kanhaiyalal massacre - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कन्हैयालाल के दोनों पुत्रों को एक साथ दी ज्वाइनिंग
उदयपुर। उदयपुर की मालदास स्ट्रीट में कन्हैयालाल साहू की हत्या के बाद राज्य सरकार ने गत दिनों उनके दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया था। साहू के पुत्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बड़े बेटे तरुण ने कनिष्ठ सहायक शहर तथा छोटे बेट यश ने कनिष्ठ सहायक ग्रामीण के पद पर एक साथ पदभार संभाला।

उल्लेखनीय है कि मामले में राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लेकर आदेश जारी किए थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान की सज्जन कटारा की मौजूदगी में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने दोनों को पदस्थापित किया। इस अवसर पर तरुण ने कहा कि वे उनके पिता स्व. कन्हैयालाल साहू की हत्या के मामले में एनआईए स्तर पर हो रही जांच से सतुष्ट है, लेकिन सिर्फ इसी बात का इंतजार है कि उनके हत्यारों को फांसी की सजा के आदेश कब जारी होते हैं। इससे पूर्व दोनों पुत्रों ने सुबह पिता स्व. कन्हैयालाल की तस्वीर को प्रणाम किया। बाद में मां ने दही-शक्कर खिलाकर उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर मां ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की सीख दी। तरुण ने बताया कि जॉब के साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी भी करेगा तथा पिता का सपना पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगा।

गौहर चिश्ती को हाई सिक्योरिटी जेल भेजा
अजमेर। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के निजाम गेट पर मौन जुलूस में सार्वजनिक रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार खादिम गौहर चिश्ती को शुक्रवार को अदालत ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। उसे पुलिस ने हथियारबन्द जवानों के सुरक्षा घेरे में हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचा दिया। वहीं पुलिस ने उसके फिलहाल उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकाण्ड के आरोपियों से उसके सम्पर्क होने व उसके साजिश में शामिल होने के किसी भी तरह का इन्वोलमेंट सामने नहीं आना बताया है।

जिला पुलिस ने छोटा चौक खादिम मोहल्ला हाल सौदागर मोहल्ला, डिग्गी बाजार निवासी सैयद गौहर हुसैन चिश्ती पुत्र सैयद सफदर चिश्ती को अदालत में पेश करने को लेकर बड़ी गंभीरता दिखाई। पुलिस ने उसे पहले भी 15 जुलाई को अदालत में पेश करने के दौरान वकीलों व आमजन के रोष व्यक्त करने के भय से न्यायाधीश के सरकारी आवास पर पेश किया था। लेकिन वहां मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे। शुक्रवार को पुलिस ने मीडियाकर्मियों को भी भनक नहीं लगने दी। पुलिस ने गोहर को सुबह जल्दी ही न्यायाधीश के आवास ले जाकर पेश कर दिया। जिसे न्यायाधीश ने अग्रिम आदेश तक के लिए जेल में रखने के आदेश दिए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस ने आरोपी गौहर चिश्ती को पेश करने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दरगाह, क्रिश्चियनगंज सहित सिविल लाइन थाने का जाप्ता मुस्तैद रहा। इसके अलावा पुलिस के हथियारबन्द जवानों की टीम भी मुस्तैद रही। जिन्होंने उसे सुरक्षा घेरे में लेकर पेश किया था।

सुरक्षा के लिहाज से हाई सिक्योरिटी जेल में रखा

न्यायाधीश के जेल भेजने के आदेश देने के बाद गौहर चिश्ती की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसे हाई सिक्योरिटी जेल में रखना उचित समझा। क्योंकि सेन्ट्रल जेल में वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं था। वहां उसके साथ अन्य बन्दियों द्वारा झगड़ने का सन्देह था। इसलिए उसे पुलिस प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचा दिया।

कन्हैयालाल हत्याकाण्ड में क्लीन चिट

गौहर को जेल भेजे जाने की सूचना पर मीडियाकर्मियों ने एडिशनल एसपी (सिटी) आईपीएस विकास सांगवान से बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी गौहर का फिलहाल उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकाण्ड में इन्वोलमेंट नहीं होना सामने आया है। उन्होंने बताया कि गौहर के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच में उसके उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों से सम्पर्क नहीं मिला है। उसके उदयपुर जाने के संबंध में भी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अभी तक गौहर द्वारा किसी तरह का बड़ा ट्रांजेक्शन भी किसी संदिग्ध व्यक्ति के साथ नहीं करना सामने आया है। ना ही उसके अन्य किसी और देश विरोधी संगठन से कोई सम्पर्क में होने की बात सामने आई है।

जोश में होश खो बैठा था गौहर

एडीशनल एसपी सांगवान ने बताया कि अभी जांच व पूछताछ में सामने आया कि गौहर चिश्ती सिर्फ किसी एक विचारधारा से प्रभावित होकर जोश में आ गया था। इसलिए वह अपने होश खो बैठा। उसने पूछताछ में बताया कि मुस्लिम समुदाय में अपने आपको कौम का रक्षक दिखाने की होड़ व बड़बोलेपन में उसने मौन जुलूस में भड़काऊ भाषण दे दिया और उसने नारा लगा दिया। उसने बताया कि इसके अलावा उसका और कोई उद्देश्य नहीं था। उसने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद वह इस बात से ज्यादा डर गया था कि उसने जो नारे व भाषण दिया था। वही बात उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों द्वारा बोल दी गई। ऐसे में उसे लगा कि वह अब अपने बड़बोलेपन के कारण पुलिस के चक्कर में फंस जाएगा। इसलिए डर के कारण वह हैदराबाद भाग गया था। जहां से पुलिस उसे 14 जुलाई को दबोच कर अजमेर लाई थी।

कई दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ

एडिशनल एसपी सांगवान ने बताया कि आरोपी गौहर चिश्ती से सम्पर्क रखने वाले उसके कई परिचित लोग व उसके दोस्तों सभी को थाने पर बुलाकर उसके संबंध में गहनता से पूछताछ की गई है। सभी ने उसके विषय में बताया कि वह सिर्फ बड़बोले स्वाभाव का है। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उसके देश विरोधी किसी संगठन से सम्पर्क में होने के संबंध में जानकारी नहीं दी है। उसके कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। उसके अभी तक पीएफआई से सम्पर्क भी सामने नहीं आया।

पांच आरोपी पहले से हाई सिक्योरिटी जेल में बन्द

गौहर के साथ ही भड़काऊ भाषण देने व नारे लगाने के आरोप में पहले से ही उसके 4 साथी भी हाई सिक्योरिटी जेल में ही बंद हैं। साथ ही नूपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को अपनी सम्पत्ति खुशी से इनाम के रूप में देने का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी सलमान चिश्ती भी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपी भी अभी यहीं बन्द हैं।

किसी भी सुरक्षा एजेन्सी ने सम्पर्क नहीं किया

एडिशनल एसपी सांगवान ने स्पष्ट किया कि गौहर चिश्ती के मामले में अभी तक देश की अन्य किसी भी सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों ने जिला पुलिस से सम्पर्क नहीं किया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई एजेन्सी चाहे वह एनआईए हो या एटीएस/एसओजी   हो, अगर गौहर चिश्ती के संबंध में जिला पुलिस से सम्पर्क कर इन्वेस्टिगेशन करना चाहेगी तो जिला पुलिस उनका पूरा सहयोग करेगी।

कन्हैया ने खोल दी होती दुकान तो लेकसिटी में होता 26/06
उदयपुर। शहर के भूतमहल क्षेत्र की दुकान में घुसकर टेलर की जघन्य तरीके से हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद ने बताया कि कन्हैयालाल की हत्या करने की योजना को तय साजिश के तहत 26 जून को ही अंजाम तक पहुंचाना था, लेकिन उसने दुकान ही 28 जून को खोली जिससे वे उदयपुर में 26/06 को मुंबई हमले की तिथि याद नहीं दिला सके।

आरोपियों और उनके साथियों से लगातार मिल रही धमकियों के कारण कन्हैयालाल ने छह दिन तक दुकान के ताले तक नहीं खोले थे। नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट के बाद से ही उसे धमकियां मिल रही थी। कन्हैयालाल को आशंका थी कि उसकी हत्या हो जाएगी। पड़ोसी के साथ अन्य पांच लोग उसकी दुकान की रैकी कर रहे थे। उसे दुकान नहीं खोलने दे रहे थे। दुकान खुलते ही उसकी हत्या कर देने की आशंका के बीच जैसे ही कन्हैयालाल ने 28 जून को दुकान खोली और उसकी हत्या हो गई।

बैठक में तय की थी हत्या की तारीख
मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद ने जांच टीम को बताया कि 20 जून को उदयपुर में निकाली गई रैली के बाद एक धार्मिक स्थल पर हुई बैठक में ही तय किया गया था कि इस वारदात को 26 जून को अंजाम देना है। इसके पीछे उनका मकसद मुंबई हमले की तारीख को याद दिलाना था। नूपुर शर्मा के समर्थन की वजह से कन्हैयालाल का गला रेतने का फैसला इसी बैठक में हुआ था। हालांकि, बैठक में शामिल रहे अन्य लोग ऐसे किसी फैसले से इनकार कर रहे हैं।   जांच एजेंसियों ने उन लोगों से भी पूछताछ की, जो गौस के मुताबिक 20 जून की बैठक में मौजूद थे। कन्हैया की हत्या की तारीख 26 जून तय की गई थी, लेकिन उस दिन उसने दुकान नहीं खोली। 28 जून को कन्हैया ने दुकान खोली तो उसे मौत की नींद सुला दिया गया।

जांच एजेंसियां जुटी है हकीकत तलाशने में
जांच एजेंसियां अंजुमन के अलावा पॉप्युलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआई)और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया (एसडीपीआई) की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और साजिशकर्ताओं में प्रमुख फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला पीएफआई के सदस्य हैं, जिसका ग्लोबल मुस्लिम ब्रदरहुड से नाता है। ब्रदरहुड कतर, कुवैत, तुर्की और पाकिस्तान में सक्रिय है, जहां नूपुर को लेकर ज्यादा विरोध जताया गया। जांच टीम को हत्यारों से जब्त डिवाइस की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार हैं, जिससे आरोपियों की पाकिस्तानी संगठन दावत ए इस्लामी और मुंबई आधारित सुन्नी दावत ए इस्लामी से जुड़ाव की तस्दीक होगी। तभी पूरी साजिश से पूरी तरह पर्दा उठेगा।

अब कोटड़ा में व्यापारी को दी धमकी, शिकायत लेकर पहुंचे परिवादी को बंद करने का आरोप
ग्रामीणों ने किया हंगामा, थानाधिकारी को हटाने की मांग
कोटड़ा क्षेत्र में एक व्यापारी को कुछ युवकों ने उसका हाल भी कन्हैयालाल जैसा करने की धमकी दी। मामला थाने तक पहुंचा, जहां कार्रवाई की बजाय थानाधिकारी ने परिवादी के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि पुलिस ने उसे ही बंद कर दिया। इसकी जानकारी सोमवार को ग्रामीणों को मिली तो माहौल गर्मा गया।  हितेश कुमार पुत्र शांतिलाल ने कोटड़ा थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि रविवार को इमरान पुत्र उस्मान ने मोबाइल पर फोन कर बोला कि उसका हाल भी कन्हैयालाल जैसा होगा। इसके खिलाफ समाज के मौतबीर पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे तो माहौल और गरमा गया। मौतबीर और जनप्रतिनिधियोंने आरोप लगाया कि कोटड़ा थाना अधिकारी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और थाने से बाहर कर दिया गया। जिसको लेकर कोटड़ा के जनप्रतिनिधि और आमजन में काफी रोष दिखा। कोटड़ा की दुकानें बंद कर उपखंड अधिकारी वीनू देवल को ज्ञापन देते हुए कोटडा थाना अधिकारी को हटाने एवं दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रधान सुगना देवी, हिम्मत तावड वकील, वासुदेव, देवीलाल, निर्मल कुमार आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

गौहर चिश्ती के बैंक खातों की जांच शुरू
अजमेर। दरगाह के निजाम गेट के बाहर सार्वजनिक तौर पर भड़काऊ भाषण देकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने के गिरफ्तार आरोपी खादिम गौहर चिश्ती के फिलहाल उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकाण्ड के आरोपियों से किसी प्रकार का संपर्क होने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस अब उसके बैंक अकाउण्ट चैक कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास सांगवान के निर्देशन में आरोपी चिश्ती से दरगाह थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार एवं अन्य पुलिस अधिकारी गहन पूछताछ में जुटे हुए हैं। उसके फोन की कॉल डिटेल एवं वॉट्स-एप के मैसेज आदि की जांच के साथ ही उसके बैंक अकाउण्ट भी चैक किए जा रहे हैं कि उसके खाते में कहां-कहां से कितनी रकम का लेन-देन हुआ है या होता रहा है। इसी के साथ पुलिस शहर में आने-जाने वाले सभी मार्गों के टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। यहां भड़काऊ भाषण देने के बाद दरगाह पुलिस थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी यहां से फरार होकर जयपुर पहुंच गया था। इसलिए पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जयपुर में वह किसके पास पहुंचा था। जयपुर से ही वह हैदराबाद जाकर अहसान उल्ला के यहां जाकर छिप गया था। पता चला कि अहसान उल्ला चिश्ती का मेहमान है। इसलिए वह उसके संपर्क में रहता था। हालांकि अहसान उल्ला को भी उसे शरण देने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पश्चात उसे जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक जाट के अनुसार चिश्ती से इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है।

कन्हैयालाल की तरह कोटा के व्यापारी को भी जान से मारने की मिली धमकी, इंटरनेशनल कॉल से मिली धमकी
कोटा।  शहर के बोरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक कपड़े के व्यापारी को कन्हैया की तरह जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है । इस मामले में पीड़ित बजरंग नगर निवासी सुरेश चांवला ने पुलिस थाने मैं शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिवाद दर्ज कर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई शुरू करते हुए उनके घर और दुकान पर पुलिस गार्ड तैनात कर दी गई है। कॉल इंटरनेशनल बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

थाना अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि शिकायत में पीड़ित ने जानकारी दी है कि शॉपिंग सेंटर में कपड़े का व्यापारी है। जहां उसके पास 14 जुलाई और 15 जुलाई को दिन में दो-तीन बार बाहर से इंटरनेशनल 12 नंबर की  कॉल आई थी, जिसमें फोन करने वाले ने उसे पहले गाली गलौज की औक कहा के तेरा भी वहीं हाल होगा जो उदयपुर कन्हैया लाल का हुआ था। इसके बाद कॉल कट गई। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस में कंप्लेंट दी है।  पुलिस  अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से उनके घर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस गार्ड को तैनात कर दिया है औक कॉल डिटेल्स को ट्रेसिंग में डाल दिया गया है। पुलिस धमकी देने वाले युवक को पकड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है।

कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले लगवाए विवादित नारे, दो दबोचे
उदयपुर। शहर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान विवादित नारे लगवाने के मामले में भूपालपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों गुलाम दस्तगीर और हफीज कादरी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 20 जून को नूपुर शर्मा के खिलाफ हुए प्रदर्शन में नारे लगवाए थे। आरोपियों में एक युवक हिस्ट्रीशीटर है। वहीं दूसरा समाज के कार्यक्रमों में कलमा और नात पढ़ने का काम करता है। कॉल डिटेल्स में युवक के पाकिस्तान से कई नंबरों पर बात करने की भी बात सामने आई है। आरोपियों ने जुलूस में विवादित नारे लगाकर युवाओं को जमकर उकसाया था। इस जुलूस में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपी रियाज और गौस समेत अन्य सभी आरोपी पहुंचे थे।

एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही दस मामले
थानाधिकारी हनुवंतसिंह सोढ़ा ने बताया कि जुलूस के कुछ वीडियो के आधार पर पुलिस ने कई लोगों की शिनाख्त की थी। इसके बाद गुलाम दस्तगीर पुत्र मोइनुद्दीन रिजवी निवासी सिलावटवाड़ी और हफीज कादरी पुत्र हबीब खान निवासी दीवान शाह कॉलोनी, पटेल सर्कल को गिरफ्तार किया गया। गुलाम के खिलाफ 10 आपराधिक मामले हैं। वहीं कादरी के खिलाफ पहले से धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का मामला दर्ज है। उसका चालान न्यायालय में पेश हो चुका है।

जुलूस की शर्तों का उल्लंघन
पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुजीब सिद्दीकी के नेतृत्व में मौन जुलूस का आयोजन हुआ था। जुलूस में समुदाय के उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने जुलूस में शर्तों का उल्लंघन कर बड़े लाउड स्पीकर लगाकर धार्मिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की। इसी दौरान कई भड़काऊ नारे लगाए गए थे। पूरे मामले की जांच करते हुए और कुछ लोगों को पकड़ा जा सकता है।

कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सांंगरिया में व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद
जोधपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में गत दिनों हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांगरिया फांटा और तनावडा व्यापार मंडल की ओर से बंद रखा गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर  2 मिनट का मौन रखकर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी मंडल की ओर से नारेबाजी भी की गई और साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की। व्यापारियों द्वारा बंद रखे जाने की जानकारी पर ऐहतियातन तौर पर पुलिस बल भी लगाया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी सहित कई जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में मद्देनजर सुरक्षा पर पूरी नजर रखी। व्यापारियों द्वारा इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया और एक ज्ञापन भी जिल प्रशासन के नाम पर सौंपा गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ धरना भी दिया। धरनास्थल पर सांगरिया फाटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सारण, मुकेश मोतीवाल, नेमीचंद, उमेश वैष्णव, प्रवीण सिंह शेखावत, शिवसिंह राजपुरोहित, नारायण चारण, ताराचंद टेलर, हरगोविंद सिंह शेखावत, पवन अग्रवाल, रमेश चौधरी, धनराज प्रजापत, महेश भाटी एवं बाबू मोहड़ा  सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

एक लाख से ज्यादा हिन्दू कल करेंगे प्रदर्शन, कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में निकालेंगे जुलूस
जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद सफल होने के बाद अब सर्व हिन्दू समाज शहर में बड़ा प्रदर्शन करेगा। लोगों से सुबह 10 बजे बड़ी चौपड़ पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है। बड़ी चौपड़ पर पहले सभा होगी। इसके बाद मौन यात्रा निकलेगी। अम्बाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हिन्दू समाज, संगठनों की बैठक हुई, इसमें आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, कई समाज व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सेवा सदन सहित अन्य जगह पर भी विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। लोगों से अनुशासित रहने और किसी तरह की नारे नहीं लगाने की अपील की है। मौन रहने का आहृवान किया है।

शहर में चला बैठकों का दौर, मैसेज भेजे
सभा और प्रदर्शन में ज्यादा लोग आएं। इसके लिए बैठकों का दौर चला। भाजपा में मण्डल स्तर पर बैठकें हुई और सभी लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करने के लिए कहा गया। व्यापारिक, सामाजिक संगठनों ने भी बैठकें की। शनिवार को भी अलग-अलग संगठनों ने बैठक बुलाई है।

आंदोलनात्मक रणनीति पर विचार
बड़े प्रदर्शन की तैयारी और लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से बात कर बंद का आह्वान करने के निर्देश दिए। लोगों से समझाइश की जाए कि व्यापारी प्रतिष्ठान खोलने नहीं आए, जिससे की बंद कराने की नौबत ही नहीं आए। वहीं कार्यकर्ताओं और समाज प्रतिनिधियों को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही लोगों और समाज प्रतिनिधियों को मोबाइल से मैसेज भेजे जा रहे है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल हो।