jaipur district - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य से छूट देने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार, विभाग के अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई जा रही थी। लेकिन गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार का मानना है कि यदि इन कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाया गया, तो पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

इसी को देखते हुए मुख्य सचिव से मंजूरी लेकर PHED के कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने का फैसला किया गया है। अब प्रदेश के सभी PHED कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी जनगणना कार्य में नहीं लगाए जाएंगे, ताकि पेयजल योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और आमजन को बिना बाधा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विधानसभा चुनाव 2018: जयपुर जिले में 28 महिला प्रत्याशियों में दो ही बचा पाई जमानत
जयपुर। जिले की 19 विधानसभा सीटों पर वर्ष 2018 में हुए चुनाव में 43 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। सात ने नामांकन वापस ले लिया और छह प्रत्याशियों ने नामांकन निरस्त हो गए थे। शेष 28 प्रत्याशियों में से दो ही प्रत्याशी अपनी जमानत बचा पाई। बगरू से कांग्रेस की गंगादेवी ही विधानसभा तक पहुंच पाई। मालवीय नगर से कांग्रेस की अर्चना दूसरे स्थान पर रही थीं।

वहीं चौमूं, चाकसू एवं कोटपूतली में एक भी महिला ने फार्म नहीं भरा। आदर्श नगर में सबसे अधिक सात महिला प्रत्याशियों में से तीन के नामांकन निरस्त हो गए और दो ने नाम वापस ले लिया शेष दो की जमानत जब्त हो गई। किशनपोल में चार महिला में से एक ने नाम वापस ले लिया और एक का नामांकन निरस्त गया। शेष दो महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। विराटनगर में चार महिलाओं में से दो ने नाम वापस लिया और दो की जमानत जब्त गई। शाहपुरा, झोटवाड़ा, जमवारामगढ़ व फुलेरा में एक-एक महिला ने नामांकन भरा और जमानत जब्त हो गई। दूदू में एक मात्र महिला ने नामांकन किया और निरस्त हो गया। आमेर में दो महिलाओं ने आवेदन किया, एक ने वापस ले लिया और एक का आवेदन निरस्त हो गया। हवामहल में चार महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। विद्याधर नगर में तीन महिला में से एक ने नाम वापस ले लिया और दो प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाई। सिविल लाइन में दो महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। मालवीय नगर में तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा दूसरे स्थान पर रही और शेष दो प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाई। सांगानेर से तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन भरा और तीनों की जमानत जब्त हो गई। बगरू में दो महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गंगादेवी विजयी रहीं और दूसरी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। बस्सी से चारों महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

जयपुर जिले के 10 लाख से ज्यादा परिवारों को जारी हुए 40 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत शिविर में महज 29 दिनों में जयपुर जिले के 10 लाख से ज्यादा परिवारों को 40 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे जिसके बाद सोमवार तक कुल 40 लाख 20 हजार 495 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 5 लाख 86 हजार 70, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 7 लाख 78 हजार 137, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 7 लाख 78 हजार 137, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 63 हजार 268, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 6 लाख 81 हजार 112 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4 लाख 12 हजार 652, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 16 हजार 454, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 10 हजार 943, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 1 लाख 69 हजार 51, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 24 हजार 671 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

प्रकाश राजपुरोहित ने संभाला जयपुर जिला कलेक्टर का कार्यभार, कहा, 'सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता'
जयपुर। जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को  कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर लाना और जनता को इससे लाभान्वित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी के साथ ही टीम बनाकर जयपुर जिले में काम किया जाएगा। सन 2010 बैच के आईएएस राजपुरोहित जयपुर के 51वें कलक्टर है।