criminals arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एटीएस-एनटीएफ का शिकंजा : अनोखे नाम वाले ऑपरेशन से बदमाशों की धर-पकड़, वर्षो से फरार शातिरों की उड़ी नींद
जयपुर। अपराधी चाहे कितना भी चालाक हो या वर्षो से फरार, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। प्रदेश में एटीएस और एएनटीएफ ने इसे फिर साबित किया है। अपराध और अपराधियों की नई चालों को मात देने के लिए अब एटीएस और एएनटीएफ ने एक ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है, जो एक मिसाल बन रही है। अजब नामों वाले गुप्त ऑपरेशन, मगर काम इतने घातक कि वर्षो से फरार शातिरों की नींद उड़ी हुई है। आईजी विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों को भ्रमित करने और सूचना लीक होने से रोकने के लिए एजेंसियों ने ऑपरेशन के बेहद रहस्यमय और असामान्य नाम अपनाए हैं।

इन ऑपरेशनों के नाम टटपूंजिया, मदराघव, मरूद्रग, गांजनेय, कटुरागिनी, जिसमन्ना और ज्ञानीगंज सुनने में भले अजीब लगें लेकिन इनकी आड़ में ऐसी खुफिया रणनीतियां छिपी होती हैं, जिनसे अपराधी समझ ही नहीं पाते कि उन पर कब, कहां और कैसे घेरा कस गया।

किसके लिए कौनसा ऑपरेशन चला
15 हजार रुपए के इनामी लाभचंद, 10 हजार के इनामी बाबूलाल, 25 हजार के इनामी गोपाल, 25 हजार के इनामी अकबर, 25 हजार रुपए का इनामी अजय सिंह, 20 हजार रुपए के इनामी हेमरत्न को पकड़ने के लिए ऑपरेशन टटपूंजिया, 25 हजार रुपए की इनामी संगीता के लिए कटुरागिनी, 25 हजार के इनामी शैलेन्द्र सिंह के लिए देवी लॉयन, 25 हजार रुपए के ऋषिराज के लिए टंडन, 20 हजार के आरिफ के लिए ज्ञानीगंज, 25 हजार के इनामी श्रीराम के लिए मदराघव, 25 हजार के इनामी शंकर के लिए मरूद्रग, 25 हजार के इनामी बजरंग के लिए गांजनेय समेत अन्य ऑपरेशन चलाए गए।

इसलिए रखे जा रहे रहस्यमयी नाम
खुफिया सूचनाओं का लीकेज रोकने का बेहतरीन तरीका
ऑपरेशन की गोपनीयता बढ़ती है
अपराधियों की निगरानी और लोकेशन ट्रेसिंग में आसानी
टीमों की कॉर्डिनेशन रणनीति मजबूत होती है
कोड नाम से ऑपरेशन की दिशा का अंदाजा लगाना अपराधियों के लिए नामुमकिन

इनका कहना है
नाम भले अजीब हों लेकिन ये ऑपरेशन अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुके हैं। अपराध कितना भी पुराना, अपराधी कितना भी शातिर हो आखिरकार पकड़ा ही जाता है। एटीएस-एएनटीएफ का यह नया तरीका प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना रहा है और अपराधियों को साफ संदेश दे रहा है छुपो जितना छुप सकते हो कानून तुम्हें ढूंढ ही लेता है।
-विकास कुमार, आईजी एटीएस-एएनटीएफ

एजीटीएफ के गठन के बाद एक साल में 60 इनामी अपराधी किए गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश में पुलिस एंटी गैंग्सटर्स टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) के गठन के बाद एक साल में 60 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बड़ी मात्रा में अफीम, डोडा-चूरा एवं पोस्त, गांजा, एमडी ड्रग्स, अवैध शराब और अवैध हथियारों को जब्त करने की कार्रवाई हुई। एजीटीएफ के मुखिया और एडीजी (सीआईडी क्राइम ब्रांच) दिनेश एमएन ने बताया कि ग्राउण्ड लेवल पर सूचना एकत्रित कर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ की गई।

मादक पदार्थों पर कार्रवाई
मादक पदार्थ, अवैध शराब कार्रवाई में 19 अपराधी गिरफ्तार कर 12 हजार, 417 किलो ग्राम डोडा चूरा व पोस्त, 3 किलो 810 ग्राम अफीम, 227 किलो 220 ग्राम गांजा, 12 किलो 103.71 ग्राम एमडी, 1334 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब और 124 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त की गई। हथियारों के विरूद्ध कार्रवाई मतें 27 अपराधी गिरफ्तार कर 78 अवैध हथियार, 25 मैग्जीन और 147 कारतूस जब्त किए गए।

फायरिंग की घटनाओं में कमी
जनवरी से दिसंबर 2024 तक प्रदेश में फायरिंग के दर्ज प्रकरणों में वर्ष 2023 की अपेक्षा जहां 27.94 प्रतिशत की कमी देखी गई, इन घटनाओं में घायलों की संख्या में 45.67 प्रतिशत एवं मृतकों की संख्या में 30.95 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वर्ष 2022 से 2024 तक की तुलना करें तो दर्ज प्रकरणों में 40 प्रतिशत घायलों की संख्या में 47.67 प्रतिशत मृतकों की संख्या में 43.14 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2024 में दिसंबर तक प्रदेश में फायरिंग के कुल 276 मुकदमे दर्ज किए गए, जिसमें घायलों की संख्या 157 एवं मृतकों की संख्या 29 थी।

31 दिसम्बर तक क्या हुई कार्रवाई एमएन ने बताया कि इनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई में 60 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए, इनमें एक लाख का एक इनामी, 75 हजार का एक इनामी, 50 हजार के आठ इनामी, 35 हजार के चार इनामी, 25 हजार के 27 इनामी, 20 हजार के तीन इनामी, 15 हजार का एक इनामी, 10 हजार के सात और 5 हजार के आठ इनामी हैं। इसमें एनडीपीएस में वांछित एक लाख के इनामी सुमित मांजू, कुलदीप जघीना हत्याकांड़ में 50 हजार के इनामी हत्या के आरोपी सचिन जाट भी शामिल है। पिछले साल आठ जुलाई को इटली में ट्रेपानी शहर सिसली क्षेत्र से 50 हजार के इनामी अपराधी अमरजीत सिंह बिश्नोई को इटली पुलिस से गिरफ्तार करवाया गया। पिछले दिनों उसकी पत्नी सुधा कंवर को भी इटली से गिरफ्तार किया है। 25 हजार के इनामी आतंकवादी मेराजूद्दीन को गिरफ्तार करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एजीटीएफ  गठन के बाद हत्या, लूट, एनडीपीएस के 15 लाख 75 हजार के 60 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

दहशतगर्दी-आपराधिक गतिविधियों पर एक्शन: सुबह चार बजे 1007 बदमाशों के ठिकानों पर दबिश
जयपुर। जयपुर शहर में दहशगर्दी एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्तदबिश, गिरफ्तारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। टीमों ने 1007 आर्म्स एक्ट, चैन, मोबाइल एवं पर्स स्नेचर के चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों एवं निवास स्थानों पर दबिश दी गई। सुबह चार बजे अपराधियों को दबोचा गया।

इस दबिश में 418 अपराधियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिनमें से 344 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। टीमों ने आबकारी अधिनियम में 14, धारा 170 बीएनएसएस में 264, धारा 129 बीएनएसएस में 4, धारा 126/135 बीएनएसएस में 6, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों में 40 एवं पूर्व के प्रकरणों में वांछित 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 16 संदिग्ध वाहन जब्त किए गए। इस अभियान में करीब 3000 पुलिसकर्मियों ने करीब तीन घंटे तक इलाकों को खंगाला। एडिशनल कमिश्नर क्राइम कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जयपुर शहर में ऐसे अपराधी जो अवैध हथियार, चैन, पर्स, मोबाइल, बैग स्नेचिंग की वारदात करते हैं। हथियारों के साथ वारदात करते हैं, गली मौहल्लां में भय पैदा करते हैं। जमीन एवं सम्पति के विवादों को निपटाने में भय का माहौल पैदा करते हैं, आपराधिक गैंग के सदस्य है जो गंभीर अपराध करते हैं, उनकी आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने के लिए एवं उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया।

जिला (दक्षिण)
दबिश: 203
अपराधी: 68
आबकारी अधिनियम में: 4
पूर्व में: 3
170 बीएनएसएस में: 33
वारण्टी एवं गिरफ्तार वारण्टों में गिरफ्तार: 4
संदिग्ध वाहन जप्त: 02

एक नजर में कार्रवाई
जिला पूर्व
कुल ठिकानों पर दबिश: 353
पकड़े गए अपराधी: 149
आबकारी अधिनियम में कार्रवाई: 7
पूर्व के प्रकरणों में: 9
126/170 बीएनएसएस: 111
वारण्टी एवं गिरफ्तार वारण्टों में गिरफ्तार: 22
संदिग्ध जब्त वाहन: 5

जिला पश्चिम
दबिश: 211
पकडे़ अपराधी: 63
आबकारी अधिनियम में:2
पूर्व के प्रकरणों में:2
170 बीएनएसएस में: 41
वारण्टी व गिरफ्तार वारण्टों में गिरफ्तार: 1
संदिग्ध जब्त वाहन- 1

जिला (उत्तर)
दबिश: 240
अपराधी: 138
आबकारी अधिनियम: 1
पूर्व में गिरफ्तार: 2
129 बीएनएसएस में: 4
170 बीएनएसएस में: 79
126/135 बीएनएसएस में: 6
वारण्टी व गिरफ्तार वारण्टों में गिरफ्तार: 13
संदिग्ध वाहन जप्त: 08

अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ तलाशी अभियान, 159 अपराधी गिरफ्तार
जयपुर। शहर में दहशतगर्दी व अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीमों ने गिरफ्तारी व तलाशी अभियान चलाया। लूट करने वाले अपराधियों के ठिकानों व निवास स्थानों पर दबिश दी। चालानशुदा कुल 400 सक्रिय अपराधियों को चिन्हित किया गया था। सुबह 6 बजे से अपराधियों के ठिकानों पर दबिश व तलाशी अभियान चलाया गया।

एडिश्नल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि अभियान में कुल 246 अपराधियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिनमें से 159 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स, एनडीपीएस व एक्साईज एक्ट में 5 मामले दर्ज हुए एवं 32 संदिग्ध वाहन बरामद किए गए।

हरियाणा एसटीएफ ने 10 हजार के इनामी वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 10 हजार रुपए के दो इनामी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में मंजीत को गिरफ्तार किया है, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम था। वह हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत जघन्य मामलों में वांछित था। वह उम्रकैद की सजा काट रहा था।

एक अन्य कार्रवाई में गत पांच साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को मुंढाल से गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने खुफिया सूचना के बाद कार्रवाई की।