pratap nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोचिंग शिफ्टिंग पर सियासत तेज: गहलोत ने सरकार से पूछा-किसके दबाव में रुका फैसला?
जयपुर: कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि भाजपा सरकार न तो युवाओं को नौकरी दे रही और न ही सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण दे पा रही। भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता से प्रताप नगर कोचिंग हब की दुर्दशा हो रही है। एक तरफ करोड़ों की लागत से बना देश का पहला व्यवस्थित कोचिंग हब धूल फांक रहा है, दूसरी तरफ सरकार त्रिवेणी नगर से गुर्जर की थड़ी तक 185 करोड़ रुपए की अनावश्यक एलिवेटेड रोड थोप रही है। पहले से पर्याप्त कैंपस वाली आईआईटी जोधपुर को जयपुर में बेवजह कोचिंग हब परिसर दिया जा रहा है। गहलोत ने पूछा है कि आखिर कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग किसके दबाव में नहीं हो रही।

पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
जयपुर। प्रताप नगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार निवासी दत्त वास, टोंक ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी के बाद अपनी कार से सीतापुरा स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान प्रताप नगर के 7 नंबर चौराहे पर तीन युवक कार में सवार होकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने अपनी कार आगे लगाकर उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की, गाली-गलौज की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। सूत्रों के अनुसार यह घटना बदले की भावना से की गई, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी पर की गई कार्रवाई से संबंधित माना जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर के व्यास अपार्टमेन्ट में आपसी रंजिश के चलते 20 जून को हुई फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि परिवादी राजन शर्मा पुत्र गजानन्द शर्मा निवासी ग्राम मण्डावरा पुलिस थाना कुडगांव जिला करौली हाल निवासी प्रताप नगर ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि 20 जून  की रात 10:30 राजा पुत्र अशोक जांगिड़ काले रंग की कार से आया, उसके साथ 4-5 लड़के थे। बदमाशों ने बंदूक से दो फायर कर दिए, जिससे परिवादी ने छिपकर जान बचाई।

पुलिस ने आरोपी दिलखुश मीणा को मुखबिर की सूचना पर हिण्डौनसिटी से गिरफ्तार किया, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त कार होण्डा सिटी को भी बरामद किया गया। आरोपी रवि उर्फ राजा जांगिड़ और धर्मवीर चौधरी को मुखबीर और तकनीकी सहयोग से गंगापुर सिटी में होने की सूचना पर पुलिस टीम ने गंगापुर सिटी में पीछा किया तो करीबन 7-8 फीट की बाउण्ड्री को फान्द कर जा रहे थे, धर्मवीर का शरीर भारी होने के कारण दीवार फान्द नहीं सका, जिसे राउण्ड अप कर लिया। आरोपी रवि उर्फ राजा जांगिड दीवार फान्द कर कूद गया, जिससे उसके दोनों पैरों में फैक्चर हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

उप आवासन आयुक्त के मौखिक निर्देश के बाद भी निर्माण कार्य जारी
जयपुर। शहरी निर्धन वर्ग के लिए राजस्थान आवासन मंडल की ओर से प्रताप नगर एवं इंदिरा गांधी नगर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के साथ ही आनन फानन में तैयार किए गए प्रोजेक्टों की घटिया निर्माण आवंटियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मंडल के प्रोजेक्टों में की वस्तुस्थिति एवं निर्माण को लेकर आवासन मंडल अध्यक्ष टी. रविकांत के साथ आवासन आयुक्त इन्द्रजीत सिंह भी अलग-अलग बैठकें लेकर अधिकारियों को समयवद्ध निस्तारण के साथ ही क्वालिटी सुधार के निर्देश दे चुके हैं। उच्चाधिकारियों के बार-बार निर्देश देने के बाद भी निचले स्तर पर आदेशों की पालना नहीं हो रही है। क्वालिटी को लेकर मंडल के अधिकारी भी थर्ड पार्टी जांच तो दूर संबंधित फर्मो को नोटिस तक जारी नहीं कर रहे हैं।

दीवारों में आई दरार
जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 7 में आवंटियों आवंटियों को कुछ समय पूर्व ही कब्जे दिए गए हैं शेष रहे फ्लैटों का कब्जा अभी दिया जा रहा है। अभी पूरे आवंटी भी शिफ्ट नहीं हुए है और फ्लैटों की दीवारों में दरारें आ गई है। प्रताप नगर सेक्टर 28 की सीएम जन आवास योजना के प्रोजेक्ट में एलआईजी के फ्लैटों में कुछ कब्जे हुए हैं और वहां भी फ्लैटों की दीवारों में दरारें है।

कार्रवाई नहीं, सिर्फ नोटिस
मुख्यमंत्री जनआवास योजना प्रताप नगर सेक्टर 28 में काम करने वाली फर्म मैसर्स बालाजी कंन्ट्रक्शन के घटिया निर्माण का प्रकरण सामने आने के बाद भी आवासीय अभियंता सुभाष यादव ने फर्म पर कार्रवाई करने के स्थान पर निर्माण में खामियों को दूर करने का नोटिस थमाकर खानापूर्ति कर ली। यह फर्म सेक्टर 8 में भी जनआवास योजना में निर्धन आय वर्ग एवं अल्प आय वर्ग के आवासों का निर्माण कर रही है।

सैपल के नाम पर खानापूर्ति
प्रताप नगर सेक्टर 8 में भी मुख्यमंत्री जनआवास योजना में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान क्वालिटी कंट्रोल को सैपलिंग करने के बाद काम शुरू होता है लेकिन प्रोजेक्ट पर काम तो चल रहा है लेकिन सैपलिंग भी अधिकारियों के स्थान पर फर्म ही स्पेशल सामग्री के सैंपल लेकर अधिकारियों को सौंप रही है।

राजस्थान आवासन मंडल, प्रताप नगर वृत प्रथम के उप आवासन आयुक्त भगवान सहाय चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी में बिल्डिंग के बाहरी क्षेत्र में किए जा रहे प्लास्टर सहित अन्य कार्य बंद कराने के लिए आवासीय अभियंता को निर्देश दिए हैं, उसके बाद भी काम बंद नहीं है तो आवासीय अभियंता को नोटिस जारी किया जाएगा।

राजस्थान आवासन मंडल, इंदिरा गांधी नगर वृत तृतीय के उप आवासन आयुक्त संजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एएसी ब्लॉक से निर्माण कार्य करवाया जाता हे ऐसे में फ्लैटों में दरार आने की शिकायत आ सकती है लेकिन सीलन या लीकेज संबंधी शिकायत आना गंभीर मामला में इसे जल्द दुरूस्त करवाया जाएगा।

जगतपुरा, प्रताप नगर, महल रोड क्षेत्र एवं खो-नागोरियन को भी मिलेगा बीसलपुर का पानी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के जगतपुरा, प्रताप नगर, महल रोड़ के आसपास के क्षेत्र एवं खो-नागोरियन में बीसलपुर बांध आधारित पेयजल परियोजना द्वितीय चरण के कार्यों के लिए 366.67 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

गहलोत ने जगतपुरा, प्रताप नगर, महल रोड़ के आसपास के क्षेत्र के लिए 214.93 करोड़ रूपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इससे बगरू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम ग्रेटर वार्ड संख्या 119 (आंशिक) एवं 5 ग्रामों का कुल क्षेत्रफल 19.44 वर्ग किलोमीटर लाभांवित होगा। इनमें रामनगरिया विस्तार, आर.एफ.सी. एन्क्लेव, निलयकुंज, चककरोल, माता वैष्णवपुरम कॉलोनी, कृष्णाकुंज, बैंक कॉलोनी, बॉस एन्क्लेव, नंदन एन्क्लेव, रॉयल एन्क्लेव, प्रेमसागर, श्रीकिशनपुरा, जिरोता, जयसिंहपुरा, रामचंद्रपुरा एवं शीश्यावास आदि क्षेत्र शामिल हैं।

खो-नागोरियन में 151.74 करोड़ रूपये की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने खो-नागोरियन में परियोजना के द्वितीय चरण के लिए 151.74 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इसमें बगरू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम ग्रेटर वार्ड संख्या 122 (आंशिक), वार्ड 123 (आंशिक), नया बगराना ग्राम की कॉलोनियों का कुल क्षेत्रफल 15.20 वर्ग किलोमीटर लाभांवित किया जाना है। इनमें न्यू बगराना जोन-6, हीरावाला-जोन 7, लखेसरा-जोन 8 एवं भटेसरी-जोन 9 क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता हो सकेगी।

637 कि.मी में बिछेगी एचडीपीई पाइपलाइन
जगतपुरा, प्रताप नगर, महल रोड़ क्षेत्र विभिन्न साईज की राईजिंग मेन एवं वितरण पाइपलाइन कुल 91.03 कि.मी डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइपलाइन एवं 350.59 कि.मी हाई डेंसिटी पॉलिएथिलीन (एचडीपीई) पाइपलाइन बिछाने के कार्य एवं 8 उच्च जलाशयों का निर्माण होगा। इसी प्रकार खो-नागोरियन में 68.40 कि.मी की डीआई और 286.62 कि.मी की एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में जगतपुरा, प्रताप नगर एवं महल रोड़ जयपुर के आसपास के क्षेत्र के लिए बीसलपुर बांध आधारित पेयजल परियोजना फेज-द्वितीय के लिए कार्य कराए जाने की घोषणा की थी।