power system - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली संकट पर अखिलेश का हमला : बोले– भाजपा जानबूझकर व्यवस्था कर रही खराब
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि बिजली के निजीकरण पर उतारु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जानबूझ कर बिजली व्यवस्था को खराब कर रही है। यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर बिजली व्यवस्था खराब कर रही है। सरकार बिजली विभाग को निजी हाथों में बेचने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा की दिल्ली की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार दोनों सब कुछ बेचने पर उतारू है। भाजपा ने बिजली मंत्री इसीलिए बनाया है, जिससे विभाग अपने करीबियों को बेचना आसान हो जाए। भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था सुधारने और उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया।

उन्होने कहा कि सरकार बिजली की खराब स्थिति का ठीकरा कर्मचारियों के सिरफोड़ कर निजीकरण करने की जमीन तैयार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश में आज जनता को जो भी बिजली मिल रही है। वह समाजवादी सरकार में लगाये गये। पावर प्लांटों से मिल रही है। समाजवादी सरकार में एटा, कानपुर देहात, ललितपुर, पनकी, समेत कई जिलों में पावर प्लांट लगाये लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन और आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा सब कुछ निजीकरण कर नौकरी और आरक्षण खत्म करना चाहती है।

यादव ने कहा कि भाजपा राज में जेनरेशन, ट्रांसमिशन या डिस्ट्रीब्यूशन किसी में कोई तरक्की नहीं हुई है। भाजपा सरकार नौ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया है। केवल बिजली का बिल बढ़ाया है। प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार है। प्रदेश भर में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। धान की रोपाई का समय चल रहा है। लेकिन किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। छोटे शहरों और गांवों में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकारी विभागों के निजीकरण के खिलाफ है। प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी करनी के अंतर को समझ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता और कर्मचारी भाजपा की अन्यायी सरकार का अंत कर देगी।

बार-बार तार जलने से बिजली व्यवस्था हुई बेपटरी
देवरी। बिजली व्यवस्था के गड़बड़ाने से आमजन हैरान परेशान है। बिजली का लोड अधिक होने से बार-बार तार जलने से यह व्यवस्था गड़बड़ा गई है। शनिवार के बाद रविवार को भी बिजली दिनभर बंद रही। जिससे गर्मी और उमस  में लोगों के हाल बेहाल हो गए। बिना बिजली के रहना मुश्किल हो रहा है।  घंटों तक लोगों की बिजली नहीं आए दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीण मोहन सिंह ,रामहेत ,संतोष मेहता, प्रमोद गोटू, राधेश्याम सहित कई लोगों का कहना है बिजली विभाग लोगों को बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है । लोग बिजली नहीं मिलने के कारण काफी परेशान नजर आ रहे हैं।  ग्राम पंचायत बील खेड़ा माल के सिविल लाइन मोहल्ले में शनिवार को 12 घंटों से अधिक समय तक बिजली बंद रही । तो वहीं रविवार को सुबह 8:00 से शाम तक तार जलने के कारण बिजली नहीं आई । जिसके चलते लोगों में हाहाकार मच गया। यहां ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के चलते आए दिन तार जलने की समस्या बनी रहती है। यहां हर घंटे तार को जोड़ा जाता है

ट्रांसफार्मर से लोड घटे तो मिले राहत
ग्रामीणों के अनुसार बील खेड़ा माल गांव की सिविल लाइन बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर पर जरूरत से ज्यादा लोड होने के चलते दिन में कई बार तार जलने की समस्या बन रही है। अगर ट्रांसफॉर्मर का लोड कम कर दिया जाए तो लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को कई बार 181 पर शिकायत करके हल करने का प्रयास किया लेकिन फिर भी कोई समस्या का समाधान लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

12 घंटे तक नहीं मिला लाइन का फाल्ट
शनिवार सुबह लाइन में अचानक फाल्ट आने के कारण देवरी जीएसएससी से जुड़े 3 ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव में दिनभर बिजली गुल रही। बिजली विभाग के कर्मचारी दिनभर फाल्ट को तलाशते नजर आए लेकिन फाल्ट नहीं मिलने के कारण गांव में दिनभर बिजली नहीं आई जिसके चलते लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल रहा रात्रि के समय विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद हाइट मिला तब जाकर बिजली आई लेकिन बिजली आने के बाद तार जलने फिर फिर बिजली गुल हो गई।

ग्रामीणों का क्या है कहना
गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड हो रहा है जिसके चलते दिन में कई बार तार जलने की समस्या बनी हुई है।
- मनीष राठौर, ग्रामीण

समय पर बिजली बिल का भुगतान करने के बाद भी गर्मी और उमस के मौसम में बिना लाइट के रहना पड़ रहा है। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
- रामहेत, ग्रामीण

ट्रांसफार्मर पर कभी अर्थ का तार जल जाता है तो कभी फेज जलने के कारण घंटों तक बिजली नहीं आती है। इस बात की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को होने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है।
- मोहन सिंह, ग्रामीण

इनका कहना
अधिक लोड होने के कारण बील खेड़ा माल में तार जल जाता है। उच्चाधिकारियों को बता रखा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
- नंद किशोर चंदेल, लाइन मैन बिजली विभाग

लापरवाही: बिजली व्यवस्था चौपट होने से जनता त्रस्त, जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे
अरनेठा। कस्बे में पिछले दो माह से अनियमित बिजली सप्लाई से ग्रामीण त्रस्त हैं। अनियमित बिजली कटौति से ग्रामीणों का जीना दुभर हो रहा है। इधर, मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में बिजली आपूर्ति समय पर न होने से किसानों की खेतीबाड़ी, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। रात के समय रोड लाइट बंद रहने से अंधेरे के चलते आवाजाही मुश्किल हो रही है।

ग्रामीण बबलू राठौर , महावीर महावर,बालचंद मालव, ब्रजमोहन सेन,प्रभुलाल मालव, महेश योगी, गिरिराज गुप्ता, कन्हैयालाल मेघवाल,हंसराज बैरवा, छीतरलाल बैरवा,सत्य नारायण सैनी,भंवरलाल सुमन, घनश्याम मालव, राजेंद्र  खींची ने बताया बिजली विभाग ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते सुबह ,दोपहर,शाम, रात कभी भी बिजली चली जाती हैं। विद्युत विभाग से इसकी जानकारी भी नही मिलती हैं। बिजली कटौती की कोई सूचना नही भी दी जाती हैं। बिजली की आपूर्ति पिछले दो माह से गड़बड़ाई हुई है। जिससे ग्रामीणों का जीना दुभर हैं। दैनिक कार्य पानी की सप्लाई सहित प्रभावित हो जाते हैं। भीषण गर्मी में बिजली बंद होने पर खासे परेशान किया। ग्रामीणों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती हैं जब आसपास के छोटे गांवों की बिजली चालू रहती हैं और अरनेठा कस्बे में अंधेरा छाया रहता हैं। ग्रामीणों से आग्रह किया हैं बिजली में अति शीघ्र आवश्यक सुधार कर जनता को राहत प्रदान करे।

इनका कहना हैं
अरनेठा कस्बे की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। इसके चलते आम जनता खासी परेशान है। बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। आगे चलकर बिजली की गड़बड़ाई व्यवस्था बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता हैं। सरकार को तत्काल इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।
-नेमीचंद चांदीजा, सामाजिक कार्यकर्ता अरनेठा

मूलभूत सुविधाओं को लेकर अब बिजली विभाग और सरकार से उम्मीद करना छोड़ दिया हैं। पूरी रात लाइट बंद रहती हैं। जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
-कालू गुर्जर, भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष केशवरायपाटन ग्रामीण

एईएन,एक्सईएन,एसडीएम से बात हो गई हैं। बिजली के सम्पूर्ण मामले को अवगत करा दिया हैं। जल्द राहत नही मिली तो अरनेठा जलोदा ,जयस्थल धरना प्रदर्शन करेंगे।
-बजरंग लाल मेघवाल, सरपंच ग्राम पंचायत अरनेठा

प्रकृतिक आपदा के चलते कई बार बिजली सप्लाई में परेशानी हो रही हैं। मंगलवार रात को भी बड़ा सफेदा का पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया था । ग्रेड का ब्रेकर भी खराब हो गया था। जो कि लाखों रुपए की कीमत का हैं लेकिन तत्काल उसको चेंज करा दिया हैं। बिजली की मुख्य लाइन अरनेठा के खेतों से निकल रही हैं। जिससे पेट्रोलिंग में समस्या आती हैं। इसका अब कोई नया प्रपोजल बनाते हैं ताकि बिजली सप्लाई बराबर चल रहे हैं। हमारे हाथ में जो कार्य होंगे उनमें कोई  कसर नही छोड़ेंगे ।
-ललित गुप्ता, एईएन बिजली विभाग केशवरायपाटन