serena williams - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूएस ओपन: सेरेना विलियम्स ने डान्का कोविनिक को मात दी
न्यूयॉर्क। यूएस ओपन की छह बार की विजेता सेरेना विलियम्स ने अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में मॉन्टेनेग्रो की डान्का कोविनिक को मात दी। विलियम्स ने सोमवार को आर्थर एश स्टेडियम में डान्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा।

इस जीत के साथ यूएस ओपन के पहले दौर में सेरेना का रिकॉर्ड 21-0 का हो गया और वह अपनी बहन वीनस विलियम्स, मार्टिना नवरातिलोवा और जापान की किमिको डेट की सूची में शामिल हो गयीं।

इस जीत के साथ विलियम्स ओपन एरा में 20, 30 और 40 की उम्र में मुकाबले जीतने वाली सिर्फ चौथी महिला खिलाड़ी भी बन गयीं। 40 वर्षीय विलियम्स ने यूएस ओपन में 107 मुकाबले जीते हैं, जिनमें से 102 जीत आर्थर एश स्टेडियम में हासिल हुई हैं।

विलियम्स ने जीत के बाद कहा कि जब मैं कोर्ट में आयी तो स्वागत वास्तव में जबरदस्त था। यह इतना जोरदार था कि मैं इसे अपने सीने में महसूस कर सकती थी। यह वास्तव में एक अच्छा एहसास था। यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता था।

बता दें कि दूसरे दौर में विलियम्स का सामना बुधवार को दूसरी सीड एनेट कोन्टावीट से होगा।

विम्बलडन टेनिस : फ्रांस की हारमनी ने सेरेना विलियम्स को हराया, जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे
लंदन। 23 बार की ग्रैंड-स्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स फ्रांस की हारमनी टैन के खिलाफ हार का सामना करने के बाद विम्बलडन के पहले राउंड में ही बाहर हो गई हैं। टैन ने सेंटर कोर्ट में मंगलवार को हुए मुकाबले में सेरेना को 7-5, 1-6, 7-6(7) से शिकस्त दी। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस को हराकर  तीसरे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर दूसरे दौर के मुकाबले में कोकिनाकिस को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। फ्रांस के उगो हम्बर्ट ने दूसरे दौर के मैच में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड को 3-6, 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। अमेरिकी दिग्गज ने पिछले साल विम्बलडन चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में चोट के कारण बीच में ही नाम वापस ले लिया था। लगभग एक साल तक कोर्ट से दूर रहने के बाद, 40 वर्षीय सेरेना ने लंदन के ग्रास-कोर्ट में वापसी की थी। हार के बावजूद सेरेना ने हंसते हुए कोर्ट से विदाई ली।

विश्वास नहीं हो रहा सेरेना को हरा दिया
सेरेना को हराकर दूसरे राउंड में पहुंचने वाली टैन पहली बार विम्बलडन के मुख्य ड्रॉ में खेल रही थीं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने सेरेना को हरा दिया है। सेरेना पहले राउंड में बाहर होने के बाद कहा कि वह अब प्रैक्टिस कोर्ट का रुख करेंगी और उन्हें उम्मीद है कि वह सितंबर में होने वाले यूएस ओपन में हिस्सा ले सकेंगी।

इस्टबोर्न से कोर्ट पर वापसी की थी
इससे पहले सेरेना ने पिछले हफ्ते ही इस्टबोर्न में हुए रोथसे इंटरनेशनल के जरिये कोर्ट पर वापसी की थी, जहां उन्होंने विश्व की नंबर दो ओन्स जबूर के साथ मिलकर महिला युगल स्पर्धा में हिस्सा लिया था। सेरेना ने कहा, जब आप घर पर होते हैं, विशेषकर न्यूयॉर्क और यूएस ओपन में, तो यह बहुत खास होता है क्योंकि मैंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम भी वहीं जीता था। निश्चित रूप से मैं बेहतर होने और घर पर खेलने के लिए बहुत प्रेरित हूं।

मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोच रही हूं
जब सेरेना से पूछा गया कि क्या वह अपना आखिरी विम्बलडन खेल चुकी हैं, तो उन्होंने कहा, मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती। मुझे नहीं पता, किसे पता है? कौन जानता है कि मैं कब कोर्ट में आ जाऊंगी। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोच रही हूं।