rescue teams - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
द हेग। डच शहर उट्रेच में गुरुवार दोपहर एक विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उट्रेच की मेयर शैरन डाइकस्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विस्फोट में घायल दो लोगों का इलाज मौके पर ही एंबुलेंस कर्मियों द्वारा किया गया, मामूली चोटों वाले एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जबकि चौथा व्यक्ति एक राहगीर है, जिसे घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है और किसी के लापता होने की सूचना नहीं है।

उट्रेच सेफ्टी रीजन ने बताया कि शहर के केंद्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। विशेषज्ञ टीमें मलबे के नीचे किसी के दबे होने की जांच शुरू कर रही हैं, हालांकि अधिकारियों को किसी पीड़ति के मिलने की उम्मीद नहीं है। विस्फोट से आस-पास की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

डच सार्वजनिक प्रसारक एनओएस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार लगभग दोपहर 3:30 बजे एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके बाद एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मेयर डाइकस्मा ने कहा कि विस्फोट से पहले गैस रिसाव हुआ था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से हुई। उन्होंने पुष्टि की कि गैस रिसाव को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा, सभी संभावित परिदृश्यों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस समय किसी आपराधिक कृत्य की संभावना नहीं दिखती।

इंडोनेशिया में बारिश के कारण भूस्खलन : 2 लोगों की मौत, 21 लापता
जकार्ता। इंडोनेशिया के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और 21 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख मुहम्मद चोमसुल के अनुसार सिलाकैप रीजेंसी के सिब्यूनयिंग गाँव में हुई भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि भूस्खलन रिहायशी इलाकों में हुआ। दो लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए और 21 अन्य लापता हो गए हैं।

चोमसुल ने बताया कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है, जिसमें स्थानीय आपदा एजेंसी, स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय, सेना और अन्य सरकारी संस्थान एवं स्वयंसेवक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में सहायता के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

असर खबर का - पिकनिक स्थलों पर हादसे रोकने को गोताखोर व रेस्क्यू टीमें तैनात
कोटा। कोटा में भारी बारिश के बाद आसपास के पिकनिक स्थलों पर जल जनित हादसों को रोकने के लिए 10 सदस्यीय गोताखोर रेस्क्यू टीम को विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया है। इसके साथ टीमों ने निगरानी भी शुरू कर दी है। इस संबंध में शनिवार 21 जून के अंक में ही दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित कर हादसों की संभावना जताई थी। इसके बाद दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव व एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के निर्देश पर शनिवार को टीमों को तैनात किया गया। भंवरकुंज एवं गेपरनाथ महादेव यहां वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से किसी को भी पानी के निकट जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। दोनों स्थलों पर नागरिक सुरक्षा के तीन-तीन कर्मी भी तैनात किए गए हैं। नाहरसिंह माता जी क्षेत्र में, चट्टानेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण दोनों रास्ते बंद थे। कुछ परिवारों द्वारा पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति के मद्देनजर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर एक पिकनिक स्पॉट होने से बड़ी संख्या में लोग खतरनाक ढंग से पानी में नहा रहे थे। नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मचारियों  ने लोगों को समझाइश के बाद वहां से हटाया। व्यास ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के बाद नदियों, झरनों या जलाशयों के निकट पिकनिक न मनाएं। जलस्तर अचानक बढ़ने या छिपी हुई चट्टानों से दुर्घटना का खतरा रहता है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी शुरू कर दी है।

47 रेस्क्यू टीमों को 25 जिलों में किया नियोजित
राज्य में वर्तमान मानसून सत्र को देखते हुए एसडीआरएफ एडीजीपी सुष्मित विश्वास व एसडीआरएफ आईजीपी राघवेंद्र सुहासा तथा कमाण्डेंट राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में राज्य में संभावित भारी वर्षा व बाढ से होने वाली आपदा की स्थिति में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों हेतु एसडीआरएफ की रेंज मुख्यालयों पर स्थित 08 कम्पनियों की 47 रेस्क्यू टीमों को 25 जिलों में नियोजित किया गया है। प्रत्येक रेस्क्यू टीम में 01 हैडकांस्टेबल, 10 कांस्टेबल तथा 01 कांस्टेबल चालक मय वाहन तथा आपदा उपकरणों के गठन किया गया है। प्रत्येक रेस्क्यू टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन करने हेतु एसडीआरएफ मुख्यालय से एक एसओपी तैयार कर दी गई है जिसमें रेस्क्यू टीम के प्रस्थान से पूर्व की तैयारी, रेस्क्यू डयूटी के दौरान एवं रेस्क्यू टीम के प्रस्थान के बाद विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। इस मानसून वर्ष में प्रत्येक रेस्क्यू टीम को 74 प्रकार के आपदा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। पिछले 2-3 दिनों में जोधपुर संभाग में हुई भारी वर्षा के मध्यनजर जोधपुर संभाग में स्थित एसडीआरएफ की एफ कम्पनी के जवानों के कार्य एवं उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु डिप्टी कमाण्डेंट गणपति महावर को बटालियन मुख्यालय जयपुर से जोधपुर भेजा गया है जिनके द्वारा जिला जोधपुर, जालोर, पाली एवं सिरोही जिलों में तैनात रेस्क्यू टीमों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। आपको बता दे कि एसडीआरएफ एक अति विशिष्ट एवं प्रशिक्षित बल है जिसके द्वारा वर्ष 2016 से 31 जुलाई 2022 तक कुल 932 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 9228 जीवित व्यक्तियों को बचाया जा चुका है तथा 719 मृत व्यक्तियों को भी रेस्क्यू किया गया है। इसके अतिरिक्त 58 जीवित पशु एवं 10 मृत पशुओं को भी रेस्क्यू किया गया है।

रेस्क्यू टीमों ने की आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल
कोटा। मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही कोटा जिले में आने वाली बाढ़ की संभावना को देखते हुए रेस्क्यू टीमों ने बुधवार को राहत और बचाव कार्य की मॉक ड्रिल की। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ,सिविल डिफेंस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से नयापुरा स्थित किशोर सागर तालाब में मॉक ड्रिल की। इस दौरान प्रेम नगर गांव में बाढ़ का दृश्य बनाया गया जिसमें 17 से 18 लोगों को भेजकर उन्हें बाढ़ से बचाने का रेस्क्यू किया गया । सभी विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ किस तरह से काम किया जाए जिससे लोगों को अधिक से अधिक सुरक्षित किया जा सके और नुकसान को कम से कम किया जा सके ।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से एक रेस्क्यू का मॉक ड्रिल किया है।
जिससे मानसून सत्र में आने वाली बाढ़ से होने वाले खतरे को कम से कम किया जा सके इसका अभ्यास किया गया ।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी विभागों के रेस्क्यू संसाधनों का भी ट्रायल किया गया । जिसमें देखा गया कि संसाधन पूरी तरह से काम कर रहे हैं या नहीं । नाव ,लाइफ जैकेट ,रस्सी सभी संसाधनों की जांच की गई । जिसमें सभी उपकरण व संसाधन सही पाए गए । उन्होंने बताया कि 3 साल पहले 2019 में कोटा जिले में आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था और लोगों का सामान भी बह गया था। वहीं 2021 में सांगोद और इटावा क्षेत्र में भी बाढ़ के हालात बने थे । जिसमें काफी लोगों को नुकसान हुआ था । इस साल मानसून के सत्र में इस तरह की स्थिति में हालात नहीं बने । यदि हालात बनते हैं तो उनमें किस तरह से लैस किया जा सके इसका अभ्यास लगातार किया जाता रहा है।