aimim - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को बड़ा झटका : एआईएमआईएम ने तोड़ा नाता, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शुक्रवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है। यह कदम हुमायूं कबीर से जुड़े विवादों और उन पर लगे आरोपों के बाद उठाया गया है। एआईएमआईएम का कहना है कि इन विवादों ने राज्य में मुसलमानों की अखंडता और प्रतिनिधित्व को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि वह अब पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में पार्टी ने कहा कि कबीर से जुड़े घटनाक्रमों ने बंगाल के मुस्लिम समुदाय की संवेदनशीलता को उजागर किया है और पार्टी ऐसे किसी भी बयान या कृत्य के साथ नहीं जुड़ सकती जो मुसलमानों की निष्ठा पर सवाल खड़ा करें। एआईएमआईएम ने कहा कि दशकों के 'धर्मनिरपेक्ष शासन' के बावजूद बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और उत्पीड़ित समुदायों में बने हुए हैं। पार्टी ने जोर देकर कहा कि एआईएमआईएम का राजनीतिक उद्देश्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों को एक स्वतंत्र आवाज प्रदान करना है। साथ ही पार्टी ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में पश्चिम बंगाल में उसका किसी भी राजनीतिक संगठन के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

यह अलगाव तब हुआ है जब राजनीतिक हलकों में एक कथित स्टिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें हुमायूं कबीर को कथित तौर पर विवादित टिप्पणी और राजनीतिक सौदेबाजी करते हुए दिखाया गया है। इन दावों ने राज्य में एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। हालांकि, कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता की मुश्किल बढ़ाएंगे ओवैसी, बोले-बंगाल में नाइंसाफी की लंबी लिस्ट, हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान
कोलकाता/हैदराबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाएंगे। ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी है, लेकिन धर्मनिरपेक्ष होकर उनसे वोट तो लेते हैं लेकिन उन्हें उनका हक और भागीदारी नहीं देते हैं। ओवैसी ने लोगों से लगा कि दुआ करें कि मजलिस और मजबूत हो। बंगाल के ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ रही है।

हैदराबाद में एआईएमआईएम चीफ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एआईएमआईएम ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ पार्टी एक गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। हमारी कोशिश है कि एआईएमआईएम को मजबूत किया जाए। हमारी आवाज को मजबूत किया जाए। ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं। वहां 30 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, वहां लगभग 5 लाख पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया। जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वोट हासिल करते हैं लेकिन जहां एआईएमआईएम हिस्सेदारी की बात करती है तो इन्हें तकलीफ होती है। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक कबीर ने उतारे हैं 182 कैंडिडेट

हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने अभी तक 182 कैंडिडेट का ऐलान किया है। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी थी। हुमायूं कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर से लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर में पूनम बेगम को उतारा है। हुमायूं कबीर टीएमसी में थे, लेकिन टीएमसी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया था। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। इसके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों को निशाना बनाने वाली हिंसक तस्वीरों वाले एक पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है और जरूरत पडऩे पर जेल जाने को भी तैयार हैं।

भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मुख्यमंत्री को टोपी पहने दो लोगों पर बेहद करीब से गोली चलाते हुए दिखाया गया था, हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। ओवैसी ने इसी वीडियो के संदर्भ में हैदराबाद में सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर सीएम सरमा ने कहा, मुझे ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है, हालांकि अगर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है, तो मैं जेल जाने को तैयार हूं। अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है, तो पुलिस को आकर मुझे गिरफ्तार करना चाहिए। मैं इस पर आपत्ति कैसे कर सकता हूं? मैं जेल जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, लेकिन मैं अपनी कही बात पर कायम हूं। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं और आगे भी उनके खिलाफ खड़ा रहूंगा।

यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि इस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके चलते भाजपा को बाद में इसे हटाना पड़ा। वीडियो को बाद में क्यों हटाया गया, इस सवाल पर असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने स्पष्ट किया कि वीडियो को इसलिए हटाया गया क्योंकि इसकी गलत व्याख्या की गई थी और ऐसा लग रहा था कि इससे लोगों को असुविधा हुई है।

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव की आहट, छोटे दल भी हुए सक्रिय
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राज्य में चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के साथ ही छोटे दलों ने भी चुनावी समर में उतरने की तैयारी तेज कर दी है। बसपा ने सभी दलों को पछाड़ते हुए उत्तरप्रदेश की तर्ज पर पांच नेताओं को टिकट दिए हैं।

एआईएमआईएम ने भी पार्टी के प्रदेश संयोजक जमीन खान को हवामहल से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। राष्टय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी चुनावी समर में उतरने के लिए कमरकस ली है। पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल दल के विस्तार के लिए प्रदेशभर में रैली के जरिए मतदाताओं को साधने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी, माकपा, भाकपा, जनता दल धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव जंग की तैयारी में जुटे हैं।

बसपा
बसपा के टिकट पर वर्ष 2018 में छह विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन बाद में सभी छह विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बसपा के साथ वर्ष 2008 में भी ऐसा ही हुआ था, जब भी बसपा के टिकट पर छह विधायक जीते थे, कुछ समय बाद सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार बसपा ने पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनावी जंग में उतारने की रणनीति तैयार की है। बसपा ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए धौलपुर से ‘बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय’ यात्रा शुरू की, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी।

आरएलपी
पार्टी के प्रदेश में तीन विधायक और एक सांसद हैं। पार्टी समय-समय पर युवा, किसान और जवान के हितों के लिए संघर्षरत हैं। किसान आन्दोलन के मुद्दे पर एनडीए में शामिल आरएलपी प्रमुख एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। आरएलपी प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जिसमें उन लोगों को भी टिकट दिए जा सकते हैं। जिन पर भाजपा और कांग्रेस ने विचार नहीं किया होगा।

एआईएमआईएम
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असुद्दीन औवेसी प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए बार-बार राज्य के दौरे कर रहे हैं। उनका फोकस मुस्लिम बाहुल्य करीब तीन दर्जन सीटों पर हैं, जहां पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी मुस्लिम नेताओं को ही चुनाव में उतारेगी।

सीपीएम
प्रदेश में अभी दो विधायक हैं। पार्टी राज्य की 27 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। सीपीएम के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक अमराराम कहते हैं कि पार्टी वर्षभर सक्रिय रहती हैं। किसान आन्दोलन पर केन्द्र सरकार को झुकाया है, ऐसे में पार्टी का फोकस अभी 27-28 सीटों पर हैं। इसी तरह सीपीआई भी प्रदेश की शेखावाटी, बीकानेर संभाग की कुछेक सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी।

आरएलडी
आएलडी का एक विधायक है। इस बार भी आरएलडी और कांग्रेस के बीच तालमेल होने की संभावना हैं। आरएलडी विधायक डॉ.सुभाष गर्ग अभी राज्य सरकार में मंत्री हैं।

आप
पार्टी की अभी दिल्ली और पंजाब में सरकार है। पार्टी का मुख्य फोकस पंजाब से लगते हुए बीकानेर संभाग पर हैं। पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल श्रीगंगानगर में सभा की थी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

ओवैसी आज जयपुर में
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असुदुद्दीन ओवैसी 2 जुलाई को रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राज्य संयोजक जमील खान ने बताया कि देश और प्रदेश में समाज के कमजोर वर्गों के साथ अत्याचार और शोषण की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अल्पसंख्यकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है, इस तरह की घटनाओं के विरोध में दो जुलाई को सभा को संबोधित करेंगे।

औरंगाबाद का नाम बदलने के विरोध में जलील की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) सांसद इम्तियाज जलील की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रविवार को दूसरा दिन है।

गौरतलब है कि राज्य और केंद्र सरकार ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का फैसला किया है। इस फैसले के खिलाफ जलील ने शनिवार से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।

इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खैरे ने जलील से इतिहास पढ़ने को कहा है और आरोप लगाया है कि वह (जलील) शहर का नाम बदलने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि एआईएमआईएम मुगलों और निजामों की वारिस है।

बिहार में ओवैसी की एआईएमआईएम में टूट, 4 विधायक राजद में शामिल
पटना। बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 5 में से चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। एआईएमआईएम के पांच में से चारों विधायकों को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव साथ लेकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद चारों विधायकों के साथ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार यादव ने सिन्हा को एआईएमआईएम के चार विधायकों के पार्टी छोड़कर राजद में शामिल होने की जानकारी दी है। यादव इस संबंध में शाम में संवाददाता सम्मेलन कर औपचारिक घोषणा करेंगे। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को छोड़कर कोचाधामन से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से विधायक शाहनवाज आलम, बायसी से विधायक रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज से विधायक अनजार नईमी राजद में शामिल हुए है।