bhima - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीम में हुड़दंगी ने कांस्टेबल पर फिर किया धारदार हथियार से हमला
अजमेर। भीम कस्बा बन्द के दौरान सोमवार को हुड़दंगी ने एक और कांस्टेबल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल के हाथ व अंगुलियां गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। उसे पुलिस सुरक्षा घेरे में अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल दिवेर पुलिस थाना में तैनात कांस्टेबल वजेराम (51) पुत्र गोपीराम है, जो भीम में बन्द व विरोध प्रदर्शन के दौरान बदनौर चौराहे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की डयूटी कर रहा था। उस दौरान भीड़ में से ही एक युवक आया और उसने कांस्टेबल के गले पर धारदार हथियार से हमला किया। कांस्टेबल ने तुरंत अपने हाथ से वार का बचाव किया तो आरोपी ने दो-तीन और ताबाड़ तोड़ वार कर दिए। जिसमें कांस्टेबल के हाथ की अंगुलियों व हाथ पर कट लग गए। वह गंभीररूप से जख्मी हो गया। उसके हाथ से तेजी से खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

ग्रीन कोरीडोर और कड़ी सुरक्षा के बीच लाए अजमेर

घटना के बाद पुलिस जाप्ते ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान कांस्ेटबल को पुलिस ने निकटतम अस्पताल पहुंचाया और वहां से उसे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद में उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। इस दौरान पुलिस ने ब्यावर से अजमेर तक पूरा ग्रीन कोरीडोर तैयार किया। एम्बुलैंस के आगे पुलिस की गाड़ी स्कोर्ट करते हुए चली रही थी, जो आगे से आगे रास्ता खाली करवा रही थी। जिससे एम्बुलैंस के मार्ग में कहीं कोई व्यवधान ना आ सके। इसलिए उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। जेएलएन में एडीशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी, ग्रामीण डिप्टी इस्लाम खान, सीओ नोर्थ छवि शर्मा, कोतवाली थाना सीआई सत्येन्द्र सिंह नेगी, क्रिश्चियनगंज थाना सीआई डॉ. रवीश सामरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मेडिकल टीम भी मुस्तैद

घायल कांस्टेबल को जेएलएन अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम अलट हो गई। अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व ट्रॉलीमैन गेट पर खड़े रहे। कांस्टेबल के पहुंचते ही उसका आपातकालीन विभाग में ही एक्सरे किया गया। उसके ब्लड संबंधी जांच कराई और उसे बिना समय गंवाए आॅपरेशन थिएटर में ले गए जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। कांस्टेबल को पूर्ण रूप से खतरे से बाहर बताया गया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

आरोपी दोनों हाथों में थे हथियार

हुड़दंगी के हमले के दौरान वहां खड़े अन्य कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया। जिसका अन्य पुलिस कांस्टेबल ने पीछा किया। उसे कुछ दूरी पर जाकर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के दोनों हाथों में धारदार हथियार थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। वह पुलिस कार्यवाही का विरोध कर रहा था। उसे पुलिस ने बमुश्किल काबू किया और थाने पर लाया गया। पुलिस अधिकारी आरोपी से कांस्टेबल पर हमले की वजह पूछ रहे हैं।

कन्हैया हत्याकांड के बाद भीम में उपद्रव मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमले के बाद आज कस्बे में शांति
राजसमंद। जिले के भीम कस्बे में बुधवार को पुलिस और उपद्रवियों में हुई हिंसक झड़प मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आदतन अपराधी के तलवार के वार से गंभीर घायल हुए भीम थाने के कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आज राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के बाद जब हिंदू संगठनों के नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति रवाना हो गए, तो क्षेत्र में पहाड़ियों पर छिपकर बैठे अपराधी तत्व कस्बे में दाखिल हुए और उपद्रव करना शुरू कर दिया। यह अपराधी इलाके में सक्रिय गैंग्स के शातिर अपराधी है,  जिन पर अलग-अलग थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया और कस्बे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक अपराधी सूर्या उर्फ सुरेंद्र ने तलवार से कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और उसे गंभीर हालत में पहले ब्यावर और बाद में अजमेर रेफर कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पड़ोस के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है जहां यह गैंग शरण लिए हुए हैं। उपद्रव में शामिल सभी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी सुधीर चौधरी ने क्षेत्र की जनता को अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।

भीम में कांस्टेबल के गले पर धारदार हथियार से हमला
भीम/अजमेर/ब्यावर। भीम थाना क्षेत्र में हुड़दंगी भीड़ को समझाइश करने व धारा 144 की पालना के लिए मौके पर जाप्ते के साथ गए पुलिस कांस्टेबल पर भीड़ में शामिल अज्ञात युवक द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गले पर गंभीर वार लगने से घायल कांस्टेबल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी है। अजमेर कलक्टर अंश दीप एवं पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उसके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने भीम में कर्फ्यू लगा दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को उदयपुर में एक दुकानदार की जघन्य हत्या की घटना के विरोध में बुधवार को भीम में दोपहर करीब 1 बजे सौ-डेढ़ सौ शरारती तत्वों का हुजूम एकत्र हो गया, जो भीम के बदनोर चौराहे से मस्जिद मार्ग की ओर आ रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गए। जिसमें नौ पुलिसकर्मी थे। उनमें कांस्टेबल संदीप जाखड़ भी था। पुलिस दल ने भीड़ को रोककर प्रदेश में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की कि वे यहां से चले जाएं। इस पर भीड़ में शामिल एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से कांस्टेबल संदीप जाखड़ के गले पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गले का बड़ा हिस्सा कट गया, वह खून से सन गया और जमीन पर गिर गया। उस दौरान उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और भीड़ को इधर-उधर कर उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बुला लिया। घायल संदीप को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाकर ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सक ने उपचार देकर अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उसे ब्यावर से एम्बुलैंस में पूरे पुलिस जाप्ता सहित सुरक्षा घेरे में अजमेर के जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों की टीम ने तुरंत भर्ती कर उसे उपचार दिया। चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

कलक्टर व एसपी भी पहुंचे

कांस्टेबल पर हमले की सूचना से प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। अजमेर जिला कलक्टर अंश दीप व एसपी विकास शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर कांस्टेबल के बेहतर उपचार के निर्देश देते हुए उसके चिकित्सक द्वारा परीक्षण के बाद स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही पुलिस जाप्ते को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कांस्टेबल की देखरेख के लिए पुलिसकर्मियों को अस्पताल में तैनात कर दिया गया है।

हमलावर फरार, हथियार बरामद, 40 लोग पकड़े

भीम में पुलिस कांस्टेबल पर हमले के बाद में पुलिस अधिकारी व जाप्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस को मौके पर एक तलवार मिली है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से करीब 40 लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। उनसे पुलिस हमलावर के संबंध में पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस ने हमलावर को भी पकड़ लिया है। लेकिन पुलिस ने अधिकृतरूप से इसकी घोषणा नहीं की है। संभवत: पुलिस मामले में गुरुवार को जानकारी देगी। घटना के बाद भीम क्षेत्र में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

दो घंटे चला ऑपरेशन, सर्जीकल आईसीयू में किया शिफ्ट

। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कांस्टेबल संदीप चौधरी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। लगभग दो घंटे चले आॅपरेशन के पश्चात उसको वेन्टीलेटर पर सर्जीकल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। इमरजेंसी मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, जहां सीटीवीएस डॉ.अनुराग गोयल, ईएनटी सर्जन डॉ.दिग्विजय सिंह एवं डॉ.योगेश असेरी, न्यूरोसर्जन डॉ.संतोष आचार्य एवं डॉ.गोगराज गढ़वाल, सर्जन डॉ.अनिल शर्मा एवं डॉ.भागचंद खोरवाल, एनेस्थिेटिक डॉ.अरविंद खरे एवं डॉ.बीना की टीम ने उसका ऑपरेशन किया, जो लगभग दो घंटे तक चला। घायल कांस्टेबल को वेन्टीलेटर पर रखकर सर्जीकल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। ऑपरेशन के दौरान उसको चार यूनिट ब्लड चढ़ाया गया।

अधिकारी कहिन

अस्पताल अधीक्षक डॉ.अनिल जैन ने बताया कि कांस्टेबल के धारदार हथियार से वार करने के कारण गर्दन पर शार्प ट्रोमा था। इसके कारण खून बहुत बह गया था। उसकी सिर की ओर जाने वाली कई नसें कट गई थीं। जिनको रिपेयर किया गया। उसकी सिर के कई हिस्सों में खून पहुंचाने वाली केरोटिड आर्टरी बच हुई थी। सम्भवत: इसीलिए उसकी जान बच गई।