devotee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चारधाम में आस्था का सैलाब: शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, कुल आंकड़ा 20 लाख के पार
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ यानि चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है, जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा का बीते 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ और आज 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031तीर्थयात्री पहुंचे हैं। मात्र आज एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री बदरीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इतना ही नहीं, सिक्खों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट भी आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। जहां पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी।

श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई
चित्तौड़गढ़। एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर भगवान श्री सांवलियाजी मंदिर में चांदी की विशेष किताब भेंट की। प्रतापनगर निवासी बर्तन व्यवसायी सुनील काबरा ने बेटे चिन्मय के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए यह मन्नत मांगी थी। सीबीएसई 12वीं कॉमर्स के घोषित परिणाम में चिन्मय काबरा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। बेटे की इस सफलता से खुश होकर शुक्रवार को सुनील काबरा अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और राजभोग आरती के दौरान भगवान को चांदी की किताब अर्पित की। सुनील काबरा ने बताया कि करीब 50 ग्राम चांदी से बनी इस किताब में कुल पांच पन्ने हैं। इसे अहमदाबाद में विशेष ऑर्डर देकर तैयार कराया गया था। किताब के पहले पेज पर एक ओर श्री सांवलिया सेठ की जय और दूसरी ओर 12वीं पास अंकित है।

बिजासन माता : जहां हर भक्त पाता है विश्वास का संबल, नवरात्र में श्रद्धालुओं का लगता है तांता
कसार। कसार में स्थित बिजासन माता मंदिर, जिसे बाग वाली माता मंदिर के नाम से पूरे क्षेत्र में जाना जाता है, श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां नवरात्रि ही नहीं बल्कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर में मां बिजासन के साथ सातों देवियों की प्रतिमाएं एक साथ विराजमान हैं। मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से लकवे और जोड़ों के दर्द जैसी पीड़ाएं दूर हो जाती हैं। विशेषकर लकवे से ग्रसित और सर्पदंश से पीड़ित लोग यहां परिक्रमा कर माता के दरबार में ह्लडोकह्व लगाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यहां की प्रतिमाएं लगभग 500 वर्ष प्राचीन हैं। पूर्व में यह स्थान घने जंगल से घिरा हुआ था, जहां इमली, जामुन और आम के विशाल वृक्ष लगे हुए थे। इमली के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर माता की प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित थीं, लेकिन इन्हें स्थापित करने वाले कौन थे इसका उल्लेख उपलब्ध नहीं है। बाद में मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया गया। मंदिर के सामने बावन भेरू की प्राचीन प्रतिमा, बाईं ओर मां कंकाली की प्रतिमा, पीछे प्राचीन कुंड में बालाजी की मूर्ति और दार्इं ओर बावड़ी में जाना जींद बाबा का भव्य स्थान स्थित है। नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर पुजारी तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि मंदिर के सामने बने सिंह द्वार का निर्माण 5 सितंबर 2019 को श्रद्धालुओं द्वारा कराया गया था। सिंह द्वार के दोनों ओर माता के वाहन शेरों की प्रतिमा तथा बीच में शेरावाली की मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने बताया कि वर्षों से उनका परिवार माता की पूजा करता आ रहा है और नवरात्र में माता की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया जाता है।

केवल परिक्रमा लगाने से ही हो जाते हैं कष्ट दूर : मंदिर में यह मान्यता है कि केवल परिक्रमा लगाने से ही लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं। लकवे से पीड़ित कई लोग यहां दूसरे का सहारा लेकर आते हैं, लेकिन माता के दरबार में हाजिरी लगाने और राख ग्रहण करने से उनकी बीमारी दूर हो जाती है। श्रद्धालु बताते हैं कि यहां न तो कोई झाड़ा-फूंक होता है और न ही किसी पंडित की दवा-टोना। केवल माता की परिक्रमा से ही पीड़ितों को राहत मिलती है। बीमारी से मुक्त होने के बाद श्रद्धालु भोग चढ़ाकर अपनी मन्नत पूरी करते हैं।

बेक़ाबू कार ने श्रद्धालु को मारी टक्कर, हुई मौत, 9 दिन पहले ही हुई थी शादी
मेहंदीपुर बालाजी। मेहंदीपुर बालाजी में बीती रात एक बेक़ाबू कार ने स्टेफ़नी बदल रहे एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी जिससे श्रद्धालु की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार पैट्रोल पम्प के समीप यूपी के शाहजहांपुर निवासी तरुण कश्यप (25) कार की स्टेफ़नी चेन्ज कर रहा था कि इसी दौरान रात  क़रीब 10:30 बालाजी की ओर से आ रही तेज रफ़्तार कार ने श्रद्धालु को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी की टक्कर देने वाली कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस हादसे में गंभीर घायल हुए युवक को उपचार के लिये ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक तरुण की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। मृतक की पत्नि पति का याद कर - कर बेहोश हो रही है। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है ।