surya namaskar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा : सूर्य सप्तमी पर 108 साधकों ने किया सूर्य नमस्कार, राज्यपाल बोले - यह स्वास्थ्य के लिए वरदान, मन व शरीर को रखता है तंदुरुस्त
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "सूर्य नमस्कार" भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा है। यह स्वास्थ्य के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार मन व शरीर दोनों को तंदुरुस्त रखता है। बागडे क्रीड़ा भारती संगठन की ओर से सूर्य सप्तमी पर आयोजित सामूहिक "सूर्य नमस्कार" कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 108 साधकों ने एक साथ "सूर्य नमस्कार" से जुड़ी योग क्रियाएं की। राज्यपाल ने कहा कि योग की भारतीय परंपरा 'सूर्य नमस्कार' से ही प्रारंभ होती है। यह योग के आगे के आसनों के लिए हमें तैयार करता है।

हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "सूर्य नमस्कार" मनुष्य के भीतर की ऊर्जा का संधान कर तन और मन को स्वस्थ करता है। राज्यपाल ने प्रतिदिन हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते समय देने और "सूर्य नमस्कार" करने का आह्वान किया। उन्होंने क्रीड़ा भारती को देश की महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ी इसकी गतिविधियां अनुकरणीय है।

इस अवसर पर राज्यपाल  बागडे ने क्रीड़ा भारती की स्मारिका "खेल सृष्टि" का भी लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को अपनी ओर से नकद इनाम देकर भी सम्मानित किया।

सूर्य नमस्कार समस्त योगों का सार है: मदन दिलावर
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि सूर्य नमस्कार समस्त योगों का सार और सर्वांग योग है, जो व्यक्ति नियमित तौर पर इसका पर्याप्त अभ्यास करते हैं, उनको किसी अन्य योग की जरूरत नहीं होती।

दिलावर गुरुवार को जयपुर के चौगान स्टेडियम में प्रदेशभर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' के सामूहिक अभ्यास के सिलसिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है। सद्विचार आते हैं और विकार दूर भागते हैं। जब मन में अच्छे विचारों का उद्गम होता है तो विकारों के लिये कोई जगह नहीं होती। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री दिलावर और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी सहित कई गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों के बीच सामूहिक रूप से 'सूर्य नमस्कार' किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर योग के महत्व को स्थापित किया है, उनकी पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी बदौलत विश्व के 100 से अधिक देशों ने योग को अपनाया है।

दिलावर ने कहा कि सूर्य सप्तमी के बाद भी स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जायेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को बधाई देते हुये सभी के जीवन में भगवान सूर्य की कृपा से प्रगति और खुशहाली की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि सूर्य पृथ्वी पर सभी के लिये ऊर्जा का एकमात्र स्वरूप और स्रोत है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर में बाल से नाखून तक सभी अंगों का व्यायाम होता है और स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ निरंजन आर्य ने 'सूर्य नमस्कार' का अभ्यास कराया।

अब सरकारी स्कूलों में होगा सूर्य नमस्कार
नवज्योति/कोटा। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में अब सूर्य नमस्कार अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद से ही विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। आदेश जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही जारी कर दिए थे लेकिन घोषणा सोमवार को की। मंत्री दिलावर ने कहा, स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार मिले। उन्होंने कहा कि आगामी 15 व 16 फरवरी को सूर्य सप्तमी है। इस दिन को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।  इसमें भामाशाह एवं समाजसेवियों का सहयोग भी लिया जाएगा। यह कार्यक्रम देश में सबसे बड़ा होगा। जिसमें सबसे ज्यादा व्यक्ति एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे।

शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार स्कूलों में 6 जनवरी से ही प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाना शुरू कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को पॉजीटिव एनर्जी मिलेगी और स्वास्थ्य के प्रति उनमें अवेयरनेस बढ़ेगी।
-यतीश विजय, जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कोटा

कार्तिक व निवेदिता ने -10 डिग्री में किए सूर्य नमस्कार
उदयपुर। प्रदेश के दो पर्वतारोही उदयपुर कार्तिक खंडेलवाल और जयपुर की निवेदिता कौर ने हिमालय पर्वतमाला में समुद्र तल से 17,163 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किए।

उन्होंने ये सूर्य नमस्कार माउंट यूनम एक्सपीडिशन के दौरान किए। माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित है। दोनों पर्वतारोहियों ने एक्सपीडिशन लेह-मनाली मार्ग पर स्थित भरतपुर टेंट कॉलोनी से शुरू किया। यह एक्सपीडिशन का बेस कैंप था जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 15,419 फीट है। यहां निवेदिता और कार्तिक ने 75 सूर्य नमस्कार कर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किए। पर्वतारोहियों ने 30 सूर्य नमस्कार समिट कैम्प पर किए जिसकी ऊंचाई 17,163 फीट थी। तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस और आॅक्सीजन लेवल 11 प्रतिशत था। दोनों पर्वतारोहियों का कहना था कि वे फ्री फिटनेस को प्रमोट करना चाहते हैं। सूर्य नमस्कार ऐसी क्रिया है जिसके लिए न किसी उपकरण की आवश्यकता है और ना ही किसी प्रकार का खर्च आता है। वे सूर्य नमस्कार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने दिलाना चाहते हैं। सूर्य नमस्कार फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिसमें सभी मांसपेशियों तथा फेंफड़ों की एक्सरसाइज होती है।

उन्होंने 30 सूर्य नमस्कार करने के बारे में तर्क दिया कि सूर्य नमस्कार में 12 पोज होते हैं तथा 12 को 30 से गुणा करने पर 360 आता है। 360 डिग्री एक संपूर्ण गोले का मान है था, जो हमारी पृथ्वी को दर्शाता है एवं 30 सूर्य नमस्कार एक ऐसा नंबर है जो कोई भी साधारण व्यक्ति प्रतिदिन कर सकता है। इस प्रकार इन्होंने इज प्रोजेक्ट को नाम दिया सूर्य नमस्कार: एनीटाइम, एनीवेयर, एनीवन। कार्तिक की इस उपलब्धि पर बीएन संस्थान और विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशंसा करते हुए भविष्य में और कीर्तिमान स्थापित करने पर शुभकामनाएं दी है।