assembly speaker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

80वें स्वतंत्रता दिवस पर देवनानी ने किया विधानसभा में ध्वजारोहण, कहा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को प्रातः विधानसभा भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और आत्मसम्मान का पर्व है। यह अवसर उन अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श और उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

देवनानी ने कहा कि स्वतंत्रता के साथ प्रत्येक नागरिक के राष्ट्र के प्रति दायित्व भी जुड़े हैं। राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए हमें देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में हमें अमर बलिदानिर्या के सपनों के भारत के निर्माण, आत्मनिर्भरता और विकास को गति देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। राज्यपाल ने भी राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने विधानसभा के उनके कार्यकाल में लिए निर्णयों और नवाचारों की  सराहना की। 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी को राज्यपाल ने कुलाधिपति के रूप में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई  'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पटना में बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया भर्ती
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सोमवार पटना दौरे के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवनानी पीठासीन अधिकारियों के पटना में हो रहे सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही पटना पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार सम्मेलन के दौरान ही सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी ईसीजी में गड़बड़ आई है।

जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट अटैक होने की आशंका जाहिर करते हुए उनकी गहन जांच और इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान से भी डॉक्टरों की एक विशेष टीम पटना रवाना की गई है।

भजनलाल शर्मा ने देवनानी से की शिष्टाचार भेंट, चार देशों की सफल यात्रा की दीं शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान शर्मा ने  देवनानी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डलीय संसदीय संघ के सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने सहित चार देशों की सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को दुपट्टा ओढ़ाकर बधाई दी। साथ ही, देवनानी ने मुख्यमंत्री को ‘भारत विभाजन का दंश’ पुस्तक भेंट की।

विधानसभा अध्यक्ष का अफसरों को सीधा आदेश सवालों के जवाब में कोताही बर्दाश्त नहीं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने राज्य सरकार के सभी आला अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि विधायकों की ओर से सदन में पूछे गए सवालों के जवाब में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर भविष्य में इस आदत में सुधार नहीं हुआ तो विधायिका को सीधी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्वॉलिटी आफ डिबेट के लिए सरकार का जवाब होना आवश्यक है। विधानसभा जोशी ने बुधवार को विधानसभा में राज्य सरकार के सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रमुख शासन सचिवों को तलब किया।

विधानसभा में विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब समय पर तैयार करके नहीं देने और सदन में मंत्रियों की तरफ से दिए गए प्रस्तावों और आश्वासनों पर कार्रवाई की जानकारी नहीं देने के कारण विधानसभा अध्यक्ष अफसरशाही से काफी नाराज हैं।

जोशी ने ये दिए निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने अफसरों से कहा कि विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का जवाब प्राथमिकता से दिया जाना आवश्यक है। विधानसभा में क्वॉलिटी आफ  डिबेट के लिए यह जवाब जरूरी होते हैं। समय पर कार्यों का निस्तारण भी किया जाना चाहिए। विभागों के वार्षिक प्रतिवेदनों को प्रत्येक वर्ष दिसम्बर में अधिकारी फॉलोअप करें, ताकि यह प्रतिवेदन विधानसभा सत्र के शुरू   होने के सात दिन पहले विधानसभा में आवश्यक रूप से प्रस्तुत हो सके। वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा सत्र के शुरू होने के सात दिन पहले विधानसभा में प्रस्तुत करना आवश्यक है। जोशी ने 14वीं और 15वीं विधानसभा के विभिन्न सत्रों में पूछे गए प्रश्नों के जवाब आगामी 15 दिनों में विधानसभा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी जता चुके हैं नाराजगी
अफसरों की इस लापरवाही को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा को विधानसभा सचिवालय ने दो बार पत्र लिखे हैं। अध्यक्ष जोशी ने 15वीं और उससे पहले 14वीं विधानसभा (2013-2018) के प्रश्नों, आश्वासनों और प्रस्तावों पर भी अब तक जवाब नहीं देने और कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई है।

राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नार्वेकर 164 वोट हासिल कर के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के विधायक राजन साल्वी को केवल 107 मत मिले। नार्वेकर की जीत की घोषणा विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने की। शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण सोमवार को होगा। सपा और एआईएमआईएम ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान से परहेज किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राजू पाटिल ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। शिंदे गुट के चीफ व्हिप भारत गोगावाले ने नए स्पीकर नार्वेकर को पत्र सौंपकर आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग की है।

शिवसेना के विधायक दल के नेता और चीफ व्हिप की मान्यता रद्द
नए स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पद संभालते ही विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता और चीफ व्हिप पद पर अजय चौधरी और सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी है। सदन में अब शिवसेना विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और चीफ व्हिप भरत गोगावले होंगे। स्पीकर के इस फैसले पर शिवसेना ने आपत्ति जताई है। सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय के खिलाफ शिवसेना कोर्ट जाएगी।