riyaz - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कन्हैयालाल हत्याकांड : शोएब ने एनआईए को सौंपी वॉयस मैसेज - आतंकी रियाज ने शोएब को पांच बार ग्रुप से जोड़ा, शोएब हर बार हुआ लेफ्ट
उदयपुर।  कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए के हाथ आतंकवादी रियाज का वॉयस मैसेज लगा है, जो सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग के शोएब खान को भेजा था।

जानकारी के अनुसार आतंकी रियाज ने एसके इंजीनियरिंग पर कार्य करने के दौरान सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर उसमें शोएब को भी जोड़ा, लेकिन शोएब हर बार इस ग्रुप से लेफ्ट हो गया था। ऐसा करीब पांच बार हुआ जब आतंकी रियाज ने शोएब को इस ग्रुप में जोड़ा था, लेकिन शोएब हर बार लेफ्ट हुआ। जिस पर पहले वॉयस मैसेज में आतंकी रियाज ने शोएब से कहा कि ‘शोएब भई, ग्रुप से बार-बार क्यों बाहर हो रहे हो। आपको कोई डर है क्या?, डर रखो तो सिर्फ रब का।’ वहीं कुछ समय बाद आतंकी रियाज ने दूसरा वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें आतंकी रियाज ने खुद को अल्लाह का फरिश्ता बताया। कहा कि ‘शोएब भई, अल्लाह ताला ने जिंदगी बख्शी है, इसे गाने गाकर मत गंवाओ। अल्लाह ने तुम्हारी जान बख्शी थी, ध्यान है। अब गाने गाकर जहन्नुम में जाने का काम मत करो। जब कोई बीमार होता है ना तब अल्लाह ताला अपने फरिश्तों को भेजता है और आप ग्रुप से बाहर होकर जहन्नुम में जाने का काम कर रहे हो।’

एनआईए करेगी जांच
मामले में एनआईए सूत्रों का कहना है कि इस वॉयस रिकार्डिंग की पहले जांच की जाएगी। उसके बाद ही यह पुष्टि की जाएगी कि आतंकी रियाज ने शोएब को यह वॉयस मैसेज क्यों भेजे। आखिर, ऐसे क्या कारण रहे कि शोएब पांच बार इस ग्रुप से लेफ्ट हुआ। इन सारी बातों पर अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बात दें, आतंकी रियाज सापेटिया में शोएब खान के कारखाने में कार्य करता था। पहले वह मजदूरी करता था, उसके बाद ठेकेदार बन गया। दूसरी तरफ शोएब ने ही आतंकी रियाज को लेकर एनआईए को सूचना दी थी कि वो उनके यहां कार्य करता है। शोएब ने अब वॉयस रिकॉर्डिंग भी एनआईए को देकर अनुसंधान में सहयोग किया है।

आतंकी का इस्तकबाल: रियाज का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया था अभिनंदन
उदयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड में गिरफ्तार आतंकवादी रियाज का भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने वर्ष 2019 में ‘इस्तकबाल’ किया गया था, जब वह उमरा कर लौटा था।

सोशल मीडिया पर जारी यह पोस्ट एनआईए के हाथ लगी है जिसमें आतंकी रियाज का अभिनंदन करते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि ‘हर दिल अजीज हमारे भाई रियाज अत्तारी बीजेपी कार्यकर्ता को उमरा की जियारत से उदयपुर आने पर इस्तकबाल किया गया। उदयपुर जिला कार्यकारिणी एमआरएम प्रांत संयोजक इरशाद चेनवाला, इरशाद भाईजान, टीचर मुन्ना भाईजान, मोहम्मद ताहीर बीजेपी अल्पसंख्यक राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष उदयपुर राज के द्वारा।’ इस पोस्ट को 28 नवंबर 2019 को मोहम्मद ताहीर ने पोस्ट किया था। हालांकि, आतंकी रियाज का भाजपा कार्यकर्ता होने से वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों ने स्पष्ट इनकार किया है।

कार्यकर्ता नहीं-चेनवाला
पूर्व प्रांत संयोजक इरशाद चेनवाला ने बताया कि रियाज भाजपा का न तो सदस्य रहा है और न कार्यकर्ता। मोहम्मद ताहीर जो मोर्च का सदस्य है, के साथ रियाज मोर्चे के दो-तीन कार्यक्रमों में आया था, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। इस पर उसे मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल नहीं करने का निर्णय किया गया था। इसके अलावा रियाज मोर्च में शामिल होने के लिए दो बार 500 रुपए की सदस्यता फीस भी लेकर आया था जिसे अस्वीकार कर दिया गया। चेनवाला ने बताया कि ताहीर की तरफ से पोस्ट में भाजपा कार्यकर्ता लिखा गया है, लेकिन वह भाजपा का न तो कार्यकर्ता था और न उसने प्राथमिक सदस्यता ही ली थी।

यहां चुप्पी क्यों?
रियाज के इस्तकबाल की पोस्ट के साथ एक अन्य पोस्ट भी कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई है, जिसमें आतंकवादी रियाज, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें तत्कालीन मोर्चे के सदस्य व पदाधिकारी भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के संबंध में कांग्रेस ने भाजपा से जवाब मांगा गया है। पूछा है कि यह आतंकी घटना कहीं गुजरात चुनाव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाने के लिए तो नहीं रची गई, भाजपा इस संंबंध में जवाब दें।

अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा का अधिकृत मोर्चा है। मेरा उसके कार्यक्रमों का जाना लाजमी है। मैं आता-जाता रहा हूं। कार्यक्रम में कौन मेरे साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा है, यह न तो मेरे हाथ में है और न किसी और के। फिर भी अगर किसी को लगता है कि मेरी इसमें कोई भूमिका है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दो। अगर मैं दोषी पाया जाऊं तो जो भी सजा होगी मुझे मंजूर होगी। - गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष व शहर विधायक

नहीं थी मंसूबो की जानकारी-ताहीर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राणा प्रताप मंडल के पूर्व अल्पसंख्यक मंडलाध्यक्ष मोहम्मद ताहीर का कहना है कि रियाज के मंसूबों का अंदाजा नहीं था। वह उमरा से लौटा था तो एक मुस्लिम होने के नाते मोर्चा स्तर पर उसका इस्तकबाल किया गया था। उसके फोटो फेसबुक पर अपलोड किए थे। अब रियाज का नाम इस पोस्ट के माध्यम से मेरे और मेरे संगठन (भाजपा) से जोड़ना, एक षड्यंत्र लगता है। मेरा फोन खराब था, दुरुस्त होने ही इस संबंध में जानकारी मिली। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। बड़ी सुरक्षा जांच एजेंसी या पुलिस या अन्य कोई एजेंसी जो चाहे जब चाहे जांच कर सकती है, मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं।

मिशन 26/11 : वर्ष 2010 से आतंकी रियाज ने पाल लिए थे मंसूबे
उदयपुर।  उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के आतंकी कनेक्शन की परतें खुलती जा रही है। बड़ा खुलासा है कि आतंकवादी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद नियमित रूप से इस्लामिक धर्मोपदेशक जाकिर नाईक के लिट्रेचर पढ़ते थे। ये पाकिस्तान से भी आते थे। इनको गौस देश में पनप रहे स्लीपर सेल को भेजता था। इसमें सांप्रदायिकता भड़काने वाले भाषण हुआ करते थे। आतंकी गौस के कमरे से नाईक के ढेरों लिट्रेचर मिला।

दूसरी तरफ आतंकवादी रियाज मुंबई हमला यानी 26/11 को लेकर वर्ष 2010 से ही मंसूबे पाले रखे थे। दरअसल, मिशन 26/11 को आगे बढ़ाने के लिए आतंकी रियाज ने उदयपुर आरटीओ में पांच हजार रुपए की प्रीमियम राशि देकर वर्ष 2010 में बाइक (पेशन-प्रो) खरीदी थी। रियाज के दिलोदिमाग में मुंबई हमले की आग ऐसी सुलग हुई थी कि उसने पांच हजार रुपए अतिरिक्त खर्च किया। उधर, उदयपुर के खांजीपीर का रहने वाले आतंकी गौस ने पाकिस्तान के आतंकी सलमान हैदर से ट्रेनिंग ली थी एवं आतंकी अबू इब्राहिम के संपर्क में था। कन्हैयालाल की हत्या की पूरी प्लानिंग भी गौस ने ही रची थी। हत्याकांड को अंजाम देने के पूर्व रियाज को सूचित किया था। एसआईटी सूत्रों के अनुसार दोनों आतंकी रियाज व गौस सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर जाकिर नाईक के भडकाऊ भाषणों को वायरल करते तथा इनको अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने का कार्य करते थे।

एपिसोड में आता थे लिट्रेचर
आतंकी गौस और रियाज इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाईक से मिलने वाले भडकाऊ लिट्रेचर को बतौर एपिसोड स्लीपर सेल को भेजते थे। यह कभी सॉफ्ट कॉपी तो कभी हार्ड कॉपी के रूप में मिलता था। इतना ही इन एपिसोड को देने से पहले आतंकी रियाज व गौस इन स्लीपर सेल की शॉर्ट क्लास भी लेते थे, जिसमें एपिसोड से संबंधित चर्चा भी की जाती तथा किसी तथ्य पर असमंजस होने पर उसे स्पष्ट करते थे।

शिक्षा के नाम पर जुटाते थे फंडिंग
एनआईए की अब तक की हुई जांच में प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार सामने आया है कि रियाज व गौस शिक्षा के नाम पर फंडिंग जुटाने का कार्य करते थे। इसके लिए दोनों आतंकियों ने समाजनों के प्रतिष्ठानों में दावत-ए-इस्लाम के नाम के बॉक्स लगाए थे, जहां से मिलने वाली फंडिंग का हर माह हिसाब किया जाता था। इसके अलावा समाज के धर्म स्थलों, सोशल मीडिया से भी फंडिंग जुटाते थे।

लगातार छिपाए हुए थे पहचान
रियाज पहचान को छिपाने के लिए कहीं भी स्थाई रूप से नहीं रहता था। यही कारण था कि वह बार-बार मकान बदलता रहा ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों की किसी को भनक नहीं लगे। बताने को तो आतंकी रियाज वेल्डिंग का कारीगर था, लेकिन जिन मकानों में वह रहा, वहां देर रात तक आतंकी गतिविधियों का संचालन करता था।

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के रियाज से बताया था टोंक के मुजीब का संपर्क
टोंक। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों में रियाज के साथ टोंक के मुजीब का संपर्क होने की खबरें सामने आने से पहले 3 अप्रैल को एटीएस ने पूछताछ के बाद मुजीब को निर्दोष मान कर छोड़ दिया था। मुजीब ने कहा कि मेरा इन आरोपियों से कोई संबंध नहीं हैै। मुजीब आज टोंक में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियो के संबंध में टोंक के मुजीब अब्बासी नामक युवक से प्रचारित किया जा रहा है कि मुजीब एसआई का एजेंट था जो कि मौजूदा समय में जेल में है। जबकि हकीकत यह हैै कि निम्बेहड़ा में पकडे  गए विस्फोस्टक के आरोपियों से मोबाईल पर बातचीत की पुष्टी के बाद 31 मार्च को मुजीब को जयपुर की एटीएस टीम टोंक की पुलिस के सहयोग से पकड़ कर ले गई थी और तीन दिन तक एटीएस के अधिकारियों ने मुजीब से गहन पूछताछ की, जिसमें उसका संबंध किसी भी आतंकी संगठन या आतंकी से नहीं होने पर निर्दोष मानकर 3 अप्रैल को छोड़ दिया,तब से मुजीब टोंक में रहकर अपना जीवन बसर कर रहा है। लेकिन जब से उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ है, तब से लगातार मीडिया में मुजीब को एसआई का एजेंट बताया जा रहा हैै और हत्याकांड के आरोपियों से मुजीब से संबंध बताया जा रहा हैै, जो कि बहुत ही गलत है।

इससे राजस्थान ही नही बल्कि पूरे भारत में टोंक का नाम बदनाम भी हो रहा है।गुरुवार को सुबह मुजीब अब्बासी अपने भाई के साथ पत्रकारों के पास पहुंचा और उसने रोते हुए बताया कि मैने आज तक कोई अपराध नही किया, आंतकी संगठन के लिए काम करना तो बहुत दूर की बात है, मुझे आतंकी बता जेल में बताया जा रहा है। जबकि पहले में उदयपुर में  ज्वैलरी की दुकान चलता था, लेकिन कोरोना के बाद टोंक में ही रहकर अपना जीवन बसर कर रहा हूँ। टीवी चैनलों, अखबारों ने मुझे आतंकी बताकर मेरा जीना हराम कर दिया, लोग मुझे गलत नजरों से देखते है। मेरे साथ व्यापार करने से कतराते है।

जिससे मेरे को व मेरे परिवार की हालत फाकाकशी तक पहुंच गई हैै, खाने के लाले पड़े है। मेरे को कोई रोजगार नही देता है और मेरे बच्चों को दूध पिलाने के पैसे भी नही है। जयपुर एटीएस मेरे को एक बार पकड़ कर ले गई और तीन दिन तक काफी पूछताछ की, लेकिन जब मेरा कोई किसी आतंकी संगठन या आतंकी से संपर्क नही पाया गया तो मुझे निर्दोष मानकर छोड़ दिया गया। लेकिन एक बार फिर मीडिया ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों के संबंध मुझसे बताकर खबरे चलाकर मेरा जीना हराम कर दिया हैै। जिससे में बहुत परेशान हूँ। जिन्होने कन्हैलाल हत्याकांड किया है उनको मैं नही जानता हूं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

आरोपी रियाज एक साल पहले भी लोगों को भड़काने व उकसाने का काम कर चुका, उदयपुर और भीलवाड़ा के साथ आसपास के कई क्षेत्रों में दंगाइयों का नेटवर्क तैयार किया
उदयपुर। शहर में दुकान में घुसकर व्यापारी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पकड़ा गया आरोपी रियाज एक साल पहले भी लोगों को भड़काने व उकसाने का काम कर चुका है। उसने पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़काया था और एक एएसआई का पुतला भी फूंका था। 11 भाई-बहनों में सबसे छोटा रियाज 20 वर्ष पूर्व ही भीलवाड़ा के आसींद से उदयपुर आ गया था और यहां छोटा-मोटा धंधा कर परिवार का पेट पाल रहा था। दोनों आरोपियों के बैकग्राउंड को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन्होंने उदयपुर और भीलवाड़ा के साथ आसपास के कई क्षेत्रों में दंगाइयों का नेटवर्क तैयार किया। इनमें से रियाज जब्बार उर्फ मोहम्मद रियाज अत्तारी ने करीब एक वर्ष पूर्व उदयपुर शहर में लोगों को उकसाने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि यहां लोगों में मामूली कहासुनी हो गई थी। पुलिस जब मामले को शांत कराने पहुंची तो जब्बार एएसआई से उलझ गया। एएसआई ने जब जब्बार को पकड़ने की कोशिश की तो उसकी दाढ़ी पर हाथ लग गया। इस घटना के बाद जब्बार ने मौके पर काफी लोगों को जमा कर लिया और प्रदर्शन किया। उसने माहौल बिगाड़ने के प्रयास में एएसआई का पुतला भी फूंका।

2002 में की शादी, दो बच्चों का पिता
रियाज के भतीजे युनूस ने दैनिक नवज्योति से बातचीत में बताया कि रियाज के 10 भाई और एक बहन है। बहन अजमेर में रहती है, जबकि अन्य भाइयों में सात अभी जीवित हैं। युनूस का कहना है कि उसके चाचा रियाज ने वर्ष 2002 में निकाह किया था। निकाह के दो-तीन माह बाद ही वह बेगम को लेकर उदयपुर चला गया। पेशे से मोटर रिपेयर और कबाड़ी का काम करने वाले रियाज के एक लड़का व एक लड़की है। परिजनों को भी यह नहीं पता था कि वह उदयपुर में कहां और क्या करता है। रियाज जब्बार ने कब माहौल बिगाड़ने वाला बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया, किसी को नहीं पता। तीन वर्ष पूर्व बड़े पापा (ताऊ) के लड़के की शादी की दावत में शामिल होने वह अंतिम बार अपने गांव आसींद आया था। तब वह खाना खाकर वापस चला गया। इसके बाद उससे कोई संपर्क में नहीं है। मुझे रात को ही पता चला कि उसने बड़ा कांड कर दिया है। उसने गलत काम किया है। जब तक वह हमारे साथ था, तब तक ऐसा नहीं था। उदयपुर में किसके साथ संपर्क में आया, कैसे बदला नहीं पता।

प्रोपर्टी का काम करता है गौस
हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी गौस मोहम्मद उदयपुर का रहने वाला है। वह खांजीपीर में किराया का मकान लेकर रहता है। गौस उदयपुर में ही वेल्डिंग का काम करता है। इसके साथ प्रॉपर्टी डीलर के साथ छोटा-मोटा काम करता था। वह पिछले लंबे समय से हर काम में रियाज के साथ रहता था।

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम