chandrashekhar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुष्कर में चंद्रशेखर की मां को श्रद्धांजलि देने राठौड़ सहित बड़े नेता जा रहे
अजमेर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा के कई बड़े नेता पुष्कर जा रहे हैं। दरअसल भाजपा प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री और वर्तमान में तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा की मां का बीते दिनों निधन हो गया था।

पुष्कर में चंद्रशेखर ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए गीता पाठ और पूजन का कार्यक्रम यहां रखा है। जिसमें राजस्थान भर से भाजपा नेता जा रहे हैं। राठौड़ भी इनमे शामिल हैं। ऐसे में  पुष्कर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहेगा।

राहुल गांधी से मांगा था समर्थन, नहीं समझा मतलब : चंद्रशेखर
मेरठ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि यहां 70 फीसदी बनाम 30 फीसदी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वे 70 फीसदी का प्रतिनिधित्व करते हैं।  बाकी 30 फीसदी में शेष सभी दल हैं। उनका इशारा यह था कि वे दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के प्रतिनिधि हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी से भी उन्होंने समर्थन मांगा था। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि आप एक सीट पर मुझे समर्थन करें, मैं आपकी तमाम सीटों पर मदद करूंगा, लेकिन पता नहीं उन लोगों ने इसका क्या अर्थ समझा। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की नगीना सीट पर ताल ठोककर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने खास बातचीत में कहा कि वह मायावती के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि आप देखिए कि कैसे बहनजी ने बाहर के उम्मीदवार सुरेंद्र मैनवाल को यहां उतारा है। ये काम उन्होंने मेरे लिए ही किया है और यह परिवार का कोई सदस्य ही समझ सकता है कि वह कैसे मेरी मदद कर रही हैं। वह भी यही चाहती हैं कि मेरे समाज का नेता मेरे बाद निकलना चाहिए।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आकाश आनंद यहां आ रहे हैं। अपने उम्मीदवार के लिए वह रैली करेंगे, लेकिन वह मेरे छोटे भाई हैं। उन्हें भी मालूम है कि उनका उम्मीदवार मैं ही हूं। पार्टी के लिए उन्हें रैली करना है।  इसलिए औपचारिकता में कुछ बोलना भी होगा, लेकिन मेरी जनता को मालूम है कि वह रैली में कुछ भी बोलें, लेकिन सभी चाहते हैं कि मैं ही यहां से जीत का परचम फहराऊं। चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी से भी उन्होंने समर्थन मांगा था। जयंत चौधरी को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी। बीजेपी के साथ जाने को लेकर जयंत ही बेहतर बता सकते हैं। इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने गलती की या नहीं की यह मैं नहीं कह सकता। उल्लेखनीय नगीना सीट पश्चिम यूपी के बिजनौर जिले में आती है। यहां से सपा ने पूर्व जज मनोज कुमार, बसपा ने सुरेंद्र मैनवाल और बीजेपी ने ओम कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में चंद्रशेखर ने यहां से नामांकन भरकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। यहां दलितों और मुसलमानों का वोट करीब 70 फीसदी है। अगर किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में ये वोट एकमुश्त चला जाए तो उसकी जीत तय है।

संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर को तेलंगाना की जिम्मेदारी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान भाजपा के पिछले छह साल से संगठन महामंत्री पद का जिम्मा संभाल रहे चन्द्रशेखर को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना में संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। चन्द्रशेखर को उत्तर प्रदेश में एक जोन के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त कर राजस्थान में फरवरी 2017 में प्रदेश संगठन महामंत्री लगाया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को उन्हें तेलंगाना का जिम्मा देने के निर्देश के बाद राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं। उनकी वहां नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। सूत्रों के अनुसार चन्द्रशेखर को तेलंगाना का जिम्मा देने के संकेत उन्हें एकाध दिन पहले नड्डा और फिर संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान दे दिए थे। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें तेलंगाना का जिम्मा देना तय किया गया। चंद्रशेखर को राजस्थान में पूर्व वसुंधरा सरकार के कार्यकाल के आखिरी वर्ष 2017 में प्रदेश में लगाया गया था। इसके बाद 2018 का चुनाव भाजपा हार गई। 2019 को लोकसभा और अब 2024 का विधानसभा चुनाव पार्टी जीती है। चन्द्रशेखर ने राजस्थान में चार प्रदेश अध्यक्षों अशोक परनामी, मदनलाल सैनी, सतीश पूनिया और वर्तमान अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ संगठन की जिम्मेदारी संभाली है।

जल्द ही प्रदेश में नया संगठन महामंत्री संभव
चन्द्रशेखर के राजस्थान से अन्यत्र राज्य में लोकसभा चुनावों के बाद दायित्व दिए जाने की चर्चाएं थीं, क्योंकि वे प्रदेश की राजनीति के बारे में छह साल से रमे-बसे थे। इससे पूर्व ही उनके तेलंगाना भेजे जाने से प्रदेश भाजपा में सभी बड़े नेताओं को चौंकाया है। प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों में भाजपा जुट चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि एकाध दिन में प्रदेश भाजपा में पार्टी संगठन महामंत्री के पद पर नए संघनिष्ठ को जिम्मा दे सकती है। विधानसभा चुनावों से पूर्व भी चन्द्रशेखर को अन्य राज्य में लगाए जाने की अटकलें थी। उस दौरान मूलत: गुजरात और वर्तमान में बिहार में भाजपा संगठन महामंत्री भीखू भाई को प्रदेश संगठन महामंत्री का नाम चला था। अब फिर से उनके नाम की चर्चाएं हैं।

नौ साल बिना संगठन महामंत्री चली थी भाजपा
राजस्थान में चन्द्रशेखर से पहले प्रकाश चंद गुप्ता 2008 तक भाजपा के संगठन महामंत्री रहे। इसके बाद संभवत: राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य था, जहां नौ साल तक संगठन महामंत्री का पद खाली रहा। 2013 के चुनावों में राष्टÑीय संगठन महामंत्री वी. सतीश को संगठन और संघ में कोर्डिनेशन और चुनाव कराने के लिए भेजा गया था।

पहले पैर छूए, फिर चाकुओं से की हत्या
हुबली। कर्नाटक के हुबली स्थित एक रिसोर्ट में वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरु की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गई। यह हादसा हुबली-धारवाड़ रोड के पास एक रिसोर्ट में हुआ। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें 2 लोगों ने पहले गुरु के पैर छूए, फिर उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।

चाकुओं से हत्या
पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर गुरु की 2 लोगों ने चाकुओं से हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी मौके से भागने में सफल हो गए। दोनों आरोपी महंतेश शिरूर और मंजूनाथ मारेवाड़ है।