school negligence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र के आश्रम स्कूल में मचा हड़कंप : खाने में मिली छिपकली, 30 छात्र बीमार; उल्टी और पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के खाने में छिपकली मिली। कम से कम 30 छात्र बीमार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को जीवती तालुका के नागराला गांव में अंब्रू नाइक माध्यमिक आश्रम स्कूल में उस समय हुई, जब स्कूल में छात्रों को खाना परोसा गया। खाना खाने के तुरंत बाद कई छात्रों को जी मिचलाने, उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत हुई। बीमार छात्रों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खाना बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई होगी, जिससे छात्रों को फूड पॉइजनिंग होने का शक है। सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने खाने के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद छात्रों के माता-पिता ने इस लापरवाही पर रोष जाहिर किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही संस्थान में साफ-सफाई और खाने पान सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?
कोलकाता। क्या आपने कभी सुना है कि किसी बच्चे, जवान या बुजुर्ग की चाय पीने से मौत हो गई हो, नहीं नां, लेकिन एक ऐसी ही बुरी खबर कोलकाता से सामने आ रही है। यहां एक बच्चे की गर्म चाय पीने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, ​जिसकी मौत हुई है वो 12 कक्षा में पढ़ता है और उसकी पहचान दिप्तांशु महतो के रूप में हुई है। अपनी मौत से पहले उसने अपने पिता को बताया था कि आखिर उसने गर्म चाय क्यों पी? इस पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चाय पीने से बच्चे की मौत का मामला कोलकाता के नरेंद्रपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम का है, जहां पर गर्म चाय पीने से एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। बच्चे की पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और मामला दर्ज करवाया है।

छात्र की मौत के मामले में झारखंड की राजधानी रांची के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रविकांत चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि केवल चाय पीने से किसी की मौत होना बेहद दुर्लभ है। लेकिन मौत होने का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम या ऑटोप्सी रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। उनके अनुसार, अत्यधिक गर्म चाय से भोजन नली या श्वास नली को नुकसान हुआ, गंभीर तंत्रिका क्षतिग्रस्त हुई, पहले से मौजूद हृदय संबंधी समस्या या गंदे थर्मस के कारण फूड पॉइजनिंग आदि जैसी संभावनाओं की जांच होनी चाहिए। वहीं, मृत छात्र दिप्तांशु के पिता ने बताया कि मरने से पहले उनके बेटे ने बताया था कि उसने चाय इसलिए पी ली ताकि फर्श गंदा न हो। इस पूरी घटना के बाद स्कूल के तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जबकि मामले की जांच जारी है।

बांसड़ा-गुंदली सरकारी विद्यालय में लापरवाही का मामला
भीलवाड़ा। जिले के बांसड़ा-गुंदली ग्राम में स्थित एक सरकारी विद्यालय में बच्चों को परोसा जाने वाला पोषाहार में मंगलवार को मृत छिपकली निकलने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इसे लेकर वहां शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया।

मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक (मुख्यालय) घटना को गंभीरता से लेते हुुए स्कूल के पूरे स्टाफ को एपीओ कर दिया। वहीं मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गांव में सर्वे किया। जानकारी के अनुसार बांसड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील में दाल-चावल बनाया गया। जिसे 98 बच्चों ने खाया। अंत में दाल के पतीले के पेंदे में मृत छिपकली दिखने पर हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और अपने-अपने बच्चों को बागौर सहित भीलवाड़ा और अन्य चिकित्सालयों में उपचार के लिए पहुंचे। बागौर में करीब 13 बच्चों को लाया गया।