coal crisis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : हरकत में आया प्रबंधन, चालू की यूनिट दो
कोटा। छतीसगढ़ से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण प्रदेश के पॉवर प्लांटों में कोयला संकट बना हुआ है। वर्तमान में सभी पॉवर प्लांटों में तीन दिन का ही कोयला बचा हुआ है। वहीं बुधवार को कोटा थर्मल पॉवर प्लांट की बंद पड़ी यूनिट दो को चालू कर दिया गया। अब प्लांट में सात में से पांच यूनिट चालू हो गई है। वहीं दो यूनिट बंद पड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के चार पॉवर प्लांट की 11 यूनिट्स बंद चल रही थी। जिसमें सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट की 4, कोटा थर्मल पावर प्लांट की 3, राजवेस्ट की 2, छबड़ा थर्मल पावर प्लांट की 1 और रामगढ़ की 1 यूनिट शामिल है। इन यूनिटों से बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। बंद यूनिटों से 2400 मेगावाट कैपिसिटी बिजली प्रोडक्शन होता था, जो अब ठप पड़ गया है। बुधवार शाम को कोटा थर्मल की यूनिट दो को लाइटअप कर दिया गया। यह यूनिट 29 सितंबर से बंद पड़ी हुई थी। कोटा थर्मल पावर प्लांट में सात यूनिट हैं। इनमें से यूनिट एक, दो और तीन बंद पड़ी हुई थी, जबकि  यूनिट चार, पांच, छह व सात से बिजली उत्पादन जारी है। अब यूनिट दो को भी चालू कर दिया गया है।

कोयला संकट बरकरार
कोटा थर्मल में केवल तीन दिन का ही कोयला स्टॉक बचा हुआ है। यहां पर रोजाना कोयले की 4 से 5 रैक आ रही है। केंद्र की गाइड लाइंस के मुताबिक थर्मल पॉवर प्लांटों में 26 दिन का कोयला स्टॉक होना जरूरी है, लेकिन कोयले की किल्लत की चलते राजस्थान के एक भी पॉवर प्लांट में गाइडलाइन की पालना नहीं हो पा रही है। प्रदेश के पॉवर प्लांटों में कोयले की कमी पिछले एक साल से बरकरार है। राजस्थान के सभी पॉवर प्लांट्स को पूरी क्षमता पर चलाने के लिए हर दिन 37 रैक कोयले की जरूरत होती है।

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मामला
प्रदेश में चल रहे बिजली संकट के मामले में दैनिक नवज्योति ने पॉवर प्लांटों की 11 यूनिट बंद होने के सम्बंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें कोटा थर्मल की तीन यूनिट बंद होने का भी उल्लेख था। मामले की जानकारी विद्युत उत्पादन निगम के उच्चाधिकारियों को मिली तो कोटा थर्मल प्रबंधन तुरन्त हरकत में आ गया और यूनिट दो को चालू करने में जुट गया। ऐसे में बुधवार को ही प्रबंधन ने यूनिट दो को लाइटअप कर दिया।

कोटा थर्मल पॉवर प्लांट में यूनिट दो कुछ दिनों से बंद पड़ी हुई थी। दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद थर्मल का प्रबंधन हरकत में आया और बुधवार को ही यूनिट को लाइटअप कर दिया गया। प्लांट में अभी भी कोयला संकट बरकरार है।
- राम सिंह शेखावत, अध्यक्ष राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ

भंवर भाटी ने केन्द्रीय बिजली मंत्री के सामने उठाया कोयला संकट का मुद्दा, मिला आश्वासन
जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समारोह के दौरान 25 जुलाई से शुरू होने वाले उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, विद्युत समारोह की वीसी में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने केन्द्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह के सामने राजस्थान के कोयला संकट को पुरजोर तरीके से उठाया। समारोह के तहत जुलाई के अन्तिम सप्ताह के दौरान 25 से 30 जुलाई तक देश के 773 जिलों में बिजली महोत्सव और उजाला दिवस समारोह मनाया जाएगा। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने इस संबध में वीसी में सभी राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों से समारोह की तैयारियों एवं वर्तमान विद्युत परिदृश्य पर चर्चा की।

भाटी ने राजस्थान के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों की चुनौतियों को तार्किक रूप से रखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में वर्तमान में प्रदेश के सम्मुख आ रही समस्याओं तथा राजस्थान में विद्युत उत्पादन और आपूर्ति को निर्बाध रूप से बनाए जाने पर चर्चा की। सौर ऊर्जा और कुसुम कम्पोनेंट योजना ए जैसी योजनाओं की पुनरावृत्ति पर भी विचार रखे। कोयला संकट के बीच छत्तीसगढ़ विवाद पर पक्ष रखते हुए केन्द्र से कोयला आपूर्ति की मांग रखी। केन्द्रीय मंत्री ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

कोयला संकट पर बोले भाटी: छत्तीसगढ़ सरकार से अभी नहीं मिली इजाजत
जयपुर। पीसीसी मंत्री दरबार में पहुंचे ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी  बिजली संकट पर कहा की अभी कोयले से संबंधित दिक्कतें हैं। केंद्र सरकार से हमें छत्तीसगढ़ में 2 कोल ब्लॉक आवंटित हुए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण हम उन्हें अभी शुरू नहीं कर पाए। हम छत्तीसगढ़ सरकार से बात कर रहे है। हमारे अधिकारी 3 दिन के लिए छत्तीसगढ़ गए थे। छत्तीसगढ़ कोयला खदान के आसपास स्थानीय आदिवासियों का जन विरोध जारी है इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार भी अभी अनुमति देने में असमर्थता जता रही है। हम कोशिश कर रहे हैं राजस्थान को आवंटित कोल ब्लॉक को काम करने की इजाजत मिले। हमने कोल इंडिया लिमिटेड से भी अतिरिक्त कोयले की मांग की है। भारत सरकार से हमे सहयोग नही मिला है।