new session - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुबोध महाविद्यालय में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत, सभी विषयों की दी गई जानकारी
जयपुर। एसएस जैन सुबोध महाविद्यालय में नए अकादमिक सत्र में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। साथ ही सभी विषयों की जानकारी दी गई और कला, वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय के व्याख्याताओं ने परीक्षा प्रणाली, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और कालेज में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी अवगत कराया।

प्रथम बार महाविद्यालय में आए विधार्थी उत्साहित नजर आए। कालेज प्राचार्य प्रो. रेणु जोशी ने नए सत्र कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप हमेशा अपने जीवन में प्रगति के पथ पर अग्रसर होते रहें और अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें ।

आईआईएस यूनिवर्सिटी : ‘दीक्षारंभ’ में नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत, कार्यक्रम की शुरुआत हुई चांसलर अमित गुप्ता के स्वागत भाषण से
जयपुर। आईआईएस यूनिवर्सिटी में स्नातक कार्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ 2025-26 का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चांसलर अमित गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का ध्यान अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार पर है। यूनिवर्सिटी हर वर्ष कुछ पेटेंट भी फाइल करती है और इसका पाठ्यक्रम वैश्विक परिवर्तन के अनुरूप लगातार अपडेट किया जा रहा है।

उन्होंने आईसीजी व आईआईएस समूह के 36 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। यहां की छात्राएं आज प्रत्येक क्षेत्र में संस्थान का परचम फहरा रहीं हैं। डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरलाइन एवं टूरिज्म मैनेजमेंट, एनीमेशन व मल्टीमीडिया, डिजिटल मीडिया और योगिक साइंस जैसे आधुनिक कोर्स भी इसमें शामिल किए गए हैं, जिससे छात्राओं को अधिक से अधिक विकल्प मिल सकें। स्कूल ऑफ  मैनेजमेंट की प्रो.दीपिका सिंह ने शैक्षणिक प्रणाली, सेमेस्टर प्रणाली, उपस्थिति प्रणाली, वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। रजिस्ट्रार डॉ. राखी गुप्ता ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में फिर लौटी रौनक, नए सत्र की शुरुआत
जयपुर। लगभग 45 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 1 जुलाई से प्रदेश भर के विद्यालयों में एक बार फिर रौनक लौट आई। विद्यार्थियों के स्वागत के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विधिवत शुरुआत हो गई है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी कर विद्यालयों को समयबद्ध संचालन और शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

जाट ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को विद्यालय समय पर पहुंचने, परिसर की सफाई सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के निर्देश दिए गए थे। विद्यालयों के स्टाफ ने भी विद्यालय की साफ-सफाई, कक्षाओं की सजावट और पाठ्यक्रम की तैयारी पहले ही कर ली थी।

स्कूल वाहन और समय सारिणी का भी विशेष ध्यान :

शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर भी सक्रियता दिखाई गई। स्कूल वाहनों के चालकों को समय पर निर्धारित स्टैंड पर पहुंचने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों के आवागमन में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा स्कूलों की समय सारिणी भी तय कर दी गई है।

ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय निर्धारित किया गया है। एक पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि दो पारी वाले विद्यालय सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेंगे। यह समय शीतकालीन सत्र शुरू होने तक यानी 1 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

विद्यालयों में बच्चों की चहलकदमी और शिक्षकों की सक्रियता ने स्कूल परिसर को पुनः जीवंत कर दिया है। बच्चों में भी नए सत्र को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिली।

शिक्षकों ने उठाया सवाल, कैसे बनेगी 600 रुपए में दो यूनिफॉर्म
कोटा। 1 जुलाई से स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है लेकिन कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को अभी भी नई यूनिफॉर्म का इंतजार है। नए यूनिफार्म नहीं मिलने से बच्चे पुराने ड्रेस पहन कर ही स्कूल जा रहे हैं। यूनिफॉर्म का कपड़ा खरीदने के लिए टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसी बीच यूनिफॉर्म तैयार करने को लेकर शिक्षित सवाल खड़े कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि मात्र 600 में यूनिफार्म के 2 कैसे बन सकती है। बाजार में यूनिफार्म का अच्छा कपड़ा भी महंगा है और सिलाई भी अधिक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी जिसके मुताबिक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को सिली हुई यूनिफार्म देने का निर्णय किया था।

रेडीमेड ड्रेस देने की मांग
वहीं स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्रओं को रेडीमेड ड्रेस देने की मांग कर रहे है। शिक्षकों का कहना है की घोषणा के मुताबिक 600 रुपए में 2 यूनिफॉर्म देनी है। 425 रुपए कपड़े के और 175 रुपए सिलाई के है। कपड़े की आपूर्ति के लिए टेड़र प्रकिया चल रही है। जिसके बाद कपड़ा आएगा और सिलाई की राशि विद्यालय प्रबंधन समिति के एसएमसी के खातों में जमा होगी। शिक्षकों का कहना है की कोई भी दर्जी 87 रुपए में यूनिफॉर्म तैयार नहीं करेगा।

बाजार में यूनिफॉर्म सिलाई रेट
वर्तमान में बाजार में एक यूनिफॉर्म की सिलाई 600 रुपए पेंट शर्ट व सलवार कुर्ता की सिलाई 250 रुपए निर्धारित है। ऐसे में 175 रुपए में 2 ड्रेस सिलाना संभव नहीं होगा। ऐसे में शिक्षक छात्र-छात्रओं को रेडीमेड  ड्रेस देने की मांग कर रहे है। शिक्षकों का कहना है की रेडीमेड ड्रेस स्कूल में उपलब्ध करवाने से उन्हें ड्रेस वितरण में भी आसानी होगी।

यह होगा ड्रेस कोड
शिक्षा विभाग की और से पिछले ही वर्ष सरकारी स्कूल की ड्रेस में बदलाव किया गया था। छात्रों के लिए आसमानी रंग की शर्ट व गहरी भूरे की पेंट और छात्राओं को भी उसी कलर की कलर की शर्ट या कुर्ता तथा गहरे भूरे कलर की सलवार या स्कर्ट पहननी होगी। गुरुवार को स्कूल ड्रेस पहनने में छूट रहेगी।

इनका कहना है
अभी तक हमारे पास ड्रेस उपलब्ध नहीं हुई है और ना ही कोई बजट आया है। जैसे ही हमारे पास ड्रेस उपलब्ध होगी, स्कूलों में ड्रेस उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभी बच्चे स्कूलों में फिलहाल पुरानी ड्रेस में ही आ रहे है। -केके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रा. शिक्षा

विभाग को स्कूलों में रेडीमेड ड्रेस उपलब्ध करवानी चाहिए। 600 रुपए में सिर्फ एक ड्रेस का कपड़ा ही आता है। इसके बाद ड्रेस की सिलाई भी है। 600 रुपए में 2 ड्रेस तैयार नहीं हो सकती और ना ही कोई दर्जी इतने कम में  ड्रेस सिलकर देगा। -राहुल शर्मा, प्रिंसिपल

एडमिशन 15 जुलाई तक, कोरोना के दो वर्ष बाद नया सेशन तय समय पर शुरू
जयपुर। कोरोना के कारण दो साल तक बाधित रही पढ़ाई के बीच इस बार स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों का नया सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। सरकारी स्कूलों में लर्निंग लॉस को खत्म करने के लिए पिछली क्लासेज की पढ़ाई भी करवाई जाएगी, जबकि निजी अपने तरीके से इसका उपाय करेंगे। राज्य में एक लाख 78 हजार सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई। प्रदेश में पिछले दिनों हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील हुए दो सौ से ज्यादा स्कूल में रिक्त सीट्स पर एडमिशन भी शुक्रवार से शुरू हुए।  शिक्षा के बढ़ते कदम योजना के तहत सरकारी स्कूलों में इस बार पहले चार पीरियड के दो घंटे बीस मिनट तक पिछली क्लासेज की पढ़ाई होगी। जिस क्लास में स्टूडेंट आया है, उससे पीछे की दो क्लासेज की पढ़ाई की वर्कशीट तैयार की है। ये वर्कशीट सरकारी स्कूल्स तक पहुंचाई जा रही है। पहली से पांचवीं तक की छप चुकी है, जबकि छठी से आठवीं तक की प्रकाशित होकर पहुंचने वाली है। टीचर्स इन्हें पढ़ाएंगे और बाद में इसमें भरवाएंगे। इसी आधार पर कुछ मार्किंग भी हो सकती है।

कम ही बच्चे पहुंचे
स्टूडेंट्स की संख्या बेहद कम रही। वजह रही बरसात और नेटबंदी ने भी स्टूडेंट्स की संख्या को प्रभावित किया। गुरुवार शाम से शुरू हुई बरसात शुक्रवार सुबह भी जारी रही।

एडमिशन 15 जुलाई तक
सरकारी स्कूल में क्लास नौ व दस के लिए 15 जुलाई तक एडमिशन होंगे। क्लास एक से आठ तक कभी भी एडमिशन लेने की व्यवस्था पहले से लागू है।

नहीं खुला ताला
गांधी नगर स्थित पोद्दार स्कूल में तो सुबह आठ बजे तक एक भी क्लासरूम का ताला तक नहीं खुला था। स्कूल में दो या तीन बच्चे ही पहुंचे थे। टीचर्स अपने रूम में बैठे बच्चों का इंतजार कर रहे थे।