electricity theft - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डिस्कॉम की परकोटे में बिजली चोरी पर बड़ी कारवाई : 26 मामलो में लगाया 10 लाख का जुर्माना, लोगों में मचा हड़कंप
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की ओर से शनिवार अल सुबह परकोटे में बिजली चोरों पर बड़ी कारवाई को अंजाम दिया गया। अल सुबह हुई इस कारवाई से पूरे परकोटे में बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। डिस्कॉम सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा एवं जयपुर नगर वृत (उत्तर) के अधीक्षण अभियंता अशोक रावत के निर्देशन में सहायक अभियंता (सी-तृतीय), जयपुर सुनील सारण और उनकी टीम ने शनिवार को जयपुर शहर के परकोटा क्षेत्र में विशेष सतर्कता जांच अभियान चलाया।

इस दौरान अल सुबह 4 बजे से 10 बजे तक जालूपुरा, तोपखाना, नींदड़ राव का रास्ता, भींडो का रास्ता व आस-पास के क्षेत्र में कारवाई की गई। कारवाई के दौरान के 26 परिसरों में अलग अलग तरीकों से विद्युत चोरी किया जाना पाया गया, जिसपर संबंधित उपभोक्ताओं के विरूद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत कारवाई करते हुए वीसीआर भरी जाकर करीब 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

अधिशाषी अभियंता (सीडी-तृतीय) अभय गुप्ता ने बताया कि मौके से सभी विद्युत मीटर व अवैध केबिल को जब्त किया जाकर, सभी के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करने की कारवाई की जा रही है। जुर्माना राशि तय समय में जमा नहीं करवाने पर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना, जयपुर शहर पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

डिस्कॉम की विजिलेंस टीम ने मारा छापा
झुंझुनूं। बिजली चोरी रोकने के लिए डिस्कॉम ने पिलानी ब्लॉक के ग्राम बनगोठड़ी, छापड़ा, लीखवा, सरदारपुरा, बेरी आदि गांवों में कार्यवाही कर 6 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त कर वीसीआर भी भरी है। विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुसार कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में बिजली चोरी का नया तरीका सामने आया है। जिन लोगों को विभाग ने कृषि उपयोग के लिए 3 फेस कनेक्शन किए हैं वहीं लोग हरियाणा से अवैध ट्रांसफार्मर ला कर बिजली चोरी कर रहे हैं। डिस्कॉम कृषि क्षेत्र के लिए 5-6 घंटे बिजली की आपूर्ति करता है लेकिन 24 घंटे बिजली के लिए लोग अवैध ट्रांसफार्मर लगा कर चोरी करतें हैं।

छह ट्रांसफार्मर जब्त, आठ लाख की वीसीआर भरी
विभाग की कार्यवाही में 6 ट्रांसफॉर्मर जब्त कर 8 लाख की वीसीआर भरी गई है तथा सभी मामलों में बिजली चोरी के मुकदमे भी दर्ज करवाए गए हैं। टीम में एक्सईएन अशोक चौधरी के अलावा श्रवण कुमार अग्रवाल एक्सईएन विजिलेंस, एईएन कृष्ण सिंह शेखावत, एईएन सुरेन्द्र सैनी, रामप्रताप बरबड़, केके डिग्रवाल, माया लाल, अक्सेबरनाथ सिंह, संदीप मीणा, नरेंद्र सैनी, अंकित राव, अभिषेक नेहरा सहित विजिलेंस टीम के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

बीते एक साल में 125 ट्रांसफार्मर जब्त
डिस्कॉम ने बीते एक साल में बिजली चोरों पर लगाम कसने के लिए 125 से अधिक ट्रांसफार्मर जब्त किए हैं तथा मुकदमे भी किए गए हैं। लाखों का जुर्माना भी वसूला गया, लेकिन बावजूद इसके बिजली चोरी के प्रकरण बढ़ते जा रहे हैं। एक्सईएन अशोक चौधरी ने बताया कि ऐसे भी कई लोग हैं जो बार-बार कानूनी कार्यवाही के बाद भी बाज नहीं आतेए ऐसे भी मामले सामने आए हैं जब एक ही व्यक्ति के खिलाफ  लगातार 3 बार बिजली चोरी के मामले बने हैं लेकिन वही व्यक्ति फिर से बिजली चोरी में लिप्त पाया गया है।

बिजली चोरी के मामलों में वसूली करने में विभाग फेल, भार आम उपभोक्ता पर
झालावाड़। विद्युत विभाग पूरे जिले भर में चोरी के मामलों में आरोपियों से वसूली और कार्रवाई में लगातार पीछे रहता चल रहा है, यही वह सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते झालावाड़ जिले में चोरी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। विद्युत विभाग के अधिकारी और विजिलेंस टीमें कहने को तो साल भर फील्ड में विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करती रहती है, किंतु अधिकांश मामलों में ना तो वसूली हो पाती है ना ही नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन से विद्युत विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाहियों का डर निकल चुका है और लोग खुलेआम बिजली की चोरी कर रहे हैं, जिसके चलते विद्युत विभाग की छीजत लगातार बढ़ती जा रही है और आम उपभोक्ता बोझ के तले पिसता जा रहा है।

छीजत में अव्वल है झालावाड़ जिला
कहा जाता है कि जयपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले कुल 17 जिलों में से झालावाड़ जिला छीजत में अव्वल है, यहां पर विभाग के आंकड़े खुद 20%  छीजत की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन विद्युत विभाग के सूत्र बताते हैं कि झालावाड़ जिले के कुछ क्षेत्रों में छीजत 45 से 50% तक भी है जिसको रोकने में महकमा बिल्कुल नाकाम साबित हो रहा है। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 झालावाड़ जिले में 20. 17% छीजत थी। 2020-21 मई छीजत का प्रतिशत 20.04 रहा जबकि वर्ष 2021-22 की बात करें तो छीजत घटकर 18.62% तक पहुंची है।

चोरी के मामलों में वसूली और एफआईआर में विभाग फेल
विद्युत चोरी के मामले में आरोपियों से पैनल्टी वसूली तथा वसूली नहीं होने पर एफआईआर को लेकर विभाग का प्रदर्शन जरा भी ठीक नहीं है। आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो विभाग पूरी तरह से फेल नजर आता है। पिछले 3 सालों में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर यदि नजर डालें तो लगभग 20% मामलों में ही विभाग वसूली कर पाया है, वही इतने ही मामलों में एफआईआर दर्ज करवाए जाने की कार्यवाही हुई है, जबकि विभागीय निदेर्शों के अनुसार ऐसे सभी मामले जिनमें वसूली नहीं हो पाती है इनमें एफआईआर करवाए जाने का प्रावधान है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान विद्युत विभाग की विभिन्न टीमों ने जिले में कुल 2195 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 180 मामलों में ही आरोपियों से वसूली हो पाई, जबकि 879 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से वर्ष 2020-21 के दौरान विद्युत विभाग ने कुल 3541 चोरी के मामले पकड़े, जिनमें से 1357 मामलों में वसूली हो पाई तथा 1058 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसी तरह से वर्ष 2021-22 के दौरान विद्युत विभाग ने चोरी के कुल 1765 से मामले पकड़े, 488 मामलों में वसूली हुई जबकि 264 में एफ आई आर दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार से यदि पिछले 3 वर्ष के कुल आंकड़ों की बात करें तो उनमें विद्युत विभाग में कुल 7501 मामले चोरी के पकड़े, जिनमें से 2025 में वसूली हो पाई, जबकि 2201 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई, शेष 3275 चोरी में पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। यानी अब तक कुल चोरी के मामलों में से आधे मामलों में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, जो सीधे तौर पर विद्युत विभाग की उदासीनता को दशार्ता है तथा यही वह आंकड़े हैं जो चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के हौसलों को बुलंद करते हैं।

एक्सपर्ट व्यू: चोरी रुकेतो मिले उच्च क्वालिटीकी बिजली
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि छीजत कम होने और चोरी रुकने से आर्थिक फायदा उपभोक्ताओं को कितना हो सकता है यह ऊपर के स्तर से तय होगा। किंतु यह बात निश्चित तौर पर कही जा सकती है कि उपभोक्ता को अच्छी क्वालिटी की विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। अग्रवाल ने बताया कि अभी जहां पर जितने लोड के कनेक्शन है वहां उतनी ही क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, लेकिन वहां आंकड़े डालने वाले लोड को बढ़ा देते हैं और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे नियमित उपभोक्ताओं को पूरा वोल्टेज नहीं मिल पाता है ना ही उन्हें अच्छी क्वालिटी की बिजली मिल पाती है। अग्रवाल ने कहा कि यदि चोरी रुक जाएगी और सभी उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली जलाएंगे तो विद्युत विभाग के पास विद्युत भार की भी पूरी गणना होगी, उसी के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाए जा सकेंगे ताकि उपभोक्ताओं को बिजली अच्छी तरह मिल सके और बार-बार होने वाली तकनीकी परेशानियों से छुटकारा मिल पाए।

विद्युत चोरी रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिन मामलों में वसूली नहीं हो पाई है उन में एफआईआर करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। चोरी और छीजत कम होने से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा, बेहतर क्वालिटी की बिजली मिल पाएगी जिससे आर्थिक रूप से भी कहीं ना कहीं फायदा जरूर मिलेगा।
एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झालावाड़