demolition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन : गेस्ट हाउस, होटल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी, नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 संस्थानों को नोटिस जारी
नई दिल्ली। दिल्ली में मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लगने की घटना के बाद दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने गैर-कानूनी रूप से चल रहे बार, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 72 संस्थानों को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजे गए तथा तोड़-फोड़ एवं जगह को सील की गयी। इस हादसे में 13 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गयी थी और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

इस बीच साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी थी, के बाद से एमसीडी भी जांच कर रही है तथा गैर-कानूनी ढांचों और अतिक्रमण की पहचान कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को निर्माण नियमों के उल्लंघन और गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता अवैध निर्माणों पर रोक लगाना और साकेत तथा मालवीय नगर जैसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकना है।

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले कल्ला की प्रतिमा के धराशायी होने से लोगों की भावनाएं आहत
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के पहले कोतवाल रहे फतेहराज कल्ला की स्मृति में प्रतापनगर सदर पुलिस थाने में लगी उनकी प्रतिमा के धराशायी हो जाने की खबर को दिल दुखाने वाली बताते हुए कहा है कि इससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। गहलोत ने अपने बयान में कहा कि यह दिल दुखाने वाली खबर है कि जोधपुर के पहले कोतवाल रहे फतेहराज कल्ला की स्मृति में प्रतापनगर सदर पुलिस थाने में लगी प्रतिमा धाराशायी हो गई है।

कल्ला जोधपुर की वरिष्ठ नेता, कई बार की विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी के पिता थे और उनकी एक विशिष्ट पहचान थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को उनकी याद को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए शानदार प्रतिमा का निर्माण कराकर पूरे सम्मान से पुनः स्थापित करना चाहिए।

नीट पेपर लीक मामला: दीपक बैज ने की विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज की निंदा, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिलासपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की गुरुवार को निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि एनएसयूआई के नेता बुधवार शाम बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास के बाहर आंदोलन कर रहे थे।

दीपक बैज ने आज सुबह जारी बयान में कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास के घेराव के लिए निकले थे। पुलिस ने सांसद के आवास से पहले बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड पार करने की कोशिश किए जाने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तथा विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया।

उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना में 12 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं छह से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं और उनका उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई ने पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।" उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है तथा कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, "आखिर इसका जिम्मेदार कौन है, क्या लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं को अपनी आवाज उठाने का अधिकार नहीं है, क्या भाजपा सरकार में पेपर लीक जैसे मुद्दों के खिलाफ लड़ाई भी नहीं लड़ी जा सकती।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाने वालों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आप पार्टी का केंद्र पर तीखा हमला : सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में लगातार हो रहे हादसे लेकिन किसी की जवाबदेही नहीं
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर दिल्ली सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मालवीय नगर में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं लेकिन किसी भी मामले में जवाबदेही तय नहीं की जा रही।

आप नेता ने कहा कि हाल की कुछ प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पालम अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हुई थी लेकिन तीन महीने बाद भी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि विवेक विहार अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हुई लेकिन अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई। भारद्वाज ने साकेत भवन ढहने की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें छह लोगों की जान गई थी। उनका आरोप है कि इस मामले में भी अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर में एक रेस्तरां में आग लग गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

तमिलनाडु में एमजीआर की प्रतिमा में तोड़फोड़ : क्षेत्र में फैला तनाव, अधिकारियों ने की कार्रवाई
चेन्नई। तमिलनाडु में मदुरै जिले के वडिवासल में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम.जी रामचंद्रन की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके बाद अधिकारी तुरंत अलर्ट मोड में आए और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अन्नाद्रमुक के महासचिव और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने इस घटना की निंदा की और कहा कि मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम और अवनियापुरम क्षेत्रों में वडिवासल के पास क्रांतिकारी नेता और लोगों के प्रिय प्रतीक, पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन की प्रतिमा का अपमान एक ऐसा कृत्य है, जो निंदा का पात्र है।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य उन लोगों ने किया है, जिनमें हमारे क्रांतिकारी नेता की महान विरासत और अमर आदर्शों का सामना करने का साहस नहीं है। दुनिया की कोई भी ताकत एमजीआर की स्वर्णिम विरासत उनकी निस्वार्थ सेवा, उनके मानवीय शासन और तमिल लोगों के दिलों और घरों में उनके द्वारा लाई गई क्रांति को धूमिल नहीं कर सकती।

दो क्षतिग्रस्त आवासों को कराया ध्वस्त
टोडाभीम। कस्बे के गाजीपुर रोड स्थित पंचायत समिति आवासों में दो आवास पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिन्हें विकास अधिकारी अनीता मीणा ने गुरुवार को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करवा दिया गया। ध्वस्त करवाए गए आवासों के बारे में विकास अधिकारी अनीता मीणा ने बताया कि उक्त दोनों आवासों को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता द्वारा नाकारा घोषित कर दिया गया। पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में दोनों क्षतिग्रस्त आवासों को ध्वस्त करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में लिए गए प्रस्ताव के बाद गुरुवार को दोनों जर्जर आवासों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त करवा दिया गया और मलबे को पंचायत समिति आवास परिसर में बने हुए गड्ढों में डलवाकर समतलीकरण करवाया जाएगा।

विकास अधिकारी द्वारा ध्वस्त करवाए गए आवासों को लेकर पंचायत समिति प्रधान कल्पना मीणा ने बताया कि विकास अधिकारी ने अपनी मनमर्जी से दोनों आवासों को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया है। उक्त कार्य के लिए विकास अधिकारी द्वारा उनसे कोई स्वीकृति नहीं ली गई है और ना ही बैठक में कोई प्रस्ताव लिया गया है तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। किसी भी सरकारी संपत्ति को ध्वस्त करने से पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है तथा साधारण सभा में इसका प्रस्ताव लिया जाता है जिस पर पंचायत समिति प्रधान की स्वीकृति होना आवश्यक है। विकास अधिकारी द्वारा उक्त कार्य के लिए किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई है।