचार हुआ था, पैसे लेकर जो काम किये गए, उनकी जांच चल रही है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी कई लोगों को सस्पेंड किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री के बयान पर ऐतराज जताया।

कन्हैयालाल हत्याकांड : शोएब ने एनआईए को सौंपी वॉयस मैसेज - आतंकी रियाज ने शोएब को पांच बार ग्रुप से जोड़ा, शोएब हर बार हुआ लेफ्ट
उदयपुर।  कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए के हाथ आतंकवादी रियाज का वॉयस मैसेज लगा है, जो सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग के शोएब खान को भेजा था।

जानकारी के अनुसार आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर उसमें शोएब को भी जोड़ा, लेकिन शोएब हर बार इस ग्रुप से लेफ्ट हो गया था। ऐसा करीब पांच बार हुआ जब आतंकी रियाज ने शोएब को इस ग्रुप में जोड़ा था, लेकिन शोएब हर बार लेफ्ट हुआ। जिस पर पहले वॉयस मैसेज में आतंकी रियाज ने शोएब से कहा कि ‘शोएब भई, ग्रुप से बार-बार क्यों बाहर हो रहे हो। आपको कोई डर है क्या?, डर रखो तो सिर्फ रब का।’ वहीं कुछ समय बाद आतंकी रियाज ने दूसरा वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें आतंकी रियाज ने खुद को अल्लाह का फरिश्ता बताया। कहा कि ‘शोएब भई, अल्लाह ताला ने जिंदगी बख्शी है, इसे गाने गाकर मत गंवाओ। अल्लाह ने तुम्हारी जान बख्शी थी, ध्यान है। अब गाने गाकर जहन्नुम में जाने का काम मत करो। जब कोई बीमार होता है ना तब अल्लाह ताला अपने फरिश्तों को भेजता है और आप ग्रुप से बाहर होकर जहन्नुम में जाने का काम कर रहे हो।’

एनआईए करेगी जांच
मामले में एनआईए सूत्रों का कहना है कि इस वॉयस रिकार्डिंग की पहले जांच की जाएगी। उसके बाद ही यह पुष्टि की जाएगी कि आतंकी रियाज ने शोएब को यह वॉयस मैसेज क्यों भेजे। आखिर, ऐसे क्या कारण रहे कि शोएब पांच बार इस ग्रुप से लेफ्ट हुआ। इन सारी बातों पर अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बात दें, आतंकी रियाज सापेटिया में शोएब खान के कारखाने में कार्य करता था। पहले वह मजदूरी करता था, उसके बाद ठेकेदार बन गया। दूसरी तरफ शोएब ने ही आतंकी रियाज को लेकर एनआईए को सूचना दी थी कि वो उनके यहां कार्य करता है। शोएब ने अब वॉयस रिकॉर्डिंग भी एनआईए को देकर अनुसंधान में सहयोग किया है।

कन्हैयालाल हत्याकांड..... आतंकी खांजीपीर से और सीआईडी ऑफिस भी वहीं, फिर क्यों नहीं लगा ‘सुराग’
उदयपुर। उदयपुर में तालिबानी ढंग से कन्हैयालाल की हत्या के बाद शहरवासियों के मन में कई कचोटने सवाल उठ रहे हैं। इसमें एक है कि आखिर सीआईडी (सीबी)कर क्या रही थी? जब आतंकवादी रियाज व गौस खांजीपीर में ही रह रहे थे और सीआईडी का कार्यालय भी महज 20 कदम पर ही है, तो आखिर ऐसे क्या कारण रहा कि सीआईडी जैसी सरकारी एजेंसी को भनक तक नहीं लगी। उनका कहना है कि सीआईडी, आतंकियों पर निगाह रख रही थी या आतंकी, सीआईडी पर।

उल्लेखनीय है कि आतंकी रियाज और गौस इसी क्षेत्र में रहकर बीते 12 सालों से मिशन 26/11 को आगे बढ़ाने की साजिशें रच रहे थे। इसके बावजूद सीआईडी कुछ नहीं कर पाई। पुलिस सूत्रों की मानें तो वर्तमान में सीआईडी कार्यालय की स्थितियां यह है कि जो सीआईडी आॅफिसर फील्ड में रहते हैं, वे लंबे समय से यही टीके हुए हैं। ऐसे में उन्हें इन क्षेत्रों का बच्चा-बच्चा पहचानता है। इन क्षेत्रों में सीआईडी के गुप्तचर भी इन्हें इतनी ही जानकारी देते हैं, जितनी उन्हें देनी होती है। हालांकि, पुलिस प्रशासन और सरकार ने इस तथ्य को गंभीरता से तो लिया है, लेकिन सिर्फ उच्चाधिकारी को बदलना ही पर्याप्त नहीं है। पूर्व में जो सीआईडी अधिकारी लगे हुए हैं, वे तो जस के तस ही है।

बरसों से जमे हैं कार्मिक
पुलिस सूत्रों की मानें तो यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जो कार्मिक लगे हुए हैं, उन्हें यहां सेवाएं देते हुए 10 वर्ष या उससे भी अधिक समय हो चुका है। ऐसे में इनके लिए बीट क्षेत्र अपना-अपना सा हो गया है, इसलिए इन्हें किसी बात का अंदाजा भी नहीं लगता है। पुलिस खेमे से ही इन सीआईडी कर्मियों को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग रखी गई है ताकि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीआईडी का गठन किया जाता है, वह समय पर हो सके।

फिर पूरे शहर का कैसे रखेंगे ख्याल?
मामले में पुलिस महकमे से जुड़े लोगों का कहना है कि आतंकी रियाज व गौस 2010 से ही इस दिशा में मंसूबे मजबूत कर रहे थे। ऐसे में सीआईडी जैसी एजेंसी को सुराग नहीं लगा, जबकि कॉलोनी के बगल में ही सीआईडी क्राइम का कार्यालय है। ऐसे में यदि शहर में अन्य कोई इसी तरह का घटनाक्रम होता है तो सीआईडी से क्या अपेक्षाएं की जा सकती है। जब उन्हें अपने ही क्षेत्र में हो रही आतंकी गतिविधियों का अनुमान नहीं रहा, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में यदि ऐसे मंसूबे मजबूत हो रहे होंगे तो उनका क्या होगा?

फोटो...खांजीपीर (लाल गोले में सीआईडी सीबी कार्यालय एवं करीब खांजीपीर कॉलोनी)

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध: स्टेच्यु सर्किल पर गूंजा हनुमान चालीसा, भगवा झंडो के साथ उमड़ा जनसैलाब
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की बर्बर हत्या के विरोध में रविवार को जयपुर के स्टेच्यु सर्किल हिन्दू संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जयपुर शहर में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ा। स्टेच्यु सर्किल भगवामय हो गया। स्टेच्यु सर्किल से लेकर सरोजनी मार्ग तक और स्टेच्यु सर्किल से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक चहुंओर भीड़ ही भीड़ नज़र आईं। लोग हाथों में भगवा झंडा पैदल मार्च करते हुए स्टेच्यु सर्किल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, जय श्रीराम के जमकर नारे लगाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

पैदल मार्च कर आए लोग कन्हैया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग के नारे भी लगाएं। स्टेच्यु सर्किल पर हुई सभा में मंच पर हिन्दू संगठनों से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा सर्वसमाज के नेता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एक मंच साधु-संतो और धर्मगुरुओं के लिए अलग से लगाया गया था। मंच से हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कन्हैयालाल के हत्यारों को तुरंत फांसी की सजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और जयपुर शहर के बड़े नेता भी मौजूद थे। मंच से राजस्थान में हो रही हिन्दू संख्यक पर हमलों की घटनाओ का भी जमकर विरोध किया गया और राजस्थान की गहलोत सरकार को इसके लिए दोषी करार दिया गया। हिन्दू संगठनों ने सभी हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। हिन्दू संगठनों के नेताओं भाषण के बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और कन्हैयालाल को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

किसने क्या कहा
उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की जिस तरह से जघन्य हत्या हुई वैसी ही महाराष्ट्र में भी हुई मैं उन सभी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं। कन्हैयालाल की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हुई जिसमें आतंकी तत्वों का हाथ है और मैं इसकी कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए बताना चाहता हूं यदि सरकार व पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करते तो शायद आज कन्हैयालाल बच जाते। मैं सरकार व प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलवाने की नीति को अपनाते हुए कार्य करें, तो इन घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी नहीं होगी। - कन्हैयालाल बैरवा, रिटायर्ड आईपीएस

गुरु गोविंद सिंहजी ने कहा था कि डर से ना कभी डरो और लड़ाई लड़कर उसका मुकाबला करो निश्चित जीत आपकी होगी। आज यहां हम सर्वसमाज की रक्षा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम सबको एक रहना है। सरकार से हमारी मांग है कि फास्टट्रैक अदालत के माध्यम से दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। हम भेदभाव और जुल्म को नहीं सहेंगे। - जसबीर सिंह, अध्यक्ष, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग

इस घटना के बाद देशवासियों ने सहनशीलता की सीमा को लांघ दिया है। ऐसा अक्षम्य अपराध करने वालों को देशवासी कभी क्षमा नहीं करेंगे। हिन्दू समाज का क्रोध कालाग्नि का रूप धारण कर लेगा तो कोई रोक नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री यदि प्रशासन को फ्री हैंड दे तो मेरा मानना है कि बड़े से बड़े से बड़े अपराधी को भी ढूंढ निकाल सकते हैं। कन्हैयालाल साहू ने जब प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई तो उस वक्त उसे सुरक्षा मुहैया कराकर अपराधियों को पहले ही पकड़ा जा सकता था।-  राघवाचार्य महाराज, रेवासा पीठाधीश्वर

ऐसा लग रहा है देश में तालिबानी नीति के तहत ये घटनाएं हो रही है। ऐसी ताकतों को समाप्त करने के लिए इनका पूर्णरूप से इलाज करना होगा। ऐसी सोच रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। - रणवीर सिंह, अघ्यक्ष, रावणा राजपूत समाज

तालिबानी युग का आरंभ उदयपुर की घटना से हुआ है और इसका अंत हम धार्मिक नगरी जयपुर से करेंगे। हम भारत की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता के वारिस है और ये लड़ाई दिल्ली जाकर खत्म करेंगे। - सिंधी पंचायत सेंट्रल के चन्द्रप्रकाश एडवोकेट

वक्त आ गया है कि माताएं और बहने मां दुर्गा, काली और भवानी का रूप धारण कर सर्वसमाज के साथ होने वाली बुराइयों का अंत करने के लिए आगे आए। -  सोमदत्त, अध्यक्ष, बंगाली समाज

दुकानदार लुटा है, पिटा है और अब तो मरा भी है। इसलिए हम अपने आपको बेसहारा समझते थे परन्तु आज हमारे साथ सर्वसमाज के लोग यहां मौजूद है इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। - किशोर टांक, व्यापारी

भारत माता की जय लगाकर महर्षि वाल्मिकी को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान और धौलपुर में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं पर रोष जरूर है लेकिन सर्वसमाज के साथ हम सदैव खड़े हैं। -  मनोज चंवरिया, वाल्मिकी समाज

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के रियाज से बताया था टोंक के मुजीब का संपर्क
टोंक। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों में रियाज के साथ टोंक के मुजीब का संपर्क होने की खबरें सामने आने से पहले 3 अप्रैल को एटीएस ने पूछताछ के बाद मुजीब को निर्दोष मान कर छोड़ दिया था। मुजीब ने कहा कि मेरा इन आरोपियों से कोई संबंध नहीं हैै। मुजीब आज टोंक में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियो के संबंध में टोंक के मुजीब अब्बासी नामक युवक से प्रचारित किया जा रहा है कि मुजीब एसआई का एजेंट था जो कि मौजूदा समय में जेल में है। जबकि हकीकत यह हैै कि निम्बेहड़ा में पकडे  गए विस्फोस्टक के आरोपियों से मोबाईल पर बातचीत की पुष्टी के बाद 31 मार्च को मुजीब को जयपुर की एटीएस टीम टोंक की पुलिस के सहयोग से पकड़ कर ले गई थी और तीन दिन तक एटीएस के अधिकारियों ने मुजीब से गहन पूछताछ की, जिसमें उसका संबंध किसी भी आतंकी संगठन या आतंकी से नहीं होने पर निर्दोष मानकर 3 अप्रैल को छोड़ दिया,तब से मुजीब टोंक में रहकर अपना जीवन बसर कर रहा है। लेकिन जब से उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ है, तब से लगातार मीडिया में मुजीब को एसआई का एजेंट बताया जा रहा हैै और हत्याकांड के आरोपियों से मुजीब से संबंध बताया जा रहा हैै, जो कि बहुत ही गलत है।

इससे राजस्थान ही नही बल्कि पूरे भारत में टोंक का नाम बदनाम भी हो रहा है।गुरुवार को सुबह मुजीब अब्बासी अपने भाई के साथ पत्रकारों के पास पहुंचा और उसने रोते हुए बताया कि मैने आज तक कोई अपराध नही किया, आंतकी संगठन के लिए काम करना तो बहुत दूर की बात है, मुझे आतंकी बता जेल में बताया जा रहा है। जबकि पहले में उदयपुर में  ज्वैलरी की दुकान चलता था, लेकिन कोरोना के बाद टोंक में ही रहकर अपना जीवन बसर कर रहा हूँ। टीवी चैनलों, अखबारों ने मुझे आतंकी बताकर मेरा जीना हराम कर दिया, लोग मुझे गलत नजरों से देखते है। मेरे साथ व्यापार करने से कतराते है।

जिससे मेरे को व मेरे परिवार की हालत फाकाकशी तक पहुंच गई हैै, खाने के लाले पड़े है। मेरे को कोई रोजगार नही देता है और मेरे बच्चों को दूध पिलाने के पैसे भी नही है। जयपुर एटीएस मेरे को एक बार पकड़ कर ले गई और तीन दिन तक काफी पूछताछ की, लेकिन जब मेरा कोई किसी आतंकी संगठन या आतंकी से संपर्क नही पाया गया तो मुझे निर्दोष मानकर छोड़ दिया गया। लेकिन एक बार फिर मीडिया ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों के संबंध मुझसे बताकर खबरे चलाकर मेरा जीना हराम कर दिया हैै। जिससे में बहुत परेशान हूँ। जिन्होने कन्हैलाल हत्याकांड किया है उनको मैं नही जानता हूं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

कल पूरा जयपुर बंद, उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों ने लिया फैसला
जयपुर। कल गुरूवार को जयपुर बंद का ऐलान हुआ है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक कर इसका ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जयपुर बंद रहेगा। हिूंदू संगठनों ने हत्याकांड के बाद पुलिस और सरकार नाराजगी जाहिर करते हुए बंद का फैसला लिया। बुधवार को हिंदू समाज के कई प्रतिनिधियों की  बैठक हुई। बैठक में RSS, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण सहित हिंदू सगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद कल जयपुर बंद का ऐलान करते हुए। 3 जुलाई को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। साथ ही विरोध प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

उदयपुर घटना को लेकर आसींद बंद
राजस्थान में उदयपुर घटना को लेकर भीलवाड़ा में हिंदू समाज की ओर से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया वहीं जिले का आसींद कस्बा आज बुधवार को बंद रहा। भीलवाड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से सूचना केंद्र से एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्री पहुंचा जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया विश्व हिंदू परिषद के विजय ओझा के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।  उधर आसींद कस्बे में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बंद रखा गया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का एक आरोपी मूलत: आसींद का रहने वाला बताया जा रहा है और करीब आठ दस साल पहले वह उदयपुर जा बसा था, जिसे लेकर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है। इसके अलावा जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भीलवाड़ा जिले के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की फिर अपील की है। सिंधु ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी लगातार करने के निर्देश दिया है।

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम