table tennis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता, मानविका-भावेश ने जीते खिताब
जयपुर। मानविका सिंह ने अजमेर जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित राजस्थान रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया। मानविका ने फाइनल में बीकानेर की यशु सांखला को शिकस्त दी। मानविका ने इससे पहले अंडर-15 का खिताब भी अपने नाम किया था। अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब कोटा के भावेश पूनिया ने जीता। भावेश ने पांच सेटों तक चले कड़े मुकाबले में खुश शुक्ला को 3-2 से शिकस्त दी।

मिश्रित युगल में बीकानेर के प्रियांश सिंह और अंजली सिंह की जोड़ी ने कोटा के भावेश पूनिया और प्रियांशी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को पूर्व खेल अधिकारी अभिमन्यु सिंह और प्रवीण कुमार ओझा ने पुरस्कार प्रदान किए। सीनियर पुरुष एकल में हर्ष श्रीवास्तव (जयपुर), संजीव (जयपुर), प्रियांश सिंह (बीकानेर), एबेल बेनो (कोटा), देवांश मुद्गल (जयपुर), यथार्थ (कोटा), सुशील थानवी (जोधपुर और भावेश पूनिया (कोटा) ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं महिला वर्ग में जयपुर के नंदिनी नागौरी, बीकानेल की अंजली सिंह, जोधपुर की सुनिधि दीवान और बीकानेर की प्रियांशी मिश्रा ने अपने मुकाबले जीत अंतिम चार में जगह सुनिश्चित कर ली।

राज्य के खिलाड़ियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : मुकुल गुप्ता
जयपुर। गत दो वर्षों से राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में राजस्थान की दो टीमें हिस्सा ले रही है। दशकों से राजस्थान टेबल टेनिस संघ काफी अच्छा कार्य कर रहा है। इसी के चलते गुलाबी नगर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों की मेजबानी के अवसर मिल सकें, लेकिन विगत दो वर्षों से यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान की जगह टीटीएफआई-1 और टीटीएफआई-2 के बैनर तले शिरकत कर रहे है।

संध की वैधानिकता पर लगाए प्रश्नचिन्ह :

राजस्थान टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि टीटीएफआई की मदद से राजस्थान टेबल टेनिस संघ के खिलाफ एक सुनियोजित षडयंत्र रचा गया है, जिससे न केवल संघ की वैधानिकता पर प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य पर भी सीधा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि इस षडयंत्र से राज्य के उदयीमान टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभावित हो रहे है। राजस्थान नाम के प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करना उपयोगी और लाभदायक सिद्ध नहीं हो रहा है।

चुनाव में खेल अधिनियम 2005 की पूर्ण पालना की :

गुप्ता ने बताया कि 11 फरवरी को राजस्थान टेबल टेनिस संघ के चुनाव राजस्थान ओलंपिक संघ, राज्य खेल परिषद और अधिकृत निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में विधिवत सम्पन्न करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया में राजस्थान खेल अधिनियम-2005 की पूर्णता पालना की गई। इसके बावजूद टीटीएफआई सचिव कमलेश मेहता ने राजस्थान में एक गैर संवैधानिक गुटका  टीटीएफआई-2 के नाम से  गठन कर दिया। जिसकी अगुवाई रंजीत मलिक कर रहे है। जो प्रदेश के  किसी भी मान्यता प्राप्त जिले में पदाधिकारी  तक नहीं है। इसी आधार पर गुप्ता ने  टीटीएफआई  पर अवैध गुट बना राजस्थान संघ की वैधानिक स्थिति को जानबूझकर अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए  बताया कि हम प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ अन्याय नहीं होने  देंगे। इसी के चलते उन्होंने 18 जुलाई को जोधपुर में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इस मामले संघ के पदाधिकारी  राजस्थान खेल  परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन से भी मिले।  उनको सभी दस्तावेज पेश कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में टीटीएफआई की तीन सदस्यीय समिति ने भी जांच कर 11 फरवरी 2023 को  हुए चुनावों को पूर्णत: वैध माना है। साथ ही टीटीएफआई-2 की कानूनी आपत्तियां रजिस्ट्रार समितियां एवं खेल विभाग द्वारा खारिज की जा चुकी है।

रजिस्ट्रार ने जांच शुरू की :

दूसरी ओर राज्य खेल परिषद की सिफारिश पर रजिस्ट्रार कॉपरेटिव  ने जांच शुरू कर दी है। मुकुल गुप्ता ने कहा कि हम चाहते है कि राजस्थान खेल परिषद उन्हें एफिलेशन लेटर जारी कर 2023 में निर्वार्चित पदाधिकारियों को विधिक मान्यता  प्रदान करे। इससे टीटीएफआई के तथाकथित लोगों द्वारा रचा गया षडयंत्र का खात्मा हो सके और प्रदेश के खिलाडियों को  राजस्थान नाम अंकितप्रमाण-पत्र मिल सके। इस अवसर पर जयपुर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष  ललित सिंह और  दीपांकर दास भी उपस्थित थे।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टेबल टेनिस के खिलाड़ियों और अभिभावकों की समस्याएं सुनी, खिलाड़ियों को अब राजस्थान के नाम से खेलने का अवसर मिलेगा
जयपुर। प्रदेश के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एसएमएस स्टेडियम में टेबल टेनिस के खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से उनकी समस्याओं से रुबरु हुए।

इसमें मुख्य समस्या राजस्थान टेबल टेनिस संघ के नाम से राज्य में चल रहे दो समानान्तर राज्य खेल संघ की है। इस संबंध में खेल मंत्री ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव कमलेश मेहता से भी बात की।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि  प्रदेश के खिलाड़ियों को अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टीटीएफआई एक व टीटीएफआई दो के नाम से नहीं खेलना होगा। खिलाड़ियों को राजस्थान के नाम से खेलने का अवसर प्राप्त मिलेगा। खिलाड़ियों के हित में खेल मंत्री की पहल पर उठाए गए इस कदम से पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि व नौकरी की राह आसान हो सकेगी।

खेल संघ खेल हित में कार्य करे :

उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन व राज्य सरकार प्रतिबद्धता को देखते हुए खेल पहले और खेल संघ बाद में हैं। सरकार की जिम्मेदारी है खिलाड़ियों के चयन व प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता व निष्पक्षता रखते हुए खेल संघ खेल हित में कार्य करें ना कि अपने स्वार्थ के लिए लड़ाईया लड़ें। कर्नल राठौड़ ने सावचेत करते हुए कहा कि जो भी खेल संघ स्पोर्ट्स एक्ट की पालना नहीं कर रहे है, वह अपनी कार्यशैली में सुधार कर लेवे। दुख की बात है कि कुछ खेल संघ अपने हित को  सर्वोपरि रखते हुए व स्वयं को स्थापित करने को लेकर दो से तीन खेल संघ चलाकर खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जो अब बर्दास्त नहीं होगा। इस अवसर पर शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग एवं अध्यक्ष, राज्य क्रीड़ा परिषद डॉ. नीरज कुमार पवन सहित राज्य व राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे।

हमारी एसोसिएशन मान्यता प्राप्त है : मुकुल गुप्ता

दूसरी और राज्य टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने कहा कि हमारा संघ (टीटीएफआई-1) राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और राजस्थान ओलंपिक संघ (आरओए) से मान्यता प्राप्त है। हमारी एसोसिएशन कॉपरेटिव रजिस्ट्रॉर के यहां भी रजिस्टर्ड है। इसके  बावजूद यदि  खिलाड़ियों और अभिभावाकों ने दो समानांतर खेल संघों जैसी समस्या के बारे में खेल मंत्री को अवगत कराया वह समझ से परे है।

टेबल टेनिस में शैल्बी विजेता और क्रैडल हॉस्पिटल उपविजेता रहे
जयपुर। टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का खिताब शैल्बी हॉस्पिटल ने जीता। क्रैडल हॉस्पिटल उपविजेता और खंडेलवाल हार्ट और नारायणा हॉस्पिटल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। ओपन इवेंट में चैंपियन कैटेगरी में चित्रेश शेखावत ने फाइनल में प्रणव राजोरा को हरा खिताब जीता। वहीं चैलेंजर वर्ग में राज सोमानी ने राहुल अहलूवालिया को हरा खिताब अपने नाम किया। क्वीन कैटेगरी में रुचि गुप्ता ने त्रिवेणी ढाका को और गर्ल्स कैटेगरी में रुचि गुप्ता ने संगीता खंडेलवाल को हरा खिताब जीता।

सीपी सुथार और उत्कर्ष प्रधान की जोड़ी ने चित्रेश शेखावत और विजय यादव की जोड़ी को हराकर युगल खिताब जीता। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. एनसी पूनिया, डॉ. सोनदेव बंसल, डॉ. अरुण परतानी, डॉ. दीपक सैनी, डॉ. नरेश सोमानी, डॉ. राहुल जैन, डॉ. राजेश पाठक और डॉ. नवनीत गुप्ता मौजूद थे।

जयपुर जिला टेबल टेनिस में देवांश ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब
जयपुर। देवांश मुद्गल ने फाइनल मुकाबले में अबीर लीला को 4-2 से पराजित कर यहां शुरू हुई जयपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। सेमी फाइनल में देवांश ने हर्षवर्धन को 4-3 से और अबीर ने अमन माथुर को 4-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई थी। महिला एकल में नंदिनी नागौरी ने मानविका सिंह को 3-0 से और समृद्धि व्यास ने अनुष्का को 3-1 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। यूथ अंडर-19 गर्ल्स में समृद्धि व्यास ने राधिका को 3-1 से और समायरा शर्मा ने प्रत्युषा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।

अंडर-17 गर्ल्स में समृद्धि व्यास ने आदिश्री दासुंदी को 3-0 से और नवधा सिंह नेगी ने मानविका सिंह को 3-1 से हरा खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।  अंडर- 17 बॉयज में हर्षवर्धन ने समृद्ध बागड़ा को 3-1 से और तुषार रामचंदानी ने नैतिक वीर को 3-1 से, अंडर-19 बॉयज में हर्षवर्धन ने शिवम शर्मा को 3-0 से और हर्षवर्धन ने अरिंजय कुच्छल को 3-0 से हरा फाइनल में जगह बनाई।

टेबल टेनिस में पुरुष टीम की शानदार जीत
हांगझोऊ। एशियाई खेलों की टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार शुरुआत की और आसानी से तजाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। पहले गेम में मानव ने 11-8, 11-5, 11-8 के स्कोर के साथ मैच जीतकर भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद मानुष शाह ने सुलतोनोव को 13-11, 11-7, 11-5 के अंतर से हराया। अंत में तीसरा गेम भी भारत के हरमीत   देसाई ने इस्मोइलाजोदा के खिलाफ 11-1, 11-3, 11-5 के अंतर से जीता और टीम इंडिया को पहले राउंड में आसान जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अंतिम 16 में जगह बना ली है। महिला टेबल टेनिस टीम भी नेपाल के खिलाफ 3-0 के अंतर से आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। दीया पराग चितले, अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने अपने-अपने मैच जीतकर भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। दिया चितले ने सिक्का श्रेष्ठ के खिलाफ 11-1, 11-6, 11-8 के अंतर से जीता हासिल की। दूसरे मैच में अहकिया मुखर्जी ने नबिता श्रेष्ठ को 11-3, 11-7, 11-2 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में सुतीर्था मुखर्जी ने इवाना थापर को 11-1, 11-5, 11-2 के अंतर से हराकर भारत की जीत तय कर दी।

जयपुर की समृद्धि और आरव ने जीते खिताब
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। जयपुर की समृद्धि व्यास और आरव आचार्य ने जोधपुर में राजस्थान राज्य टेबिल टेनिस संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को 15 साल आयु वर्ग में क्रमश: बालिका और बालक वर्ग के खिताब जीत लिए। बालिका वर्ग के फाइनल में जयपुर की समृद्धि व्यास ने जयपुर की ही समीक्षा बोहरा को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। दोनों खिलाड़ियों के मध्य फाइनल मुकाबला कांटे का रहा और समृद्धि पांचवें व अंतिम गेम में एक समय 7 मैच पॉइंट से पिछड़ रही थी। समृद्धि ने शानदार वापसी करते हुए आखिर खिताब अपनी झोली में डाला। जयपुर की राधिका सोनी और कोटा की प्रियांशी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के फाइनल में जयपुर के आरव आचार्य ने कोटा के भावेश पूनिया को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बीकानेर के अरमान बांठिया और जयपुर के अरिंजय कुच्छल तीसरे स्थान पर रहे। सत्गुरू स्कूल के डायरेक्टर राजाजी थारवानी और महासचिव भूमिका थारवानी ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए। शनिवार को 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

कोटा की बेटियों ने टेबल टेनिस में कमाया नाम
कोटा। कोटा की बेटियों के टेबल-टेनिस खेलने का इतिहास भले ही 15-16 वर्षो पूर्व का ही है। यानि कोटा की लड़कियों ने वर्ष 2006 के आसपास से ही इस खेल में अपनी रूचि दिखाना प्रारम्भ किया था लेकिन इतने कम समय में भी हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं और राज्य का प्रतिनिधित्व करके ना केवल शहर का बल्कि राजस्थान का भी नाम रोशन किया है। ये अलग बात है कि अभी तक इस खेल में कोटा की एक भी बेटी अन्तरराष्टÑीय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बनाई है लेकिन माद्दा जरुर रखती हैं। जानकार बताते हैं कि अन्य खेलों की अपेक्षा टेबल टेनिस यहां की लड़कियों में ज्यादा पॉपुलर नहीं है। उसके कई कारण हैं। जिनमें सरकार की ओर से कोई प्रोत्साहन नहीं मिलना और प्रैक्टिस के लिए जगह का अभाव या स्टेडियम का ना होना भी शामिल हैं। सुविधाओं अभाव में भी यहा की करीब 500 से अधिक बेटियों ने इस खेल में अपना पसीना बहाया है। इनमें से करीब 25 ने तो राष्टÑीय स्तर पर और लगभग 150 लड़कियों ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अभी हाल ही में अंडर-13 आयु वर्ग में यहां की महज 13 वर्ष की बालिका ने केरला के अन्नाफूला में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

कोटा की बेटियों को टेबल टेनिस का प्रशिक्षण देने वाले बताते हैं कि कोटा में केवल दो ही स्थानों पर नयापुरा इंडोर स्टेडियम और बक्शीस अकादमी छावनी में ये लड़किया अभ्यास करती हैं। वर्तमान समय में शहर की करीब 50 बालिकाएं और बच्चियां इन स्थानों पर रोजाना करीब 3 से 4 घंटे अभ्यास करने के लिए जाती हैं। इनमें से कुछ को इनके परिजन लाते ले जाते हैं। प्रशिक्षक बताते हैं कि टेबल टेनिस का अभ्यास करने वाली इन लड़कियों को अभ्यास के दौरान सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जाती है। केवल स्टेट चैम्पियन बनने पर ही सरकार की ओर से धनराशि मिलती है।  कोटा की टेबल टेनिस खेलने वाली बेटियों में से एक प्रियांशी प्रजापति भी हैं जिसने वर्ष 2015 में इंडिया की टॉप-10 लड़कियों में स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा झील तोषनीवाल, मनस्वी अग्रवाल, दिव्या ठाकुर, हितेषी कसेरा तथा आरना द्विवेदी उन लड़कियों में शामिल हैं जिन्होंने स्टेट और राष्टÑीय स्तर पर टेबल टेनिस में अपना परचम फहराया है।

यहां की बेटियों को इस खेल में महारत हांसिल करने का गुर बताने वालों का कहना हैं कि कोटा शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को उचित मंच मिले तो हर मुकाम हांसिल किया जा सकता है। बीते कुछ सालों में टेबल-टेनिस महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अच्छी बात तो ये है कि इनके माता-पिता इनको पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। प्रशिक्षकों का कहना कोटा में जिन स्थानों पर बालिकाएं अभ्यास के लिए आती हैं, वहां उनको कड़ा अभ्यास करवाया जाता है। बड़ी बात तो ये है कि अभ्यास के लिए आने वाली इन बेटियों में से अधिकांश की उम्र काफी कम हैं। परिजनों के सहयोग से ये लड़कियां खेल और पढ़ाई के बीच सामंजसय बैठाकर चल रही है।

इनका कहना है
टेबल-टेनिस खेलने वाली कई बच्चियों को उनके माता-पिता लाते हैं। इस समय यहां की बेटियों का इस खेल की ओर रूझान अन्य खेलों की अपेक्षा कम है। ये गेम इतना लोकप्रिय नहीं हुआ है। सुविधाओं का अभाव हैं। फिलहाल नयापुरा इंडोर स्टेडियम और बक्शीस अकादमी में इन बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
-अभिनव पंवार, टेबल टेनिस कोच तथा अन्तरराष्टÑीय अम्पायर।

मैं 4-5 साल से टेबल टेनिस की प्रैक्टिस कर रही हंू। रोजाना 2 से 3 घंटे अभ्यास करती हंू। मम्मी-पापा पूरा मोटिवेट करते हैं। जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हंू। पढ़ाई और खेल के बीच सामंजस्य बैठाकर चलती हंू।
-मनस्वी अग्रवाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी।

मैं करीब 8 वर्ष से टेबल टेनिस खेल रही हंू। शाम को अकादमी में दो घंटे तथा सुबह स्कूल में 2 घंटे अभ्यास कर रही हंू। स्टेट और नेशनल में शामिल हुई हूं। पापा इंटरनेशनल अम्पायर हैं वो बचपन में स्टेडियम लेकर जाते थे तभी से इस खेल का शौक लगा। रोजाना के अभ्यास का पढ़ाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता। माता-पिता पूरा सहयोग करते हैं। उन्ही के साथ प्रैक्टिस के लिए जाती हंू।
-प्रियांशी शर्मा, टेबल टेनिस खिलाड़ी।

विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022: भारत ने जर्मनी को मात दी
चेंगदू। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व टीम टेबल  टेनिस चैंपियनशिप 2022 के ग्रुप-2 में रविवार को बड़े उलटफेर में दूसरी सीड जर्मनी को  3-1 से मात दी।  भारत की जीत के नायक विश्व रैंकिंग में 37वें नंबर के सत्यन ज्ञानसेकरन रहे जिन्होंने अपने दोनों  मुकाबले जीते। ज्ञानसेकरन अभी तक प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारे हैं।

ज्ञानसेकरन ने पहले मैच में दुनिया के 36वें नंबर के बेनेडिक्ट डुडा को 3-2 (11-13, 4-11, 11-8, 11-4, 11-9) से मात दी। इसके बाद चौथे मैच में ज्ञानसेकरन का सामना नौवीं रैंकिंग वाले डैंग क्यू से हुआ जहां उन्होंने 2-0 से पिछडऩे के बाद 3-2 (10-12, 7-11, 11-8, 11-8, 11-9) से जीत दर्ज की।

मानव  विकास ठक्कर ने रिकार्डो वॉल्दर को 3-1 (13-11, 6-11, 11-8, 12-10) से परास्त किया, हालांकि हरमीत देसाई को डैंग क्यू के हाथों 1-3 (11-7, 11-9, 11-13,  11-3) से हार का सामना करना पड़ा।

ज्ञानसेकरन ने जीत के बाद ट्वीट किया- विश्व टीम चैंपियनशिप में विश्व की नंबर दो और ओलंपिक रजत पदक विजेता टीम जर्मनी को परास्त करना बड़ी जीत है। पूरी टीम का शानदार प्रयास रहा।

इसी बीच, भारतीय महिला टीम ने चेक गणराज्य को 3-0 से हराकर ग्रुप-5 की अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पूर्व उन्हें जर्मनी के हाथों 2-3 से शिकस्त मिली थी।

टेबल टेनिस में युवा दिखा रहे दम
कोटा। कोटा शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाओं को उचित मंच मिले तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यहां पर टेबल टेनिस खेल में कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर कोटा का नाम रोशन कर रहे हैं। कोटा में टेबल टेनिस के लिए कई एकेडमी बनी हुई है। जिनमें खिलाड़ियों को उपलब्धि हासिल करने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। पर्याप्त सुविधाएं होने से अब तक कोटा के खिलाड़ी टेबल टेनिस स्पर्धा की राष्टÑीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। लगातार बढ़ रहा कारवां छावनी स्थित बख्शी टेबल टेनिस में करीब 35 युवाओं को कड़ा अभ्यास करवाया जा रहा है। यहां पर शाम के समय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए रोजाना कोच के माध्यम से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया जाता है। एकेडमी में खिलाड़ियों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ताकि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके। प्रतियोगिताओं में दिखा चुके जलवा कोटा के कई युवा खिलाड़ी अब तक राष्टÑीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नाम रोशन कर चुके हैं। टेबल टेनिस में आयोजित स्टेट चैम्पिनशिप में कोटा के भावेश ने अंडर 13 में, लक्ष्य तोषनीवाल ने अंडर 15 में और यथार्थ बरथूनिया ने अंडर 17 में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था। यह तीनों खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कोटा का नाम रोशन कर चुके हैं। फिलहाल कोटा की टीम जोधपुर में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में भाग लेने गई है। वहां पर पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। कोटा में टेबल टेनिस खेल के प्रति युवाओं में उत्साह बना हुआ है। इस खेल में युवाओं की भागीदारी निरन्तर बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में खेल एकेडमी के माध्यम से खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। अब तक कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस साल खेल गतिविधियां फिर से शुरू होने से टेबल टेनिस में पदक लाने की उम्मीद है। - अभिनव पवार, कोच

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022: टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल में गोल्ड मैडल जीता
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल में गोल्ड मैडल जीत लिया है। खास बात यह है कि ये अचंता का इस सीजन में तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह मेन्स टीम इवेंट और मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक और मेन्स डबल्स में रजत पदक जीत चुके हैं। सोमवार को फाइनल मुकाबले में शरत ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को सात दी। जिसे शरत ने 4-1 से हराया। शरत ने अंग्रेज पिचफोर्ड को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से धूल चटाई।

अचंता शरत कमल ने ऐसे किया कमाल-

राउंड ऑफ 32- ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 से हराया।
राउंड ऑफ 16- नाइजीरिया के ओलाजिदे ओमोतायो को  4-2 से हराया
क्वार्टर फाइनल- सिंगापुर के आइजेक क्वेक योंग को 4-0 से पटखनी दी
सेमीफाइनल- इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-2 से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने लहराया जीत का परचम
बर्मिंघम। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अभियान शुरू करते हुए पहले चरण में बारबाडोस को 3-0 से मात दी। महिला टीम की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद पुरुष टीम ने भी एक डबल्स और दो सिंगल मुकाबले जीते। सबसे पहले हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने डबल्स मैच में केविन फार्ले और टाइरेस नाइट की कैरिबियाई जोड़ी को 11-9, 11-9, 11-4 से हराकर भारत को जीत दिलायी। इसके बाद 10 बार के वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन अचंत शरत कमल ने रैमन मैक्सवेल को 11-5, 11-3, 11-3 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। अंत में ज्ञानसेकरन ने एक बार फिर टाइरेस नाइट को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत का परचम लहराया। इससे पहले भारत की मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की महिला टेबल टेनिस टीम ने पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की थी।