md drugs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनसीबी की कार्रवाई : फार्महाउस में एमडी ड्रग बनाने की लैब का भण्डाफोड़, उपकरण जब्त
जोधपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की लैब का भंडाफोड़ किया है। यह लैब सोयला, डंडोर रोड पर एक फार्महाउस में चल रही थी। एनसीबी ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत यह कार्रवाई की। लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी। अधिकारियों के अनुसार एनसीबी ने मौके से कई उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें बोरोसिलिकेट जार, बोरोसिलिकेट कांच की ट्यूब, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन मोटर, एक औद्योगिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टिरर और सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं। दरअसल गत 25 जनवरी को एनसीबी ने जोधपुर में 1.089 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। एनसीबी टीम ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका, जिनके पास प्रतिबंधित सामग्री से भरा एक काला बैग था। इसके बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि इस मामले के मुख्य संदिग्धों में से एक ने बेंगलुरु में मेफेड्रोन निर्माण की तीन गुप्त लैब स्थापित की थीं और जब्त किया गया मेफेड्रोन इन्हीं से प्राप्त हुआ था।

जांच करते हुए एनसीबी जोधपुर ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर सोयला डंडोर रोड जोधपुर स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा और लैब में काम लिए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।

एटीएस और एनटीएफ का ऑपरेशन मदमरूगन : राजस्थान में एमडी ड्रग्स के कॉर्पोरेट गिरोह का सरगना कार्तिक गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
जयपुर। एटीएस और एएनटीएफ की टीमों ने राजस्थान में एमडी ड्रग्स नेटवर्क के मुख्य तस्कर कमलेश बिश्नोई उर्फ  कार्तिक को ऑपरेशन 'मदमरूगन' के तहत गिरफ्तार किया है। कमलेश की गिरफ्तारी जैसलमेर जिले के सांकड़ थाना क्षेत्र से रविवार तड़के की गई। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कमलेश बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र का निवासी है और तीन राज्यों में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आईजी विकास कुमार ने बताया कि कमलेश ने पहले अवैध हथियाराें का धंधा शुरू किया। इस दौरान उसे एमडी की लत लग लाने के कारण और एमडी के धंधे में ज्यादा लाभ देखकर वह इसकी तस्करी करने लगा।

कमलेश का सगा भाई सुरेश भी इस धंधे में उसका साझेदार रहा है। धंधे को आगे बढ़ाने के लिए कार्तिक ने जेल के साथियों के साथ एक गैंग बना दी। वह मध्यप्रदेश के खरगौन इलाके से हथियार लेकर राजस्थान में सप्लाई करने के आरोप में जेल जा चुका है। महाराष्ट्र के पुणे में मादक पदाथाें की एक बड़ी खेप के साथ वह पूर्व में पकड़ा गया था। पुणे की जेल में ही इसका सम्पर्क एमडी तस्करी के सरगनाओं से हुआ। उसके बाद वह राजस्थान में सप्लाई करने लगा। इन दोनों ने मिलकर जैसलमेर में एक होटल सूर्या भी खोल रखा था, जहां से धंधा चलता था।

गैंग में अलग-अलग भूमिकाएं
गैंग में रमेश फाइनेंस और समन्वय का प्रभारी था, मांगीलाल फैक्ट्री हेड, बिरजू तकनीकी और शोध प्रमुख, शिवा ऑपरेशन चीफ , राजू रॉमटेरियल और संयंत्र प्रभारी, गणपत सुरक्षा प्रमुख, कार्तिक सेल्स और मार्कर्टिंग प्रभारी था। इन्होंने पहले जोधपुर के कुड़ी इलाके में एमडी की फैक्ट्री लगाई, जो पकड़ी गई। दूसरी फैक्ट्री बाड़मेर के सेड़वा में पकड़ी गई।

कॉर्पोरेट शैली में व्यापार की साजिश
एमडी की तस्करी में तीन परिवार जुड़े थे। राजू मांडा, रमेश और मांगीलाल आपस में साला-बहनोई, कमलेश और सुरेश सगे भाई हैं। बिरजू शुक्ला, शिवा और भोंसले महाराष्ट्र से आकर शामिल हुए। मांगीलाल और बिरजू पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि रमेश की गिरफ्तारी पर एक लाख और राजू की गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

एक-एक कर सभी को जोड़ा
कार्तिक ने सभी सरगनाओं को आपस में मिलाया। पुणे जेल में कार्तिक का परिचय बिरजू शुक्ला से हुआ था तो एमडी का धंधा राजस्थान में करते हुए कार्तिक, रमेश और मांगीलाल का निकट सहयोगी बन बैठा था। फैक्ट्री के लिए मशीन महाराष्ट्र और गुजरात से लाए। ये हर माह करीब 20 करोड़ की एमडी तैयार कर पूरे राजस्थान में सप्लाई करने वाले थे।

ऐसे पकड़ा गया सरगना
बाड़मेर की फैक्ट्री पकड़ी जाने के बाद कार्तिक भूमिगत हो गया। अपने मोबाइल बंद कर दिए थे और ठिकाना बदल बदलकर धंधा चला रहा था। बाड़मेर और जैसलमेर के इलाके में एमडी का व्यापार करने वाले एक गैंग से कार्तिक की नहीं बनती थी। इस कारण कार्तिक पकड़ा गया।

एमडी ड्रग्स के तस्कर को किया गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने चित्रकूट इलाके में कार्रवाई कर तस्कर फैसल खान को गिरफ्तार कर उससे से 2.78 ग्राम एमडी और एक दुपहिया वाहन बरामद किया है। अब तक ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 1129 प्रकरण दर्ज कर 1446 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि टीम ने सूचना पर फैसल खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्वयं भी मादक पदार्थ का सेवन करता है और दिल्ली से तीन हजार रुपए प्रतिग्राम लेकर आया और यहां पर इसे 6-7 हजार रुपए प्रतिग्राम में बेच रहा था।