patrolling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छात्रा का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से कार्रवाई
जयपुर। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से छात्रा का पीछा कर अभद्र हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से था परेशान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई करते हुए स्कूल आती-जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर टीम ने सादे कपड़ों में निगरानी रखी। सुबह छात्रा के स्कूल जाते समय आरोपी उसके पीछे-पीछे आया, तभी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की हरकतों से छात्रा डरी हुई थी और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शिव भक्तों की सुरक्षा को अलर्ट वन विभाग
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की बोराबांस रेंज में चंबल की कराइयों में विराजमान महादेव के दर्शन के लिए वन विभाग ने गेपरानाथ के दरवाजे खोल दिए हैं। अब सावन माह में शिव भक्त महादेव के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, वनक्षेत्र में संभावित डेंजर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए वन कर्मचारी व अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। जोखिमभरे जगहों पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। दरअसल, गेपरनाथ में चट्टानों की कराइयों में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर स्थापित है। जहां समान्य दिनों में पर्यटक व श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाती। लेकिन, सावन माह में दर्शनार्थियों के लिए गेपरनाथ के द्वार खोल दिए जाते हैं। इस वनक्षेत्र में कई जोखिमभरे स्थल हैं। चंबल नदी से 300 फीट ऊंचे पहाड़ों की चट्टानों पर लोग सेल्फी लेते हैं। वहीं, चोरी छिपे चंबल की कराइयों में जाने की कोशिश करते हैं। विगत वर्षों में कई हादसे हो चुके हैं। जिसकी वजह से जिला प्रशासन व वन विभाग ने लोगों का प्रवेश बंद कर दिया।

इन डेंजर प्वाइंट पर बढ़ाई गश्त
पगमार्क फाउंडेशन के अध्यक्ष देवव्रत सिंह हाड़ा ने बताया कि गरड़िया महादेव मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचने से पहले ऊपर की ओर हनुमान मंदिर आता है। जिसके पीछे खुली चट्टान है। जहां लोगों की आवाजाही रहती है। महादेव के मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के राइट साइड में पहला झरना आता है, जो करीब 250 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता है। वहीं, मंदिर की अंतिम सीढ़ियों के उल्टे हाथ पर सुरक्षा दीवार टूटी हुई है, जिससे लोग कराइयों में स्थित कुंड की तरफ उतरने की कोशिश करते हैं। इन सभी जगहों पर वन विभाग ने वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी है, जो श्रद्धालुओं को इस तरफ आने से न केवल रोक रहे बल्कि उन्हें खतरों से भी आगाह कर समझाइश कर रहे हैं।

एंट्री गेट पर ही श्रद्धालुओं की समझाइश
रावतभाटा रोड स्थित गेपरनाथ महादेव वन क्षेत्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर 24 घंटे वनकर्मियों की टीम तैनात रहती है। यहां बेरियर पार करने से पहले श्रद्धालुओं के नाम पते नोट कर प्रवेश देने के साथ ही मंदिर के अलावा अन्य संभावित जोखिमभरे स्थलों पर न जाने की सख्त हिदायत दे रहे हैं। साथ ही होमगोर्ड व वनकर्मी गश्त कर रहे हैं। सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वन अधिकारियों ने जगह जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाने का काम शुरू कर दिया है।

12 महीने बहता है झरना
गेपरनाथ के दर्शन के लिए करीब 200 से 250 सीढ़ियां उतरकर जाना पड़ता है। मंदिर में बारह माह झरना बहता है। यह भगवान शिव पर गिरता है तो ऐसा लगता है मानो प्रकृति खुद भगवान शिव का अभिषेक कर रही हो। श्रद्धालुओं के अनुसार यह स्थान साधु संतों की तपस्थली भी रही है। यहां पर पहले सीढ़ियां नहीं थी, इन्हें बाद में बनवाया गया। इस स्थान को धार्मिक के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी देखा जाता है।

हादसे के बाद सुर्खियों में आया गेपरनाथ
वर्ष 2008 में यहां मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियां टूट गई थी। इस हादसे के बाद यह स्थान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। सीढ़िया ढहने से कई महिलाएं व बच्चे फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किलों से बाहर निकाला गया था। हालांकि, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

मंदिर तक पहुंचने का रास्ता सुरक्षित
चट्टानों की कराइयों में स्थित भगवान शिव के मंदिर तक पहुंचने का रास्ते में सुरक्षा के पुख्ता इंजताम किए गए हैं। मंदिर तक जाने व आने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। जिनके बीच में लोहे की रेलिंग लगी हुई हैं। वहीं, दर्शनार्थियों को खतरनाक जगहों पर न जाने के लिए जगह-जगह समझाइश भी की जा रही है। हालांकि, श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के पास कराइयों में कुंड हैं, जहां अवैध मतस्यआखेट होता है। जिन्हें देख अन्य लोग भी वहां जाने का प्रयास करते हैं। विभाग को अवैध मतस्य आखेट पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

इनका कहना है
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए गेपरनाथ के द्वार खोल दिए हैं। बेरियर पर तैनात वनकर्मी लोगों के नाम पते नोट कर रहे हैं। प्रवेश देने से पहले उन्हें मंदिर के अलावा संभावित जोखिमभरे स्थलों पर न जाने की सख्त हिदायत देकर समझाइश कर रहे हैं। इसके अलावा दो से तीन कर्मचारियों को गश्त पर लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
- जनक सिंह, एसीएफ मुकुंदरा टाइगर रिजर्व कोटा

सावन के चलते श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दर्शन के लिए गेपरनाथ में प्रवेश की इजाजत दी गई है। यहां तैनात कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं, जो लोगों को संभावित डेंजर प्वाइंट पर जाने से रोक रहे हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर समझाइश कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई व्यक्ति चोरी छिपे खतरनाक जगहों पर जाते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभिमन्यू सहारण, डीएफओ, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व

अभी मुकुंदरा के गेपरनाथ में पुलिस जाब्ता नहीं लगाया गया है। हालांकि, दो-तीन दिनों में 10 से 12 जवान तैनात कर दिए जाएंगे।
- मनीष शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक ,

गेपरनाथ महादेव धार्मिक पर्यटन स्थल है, जो प्रकृति का अलौकिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। दूर-दराज से लोग महादेव के दर्शन को आते हैं। वहीं, एशिया की सबसे बड़ी वल्चर कॉलोनी भी यहीं है। ऐसे में वन विभाग को टिकट लगाकर पर्यटकों के लिए खोला जाना चाहिए ताकि, पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। हालांकि, इससे पहले सभी जरूरी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किया जाएं।
- एएच जैदी, नेचर प्रमोटर

अफीम तस्करी करते अन्तरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार
कोटा। कोटा जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर गश्त व ट्रेन की चेकिंग के दौरान शुक्रवार देर रात को एक किलो 310 ग्राम अफीम सहित दो अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देख घबरा गए। इस पर शक होने पर पूछताछ की गई तो दोनों ने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए आदर्श आचार संहिता में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत एएसपी जीआरपी नरेश कुमार शर्मा तथा पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत कोटा  चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों पर एवं ट्रेनों में गश्त एवं चैकिंग की गई। इस दरौन शुक्रवार रात को  रेलवे स्टेशन कोटा पर खड़ी ट्रेन कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस की चैकिंग के दौरान  ट्रेन के जनरल कोच में बैठे दो यात्री पुलिस को देखकर एकदम से घबराकर अपनी सीट से उठकर अपना सामान हाथ में लेकर टॉयलेट की ओर जाने लगे। शक होने पर रोका तो उन्होंने  अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ लक्खा (28) पुत्र गुरदेव सिंह निवासी रताथेड़  जिला फाजिलका पंजाब एवं दूसरे ने अपना नाम जवान सिंह (40) पुत्र कालू सिंह राजपूत, निवासी देवरिया  जिला झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। दोनों के बैग की तलाशी ली तो एक किलो 310 ग्राम अफीम मिलने पर गिरफ्तार किया । आरोपियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था और ना कोई संतोषप्रद जवाब दे सके । दोनों के खिलाफ  धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच मुकेश शर्मा थानाधिकारी जीआरपी थाना सवाईमाधोपुर को सौंप दी गई।

सुवासरा से  खरीदी अफीम
पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनकी पूर्व में केन्द्रीय कारागृह फाजिलका पंजाब में न्यायिक अभिरक्षा के दौरान दोस्ती हुई एवं जेल में रहने के दौरान ही दोनों तस्करों द्वारा अन्तरराज्यीय तस्करी कर मोटा पैसा कमाने का प्लान बनाया। अफीम की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने जेल से बाहर आने के बाद आपस में संपर्क किया फिर  सुवासरा मन्दसौर (मप्र.) से  अफीम खरीदकर तस्करी के लिए  ट्रेन से पंजाब लेकर जा रहे थे।  कब्जे से बरामद मादक अफीम की अन्तरराष्ट्रीय कीमत करीब 13 लाख रुपए है। आरोपियों  के कब्जे से बरामद अफीम की खरीद फरोख्त में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में अनुसंधान जारी है।

वन भूमि पर उठाई आंख तो माफियाओं की खैर नहीं
कोटा। कोटा वन मंडल एक्शन मोड़ में आ गया है। वनभूमि की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। वनखंड़ों में फ्लैग मार्च, गश्त बढ़ाकर वनमंडल ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दो माह से  धड़ाधड़ हो रही कार्रवाई से वन माफियाओं में खलबली मची हुई है। वन क्षेत्रों से जुड़े संवेदनशील इलाकों में वनकर्मियों के बढ़ते कदम अपराधियों के लिए सख्त हिदायत है कि वन भूमि पर अतिक्रमण, अवैध कब्जा या वनों को नुकसान पहुंचाया तो उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गत दो माह में ही वनमंडल ने माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना वसूला। जिससे सरकार के राजस्व में इजाफा हुआ है।

दो माह में 17.50 का वसूला जुर्माना
कोटा वनमंडल के डीएफओ तरुण मेहरा ने गत वर्ष 1 नवम्बर को कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद से ही वन अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धड़ाधड़ कार्रवाई कर 17.50 लाख का जुर्माना वसूला। उप वन संरक्षक मेहरा ने बताया कि अवैध खनन, प्रतिबंधित लकड़ियों का परिवहन,  वन भूमि पर अतिक्रमण, वनभूमि से पत्थर निकाल अवैध परिवहन, अवैध आरा मशीनों का संचालन करने सहित अन्य अपराधों पर नकेल कसते हुए कार्रवाई कर जुर्माना राशि वसूली। उन्होंने बताया कि वनभूमि की सुरक्षा के लिए प्रत्येक रेंज में गश्ती दल बनाए गए हैं, जो पूरी रात वनखंड़ों में गश्त कर वनभूमि की हिफाजत कर रहे हैं।

प्रत्येक रेंज में चार गश्ती दल गठित : डीएफओ तरुण मेहरा ने बताया कि जिले में वनमंडल की सभी रेंजों में रात्रि गश्त के लिए 44 जवानों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक रेंज में 4-4 गश्ती दल गठित किए हैं। एक दल में 7 से 8 जवान शामिल हैं, जो कड़ाके की ठंड में वनक्षेत्रों में रात्रि गश्त कर वनभूमि की सुरक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा रेंज कार्यालय का गश्ती दल भी सुबह-शाम अपने-अपने इलाकों में गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जवानों की टॉस्क आॅरियंटेड गश्त
जानकारी के अनुसार वनरक्षक से लेकर रेंजर तक टॉस्क आॅरियंटेड गश्त कर रहे हैं। उन्हें प्रत्येक दिन अलग-अलग वनखंडों में गश्त करवाई जा रही है। गश्त के दौरान जवानों के साथ जीप, कार, बोलेरो कैम्पर सहित अन्य वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं। संवेदनशील इलाके बरड़ा बस्ती, क्रेशर बस्ती व जगपुरा वनखंडों में फ्लैग मार्च व गश्त की जा रही है।

अप्रेल से अब तक 30 लाख का रेवन्यू
वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वनमंडल ने अप्रेल से अब तक कुल 30 लाख का जुर्माना वसूला है। जिसमें से 17.50 लाख का जुर्माना तो डीएफओ मेहरा के कार्यभार ग्रहण करने के दो माह में ही वसूला गया। इस अवधि में अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई अमल में लाई गई।  जिससे माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।

60 टन लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त
डीएफओ मेहरा ने बताया कि लाडपुरा रेंज के विभिन्न वन खंडों से गत दो माह में वनकर्मियों ने 60 टन लकड़ियों से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं। संबंधित व्यक्तियों द्वारा इनकी पैनल्टी जमा नहीं करवाए जाने पर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में कैथून इलाकों में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर छापा मार आरा मीशन व भारी मात्रा में लकड़ियां जब्त की थी। जिनका जुर्माना जमा नहीं करवाए जाने पर नीलाम कर पैनल्टी  वसूली जाएगी।

कोटा जिले की सभी रेंजों में 44 जवानों की टीम रात्रि गश्त कर रही है। प्रत्येक रेंज में 4-4 गश्ती दल बनाए गए हैं, जो तेज सर्दी में सभी वनखंडों में रात्रि गश्त कर वनमूमि की सुरक्षा कर रहे हैं। वनभूमियों पर अतिक्रमण, कब्जे, खनन, पेड़ों की कटाई सहित अन्य अवैध कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। वन माफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेगी।
- तरुण मेहरा, उप वन संरक्षक, कोटा मंडल

उदयपुर घटना को लेकर रात से ही पुलिस गश्त बढ़ी दिन में निकाला फ्लैग मार्च
टोंक। उदयपुर में एक हिन्दू दर्जी की कथित तौर पर गला काटने की घटना के  बाद टोंक जिले में इस खबर फैलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया और रात में ही पूरे शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही लोगों को घर पर भेज दिया और रात से पूरी तरह से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी तो बुधवार को शहर के जिला व पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।

उदयपुर में युवक की गला काटने की घटना के खबर मंगलवार रात्रि को पूरे जिले सहित शहर में आग की तरह फैल गई और आमजन इस घटना की निंदा करते हुए सतर्क हो गया, वही जिला व पुलिस प्रशासन भी रात्रि से घटना के बाद सतर्क नजर आया। टोंक शहर में गर्र्मी के मौसम के बावजूद भी 10 बजे की बाजार में सन्नाटा पसर गया और पुलिस दल टोंक शहर में गश्त करते नजर आएं। रात्रि में घंटाघर चौराहे पर बेवजह घुमने वालो से पूछताछ करते हुए पुलिस कर्मी नजर आएं और उनको समय पर घर भेजा। रातभर पुलिस प्रशासन गश्त करता रहा है। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल व जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार रात से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शहर में गश्त पर रहे और बाजार में बेवजह घुमने वालों को लोगों को घर पर भेज दिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्थान में इंटरनेट सेवा बंद होने के साथ टोंक जिले मे इंटरनेट सेवा बंद हो गई, जो बुधवार को दिनभर बंद रही। बुधवार को उदयपुर की घटना में मामले में सतर्क प्रशासन ने मुख्य बाजार में आमजन से शांति बनाएं रखने की अपील करते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ फ्लेग मार्च निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा, उपखंड अधिकारी गिरधर, पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, शहर कोतवाल जितेन्द्रसिंह चारण सहित कई पुलिस अधिकारी व जवानों ने घंटाघर से मुख्य बाजार में फ्लेग मार्च निकाला। दिनभर इंटरनेट सेवाए बाधित रहने से लोगों के कामकाज भी ठप्प रहे। वही दिनभर शहर में जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।