plate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक ही नम्बर की दो गाड़ियां पहुंची कलक्टर की बैठक में, बड़ा सवाल कैसे ?
कोटा। कोटा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान एक ही पंजीयन नंबर RJ20 TA 3692 वाली दो मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अधिकारियों को लेकर पहुंची। एक ही नम्बर की दोनों गाडियां सरकारी अधिकारियों ने अनुबंद पर ले रखी है। एक पर 'जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा' है। दूसरी पर सफेद प्लेट पर नम्बर लिखे थे। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर अंकित था।

एक साथ दो गाडियों के नम्बर मिले तो शुरू हुई कानाफुसी
पीली नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर के अगले हिस्से पर 'जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा' लिखा हुआ था। यह वाहन टैगोर हॉल के सामने खड़ा था। वहीं दूसरी सफेद नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर कुछ ही दूरी पर खड़ी थी।
मामला तब और रोचक हो गया जब फोटो खींच रहे नवज्योति रिपोर्टर के पास सफेद नंबर प्लेट वाली कार का चालक पहुंचा और तस्वीरें लेने का कारण पूछने लगा। कुछ देर बाद जब चर्चा तेज होने लगी तो दोनों गाड़ियां अलग-अलग समय पर परिसर से रवाना हो गईं। सफेद नंबर प्लेट वाली कार का चालक वाहन लेकर पीछे जिला पुल की ओर गया, लेकिन करीब दस मिनट बाद वहां से भी रवाना हो गया।

मामला बताया तो कहा फोटाे डालो
मामले से संबंधित फोटो क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के जिम्मेदार अधिकारियों को भेजे गए हैं। प्रारंभिक बातचीत में कोटा के आरटीओ मनीष शर्मा ने हमसे फोटाे दिखाने को कहा जिसके बाद से उन्होने फोन नही उठाया। उनहोंने बताए गए नम्सबर की आर सी डिटेल मुहैया कराई। समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया । अब सवाल यह है कि RJ20 TA 3692नंबर किस वाहन का वास्तविक पंजीयन है और दूसरे वाहन पर यह नंबर किस आधार पर अंकित किया गया था। यदि दोनों वाहनों पर एक ही नंबर पाया जाता है तो मामला गंभीर जांच का विषय बन सकता है।

सवालों के घेरे में RJ20 TA 3692
एक ही नंबर की दो स्विफ्ट डिजायर कैसे?
एक वाहन पर सरकारी विभाग का उल्लेख, दूसरी पर नहीं।
पीली और सफेद नंबर प्लेट के पीछे क्या वजह?
क्या यह फर्जी नंबर प्लेट का मामला है?
आरटीओ और पुलिस विभाग क्या जांच करेंगे?

यहां वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य
कोटा। अगर आप आने वाले दिनों में अपने निजी वाहन से अमरनाथ यात्रा करने का विचार बना रहे हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगी हुई हो। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड राजभवन श्रीनगर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि  15 जून 2022 के बाद केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बगैर किसी भी वाहन को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं होगी। इसी आदेश के तहत राजस्थान सरकार के परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के समस्त जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने श्रेत्राधिकार से श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट  (एचएसआरपी) होना अनिवार्य करवाएंगे। जिससे अमरनाथ यात्रा के तहत जम्मू कश्मीर पहुंचने पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

यह है एचएसआरपी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट भारत में लाइसेंस प्लेट्स का स्टैंडर्ड रूप है। इसकी खासियत यह है कि इसमें वाहन मालिक की और उनके वाहन से जुड़ी सारी जानकारी निहित होती है। यह उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। यह नंबर प्रेशर मशीन से लिखा जाता है।  प्लेट पर एक तरह का पिन होता है जो आपके वाहन से जुड़ा रहता है। यह पिन एक बार आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह दोनों ही तरफ से लॉक होगा और इसे खोला जाना आसान नहीं होता है।

हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं अमरनाथ यात्रा
हर साल लाखों लोग अमरनाथ यात्रा करते हैं। इस यात्रा के लिए देश विदेश से लाखों यात्री जम्मू कश्मीर पहुंचते हैं। बीते दो सालों से कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार कोरोना का कहर नहीं होने के कारण अमरनाथ यात्रा का आयोजन फिर से शुरू किया गया है। अब लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले निजी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इस सम्बंध में शहर के वाहन मालिकों व चालकों को जानकारी दी जा रही है। -रजनीश विद्यार्थी, परिवहन निरीक्षक