jinping - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जिनपिंग ने अपने करीबी टॉप जनरल को हटाया : अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप में किया निष्कासित, बड़े पैमाने पर धन से जुड़े गंभीर अपराधों का संदेह
बीजिंग। चीन के दो शीर्ष जनरलों को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और सेना से निष्कासित कर दिया गया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप में दोनों को निष्कासित किया गया है। निष्कासित किए गए वरिष्ठ अधिकारियों में हे वेइदोंग, जो चीन के नंबर दो जनरल माने जाते हैं, और मियाओ हुआ, जो चीनी सेना के शीर्ष राजनीतिक अधिकारी हैं, शामिल हैं। चीन अपने मंत्रालय में भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन चला रहा है और ये दोनों इस कैंपेन के तहत हटाए गए सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं। यह मुहिम 2023 से ही चीनी सेना यानी पीएलए के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रही है। हे वेइदोंग की बर्खास्तगी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि वो केंद्रीय सैन्य आयोग के मौजूदा सदस्य के रूप में हटाए जाने वाले पहले जनरल हैं। हे को आखिरी बार मार्च में सार्वजनिक रूप से देखा गया था, लेकिन उनके खिलाफ जांच की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने बताया कि हे, मियाओ और सात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्टी के अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया है और उन पर बेहद बड़े पैमाने पर धन से जुड़े गंभीर अपराधों का शक है। बयान में कहा गया कि उनके अपराध अत्यंत गंभीर हैं और इनसे बेहद खराब नतीजे सामने आए हैं।

सेंट्रल कमिटी के कई सदस्यों का औपचारिक निष्कासन
68 साल के हे का निष्कासन सैन्य हलकों से परे राजनीतिक असर भी डाल सकता है क्योंकि वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कम्यूनिस्ट पार्टी के 24 सदस्यीय पोलित ब्यूरो के भी सदस्य थे। पोलित ब्यूरो कम्युनिस्ट पार्टी की दूसरी सबसे बड़ी फैसले लेने वाली यूनिट है. वे केंद्रीय सैन्य आयोग के दो उपाध्यक्षों में से एक थे और शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। हे के निष्कासन की घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति, जिसमें 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

बीजिंग में अपना चौथा पूर्ण अधिवेशन आयोजित करने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भी कई निष्कासन देखने को मिल सकते हैं, जिसमें सेंट्रल कमिटी के कई सदस्यों का औपचारिक निष्कासन शामिल हो सकता है। मियाओ हुआ को पिछले साल नवंबर में अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के आरोप में जांच के दायरे में लाया गया था। जून में उन्हें केंद्रीय सैन्य आयोग से हटा दिया गया था।

चीन का दौरा कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प, जिनपिंग से फोन पर की बात
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर चीन का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि चर्चा से परिचित लोगों में से एक के अनुसार ट्रम्प ने कार्यालय में अपने पहले 100 दिनों में चीन की यात्रा करने में रुचि व्यक्त की है।

यह यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संबंधों को मजबूत करने की रिपब्लिकन की इच्छा से तय हो सकती है। ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में यात्रा पर अंतिम निर्णय अभी तक नहीं किया गया है। ट्रम्प और शी जिनपिंग ने फोन पर बात की और शांति एवं सुरक्षा प्रयासों, व्यापार पर चर्चा की। रिपब्लिकन ने फोन के बाद कहा कि दोनों नेताओं का इरादा दुनिया को अधिक शांतिपूर्ण और सुरक्षित स्थान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का है।

शी जिनपिंग ने बैटरी सामग्री संयुक्त उद्यम का किया दौरा
चांग्शा। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा का निरीक्षण किया। शी ने निरीक्षण के दौरान हुनान फर्स्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी के एक परिसर और एक बैटरी सामग्री संयुक्त उद्यम का दौरा किया।

उन्होंने पार्टी की विरासत से संबंधित संसाधनों का भरपूर उपयोग करने, शिक्षा के माध्यम से सद्गुणों को बढ़ावा देने के पालन और नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेजी लाने और उच्च-मानक खुलेपन को बढ़ावा देने के स्थानीय प्रयासों के बारे में विश्वविद्यालय के प्रयासों के बारे में जानकारी ली।

जिनपिंग ने की वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने के लिए बिल गेट्स की सराहना
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की और वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने तथा स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के उनके (गेट्स) के प्रयासों की सराहना की। गेट्स ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि वह (गेट्स) गेट्स फाउंडेशन के सहयोगियों से मिलने तथा उनके साथ वैश्विक स्वास्थ्य तथा विकास के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 2019 के बाद पहली बार चीन आए हैं। अरबपति गेट्स कई साल बाद जिनपिंग से मिले।

उल्लेखनीय है कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 2020 में चीन को कोरोना वायरस से लडऩे के लिए 50 लाख डॉलर दान के तौर पर दिया था। गेट्स फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि उसने चीन की सरकार तथा त्सिंघुआ विश्वविद्यालय के साथ स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सहयोग शुरू किया है। फाउंडेशन अगले पांच वर्षों में ग्लोबल हेल्थ ड्रग डिस्कवरी इंस्टीट्यूट को पांच करोड़ डॉलर प्रदान करेगा।

एशिया-प्रशांत किसी देश के लिए युद्ध का क्षेत्र नहीं : जिनपिंग
बैंकाक। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है, कि एशिया-प्रशांत किसी देश के लिए युद्ध का क्षेत्र नहीं है इसलिए, किसी भी देश को इसे युद्ध का मैदान बनाने का विचार त्याग देना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार  जिनपिंग की यह लिखित टिप्पणी थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के मौके पर एक व्यापारिक कार्यक्रम के लिए तैयार की गई है। राष्ट्रपति ने कहा कि जो देश नए शीत युद्ध छेडऩे की तैयारी में हैं, उन्हें हमारे देश से अनुमति नहीं दी जाएगी। हमें एक दायरे में रहकर, एक दूसरे के साथ स्पष्टवादी और ईमानदारी का रवैया रखना चाहिए। आयोजकों द्वारा प्रदान किए गए इस क्षेत्र को युद्ध का मैदान नहीं बनना चाहिए।

उत्तर कोरिया ने जिंनपिंग और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलने के बाद कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। अमेरिका और उसके सहयोगियों को कठोर सैन्य प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। रूस जी-20 और एशिया, प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग (एपेक) दोनों का सदस्य है लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन से दूर रहे। पहले उप प्रधान मंत्री एंड्री बेलौसोव एपेक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर कोरिया द्वारा रिकॉर्ड मिसाइल हमले के बाद चीन और जापान के नेताओं ने गुरुवार को तीन साल में अपनी पहली आमने-सामने की (एजेंसी) की। चीन और जापान नेताओं की (एजेंसी) एशिया, पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) फोरम के एक शिखर सम्मेलन के दौरान महामारी से उबरने और यूक्रेन में रूस द्वारा लगातार जारी युद्ध से वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल पर केंद्रित थी।

किशिदा ने इस बैठक की शुरुआत में कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि चीन के निर्माण में और तेजी लाना महत्वपूर्ण हैं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है, जो उसका सातवां परीक्षण होगा। अगस्त में जब चीन के सैनिकों को अभ्यास कराया जा रहा था उस दौरान, बड़े पैमाने पर चीनी मिसाइलें ताइवान के आसपास दागी गईं और उनमें से कुछ जापान के क्षेत्र में गिरी थीं। इसके अलावा, टोक्यो ने अपने क्षेत्र में चीनी हवाई और समुद्री उल्लंघनों का विरोध किया। एपेक सभा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल होंगे।

ट्रूडो पर भड़के जिनपिंग, लगाया जानकारी लीक करने का आरोप
बाली। इंडोनेशिया में जी-20 शिखर सम्मेलन के कुछ दिन बाद आये एक मीडिया फुटेज में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर मुलाकात की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया है। शी ने एक अनुवादक के माध्यम से ट्रूडो से कहा था, कि यह अनुचित था। उन्होंने उन पर ईमानदारी नहीं बरतने का आरोप लगाया। शी संभवत: उन खबरों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें ट्रूडो ने चीनी जासूसी और कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप पर चर्चा की थी। रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की यह बातचीत वर्षो में बंद दरवाजों के पीछे हुई।

विश्व नेताओं के हाल ही में समाप्त हुए शिखर सम्मेलन में मीडिया द्वारा फिल्माए गए फुटेज में शी और ट्रूडो को एक दूसरे के करीब खड़े होकर एक अनुवादक के माध्यम से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। शी ने मंदारिन भाषा में ट्रूडो से कहा कि हमने जो कुछ भी चर्चा की वह कागजों में लीक हो गई है, और यह उचित नहीं है। ट्रूडो ने इसके जवाब में कहा कि कनाडा में हम स्वतंत्र और खुले और स्पष्ट संवाद में विश्वास करते हैं, और यही हम जारी रखेंगे। हम रचनात्मक रूप से एक साथ काम करना जारी रखेंगे, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होंगी जिन पर हम असहमत होगें। शी ने ट्रूडो की बात को काटते हुए कहा कि वह पहले परिस्थितियां बनाएं। बाद में वह ट्रूडो से हाथ मिलाते हुए चले गए।

शी जिनपिंग तीसरी बार चुने गए चीन के राष्ट्रपति
बीजिंग। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन के समापन के ठीक बाद शी जिनपिंग को एक बार फिर राष्ट्रपति चुन लिया गया है। वह तीसरी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें लगातार तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का महासचिव चुना गया है। जिनपिंग की अध्यक्षता वाले सत्र में 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के 203 सदस्यों और 168 वैकल्पिक सदस्यों ने भाग लिया। सत्र में जिनपिंग को सीपीसी केंद्रीय सैन्य आयोग का अध्यक्ष भी नामित किया गया।

सत्र में चुने गए सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य जिनपिंग, ली कियांग, झाओ लेजी, वांग हुनिंग, काई क्यूई, जिंग जुएक्सियांग और ली शी हैं। सत्र में सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी चुने गए। जिसमें राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति द्वारा नामित सीपीसी केंद्रीय समिति सचिवालय के सदस्यों का समर्थन किया। इस सत्र में केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्यों को नामित किया गया।

इस सत्र ने 20वें सीसीडीआई के पहले पूर्ण सत्र में चुने गए केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग (सीसीडीआई) के सचिव, उप सचिवों और स्थायी समिति के सदस्यों को भी मंजूरी दी गयी। पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद जिनपिंग ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जिन्हें इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। चीन में इस पद पर चुने जाने वाला नेता ही देश का राष्ट्रपति और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर भी रहता है।

वहीं पहुंचा कोरोना जहां से शुरू हुई थी महामारी , वुहान में दो संक्रमित, जीरो कोविड पॉलिसी 2.0 लाएंगे जिनपिंग
बीजिंग। कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यहां से यह घातक वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। करीब ढाई साल बाद जब दुनिया के ज्यादातर देशों में महामारी पर काबू पा लिया गया है, चीन कोरोना की अब तक की सबसे घातक लहर से जूझ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक बार फिर संक्रमण के मामले वहीं से मिले हैं जहां से इनकी शुरूआत हुई थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दिया है। खबरों के मुताबिक मध्य चीनी शहर में कोरोना के दो बिना लक्षण वाले मामले सामने आए हैं। चीन में जल्द ही मास टेस्टिंग की चौथी लहर आ सकती है। शुक्रवार को अनहुई प्रांत में 107 मामले सामने आए और लिंगबी काउंटी में लॉकडाउन लगा दिया गया। गुरुवार को पूरे देश में 163 मामले सामने आए जो बीते तीन हफ्तों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ दिनों पहले ही जिनपिंग ने वुहान का दौरा किया था।

चीन के आंकड़ों पर अमेरिका को संदेह
चीन में कोरोना संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम है। इसके बावजूद अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने कठोर नियमों को लागू किया हुआ है। चीन का दावा है कि इतनी कठोर नीति देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा करने के लिए लागू की गई है। चीन की सरकारी डेटा के अनुसार, 140 करोड़ लोगों के देश में कोरोना से सिर्फ 5,226 मौतें हुई हैं। हालांकि, अमेरिका समेत कई देशों ने चीन के इन आंकड़ों पर संदेह भी जताया है।

बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद
जिनपिंग ने वायरस को रोकने के लिए शहरों में एक बार फिर लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई। जिनपिंग अब एक अपडेट जीरो कोविड पॉलिसी की शुरूआत करेंगे जो बाहर से आने वाले यात्रियों और संपर्क में आने वाले लोगों की क्वारंटीन अवधि को आधा कर देगी। बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।