bai - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बर्मिंघम जाने से पहले शटलर्स को अभ्यास कराएगा बीएआई
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) राष्ट्रमंडल खेल के चयनित खिलाड़ियों के लिये 18 से 24 जुलाई तक संयुक्त अभ्यास का आयोजन करेगा। बीएआई ने यह जानकारी दी। संघ ने बताया कि भारत की 10-सदस्यीय बैडमिंटन टीम 25 जुलाई को बर्मिंघम के लिये रवाना होने से पहले प्रतिष्ठित कोचों की निगरानी में अभ्यास करेगी। बीएआई के सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले सभी खिलाड़ियों को साथ लाना बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी बड़े आयोजन से पहले इस तरह के अभ्यास सत्र हमेशा खिलाड़ियों को अपनी लय हासिल करने में और एक टीम के रूप में विभिन्न रणनीतियों को तैयार करने और उनपर काम करने में मदद करते हैं।

गोल्ड कोस्ट में जीता था मिश्रित युगल का स्वर्ण
गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने अपना पहला मिश्रित युगल स्वर्ण पदक जीता था और दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित छह पदकों के साथ भारत शीर्ष पर रहा था। इस जीत में शेट्टी और रंकीरेड्डी द्वारा जीता गया ऐतिहासिक पुरुष युगल रजत भी शामिल था।
मिश्रा ने कहा, हम गत विजेता हैं और हमारा उद्देश्य बर्मिंघम में भी वैसी ही ऊर्जा और लय के साथ खेलना होगा। हमारी टीम बहुत मजबूत है और खिलाड़ियों के पास अनुभव एवं प्रतिभा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे बर्मिंघम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। बैडमिंटन महिला वर्ग में भारतीय टीम की अगुवाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु करेंगी जबकि आकर्षि कश्यप, त्रिशा जॉली, गायत्री गोपीचंद और अश्विनी पोनप्पा टीम में शामिल हैं। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम में 2021 विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत, कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन, बी सुमीत रेड्डी और चिराग शेट्टी एवं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की स्टार जोड़ी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा।

आयु धोखाधड़ी के दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी : बीएआई
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संघ उम्र में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेगा और मोहाली में हुई बैठक में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  उल्लेखनीय है कि मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग टूर्नामेंट में शुक्रवार को आयु सीमा से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के भाग लेने से अभिभावक नाखुश थे। अभिभावकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया जिसके बाद कई मुकाबले निलंबित कर दिये गये जबकि कई स्थगित कर दिये गये।

दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा
मिश्रा ने इस घटना के बाद शनिवार को स्वंय मोहाली जाकर अभिभावकों से एक घंटे तक बातचीत की। मिश्रा ने बैठक के बाद अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बीएआई के पास उन दोनों खिलाड़ियों के पहचान पत्र हैं जिन्होंने पंजीकरण के समय संदिग्ध दस्तावेज जमा कराये थे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और अन्य आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ विस्तृत जांच की जाएगी।  मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, आयु-धोखाधड़ी समिति की बैठक के बाद दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

विरोध के बाद मैच एक दिन के लिए स्थगित
योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-13 स्पर्धाओं के पहले दिन के मुख्य ड्रॉ मैचों को एक घंटे की कार्रवाई के बाद ही रोकना पड़ा था। अभिभावकों के विरोध के बाद इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।  खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच चर्चा थी कि बैठक के बाद फिर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से रैंकिंग अंक छीन लिए जाएंगे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बीएआई द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था और आयोजकों के पास इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।

अंक काटना और  रद्द करना पूरी तरह बीएआई के हाथ में
उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के अंक काटना या रद्द करना पूरी तरह से बीएआई के हाथ में है। एक स्थानीय व्यक्ति ने भ्रम पैदा कर माता-पिता तक गलत संदेश पहुंचाया था जिसका बीएआई से कुछ लेना-देना नहीं है। किसी भी अंक को कम या रद्द नहीं किया गया है।