highway jam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
जयपुर। दिल्ली में हिंदू युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में  रविवार प्रात: सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शनकारियों ने वीर तेजाजी मंदिर से पैदल मोर्चा निकालकर मुख्य बाजार होते हुए पुलिस थाना फागी तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए केकड़ी–भीलवाड़ा हाईवे को जाम कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और त्वरित न्याय की मांग की। रैली में शामिल लोग “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो” और “तरुण के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पैदल मोर्चे का नेतृत्व एडवोकेट राजेन्द्र कुमार सोयल, अवधेश जोशी, सुरेंद्र धाभाई और अवधेश गुर्जर सहित युवाओं ने किया।

रैली पुलिस थाना फागी पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तरुण खटीक की निर्मम हत्या से समाज में आक्रोश है और सरकार को मामले में तुरंत कठोर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये प्रमुख मांगे रखी गईं:

1) तरुण खटीक हत्याकांड में शामिल सभी शेष दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा और फांसी दी जाए।
2) जांच के लिए एसआईटी का गठन हो और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर त्वरित सुनवाई कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
3) पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
4) परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5) दोषियो के लिए क्राउड फण्डिंग और झूठे प्रोपेगेंडा फैलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई हो!

प्रोटेस्ट के दौरान कन्हैयालाल पारीक, सत्येन्द्र झंडा, राजेश सोयल, दामोदर सोयल, शिवराज सोयल, एडवोकेट विष्णु प्रधान, अनिल पाराशर, कृष्णकांत शर्मा, कुंज बिहारी सोयल, महावीर सोयल, पारस मोदी, भवानी शंकर सोयल, हुकुमचंद सोयल, अंकित सैनी, राजेन्द्र टेलर, नवरत्न माहेश्वरी, रतन सिंह, रामलाल जोगी, राकेश सोयल, राम सहाय सेन, देवनारायण गुर्जर, राधेश्याम सोयल, रामावतार सोयल, किशन भदकारिया, रामू राजोरिया, महेश सोयल, कमल सोयल, महेंद्र सोयल, सचिन सोयल, हरलाल सोयल, किशन गुर्जर, कपिल झुंज, देशराज प्रधान, तपेंद्र शर्मा, राजू आचार्य, प्रेम पालीवाल, मुकेश कोरवाल, सुरेंद्र झुंज, मुकेश कासलीवाल, गोविंद सिंह पवार, भूपेंद्र राजोरिया, विरमदेव सोयल, रामावतार सेन, दीनदयाल प्रधान, बद्री गुर्जर, राजू मानहाला, सुभाष आचार्य, मनीष सोयल, पप्पू सोयल, भागचंद कासलीवाल, रामप्रसाद सोयल, संजय सैनी, जसरूप गुर्जर, हरि भगत, नरेंद्र झंडा, ध्रुप सोयल सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक साथ 5 ट्रक की हुई आमने सामने भिड़ंत
अनादरा थाना क्षेत्र के पावापुरी के पास में स्थित महिंद्रा होटल के सामने जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक के बाद में एक करके कुल 5 ट्रक आमने सामने भिड़े। दरअसल सबसे पहले दो ट्रको की आमने सामने भिड़त हो गई। उसके बाद में अनादरा की और से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने हादसे को देखने के लिए खुद के ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा करके चालक हादसे को देखने के लिए गया हुआ था। इतने में एक और अन्य अनादरा की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने खड़े ट्रक को देखकर ऑवर अटेक करने की कोशिस की जितने में सिरोही की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक  ने उसे अपनी चपेट में लेते हूए दोनों आमने-सामने भीड़ गए। दोनों के भिड़ने के बाद में हाइवे किनारे खड़े ट्रक को भी चपेट में लिया। मुख्य हाइवे पर एक के बाद में एक ट्रक के भीड़ जाने से करीबन 1 घण्टे से भी अधिक समय तक हाइवे जाम हो गया। जिससे हाइवे पर जाम होने से ट्रको की लम्बी लाइन लग गई। सुचना पर कृष्णगंज चौकी से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और बड़ी मशक्कत के साथ में हाइवे को जाम से खुलवाने में लगे। हादसे में कोई घायल नही हुआ। वही हादसे के बाद में दो ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।

जानलेवा हमले के मामले में गंभीरता नहीं दिखाने पर भड़के ग्रामीण, हाइवे जाम
नागौर/कुचेरा। कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना गांव में बीती रात जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने ग्रामीण भड़क गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पत्थरबाजी में कुचेरा एसएचओ घायल हो गए जबकि लाडीचार्ज में आधा दर्जन ग्रामीणोें को भी चोटे आई हैं। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया के घटना की जांच करवाई जाएगी। घायल कुचेरा एसएचओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खजवाना के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर रात 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। बाद में हमलावर हवाई फायर कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने पर नाराज ग्रामीणों ने खजवाना से निकल रहे स्टेट हाइवे संख्या-39 व स्टेट हाइवे-63 पर सुबह दस बजे से जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कुचेरा थानाधिकारी राजपाल सिंह व खजवाना बीट अधिकारी को हटाने की मांग रखी और धरना पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों से मूंडवा वृत्ताधिकारी विजय कुमार सांखला व मूंडवा तहसीलदार पेमाराम चौधरी ने वार्ता की। वार्ता में जाम हटाने को लेकर सहमति भी बनी थी, लेकिन इसी बीच पुलिस ने जबरन रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कुचेरा थानाधिकारी राजपालसिंह के भी सिर पर चोट लगी।

मांगों पर सहमति के बाद  आंदोलन समाप्त

खजवाना में हुए बवाल के बाद एएसपी राजेश मीना, एसडीएम सुनील पंवार, तहसीलदार पेमाराम चौधरी, सीओ विजय सांखला की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। खजवाना के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हनुमानराम लोमरोड़ ने बताया कि जनप्रतिनिधि मूलाराम, धारूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में कुचेरा थानाधिकारी को हटाने, गांव में स्थाई पुलिस चौकी लगाने का प्रस्ताव भेजने, बलवीर हत्याकांड की जांच निष्पक्ष अधिकारी से करवाने सहित कई मांगों को लेकर पुलिस अधिकारियोें व ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस लिया व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पुलिस की ढिलाई से बढ़ गई नाराजगी

जानकारी के अनुसार खजवाना गांव में सोमवार देर रात कुछ नकाशपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। खजवाना के जाखड़ों के मोहल्ले में हुई घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके सिर पर बदमाशों ने हथियार से वार किया। ग्रामीणों के अनुसार गैंग में करीब 6 लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मंगलवार सुबह खजवाना से निकलने वाले स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने फायरिंग से पहले ग्रामीण कमलेश (40) पुत्र मांगीलाल जाखड़ को घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर भाग गए। ग्रामीणों द्वारा फोन करने पर भी पुलिस मौके पर आने से बचती रही और काफी देर बाद तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो बदमाश पकड़े जाते, लेकिन पुलिस की ढिलाई से आरोपी मौके से भाग गए। वहीं गत सप्ताह खजवाना में एक युवक की हत्या के बाद सोमवार रात को हुई फायरिंग से ग्रामीणों में पुलिस की कार्य शैलनी के प्रति नाराजगी बढ़ गई।

पुलिस ने बरती सख्ती और बढ़ गया आक्रोश

घटना के विरोध में गांव के लोगों ने मंगलवार सुबह 11 बजे जाम लगा दिया व धरना देकर बैठे गए। इसी दौरान पुलिस द्वारा जबरन कार्रवाई के विरोध में गांव में चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार दोपहर 2 बजे हिंसक हो गया। बढ़ते बवाल की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीना, मूण्डवा तहसीलदार पेमाराम चौधरी, मूण्डवा वृत्ताधिकारी विजयकुमार सांखला, नागौर सदर थानाधिकारी रूपाराम, मूण्डवा थानाधिकारी रिछपालसिंह, भावंडा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत, पादू थानाधिकारी सुमन, खींवसर अशोक बिशु पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण भड़क गए व मौके पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस वाले भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए। करीब आधे घंटे बाद जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी में आया हैं कि लाठीचार्ज में 6-7 ग्रामीण घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी में कुचेरा एसएचओ राजपालसिंह घायल हो गए व कई पुलिसकर्मियों के मामूली चोंटे आई। जिनका उपचार किया। वहीं एसएचओ को नागौर रेफर किया गया है।

खजवाना गांव में हुई घटना में कुचेरा थानाधिकारी घायल हुए हैं। मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राममूर्ति जोशी, एसपी नागौर