Jhunjhunu News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तंबू में सो रहे 7 लोगों को ट्रेलर ने कुचला : मां-बेटी समेत 3 की मौत, ट्रेलर चालक गिरफ्तार
झुंझुनूं। जिले के कस्बा गुढ़ागौड़जी थानान्तर्गत नंगली दीप सिंह गांव में शुक्रवार प्रात: एक ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। घटना में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन जनों की हालत गंभीर है। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है तथा एक घायल का झुंझुनूं स्थित बीडीके अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। लोगों ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना से गुस्साये लोगो ने गुढ़ागौड़जी थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाअ। वहीं गुढ़ागौड़जी सीएचसी परिसर में प्रात: से ही मृतकों के परिजन व ग्रामीणजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। एएसपी फूलचंद मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघाना (झुंझुनूं) जाने वाली सडक के निकट यह दुर्घटना हुई। यहां एक खेत में सूरजगढ़ से आए 2 परिवारों के 12 लोग तंबू में सो रहे थे।

ये लोग प्याज की खुदाई के लिए मजदूरी करने आए थे। शुक्रवार प्रात: ड्राइवर ने ट्रेलर को बैक करते समय ट्रेलर को तंबू में घुसा दिया। इसमें डोड्डी सूरजगढ़ के रहने वाली 13 वर्षीया प्रियंका पुत्री मुन्नाराम और बिजौली गुढ़ागौडजी की 12 वर्षीया मोहिनी उर्फ मोडी पुत्री सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 27 वर्षीया छोटकी उर्फ होठकी पत्नी सुरेश ने झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  दुर्घटना में 10 वर्षीय सुनील, 6 वर्षीय संजय और पांच वर्षीय संजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। वहीं 20 वर्षीया रवीना झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती है।

तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन टोल कर्मचारियों को कुचला : एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल
झुंझुनूं। सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारियों को कुचला। हादसे में टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल  निवासी श्यालू कलां की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार सूरजगढ़ की ओर से तेज गति में आ रही थी कि इस दौरान टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और उछलकर बंद लाइन में घुस गई, जहां टोल कर्मचारी बैठे थे।

कार की चपेट में आने से कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल पवन राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफ र किया गया। देवेंद्र सहित अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा
झुंझुनूं। 29 नवंबर को शहर के एक कार वर्कशॉप में खड़ी 18 कारों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमावत उर्फ  हांडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कपड़े पहनकर स्थानीय मोड़ा पहाड़ के गड्ढे में छुपकर बैठा था। गुरुवार देर रात वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाहर निकला तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है जबकि 2 नाबालिग भी निरुद्ध किए गए हैं। आरोपी पर 9 मामले दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली में 30 नवंबर को वर्कशॉप संचालक नासिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई के विनोद कुमावत, अनिल कुमावत, सुनील कुमावत, निखिल कुमावत, निशांत कुमावत, अनुज कुमावत, विपुल निवासी इंदौर, साबिर, इमरान सोती, रोशन सोती, रिजवान खान उर्फ राजा सहित 10-12 लोगों के गिरोह ने वर्कशॉप पर हमला किया, गैराज पहुंचने पर देखा कि वर्कशॉप में खड़ी सभी 18 गाड़िया जल रही थीं। हमलावरों ने पहले वाहनों के शीशे तोड़े और फिर पेट्रोल बम बनाकर विस्फोट कर दिया जिससे पूरी वर्कशॉप में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में सम्पूर्ण संपत्तिए टीन शेड, अलाइनमेंट मशीन, जनरेटर और वहां खड़ी 18 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने में 3 दमकलों को डेढ़ घंटे लगे। घटना में 3 करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा भी किया गया था। आरोपी का शुक्रवार को पुलिस ने बाजार में होकर जुलूस निकाला।

तेज रफ्तार इनोवा पलटी, दो युवकों की मौत : पांच गंभीर घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर
मंडावा। क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। घटना मंडावा के तेतरा बस स्टैंड के नजदीक हुई। मृतक और घायल झुंझुनूं से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मंडावा लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर इनोवा पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतकों की पहचान फाजल खत्री पुत्र अकबर हुसैन, वार्ड 11 निवासी और वाशिद पुत्र नबाब, वार्ड 13 निवासी के रूप में हुई है। जबकि साजिद, असरफ, रेहान, हारून और अभिषेक घायल हो गए। एएसआई मुलायम सिंह ने बताया कि गाड़ी में सात युवक सवार थे और सभी बारात से लौट रहे थे।

भाभी ने प्रेमी संग मिल देवर को फंसाने की रची साजिश : देवर की गाड़ी में रखी 282.8 ग्राम अफीम, भाभी और प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला राज
झुंझुनूं। कोतवाली पुलिस ने एक सनसनी खेज मामले का पर्दाफास किया है, जिसमें रिश्ते, धोखा व अपराध की पूरी कहानी शामिल है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि प्रेमी संग  भाभी ने देवर को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रच देवर की गाड़ी में 282.08 ग्राम अफीम रख झूठे एनडीपीएस प्रकरण में फसांने की साजिश की। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर प्रेमी जितेन्द्र सिंह उर्फ  जीतू व प्रेमिका सम्पति देवी को गिरफ्तार कर 282.08 ग्राम अफीम जब्त है। मामले का मजेदार तथ्य यह है कि प्रेमी जितेन्द्र ने ही पुलिस का मुखबिर बन गाड़ी में अफीम रखे होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जितेन्द्र कुमार उर्फ  जीतू पुत्र मदनलाल मीणा निवासी खुडाणा पुलिस थाना बगड़ जिला झुन्झुनूं ने फोन पर सूचना दी कि मण्डावा मोड़ के नजदीक इन्द्रा नगर झुन्झुनूं में एक सफेद रंग की गाड़ी  खड़ी है, उसमें चालक सीट के नीचे एक पैकेट में अवैध अफीम रखी है। मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन में ड्राइवर और एक व्यक्ति बैठा मिला।

गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मंगलचन्द आला पुत्र रतनलाल मेघवाल निवासी मौहल्ला जोगेन्द्र निवास बगड़ पुलिस जिला झुंझुनूं हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बुडानिया जिला झुन्झुनूं होना बताया व बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पिन्टु पुत्र सुभाष मेघवाल निवासी मोहनपुरा भामरवासी पुलिस थाना बगड़ जिला झुन्झुनूं होना बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो एक पार्सलनुमा खाखी पैकेट मिला। पैकेट चैक किया तो थैली में भरा गाढा तरल पदार्थ अफीम होना पाया गया। इस पर उक्त दोनों से अफीम के बारे में पूछा गया तो मंगलचन्द ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से अपनी भाभी सम्पती देवी को डॉक्टर को दिखाने के लिए तथा मेरा साला पिन्टू जो पिछले पांच-सात रोज से बीमार था जिसे डॉक्टर को दिखाने के लिए साथ लाया था। मेरी भाभी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी थी तथा वह स्वयं सरकारी सेवक है एवं ग्राम विकास अधिकारी पद पर पदस्थापित है। उसकी गाड़ी में रखा अफीम कहां से आया व किसने रखा के बारे में जानकारी नहीं है।

अफीम के पैकेट को सीट के नीचे रखा
जितेन्द्र ने बताया कि उसे तो किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन के माध्यम से इन्टरनेट कॉल से सूचना दी थी। जितेन्द्र का मोबाइल चैक किया गया तो कोई इन्टरनेट कॉल होना नहीं पाया गया। जितेन्द्र ने बताया कि उसका पिछले काफी समय से मंगलचन्द की भाभी सम्पती देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देवर मंगलचन्द को पता चलने पर घरवाले सम्पती देवी को परेशान करते थे। उसने व सम्पती देवी ने मंगलचन्द को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके तहत मौका पाकर मंगलचंद को फंसांने के लिए जितेन्द्र कुमार द्वारा लाकर दिए अफीम के पैकेट को गाड़ी की सीट के नीचे रख दिया तथा उसके बाद योजना के मुताबिक जितेन्द्र कुमार ने सिपाही विक्रम सिंह को मंगलचंद की गाडी में अफीम होने की सूचना दे दी जिससे की मंगलचंद एनडीपीएस के मामले में फंस जाए।

बेटी की सगाई के 7वें दिन टुकड़ों में मिला पिता का शव : पैर, धड़ और हाथ तीनों अलग-अलग
झुंझुनूं। बेटी की सगाई के 7वें दिन बुधवार को पिता की लाश कई टुकड़ो में मिली। शव को 3 हिस्सों में बेरहमी से काट दिया गया, पैर, धड़ और हाथ तीनों अलग-अलग थे। शव काला पड़ चुका था, जिसे उठाते ही उसके कई हिस्से जमीन पर ही रह गए। घटना झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के हांसलसर गांव की है। शव के पास पड़ी चप्पल और कपड़ों से मृतक की पहचान हांसलसर निवासी मुकेश श्योराण पुत्र रामकरण के रूप में हुई है। मृतक 13 अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 अगस्त को थाने में दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण मोहनलाल बुधवार दोपहर  खेत पर जा रहा था। इस दौरान हांसलसर से केशरीपुरा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास करीब 25 फीट गहरे गडृढे़ में शव मिला। मृतक के घर से घटनास्थल महज 500 मीटर की दूरी पर है। शव लगभग पांच दिन पुराना लग रहा है। परिवार के अनुसार मुकेश 13 अगस्त को अचानक घर से लापता हो गया था। 14 अगस्त को उसने बड़ी बेटी की सगाई थी।

कॉलेज संचालक से मारपीट का मामला युवती की पोशाक में बदमाश पकड़ा
झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ थानान्तर्गत 15 जुलाई और सरपंच और कॉलेज संचालक से मारपीट के मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी को तोला सेही की काटली नदी से पकड़ लिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश लड़की बनकर घूम रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो बदमाश लेगी-कुर्ती और चुन्नी लगाए हुए था। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की तो नदी के किनारे एक लड़की बैठी नजर आई। ऐसे में पुलिस एकबारगी चौंक गई, लेकिन जब चुन्नी हटाई तो बदमाश ही निकला।

आरोपी पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था तथा साथ ही पुलिस ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि काकोडा सरपंच संदीप हैला और निजी कॉलेज संचालक देवी सिंह ओला पर जानलेवा हमला करने के मामले में सोमवार को रोहित उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पहले ही 8 बदमाश पकड़े जा चुके हैं। इसमें राहुल उर्फ  बाबा, शेर सिंह उर्फ  भुणिया, सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अरुण, रवि कुमार, अर्पित और जलेसिंह शामिल हैं।

पत्नी और बेटे को तलवार से लहूलुहान कर आरएसी का जवान ट्रेन से कटा : दम्पति के बीच तलाक के मामले में कल होनी थी सुनवाई
झुंझुनूं। शहर में आरएसी के एक जवान ने सोमवार को पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया और इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया। पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी को जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया है, वहीं बेटे को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया किसान कॉलोनी निवासी आरएससी का जवान राजकुमार कांटीवाल, पत्नी और 6 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रह रह रहा था। राजकुमार की पोस्टिंग श्रीगंगानगर में थी, वह 16 अगस्त को श्रीगंगानगर से छुट्टी लेकर घर आया था। गत दो दिन से घर में तनाव का माहौल था। पुलिस ने अनुसार राजकुमार की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी, पत्नी भी सरकारी नौकरी में है, दोनों का एक बेटा है।

सोमवार तड़के करीब 4 बजे पति और पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हुई जो देखते देखते खून-खराबे तक पहुंच गई। गुस्से में आकर राजकुमार ने तलवार निकाली और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, यही नहीं उसने मासूम बेटे पर भी कई वार किए और इसके बाद फरार हो गया। इधर चीख-पुकार सुनकर पड़ौसी महिला के घर पहुंचे। कमरे में बेडशीट से लेकर फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। बेड के पास ही खून से सनी तलवार पड़ी थी, बेड पर महिला छटपटा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल मां-बेटे को हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने मौके से खून से सनी तलवार को जब्त कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी घर से भाग निकला। सुबह करीब 8 बजे बगड़ क्षेत्र में रतनगढ़  के रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर उसका शव मिला।

तलाक का दबाव बना रही थी पत्नी
वारदात को अंजाम देने वाले सिपाही राजकुमार का वीडियो सामने आया है। वीडियो सुसाइड करने से पहले बनाया था, जिसे सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया गया है। वीडियों में वह पत्नी के अफेयर का जिक्र करते कह रहा है कि पत्नी बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए उस पर तलाक का दबाव बना रही है। पुलिस के अनुसार वीडियो की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई होनी थी।

पीहर आई बेटी का शव छत पर वाटर टैंक में मिला
झुंझुनूं। 22 साल की शादीशुदा बेटी का शव घर की छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। यह देख परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने उसे पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी पीहर आई हुई थी। घटना झुंझुनूं जिले के धनुरी थाना इलाके के सोनासर गांव में सोमवार को हुई। धनुरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय कुलदीप कुमारी की शादी 4 नवम्बर 2024 को आलोक कुमार लांबा के साथ हुई थी। उसका ससुराल बिगोदना गांव में है। शादी के बाद से कुलदीप अपने ससुराल में ही रह रही थी।
15 जून को कुलदीप के पिता हरलाल सिंह उसे अपने गांव (पीहर) सोनासर लेकर आए थे।

सोमवार को कुलदीप की मां और भाई जितेंद्र खेते पर चारा लेने गए थे व पीछे से घर पर वह अकेली थी। चारा लाने के बाद मां-भाई लौटे। बेटी घर में कहीं नजर नहीं आई तो मां उसे तलाशने लगी व भाई घर के पीछे बाड़े में चारा रखने चला गया। काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पूरे घर में तलाश की गई, लेकिन कुलदीप का कुछ पता नहीं चला। मां ने छत पर जाकर देखा तो टंकी का ढक्कन खुला हुआ था, बेटी पानी में डूबी मिली।

पति को छोड़ा, सहेली के घर पहुंची महिला : दोनों ने कहा, साथ रहेंगे, शादी की बाद में सोचेंगे
झुंझुनूं। 25 वर्षीय एक शादीशुदा महिला बेटे को लेकर 23 साल की सहेली घर पहुंच गई। आरोप था कि पति शराब के नशे में मारपीट करता है। सहेली अंजू ने कहा कि दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है, शादी के बारे में बाद में सोचेंगे। अंजू ने बताया कि दोनों जॉब की तलाश में 15 दिन के लिए बेंगलुरु भी जाकर आई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं व साथ रहने का फैसला उनकी मर्जी पर निर्भर है। मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थानान्तर्गत ग्राम मैनपुरा का है। अंजू मैनपुरा की रहने वाली है।

दोनों सहेलियां अंजू और रेणु फिलहाल मैनपुरा गांव में अंजू के घर ही रह रही हैं। रेणु के पीहर वालों ने 10 दिन पहले थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट गोठड़ा थाने (झुंझुनूं) में दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि एक सहेली उसे भगाकर ले गई है। इधर अंजू के गांव के लोगों ने गुढ़ागौड़जी पुलिस को सूचना दी कि दो लड़कियां साथ रह रही हैं। पुलिस मैनपुरा पहुंची तो दोनों ने कहा कि हमने साथ रहने का फैसला किया है। ऐसे में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

रेणु बोली- पति शराब पीकर पीटता है
रेणु ने बताया कि उसका पीहर कोठी की ढाणी गांव में है। उसकी शादी करीब 5 साल पहले कालोटा गांव में हुई, उसके 4 साल का बेटा है, जो उसके साथ ही है। शादी के कुछ समय बाद पति शराब पीकर पीटने लगा, इस कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पिछले महीने वह अपने ससुराल से बेटे को लेकर भागकर अंजू के पास मैनपुरा गांव आ गई थी तथा अब वह अंजू के साथ ही रह रही हूं। अब वह न तो अपने पीहर जाना चाहती है और न ही ससुराल। उसने और अंजू ने हमेशा साथ रहने का इरादा किया है। शादी के बारे में बाद में सोचेंगे।

सहेली ने कहा कि अब जिंदगी भर साथ रहेंगे
महिला की सहेली अंजू ने कह कि हम दोनों 7-8 महीने से दोस्त हैं। कालोटा गांव में रिश्तेदारी में एक शादी के कार्यक्रम में हम मिले थे, तब दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम फोन पर बात करने लगे। हम दोनां में प्यार हो गया। अब जिंदगीभर साथ रहना है। उसके घरवालों को रेणु के यहां रहने पर कोई आपत्ति नहीं है। अभी शादी के लिए बारे में नहीं सोचा है। शादी के बारे में बाद में सोचेंगे। यहां जान का खतरा है। इसलिए बाहर कहीं सेटल होने की सोच रहे हैं। हम 15 दिन के लिए जॉब की तलाश में बेंगलुरु भी जाकर आ चुके हैं। पुलिस बोली कि अंजू के घर गए थे, रेणु ने साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इधर बुधवार को ही  रेणु और अंजू गोठड़ा थाने पहुंचीं और बयान दर्ज कराए। यहां भी रेणु ने कहा कि वह अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है। ज्ञात रहे कि रेणु का पति टाइल फिटिंग का काम करता है। रेणु 5वीं क्लास तक पढ़ी है जबकि अंजू 12वीं पास है।

तीन ट्रकों से आठ सौ क्विंटल लकड़ी जब्त : तीन तस्कर गिरफ्तार, बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपए आंका
झुंझुनूं। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ  बड़ी कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी से लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है और इस गोरखधंधे के मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्ती में शीशम, नीम और देसी बबूल की लगभग 800 क्विंटल हरी लकड़ी बरामद हुई है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपए है। झुंझुनूं के वन रेंजर विजय फगेड़िया अनुसार सूचना के आधार पर बीती रात मंडावा रोड पर स्थित किसारी गांव के पास नाकाबंदी कर ट्रकों का पीछा किया गया।  इनमें से एक ट्रक को नवलगढ़-झुंझुनूं रोड़ पर बीबासर के नजदीक रोका गया। गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान आबिद खान और उसके साथियों सदाम खान सहित तीन लोगों के रूप में हुई है।

आरोपियों से चौंकाने वाला खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि ये ट्रक झुंझुनूं जिले के बड़वासी और गुढ़ा क्षेत्र से बेशकीमती हरी लकड़ी भरकर हरियाणा के यमुना नगर ले जा रहे थे। उनका रूट नवलगढ़ से शुरू होकर मंडावा, चूरू, राजगढ़ होते हुए हरियाणा की सीमा में प्रवेश करता था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया मुख्य आरोपी आबिद खान जिले का सबसे बड़ा लकड़ी माफिया है, जो पिछले लगभग एक दशक से अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन कर रहा था।

दो दोहितों को कुएं में डालकर मारा : फिर खुद नाना डीपी से चिपक कर मरा, बच्चों को शादी में खाना खिलाकर लाने की कहकर साथ ले गया
झुंझुनूं। जिले के धनूरी थानान्तर्गत लादूसर गांव में शनिवार देर रात नाना ने अपने दो मासूम दोहितों को कुएं में फेंककर मार डाला और उसके बाद खुद खेत में लगी डीपी पर चढ़कर चिपक गया, जहां करंट से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाना बच्चों की मां से शादी में खाना खिलाने की कहकर अपने साथ ले गया। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू की। इसके बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने विद्युत डीपी पर बुजुर्ग को लटके देख परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद खेत में बने कुएं में बच्चों के शव देखने के बाद पूरा गांव सकते में आ गया।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
धनुरी थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि 50 वर्षीय रतिराम ने अपने भांजे कैलाश के दो बेटों 8 वर्षीय गतिक और 5 वर्षीय राजीव की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। वहीं इसके बाद खुद भी 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से चिपक कर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक तनाव या आपसी रंजिश की आशंका जता रही है। वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि रतिराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

फोन कर कहा: बच्चे सो रहे हैं, जल्द लौट आएगा
बच्चों के पिता कैलाश के घर लौटने पर पत्नी ने उसे रतिराम के आने और बच्चों को अपने साथ ले जाने की जानकारी दी। जब 11 बजे तक रतिराम नहीं लौटा तो कैलाश ने बात की तो रतिराम ने काफी देर तक फोन नहीं उठाया। आधी रात के बाद रतिराम ने कैलाश को फोन कर कहा कि वह सीकर स्टेशन पर है, बच्चे भी उसके पास ही सो रहे हैं, वह जल्द लौट आएगा। कैलाश को उसकी बात पर शक हुआ, उसने गांव में ही शादी होने की बात कही थी। इस पर कैलाश और उसका बड़ा मामा पवन जो रतिराम का बड़ा भाई था, रतिराम को ढूंढने सीकर स्टेशन पर गए। यहां तीनों के नहीं मिलने पर वापस लौटने लगे। इसी दौरान सुबह 4 बजे ग्रामीणों ने फोन पर बताया कि रतिराम गांव के इंद्राज जांगिड़ के खेत पर डीपी पर लटका हुआ है। आसपास तलाश की तो कुएं में दोनों बच्चे भी गिरे हुए मिले।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का बुरा हाल
इस घटना के बाद पूरे लादूसर गांव में मातम का माहौल है। मासूम बच्चों के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि एक मामा ऐसा जघन्य अपराध कैसे कर सकता है। रतिराम ने जिन मासूम बच्चों को कुएं में डाला, वे अक्सर उसके साथ खेलते-कूदते थे और उस पर विश्वास करते थे।