union jal shakti minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने की पदयात्रा, कहा,'देश बदलाव के दौर पर खड़ा, दुनिया हमारी तरफ देख रही'
उदयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के दौरान केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। वीर भूमि मेवाड़ में स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिवार के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में देश विकास करता हुआ अब ट्रांसफोरमेशन के दौर पर खड़ा है। इस दौर में पूरी दुनिया भारत की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है। प्रत्येक देशवासी को इस बदलाव का संवाहक बनना होगा, ताकि आगामी 25 साल बाद जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएं, तब वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर सके।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देशभर के चार सौ स्थानों पर कार्यक्रम हो रहा है। इस कड़ी में उदयपुर में यह कार्यक्रम है। उदयपुर का चयन आजादी के योगदान में इसके ऐतिहासिक महत्व को देखकर किया गया है। बप्पा रावल से लेकर महान स्वतंत्रता सेनानी माणिक्यलाल वर्मा तक के एक हजार साल के काल खंड में उदयपुर की धरती इस मणिमाल में एक मणि की तरह है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरती राष्ट्र के लिए समर्पित होकर काम करने के भाव को पुष्ट करती है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने महान शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक पर जाकर उनका पुण्य स्मरण किया। उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस पुण्य भूमि से टाउन हॉल तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पदयात्रा की।

आत्मावलोकन का समय
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं। इसमें लाखों लोगों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग दिया। आज यह देखने का समय आ गया है कि जिस भाव को रखकर स्वाधीनता संग्राम में देशवासी बलिदान हुए, क्या वह भाव पूरा हो गया है? इस दौरान जो कमियां रह गई है, उन्हें संकल्पबद्ध होकर दूर करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे अमृतकाल की संज्ञा दी है। देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में अब 25 वर्ष रह गए हैं। हमें अब देश का आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करना होगा।

देश के इतिहास को भुलाने की कोशिश की गई
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सुनियोजित या अनियोजित रूप से देश के गौरवपूर्ण इतिहास का भुलाने की कोशिश की गई। कृतज्ञता का भाव क्षीण हो गया था। इतिहास दूसरे समाज के लिए प्वाइंट ऑफ रेफरेंस हो सकता है, लेकिन हमारे समाज के लिए प्रेरणा पुंज के लिए है। जो समाज उन्हें भुला देता है वहां कड़ी टूट जाती है। भारत के साथ भी सुनियोजित रूप से ऐसा ही किया गया। आजादी के इस अमृत महोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई पीढ़ी को जोडऩे का यह अवसर प्रदान किया है। युवा पीढ़ी राष्ट्रीयता के भाव के साथ आगे बढ सके।

आगामी 25 वर्ष देश के लिए महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने पर आंकलन करने की आवश्यकता है कि क्या देश उस भाव के साथ न्याय कर रहा है। जिस भाव से स्वाधीनता सेनानियों ने देश का आजादी दिलाई थी। अब यह समय आ गया है कि भारत जब शताब्दी वर्ष मनाए, तब उस समय के लोग यह गर्व कर सकें कि 25 साल का कालखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण रहा। निश्चित रूप से भारत बदल जाएगा। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतूत्व में आज देश जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें भारत आने वाली सदी का ध्रुव तारे के रूप में चमकता हुुआ नक्षत्र होगा। हमें गर्व करने अवसर मिला है। आजादी के अमृत महोत्सव का साक्षी होने का अवसर मिला है। साधक के रूप में काम करने वाला नेता प्रधानमंत्री के रूप में मिला है।

देश को समय और श्रम अर्पित करें
शेवावत ने कहा कि अब यह अवसर है कि हमें देश के लिए बलिदान देने की आवश्यकता नहीं है, केवल समय और श्रम देने का संकल्प लेना है।इससे हम उतने ही यशस्वी बन सकते हैं, जितने यशस्वी बनने के लिए लोगों को फांसी के फंदे पर झूलना पड़ा था।

जोहर ने दी स्वधर्म की रक्षा की सीख
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए बप्पा रावल से लेकर आज तक हजार साल की पीढ़ियों ने अपनी कुर्बानी दी। मेवाड़ की धरती पर अपनी शील की रक्षा करने के लिए जौहर करने वाली रानी पद्मावती ने आने वाली पीढ़ियों को स्वधर्म की रक्षा करने की प्रेरणा दी। इस देश के स्वाधीना संग्राम में मेवाड़ के इतिहास पुरूषो का भी अतुलनीय योगदान रहा है।

देश बदलाव के मुकाम पर
उन्होंने कहा कि देश बदलाव के मुकाम पर खड़ा हैं। सक्षम लोगों के समक्ष दायित्व ज्यादा है। उसने अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया तो ट्रांसफोरमेशन(बदलाव) टल जाएगा और उसकी कीमत कइ पीढियों का चुकानी पड़ेगी। इसलिए संकल्प का दिन है कि इस ट्रांसफोरमेशन के केवल दृष्टा नहीं बनेंगे, सारथी बनेंगे। आज देश उस रास्ते पर चल पड़ा है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतत्व में देश ने एकसाथ खड़े होकर करोना का मुकाबला किया। सबसे तेज गति से टीकाकरण अभियान चलाया। अब हम सभी 130 करोड़ देशवासियों को देश को आत्मनिर्भर बनाने, सामर्थ्यवान बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करना होगा, ताकि 25 वर्ष बाद आजादी का शताब्दी वर्ष मनाते समय  एक गौरव के भाव की अनुभूति हो सके।

स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण माणिक्य लाल वर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले, एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से शेखावत का स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा मिला स्वागत दिल छू गया। भाजपा राजस्थान सह प्रभारी भारती बेन भी केन्द्रीय मंत्री के साथ उदयपुर आईं।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले...... यह तय करो कि किस नेता ने इनके साथ रोजा इफ्तारी की
उदयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने सोमवार को स्व. कन्हैयालाल साहू की धर्मपत्नी और पुत्रों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने इस हत्याकांड का जिम्मेदार राज्य सरकार और पुलिस को ठहराया।  भाजपा से आतंकी रियाज के कनेक्शन पर शेखावत ने कहा कि पहले यह तय किया जाए कि किस नेता ने इन लोगों के साथ रोजा इफ्तारी की थी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कन्हैयालाल की हत्या के बाद भले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया हो लेकिन आरोपियों को पकड़ कर वह पल्ला नहीं झाड़ सकती। पूरे मामले में वे सभी पुलिस अधिकारी दोषी हैं जिन्होंने दिवंगत कन्हैयालाल की शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। पुलिस ने दुकान में कैमरे लगवा कर सतर्क रहने की हिदायत दे दी। इस केस में पुलिसकर्मियों के साथ सरकार भी जिम्मेदार है। उदयपुर में आतंकी मानसिकता के लोग अब भी मौजूद हैं जो देश के लिए खतरा हैं। ऐसे में सबसे पहले उनको चिह्नित कर हिरासत में लेने की जरूरत है।