shut down - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निगम की दोनों लिफ्ट बंद, तीसरी मंजिल तक सीढ़ियों का सहारा
कोटा । नगर निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन की दोनों लिफ्ट बंद हो गई है। जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही निगम आने वाले लोगों को भी तीसरी मंजिल तक सीढ़ियों से ही जाना पड़ रहा है। निगम कार्यालय के बी व सी ब्लॉक में कोटा उत्तर निगम की और ए ब्लॉक में कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट लगी हुई है। बी ब्लॉक की लिफ्ट का एक हिस्सा पिछले कई दिन से बंद  था। लिफ्ट की बांयी तरफ का एक हिस्सा कई दिन से बंद व खराब पड़ा हुआ है। जिससे एक तरफ के हिस्से से ही लोगों को आना-जाना पड़ रहा था। लेकिन अब इस लिफ्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं अब तो ए ब्लॉक में लगी लिफ्ट को भी बंद कर दिया है।

लिफ्ट अंडर मेंटेनेंस
नगर निगम अधिकारियों की ओर से लिफ्ट को बंद करने के बाद उस पर पर्ची चस्पा कर दी है। जिस पर लिखा है लिफ्ट अंडर मेंटेनेंस। साथ ही उनका कनेक्शन ही बंद कर दिया है। जिससे किसी तरह का कोई हादसा न हो। हालांकि कोटा उत्तर निगम की लिफ्ट पूर्व में भी मेंटेनेंस के लिए कई दिन तक बंद रही थी।

तीसरी मंजिल तक सीढ़ियां ही सहारा
नगर निगम कार्यालय तीन मंजिला है। तीसरी मंजिल पर भी दोनों निगमों के कई कार्यालय है। जिससे यहां आने वाले लोगों को वहां दिन में कई बार आना-जाना पड़ता है। साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों को भी बार-बार आने-जाने के लिए अब सीढ़ियों का ही उपयोग करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या महिलाओं, बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को आ रही है।

पानी के कैम्पर व भारी सामान भी लिफ्ट से
नगर निगम सूत्रों के अनुसार लिफ्ट लोगों के आने-जाने के लिए है। लेकिन हालत यह है कि यहां आने वाले पानी के कैम्पर से लेकर निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री व सीमेंट के कट्टे तक लिफ्ट से लेकर जाए जाते है। जिससे लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है।

मेंटेनेंस के लिए की बंद
नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण के अधिशाषी अभियंता विद्युत सचिन यादव ने बताया कि कोटा उत्तर की लिफ्ट को मेंटेनेंस के लिए बंद किया है। जिसे दो से तीन दिन में चालू कर दिया जाएगा। जबकि कोटा दक्षिण की लिफ्ट का पेंदा काफी खराब हो चुका है। जिससे उसे भी फिलहाल तो मेंटेनेंस के लिए बंद किया है। लेकिन इस जगह पर नई लिफ्ट लगाने की योजना है। लेकिन जब तक नई लिफ्ट नहीं लगेगी तब तक उसे मेंटेनेंस के बाद चालू कर दिया जाएगा।

पानी की निकासी की मांग को लेकर रावतसर बंद रहा सफल
रावतसर। रावतसर में रविवार को हुई वर्षा के बाद गुरुवार को पांचवे दिन भी बाजार व मेगा हाईवे पर पानी भरा रहा। वहीं दुकानदारों के द्वारा गुरुवार को पानी निकासी की मांग को लेकर धरना व भूख हड़ताल जारी रही और रावतसर बंद का आह्वान भी सफल रहा। बाजार में पानी भरा होने के कारण अधिकांश दुकानें तो पहले से ही बनती और शेष दुकानें भी बंद के आह्वान के बाद बंद कर दी गई । धरना स्थल पर विधायक धर्मेंद्र मोची भी पहुंचे हुए संबोधित करते हुए कहा कि यह पालिका व सरकार का नकारा पन है इतने दिनों से बाजार में पानी पड़ा है प्रशासन व सरकार कुछ नहीं कर रही है । 2007 में भी अतिवृष्टि आई थी उस समय बीजेपी सरकार ने प्रयास करके तुरंत पानी निकासी करवाई थी और आपदा राहत कोष से बजट भी जारी किया था। और हर प्रभावित को राहत दी गई थी। नगर पालिका व प्रशासन के द्वारा लगातार पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। ढाब से वार्ड 3 के गड्ढे में पानी डालने का कार्य लगातार जारी है और भगत सिंह चौक से पानी पंपिंग ढाब में जला डाला जा रहा है। वार्ड 6 से वार्ड 4 के गड्ढे में जाने वाला नाला ब्लॉक हो जाने के कारण पालिका द्वारा वहां पर भी पंप लगाए गए हैं। नाले में लगी पाइप तोड़ने का आसपास के नागरिकों के विरोध के बाद पालिका ने पंप लगाए थे लेकिन जिला कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार सांय को वह पाइपलाइन तोड़ दी गई और पानी का प्रवाह तेजी से शुरु हो गया।

पानी निकासी होने की संभावना
पानी निकासी में जिला कलेक्टर के दखल के बाद पानी का की तेजी से होने की संभावना है हो गई है 99 आरडी पर लगे पंप हाउस में 4 विद्युत मोटर एक डीजल इंजन के द्वारा पानी पंपिंग किया जा रहा था जबकि पहले यहां पर मात्र एक मोटर ही चल रही थी। सेम निवारण समिति के अध्यक्ष चंद्रभान बलियारा ने बताया कि पंप हाउस पर 150 एचपी की दो25 एचपी की दो व 54 एचपी का एक इंजन लगातार चल रहा है। सेमनाला में सभी अवरोधक हटा दिए गए हैं और पानी नेचुरल फ्लो से 99 आरडी तक पहुंच गया है। अब रावतसर वासियों को शीघ्र ही वर्षा के पानी से राहत मिलने वाली है और यह व्यवस्था सुचारू रही तो भविष्य में भी बाढ़ के हालात पैदा नहीं होंगे।

उदयपुर मेंं टेलर हत्या प्रकरण प्रशासन अलर्ट: इंटरनेट बंद, पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
बांदीकुई। झीलो की नगरी उदयपुर में तालिबानी अंदाज में एक टेलर की हत्या करने के मामले में शांति व्यवस्था को लेकर बुधवार पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर रहा। इन्टरनेट व्यवस्था बंद रही। शहर में जगह जगह पुलिसकर्मी तैनाम रहे। क्षेत्र में अमनेचैन कायम रखने के लिए प्रात: एसडीएम नीरज कुमार मीना की अगुवाई में शहर के बाजारों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। एसडीएम मीना की अगुवाई में पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह मीना, थानाधिकारी नदेश कुमार शर्मा व पुलिसकर्मियों का फ्लैगमार्च पुलिस थाने से शुरू हुआ। जो सिकंदरा रोड, राजबाजार, आगरा फाटक,स्टेशन रोड, अनाजमंडी हाई स्कूल रोड व बसवा रोड पर निकाला गया।

यहां पुलिस थाना परिसर में बुधवार को सीएलजी की बैठक उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उदयपुर प्रकरण को लेकर आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल ने कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखें साथ ही अफ वाहो से सावचेत रहें। उन्होंने सीएलजी सदस्यों को अवगत कराया कि अफ वाह फैलाने एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में सीएलजी सदस्यों में पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में थाना प्रभारी रिछपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरषोत्तम जोशी, अनिल बैनाडा, पार्षद  चिराग जोशी, महेश शर्मा बैंक वाले, सुनील चतुर्वेदी, मदन पेंटर, लक्ष्मण सिंह, सिराज मोहम्मद,मदन हट्टीका, राजेश जमात, बनवारी लाल व्यास, रामचरण बोहरा, उमराव मल पहाड़िया, लक्ष्मण मनोहरका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च: उदयपुर हत्याकांड प्रकरण को लेकर बुधवार को लालसोट में पुलिस एवं प्रशासन एक्शन मोड में बना नजरआया। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल एवं थाना प्रभारी रिछपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने कस्बे के प्रमुख सड़क से होकर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस थाने से प्रारंभ होकर बड़ाया धर्मशाला, बस स्टैंड, आजाद चौक, बौंली बाजार, झंरडा बाजार, गणगौर दरवाजा लुहारू बाजार, कोथून रोड, ज्योतिबा फुले सर्किल होता थाने पहुंचा।