stf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान गिरफ्तार, गोलीबारी कर भागने की कोशिश नाकाम
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस की विशेष कार्य बल ने उत्तर प्रदेश के एक वांछित अपराधी रिज़वान (40) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने मंगलवार को बताया कि रिज़वान को आस्था कुंज पार्क के पास हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात हुई थी। रिज़वान पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खास सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में एक रणनीतिक जाल बिछाया। रिज़वान से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उसने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

आखिरकार, रिज़वान को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, "रिज़वान दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद का रहने वाला है। हमें पता चला है कि बुलंदशहर के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वह वांछित था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 17 फरवरी, को 15,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।" उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि रिज़वान एक आदतन और कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं,जिनमें से 24 दिल्ली में और चार उत्तर प्रदेश में हैं।

उसके आपराधिक इतिहास में मुख्य रूप से झपटमारी और चोरी के मामले शामिल हैं, हालांकि गंभीर अपराधों में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी के 10 से अधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में विशेष कार्य बल (एसटीएफ)का एक जवान शहीद हो गया तथा दो कुख्यात अपराधी ढ़ेर हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में सुबह करीब 2:30 बजे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी मारे गए। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि मुठभेड़ से पहले कुंदन ठाकुर ने नेपाल के नंबर से चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कई पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कॉल ट्रेसिंग के जरिए अपराधियों का लोकेशन हासिल किया और एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान राम यादव शहीद हो गये। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो पिस्तौल , दो कट्टा, पांच कारतूस और 17 खोखा बरामद किए हैं। वहीं मौके से उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है, जो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक( डीआईजी)और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हरियाणा एसटीएफ ने 10 हजार के इनामी वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 10 हजार रुपए के दो इनामी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में मंजीत को गिरफ्तार किया है, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम था। वह हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत जघन्य मामलों में वांछित था। वह उम्रकैद की सजा काट रहा था।

एक अन्य कार्रवाई में गत पांच साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को मुंढाल से गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने खुफिया सूचना के बाद कार्रवाई की।