pakistani army - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आसिम मुनीर की भारत को एक और गीदड़भभकी, बोलें अगर फिर युद्ध हुआ तो....
पाकिस्तान। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए कहा ​है कि, मुस्लमान के द्वारा फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल बन जाती है। इतना ही नहीं, मुनीर ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सामने पाकिस्तानी सेना को लेकर कसीदे पढ़े और जमकर तारीफें की। इसके साथ ही आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना को अल्लाह की सेना बताया और कहा कि, ​अगर भारत इस बार पाकिस्तान से युद्व करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष का हवाला देते हुए जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला को ये बात कही। इसके अलावा आसिम मुनीर ने मई में हुए भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की जीत के बारे में बताया । मुनीर ने कहा कि, अल्लाह ने भारत के खिलाफ हुए उस युद्व में हमें जीत हासिल करवाई और हमें अपना सिर उंचा रखने में मदद की।

दरअसल, आसिम मुनीर ने जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधो को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्वता जाहिर की। इसके अलावा आसिम मुनीर ने सैन्य सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया ।

पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन! खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी से जुड़े 15 विद्रोहियों की मौत
पाकिस्तान। पाकिस्तानी सेना ने उत्तर पश्चिम पाकिसतान में दो खुफिया ऑपरेशनों के तहत टीटीपी से जुड़े करीब 15 विद्रोहियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने ये अभियान वजीरिस्तान के जिलों में 15 और 16 नवंबर को चलाया था।

पाकिस्तानी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये अभियान डेरा इस्माइल खान के कुलाची इलाके में टीटीपी के विरूद्व चलाया गया था, जिसमें मुख्य सरगना आलम महसूद सहित करीब 10 लोग मारे गए थे, इसके अलावा उत्तरी व​जीरिस्तान के दत्ता खेल में भी सेना ने करीब 5 विद्रोहियों को मार गिरया था।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए सभी विद्रो​ही विदेशी प्रायोजित नेटवर्क का हिस्सा थे और कई छोटे बड़े हमलों में शामिल थे। पाकिस्तानी सेना के इन ऑपरेशनों को लेकर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देश के विरूद्व किसी भी आतंकवाद गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी ऐसा काम करेगा उसका ऐसा ही अंजाम होगा।

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना को दिखाई औकात : बलूचिस्तान में ताबड़तोड़ हमले, कई शहरों पर कब्जा कर रहे बीएलए लड़ाके
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सशस्त्र समूह ने शनिवार शाम को क्वेटा-कराची हाईवे को जाम कर मुख्य राजमार्ग पर कब्जा कर लिया। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद लड़ाकों ने लेवी पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया और बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। हमलावरों ने पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया और बिल्डिंग को आग लगा।

थाने में मौजूद पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया और हथियार लूट ले गए। इसके पहले बीएलए लड़ाकों ने सोराब में बड़ा हमला करके शहर पर कब्जा कर लिया था। बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया था कि उनके कमांडरों ने सोराब शहर पर पूरा नियंत्रण कर लिया है। लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन, डीसी कार्यालय, गेस्ट हाउस और बैंकों पर कब्जा कर लिया। और व्यवस्था को पूरी तरह से पंगु बना दिया। बलूचिस्तान में लगातार हो रहे ऑपरेशनों से साफ है कि बलूच विद्रोही लगातार मजबूत हो रहे हैं और पाकिस्तानी सेना की पकड़ कमजोर हो रही है।

बीएलएफ ने किया हमला
बलूचिस्तान के दूसरे सशस्त्र गुट बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने खुजदार नाल में पाकिस्तान बलों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलएफ प्रवक्ता मेजर गौरम बलूच ने एक बयान में कहा शनिवार को सुबह 11 बजे लड़ाकों ने खुजदार नाल में पैडीच होटल के पास राज्य की अमन फोर्स के दो अधिकारियों पर हमला किया,जिसमें दोनों की मौत हो गई।

बीएलएफ प्रवक्ता ने राज्य के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी समूहों को चेतावनी दी है कि उन्हें निशाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लड़ाकों ने खारन शहर में भी हमला किया है।

गैस लाइन पर अटैक
डेरा मुराद जमाली और सुई में गैस पाइपलाइन पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि उस समय पाइपलाइन में गैस की सप्लाई नहीं थी। गैस पाइपलाइन पर हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। इन इलाकों में पहले भी गैस पाइपलाइनों को निशाना बनाया जा चुका है, जिसकी जिम्मेदारी विभिन्न संगठनों ने ली है।

लश्कर के आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी फौज के दर्जनों अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर ने खोली आतंकियों के साथ गहरे गठजोड़ की पोल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान लगातार झूठ बोलता आया है कि वो आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता है। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के बीच गहरे गठजोड़ की पोल खोलकर रख दी है। भारत के एयरस्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर में मारे गये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी के जनाके में पाकिस्तानी फौज के कई अधिकारी पहुंचे। जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर कैसे दुनिया को झांसा देता आया है। पाकिस्तान खुद को आतंकवाद का पीड़ित बताया है, लेकिन जब भारत के हमले में
लश्कर का आतंकी अब्दुल राऊफ मारा गया तो उसके जनाजे में पाकिस्तानी सेना के कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

आपको बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय पाकिस्तानी पंजाब के मुरीदके में है, जो लाहौर से करीब 30 किलोमीटर दूर है। ये वही संगठन है, जिसने 2008 के मुंबई हमलों को अंजाम दिया था। इसे यूनाइटेड नेशंस समेत कई देशों ने आतंकवादी संगठन बताकर बैन किया हुआ है। भारत के खिलाफ कई आतंकी हमले को अंजाम देने में ये संगठन मास्टरमाइंड रहा है, लेकिन इस बार भारतीय सेना ने उसके हेडक्वार्टर को उड़ा दिया है। भारत के हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर ने एक बयान जारी करते हुए अपने परिवार के 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। भारत के हमले में मसूद अजहर के बहन और बहनोई की भी मौत हो गई है।

आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी
अब्दुल रऊफ के जनाजे में पाकिस्तानी अधिकारियों के पहुंचने से साबित हो गया है कि पाकिस्तान में चलने वाले तमाम आतंकवादी संगठनों को चलाने वाली पाकिस्तान की सेना है। पाकिस्तानी सेना ही जिहाद के नाम पर आतंकवादी संगठनों को मदद देती है, उनका पालन पोषण करती है और फिर उनका भारत के खिलाफ इस्तेमाल करती है। लेकिन अब भारत के धैर्य ने जवाब दे दिया है और अब भारत ने करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब आतंकियों के साथ पाकिस्तानी सेना के सीनियर अधिकारी देखे गये हैं, बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी करक और लश्कर के बीच के संबंध का कई अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स में भी खुलासा हो चुका है। 2012 में भी मुरीदके में हुए एक बड़े सम्मेलन में पूर्व करक प्रमुख जनरल हामिद गुल को आतंकियों के साथ मंच पर देखे गये थे।

2012 में एक अमेरिकी डोजियर में कहा गया था कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा को एक धार्मिक संस्था बताकर करोड़ों रुपये का सरकारी फंड जारी किया था। पंजाब प्रांत ने ये मदद तब की थी, जब लश्कर को यूनाइटेड नेशंस ने आतंकवादी संगठन की लिस्ट में डाल दिया था। भारत का हमेशा से कहना रहा है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना ही आतंकवादियों को भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए तैयार करती है। लिहाजा लश्कर के आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के शामिल होने को भारत बतौर सबूत के सामने पेश कर सकता है और पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की मांग कर सकता है।

बुशरा बीबी की पाकिस्तानी सेना को खुली चुनौती, इमरान के बिना पीछे नहीं हटूंगी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थक राजधानी इस्लामाबाद आए हैं। इमरान खान की बीवी बुशरा और केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में ये प्रदर्शन हो रहा है। बुशरा ने संकेत दिया है कि इमरान की रिहाई तक ये प्रदर्शन चलेगा। उनकी प्रदर्शन के दौरान अपनी पार्टी के सीएम अली अमीन के साथ कहासुनी भी हुई है।

एक खबर के मुताबिक बुशरा ने कहा, इमरान खान को वापस लोगों के बीच लाने के लिए यह मार्च जरूरी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के काफिले में बुशरा बीबी शामिल हुईं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इमरान खान के बिना वापस नहीं लौटेंगे। केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर भी काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कार्यकतार्ओं को आराम करने की सलाह दी लेकिन बुशरा ने कहा कि ये आराम का वक्त नहीं है।

हम रुक नहीं सकते हैं : बुशरा बीबी
बुशरा जब काफिले के साथ पंजाब की ओर बढ़ रही थीं तो गाजी ब्रिज पर उन्होंने माइक्रोफोन से समर्थकों से जल्दी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह से कीमती समय बर्बाद हो रहा है। पीटीआई नेता और केपी के मुख्यमंत्री गंडापुर ने समर्थकों को आगे के रास्ते का हवाला देते हुए आराम करने की सलाह दी। दूसरी ओर बुशरा बीबी ने कहा कि हम इमरान को वापस लेने आए हैं, इसलिए देर नहीं करनी है। उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा इमरान खान की रिहाई से पहले वापस लौटने का नहीं है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के भीतर के मतभेद भी सामने आ गए हैं। बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुशरा बीबी ने जब पेशावर से मार्च का नेतृत्व करने का इरादा जताया तो अली अमीन गंडापुर ने यह कहते हुए असहमति जताई कि बुशरा बीबी की यहां की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं है। बहस के बाद बुशरा बीबी अपनी कार में बैठी रहीं और गंदापुर वहां से चले गए।

इमरान खान की गिरफ्तारी और उनकी रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल मची है। बुशरा बीबी की सक्रिय भागीदारी ने इस आंदोलन को और मजबूत कर दिया है। बुशरा बीबी ने समर्थकों से साफ कर दिया है कि इमरान की रिहाई के आंदोलन को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

टीटीपी सरगना ने पाकिस्तानी सेना को दी धमकी, मांगें मानो नहीं तो जारी रहेगी जंग
इस्लामाबाद।   भारत पर झूठ की खोली पोल :हमारा जिहाद जारी रहेगा टीटीपी चीफ ने पाकिस्तान के उस दावे की भी पोल खोल दी जिसमें इस्लामाबाद आरोप लगाता रहता है कि भारत इस आतंकी संगठन को पैसा दे रहा है। मेहसूद ने यह भी कहा कि टीटीपी ने चीनी नागरिकों पर हमला नहीं किया था। उसने कहा कि इस तरह के हमले पाकिस्तानी सरकार अपनी जासूसी एजेंसी के जरिए कराती है ताकि ताकि चीन का शोषण किया जा सके। यह ठीक उसी तरह से है जैसे पाकिस्तान ने अमेरिका का किया था। उसने कहा कि टीटीपी अपनी जमीन के लिए जंग लड़ रही है और तालिबान के साथ तनाव का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मेहसूद ने खुलासा किया कि पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान के करीबी बदनाम जनरल फैज हामिद बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीटीपी चीफ ने पाकिस्तान के तमाम विरोध के बाद भी साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के कबायली इलाके फाटा को खैबर पख्तूनख्वा से अलग करने की मांग पर डटे हुए हैं। वे इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे। मेहसूद ने बताया कि पाकिस्तान सरकार के साथ चल रही बातचीत में अभी कोई सफलता नहीं मिली है। आतंकी सरगना ने यह भी साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत सफल भी हो जाती है तो भी टीटीपी न तो भंग होगा और न ही आत्मसमर्पण करेगा। मेहसूद ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार के साथ कोई समझौता होता है तो टीटीपी सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान में चल रहे सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे। उसने कहा कि इन हमलों में दोनों ही पक्षों को नुकसान हुआ है लेकिन पाकिस्तानी सरकार को ज्यादा नुकसान हुआ है। आतंकी सरगना ने कहा कि टीटीपी के बढ़ते हमलों से घबराकर पाकिस्तान सरकार बातचीत को मजबूर हुई है। भारत से पैसा मिलने के सवाल पर मेहसूद ने साफ किया कि टीटीपी एक स्वतंत्र आंदोलन है और यह किसी सरकार के नियंत्रण में नहीं है।
उसने कहा कि पाकिस्तान में सेना ही असली फैसले लेने वाली एजेंसी है।

इस्लाम विरोधी है लोकतंत्र: नूर वली मेहसूद
मेहसूद ने कहा कि लोकतंत्र इस्लाम विरोधी है और पाकिस्तान की जनता को टीटीपी में शामिल होना चाहिए या हमारी मदद करनी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान का निर्माण इस्लाम के नाम पर हुआ था। उसने यह भी कहा कि टीटीपी को ब्लैक लिस्ट से निकलवाने की जिम्मेदारी भी पाकिस्तानी सेना की है। बता दें कि फाटा को अलग कर इस पश्तून बहुल इलाके में टीटीपी एक शरिया कानून से शासित इलाका बनाना चाहता है जहां पाकिस्तान सरकार का कोई शासन नहीं होगा। इस कानून को लागू करवाने का जिम्मा भी टीटीपी के पास होगा।