big potholes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 15 - मेन रोड पर ही बड़े-बड़े गड्ढे, बार-बार हो रहा जाम
कोटा। शहर के बीचों-बीच स्थित वार्ड 15 के हाल कुछ अलग ही बयां कर रहे है जिसमें मेन रोड में गड्ढे हो रहे है साथ ही रोड तंग होने के कारण इसमें बार-बार जाम लगता है। व्यापारी दिनेश, आदिल, महावीर सुमन सहित अन्य ने बताया कि हमारी दुकान से आगे जहां पर पशुओं की घास बेचने वाले बैठते हैं वहां तक बार-बार जाम लगता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड पर स्थित टॉयलेट से बदबू आ रही थी।  वार्ड में जगह- जगह पर कचरा पड़ा हुआ था। रामचंद्रपुरा स्थित राजपूत कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी में पार्क बनाना चाहिए क्योकि यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं है। गृहिणी प्रेमलता, सुमन ने बताया कि हमारी गली में रात को आने - जाने वालें राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं।

वार्ड में एक ही पार्क
वार्डवासियों ने बताया शहर के करीब हर वार्ड में बच्चों के खेलने व मॉर्निंग वॉक के लिए  करीब दो या तीन पार्क है पर हमारे वार्ड में एक भी पार्क नहीं है जिससे बच्चों को खेलने में परेशानी होती है।

गलियों में कचरा पात्र नहीं रखे
वार्ड की गलियों में कचरा गाड़ी तो प्रतिदिन आती है पर कुछ लोगों का कहना है कि गली के बाहर एक कचरा पात्र रखा होना चाहिए यदि कभी गाड़ी में कचरा नहीं डाल सकें तो कचरा पात्र में डाल दें।

बार-बार लगता हैं जाम
वार्ड में दुकान चलाने वाले हरीश कुमार, दिनेश, आसिफ  खान सहित अन्य ने बताया कि हमारी दुकान के सामने बार-बार जाम लगता है। जिससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं यातायात पुलिस द्वारा व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जावें तो इस समस्या से निजात मिल सकती हैं।

सीवरेज के गड्ढे दे रहे दर्द
वार्ड की गली में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की सही ढ़ंग से मरम्मत नहीं करने से उसमें से जगह- जगह से गिट्टी निकल रही है साथ ही गड्डे भी हो रहे हैं जिससे बारिश के समय बाइक सवारों के साथ हादसे होने की आशंका रहती है।

यह इलाका आता है वार्ड में
छावनी रामचंद्रपुरा की गली नं.1,2,3,4,5, स्मॉल एंड मिडियम स्केल इण्डस्ट्रीयल एरिया, प्लाइवुड मार्केट, सेक्टर कार्यालय के पीछे का एरिया, भैरू बस्ती, दुर्गा बस्ती, भिस्ती मोहल्ला, घेर वाले बाबा का एरिया

इनका कहना
रात में आने-जाने वाले राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं साथ ही कभी-कभार तो कुत्ते बाइक सवार का पीछा कर उसको भी नुकसान पहुंचने की कोशिश करते हैं।
- इरशाद, वार्डवासी

जुझार के मंदिर वाली गली में जलदाय विभाग की पुरानी लाइन डाली हुई है। जिससे इस गली में कम दबाव से पानी आता है। बाकी की गलियों में पानी का प्रेशर तेजी से आता है।
- राजू साहू, वार्डवासी

बारिश के समय नालियों व रोड का पानी हमारी दुकान के सामने आकर इकट्टा हो जाता  है जिससे हमें ही सफाई करनी पड़ती है। कई बार बारिश से माल खराब हो जाता है।
- असद हुसैन, वार्डवासी

बारिश के समय अचानक रात को कभी-कभी रोड लाइट खराब हो जाती है । जिससे पूरी रात गली में अंधेरे रहता है। रात में जहरीलें जंतु नालियों से घर में आ जाते हैें।
- गिरिराज सुमन, वार्डवासी

सीवरेज के गड्डे भरने के लिए हमने अधिकरियों को लिखित में सूचना दे रखी है। पार्क में बोरिंग की मोटर जो खराब हो रही  है उसको ठीक करने के लिए अधिकारियों को सूचना दे रखी है।
- पिंकी कुमारी, वार्ड पार्षद कांग्रेस

असर खबर का - केडीए ने सही की सड़कें, आमजन को मिली राहत
कोटा ।  बारिश के बाद खराब शहर की सड़कों को सही करने का काम लगातार किया जा रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा धानमंडी से झालावाड़ रोड की तरफ की लिंक रोड की दशा सुधारी गई है। नई धानमंडी के सामने पॉलिटेक् नीक कॉलेज के पास से लायंस क्लब के पास तक झालावाड़ रोड की तरफ के लिंक रोड की हालत बरसात के समय में काफी खराब हो गई थी। पूरी सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए थे। सड़क का डामर उखड़ गया था। जिससे उस सड़क पर वाहनों के निकलने पर धूल मिट्टी उड़ रही थी और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से आए दिन हादसे हो रहे थे। जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए। केडीए की ओर से हाल ही में धानमंडी से झालावाड़ रोड की तरफ जाने वाले सड़क पर तो पेचवर्क कर दिया था। वहीं सोमवार को झालावाड़ रोड से धानमंडी की तरफ आने वाली सड़क पर पेचवर्क कर सड़क की दशा को सुधारने का काम किया जा रहा था। दोनों तरफ की सड़क पर पेचवर्क होने से गड्ढ़े भरने पर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।  केडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रविन्द्र माथुर ने बताया कि सड़क का पूर्व में सर्वे करवा लिया था। सड़क अधिक खराब होने से इसे सही करवाने में समय लगा। लेकिन सड़क के दोनों तरफ पेचवर्क कर उसे सही किया गया है। जिससे अब लोगों को कोई समस्या नहीं होगी।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
लिंक रोड की दुर्दशा का मामला सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया  था। समाचार पत्र में 26 अक्टूबर को पेज 3 पर बरसात ने दिया गड्ढ़ों का दर्द, अभी तक झेल रहे लोग शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बरसात के बाद भी इस सड़क की दशा नहीं सुधरने से आमजन को होने वाली परेशानी को उजागर किया था। उस समय कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शीघ्र ही सड़क को सही करवाने का आश्वासन दिया था।

सड़कों पर टूटे स्पीड ब्रेकर व बड़े-बड़े गड्ढ़े बन रहे हादसों का कारण
कोटा। शहर के मुख्य मार्ग रावतभाटा रोड पर बड़े-बड़े गड्ढ़े और टूटे स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण बन रहे हैं। गड्ढ़ों के कारण पूरी सड़क के हाल बेहाल हो रहे हैं। बरसात शुरू होने के साथ ही डामर की सड़कों पर गड्ढ़े होने लगे हैं। नगर विकास न्यास द्वारा मुख्य मार्ग की सड़कों पर किए गए पेचवर्क भी उखड़ने लगे हैं। वहीं सबसे बुरे हाल रावतभाटा रोड के हो रहे हैं। सीएडी चौराहे से ही सड़क पर गड्ढ़ों से वाहन चालकों को दो चार होना पड़ रहा है जैसे-जैसे वाहन चालक आगे बढ़ते जाते हैं उन्हें हिचकोले खाते हुए ही जाना पड़ रहा है।

चम्बल गार्डन के सामने से लेकर शिवपुरा और इंजीनियरिंग कॉलेज से संस्कृत कॉलेज के सामने और कोटा विवि के आगे व पुलिया के नीचे से नयागांव तक की सड़क पर इतने अधिक गड्ढ़े हैं कि उन पर चलना मतलब दुर्घटनाओं का शिकार होना है। वैसे तो डामर की यह सड़क देखने में नई बनी लगती है। कुछ दूर चलने के बाद जैसे ही बड़े-बड़े गड्ढ़े आते हैं तो वाहन चालकों को उसका अंदाजा भी नहीं हो पाता। सही सड़क पर अचानक आने वाले गड्ढ़ों के कारण ब्रेक लगाने पर उनसे हादसे हो रहे हैं। अकेलगढ़ के सामने और डाइट के सामने सड़क के दोनों तरफ गड्ढ़ों के यही हाल हैं। इतना ही नहीं संस्कृत कॉलेज के सामने तो स्पीड ब्रेकर ही टूटा हुआ है।

सीएडी से नयागांव की तरफ जाते समय कॉलेज के सामने का यह स्पीड ब्रेकर दूर से तो सही नजर आता है। लेकिन उसके दूसरी तरफ का टूटा हिस्सा नजर नहीं आता। जिससे अचानक वाहन चालक उस पर या तो उछलकर गिर रहे हैं या फिर अचानक  ब्रेक लगाने से भी हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि  रावतभाटा रोड मुख्य मार्ग व हाइवे है। यहां से दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन निकल रहे हैं। सड़क पर हुए गड्ढ़ों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क बनाने के बाद न्यास अधिकारियों द्वारा उसकी मरम्मत नहीं करवाने से ये गड्ढ़े हुह हैं। अभी यदि इन्हें ठीक नहीं किया गया तो बरसात में अधिक गड्ढ़े हो जाएंगे। फिर न्यास अधिकारी बरसात में डामर की सड़क पर न तो पेचवर्क करेंगे और न ही ठीक। जिससे पूरी  बरसात में लोगों को गड्ढ़ों से ही होकर गुजरना पड़ेगा।