maternity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश
नई दिल्ली। विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं से बाहर किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने Wrestling Federation of India की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि मातृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए और चयन नियमों में अचानक बदलाव कई सवाल खड़े करता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि विनेश फोगाट के मामले की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई जाए और उन्हें आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाए।

मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रहीं विनेश को डब्ल्यूएफआई ने अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया था। साथ ही 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी गई थी। इसी फैसले के खिलाफ विनेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट अब मामले में डब्ल्यूएफआई के जवाब और नियमों की वैधता पर सुनवाई कर रहा है।

सीएचसी की व्यवस्थाएं रामभरोसे, प्रसूताओं से अवैध वसूली
सैंपऊ। उपखंड मुख्यालय के सीएचसी स्तर के हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं इन दिनों रामभरोसे बनी हुई हैं। जिससे मरीजों को चिकित्सा सुविधा के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है। हद तो जब हो गई तब सीएचसी पर आने वाली प्रसूता और उनके परिजनों ने यहां लेबर रूम में बड़े स्तर पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार हॉस्पिटल स्टाफ की ओर से प्रसूताओं से प्रतिमाह 3 लाख तक की अवैध वसूली की जा रही है। अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने शिकायत कर अवैध वसूली के इस पूरे मामले का खुलासा किया है। सरकारी संस्थान पर प्रसूताओं से अवैध वसूली का यह मामला चौंकाने वाला है। हॉस्पिटल में प्रभारी का पद रिक्त होने के कारण यहां कोई भी जिम्मेदारी निभाने से कतरा रहा है। प्रभारी डॉ दीपक गुप्ता का स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने हॉस्पिटल का आज तक चार्ज नहीं दिया है। ऐसे में सीएचसी पर व्यवस्थाएं बेलगाम बनी हुई है।

हालांकि प्रदेश की सरकार प्रसूताओं को सरकारी संस्थानों पर नि:शुल्क प्रसव कराने के साथ-साथ उनके देखभाल करने व उनके पोषण करने तक का जिम्मा संभाल रही है। लेकिन सैंपऊ हॉस्पिटल में स्टाफ की मनमानी के चलते प्रसूताओं से प्रसव के दौरान की जाने वाली अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हॉस्पिटल में भर्ती एक प्रसूता सहित परिजनों ने आरोप लगाया कि उनसे प्रसव कराने के एवज में 800 रुपए लिए गए हैं। 1000 की डिमांड की गई थी परिजनों ने बेटी का हवाला देकर 500 दिए थे, लेकिन स्टाफ की तानाशाही ऐसी की 500 फेंक दिए तभी परिजन 800 देने के लिए विवश रहे। उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ का पद रिक्त होने के चलते व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। प्रभारी डॉ दीपक गुप्ता का स्थानांतरण होने के बाद से उसकी ओर से प्रभारी पद का चार्ज नहीं सौंपा है। ऐसे में संस्थान पर प्रभारी डॉ नहीं होने के चलते कई कर्मचारी ड्यूटी में भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में मरीजों को उपचार में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है तो वहीं हॉस्पिटल के लेबर रूम में प्रसूताओ से अवैध वसूली का गोरखधंधा भी पनप रहा है। जयंतीलाल मीणा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धौलपुर का कहना है कि हॉस्पिटल में काफी समय से प्रभारी का इश्यू बना हुआ था, नया प्रभारी बना दिया गया है। लेबर रूम में अवैध वसूली की पूर्व में भी शिकायत मिली है। जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अवैध वसूली की शिकायत  पर देर शाम सैंपऊ सीएचसी पहुंचे सीएमएचओ

सीएचसी पर गहरा रही अव्यवस्थाओं और लेबर रूम में हो रही अवैध वसूली की शिकायत पर सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने गुरुवार देर शाम हॉस्पिटल में पहुंचकर निरीक्षण किया। वार्ड में पहुंच सीएमएचओ डॉक्टर मीणा ने प्रसूताओं से उनकी समस्या जानी इस दौरान अधिकतर प्रसूताओं और उनके परिजनों ने प्रसव के एवज में 500 से लेकर 1000 तक वसूलने की शिकायत की। सरकारी हॉस्पिटल में मरीजों की ओर से बड़े स्तर पर हो रही अवैध वसूली का खुलासा होने पर सीएमएचओ ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में स्टाफ की ओर से महिलाओं से प्रसव के एवज में अवैध रूप से वसूली की जा रही है। यह बड़ा ही गंभीर मुद्दा है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मामले में जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही रिक्त चल रहे प्रभारी पद को लेकर उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में नए प्रभारी के पद पर डॉ योगेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी है।

उपचार में लापरवाही बरतने पर प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
भरतपुर। जनाना अस्पताल में बुधवार को एक गर्भवती महिला नें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना मथुरा गेट पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। गांव टाडा निवासी मंजू पत्नी लोकेश डिलीवरी के लिए गत रात्रि को जनाना अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने उसे डिलीवरी रूम में रख लिया।

बुधवार की सुबह छह बजे स्टाफ  ने उनसे खून लाने के लिए कहा कि मरीज को ब्लीडिंग  यादा हो गई है और हालत खराब है। आप जल्द से जल्द ब्लड लेकर आएं लेकिन जब तक परिजन ब्लड लेकर आते तब तक प्रसूता ने दम तोड़ दिया, जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर चिकित्सकों पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।